Renu Arun

Saahitya Ki Orr

Arts HI ↓ 144 bölüm

Listen to the invaluable stories and poetries from our rich Hindi literature. Stories from eminent writers and creators like Munshi Premchand, Fanishwar Nath Renu, Amrita Pritam, Mahadevi Verma, and many more gems! Aaiye, hindi saahitya ko phir se jagaaein... Suniye adbhut aur atulniya kahaniyaan, mere yaani Renu ke saath. ☺️🙏🕯

Yazar

Renu Arun

Kategori

Arts

Podcast web sitesi

podcasters.spotify.com

Son bölüm

29 Şub 2024

Nereden dinlenir?

Uygulamada podcast'ler Replaio Radio Çok yakında

Podcast'ler çok yakında uygulamaya geliyor. Şimdi yükle ve podcast'lere yepyeni bir bakışı ilk gören sen ol

Google Play'den indir Ücretsiz yükle Android 5 Mn+ indirme · 4,8 puan iOS yakında

Bölümler

जानवरों की कहानी : ऊंट और गीदड़ की कहानी 26.11.2021

इस कहानी का moral है " जैसे को तैसा" यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी पसंद आए तो मेरे चैनल को subscribe, share और like अवश्य करें 😊 Thankyou 🥰

धिक्कार - मुंशी प्रेमचंद की कहानी 24.11.2021

आधी रात हो गयी थी। विवाह का मुहूर्त निकट आ गया था। जनवासे से चढ़ावे की चीजें आयीं । सभी औरतें उत्सुक हो-होकर उन चीजों को देखने लगीं। ललिता को आभूषण पहिनाये जाने लगे। मानी के हृदय में बड़ी इच्छा हुई कि जाकर वधू को देखे। अभी कल जो बालिका थी, उसे आज वधू वेश में देखने की इच्छा न रोक सकी। वह मुस्कराती हुई कमरे में घुसी। सहसा उसकी चाची ने झिड़ककर कहा- तुझे यहाँ किसने बुलाया था, निकल जा यहाँ से। पूरी कहान...

जानवरों की कहानियां: घमंडी बारहसिंगा 23.11.2021

इस कहानी में रूप से गुणों की तुलना की गई है। इस कहानी में बताया गया है कि किसी वस्तु का महत्व उसकी सुंदरता से नही बल्कि गुणों से होती है। ऐसी ही moral based stories के लिए मेरे चैनल को subscribe, share और like अवश्य करें। Thankyou 🥰

फणीश्वर नाथ रेणु जी की कहानी : लाल पान की बेगम 22.11.2021

बिरजू की मां चूल्हा सुलगाने लगी। चंपिया ने शकरकंद को मसल कर गोले बनाए और बिरजू सिर पर कढ़ाई औंधा कर अपने बाप को दिखाने लगा- "मलेटरी टोपी"! इसपर दस लाठी मारने से भी कुछ नहीं होगा! सभी ठठाकर हंस पड़े... आगे की कहानी जानने के लिए सुनिए ये कहानी!! यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी पसंद आए तो मेरे चैनल को subscribe, share और like अवश्य करें। Thankyou 🥰

फणीश्वर नाथ रेणु जी की कहानी : संवदिया 20.11.2021

संवाद पहुंचाने का काम सभी नहीं कर सकते। आदमी भगवान के घर से ही संवदिया बनकर आता है । संवाद देने वाले के प्रत्येक शब्द को याद रखना। जिस सुर और स्वर में सुनाया गया है उसी ढंग में सुनाना सहज काम नहीं... सुनिए ये कहानी !!!!! यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी पसंद आए तो मेरे चैनल को subscribe, like और शेयर अवश्य करें। Thankyou 🥰

मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी: जेल 19.11.2021

मैदान में जलती हुई आग हवा में अपनी गर्माहट खो देती है, लेकिन इंजिन में बंद होकर वही आग जलने की ताकत बन जाती है..... सुनिए, ये कहानी : जेल!!!!! यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी पसंद आए तो मेरे चैनल को subscribe, like और शेयर करें। Thankyou 🥰

मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी: ज्योति 18.11.2021

विधवा हो जाने के बाद बूटी का स्वभाव बहुत कटुहो गया और जब बहुत जी जलता तो अपने मृत पति को कोसती कि आप तो सिधार गए और मेरे लिए यह जंजाल छोड़ गए..... सुनिए ये कहानी!!! यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी पसंद आए तो मेरे चैनल को subscribe, like और शेयर करें। Thankyou 🥰

मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी: दफ्तरी 17.11.2021

रफाकत हुसैन जिसे कभी किसी ने अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च न देखा था। उसके जानवर उसकी जान थे लेकिन पहली पत्नी की मृत्यु और नई पत्नी के आने से उसके और उसके पालतू पशुओं के जीवन में क्या परिवर्तन हुए ? जानने के लिए सुनिए ये कहानी!!!! यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी पसंद आए तो मेरे चैनल को subscribe, like और शेयर करना ना भूलें। Thankyou

पौराणिक कथा : भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र किसने दिया ? 16.11.2021

पौराणिक कथा के इस एपिसोड में बताऊंगी कि भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र किसने दिया ? जानने के लिए सुनिए ये कहानी!!!! यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी पसंद आए तो मेरे चैनल को subscribe, share और लाइक करें। Thankyou

फणीश्वर नाथ रेणु जी की बहुत ही लोकप्रिय रचना - ठेस 15.11.2021

सिरचन को लोग बेकार ही नही बेगार समझते थे। इसलिए खेत खलिहान की मजदूरी के लिए कोई नही बुलाता। आज सिरचान को मुफ्तखोर, कामचोर और चटोर कह ले कोई, एक समय था जब उसकी मड़ैया के पास बड़े-बड़े बाबू लोगो की सवारियाँ बँधी रहती थीं। उसे लोग पूछते ही नहीं थे, उसकी खुशामद भी करते थे। मानू दीदी के ससुराल के लिए मां ने भी शीतलपाटी, चिक और कुशन बनवाने के लिए सिरचन को बुलाया, लेकिन ऐसी क्या बात हो गई कि वह काम छोड़क...

मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी- लेखक 14.11.2021

बिना दूध और शक्कर की चाय पीकर भी अपनी लेखनी को विश्राम न देना, बाग में सैर करने को समय की बर्बादी मानना और बस अपने धुन में साहित्य की उपासना करने वाले लेखक के साथ क्या होता है, जानने के लिए सुनिए, ये कहानी - लेखक!!!!!! यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी पसंद आए तो मेरे youtube channel:- saahitya ki orr को सब्सक्राइब, लाइक और शेयर करें। Thankyou 🥰

जानवरों की कहानियां- तीन गायों की कहानी 13.11.2021

इस कहानी का moral है कि - एकता में ही बल है। आइए सुनते हैं कि कैसे एक शेर ने कैसे भूरी गाय को बेवकूफ बनाया? सुनिए ये कहानी- तीन गायों की कहानी!!!! If you like my story please, share and like my youtube channel : @Saahitya_ki_orr Thankuu ❤️

मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी - बड़े भाई साहब 12.11.2021

भाई साहब के अनुसार जीवन की समझ केवल किताबी ज्ञान से नहीं आती बल्कि अनुभव से आती है। बड़े भाई के अनुसार जीवन की समझ ज्ञान के साथ अनुभव और व्यावहारिकता से आती। पूरी कहानी जानने के लिए, सुनिए ये कहानी- भाई साहब!!!!!! यदि आपको मेरे द्वारा पढ़ी गई कहानी अच्छी लगे तो मेरे youtube channel: @Saahitya_ki_orr को सब्सक्राइब, लाइक और शेयर करें। Thankyou 🥰

पौराणिक कथाएं - जानिए क्यों भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का नाम भीमशंकर पड़ा? 10.11.2021

आज जानते है कि भीमशंकर ज्योतिर्लिंग के बारे में। इस ज्योतिर्लिंग के स्थापना के पीछे की कहानी। जानिए क्यों भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का नाम भीमशंकर पड़ा? आइए सुनते हैं !!!!!!!

प्रेमचंद की कहानी- प्रेम का उदय 08.11.2021

एक पत्नी जिसने अपने शौक और बनाव श्रृंगार के लिए एक ईमानदार और मेहनती पति को किस प्रकार चोरी के लिए मजबूर किया और उसका क्या परिणाम हुआ ? जानने के लिए सुनिए, ये कहानी- प्रेम का उदय!!!!!!! Please, subscribe, share and like my youtube channel : Saahitya ki orr

फणीश्वर नाथ रेणु- पंचलैट 07.11.2021

इस कहानी में रेणुजी ने बिहार के एक गांव के परिवेश का अद्भुत चित्रण किया है। रामनवमी के मेले के लिए गांव वालों ने चंदा के पैसे से एक पंचलैट यानी पेट्रोमैक्स खरीदा है। जिसे गांव वाले बहुत ही सम्मान की चीज समझ सभी स्त्री, पुरुष, बच्चे बूढ़े सभी देखने आते हैं, लेकिन जब बालने की समस्या आती है तो इस समस्या को कैसे सुलझाते हैं और कौन बालता है, जानने के लिए सुनिए, रेणु जी की कहानी - पंचलैट !!!!!!!

मुंशी प्रेमचंद की कहानी - सेवा मार्ग 05.11.2021

तारा के वर्षों की तपस्या से प्रसन्न होकर देवी दुर्गा ने उसे ऐश्वर्य, अलौकिक सौंदर्य, धन सभी कुछ दिया किंतु ऐसी क्या बात हो गई कि तारा को इन सभी चीजों का त्याग करना पड़ा और वह सेवा मार्ग पर चल पड़ी। जानने के लिए सुनिए ये कहानी - सेवा मार्ग !!!!!?

मुंशी प्रेमचंद की कहानी - नेऊर 01.11.2021

नेऊर अपनी बुढ़िया के साथ खुशी से दिनभर मजूरी करता और अपने झोपड़े में आता तो बुढ़िया के स्नेह भरे शब्द उसको और भी खुश कर देते। वह रोटी बनाता और बुढ़िया को खिलाता लेकिन एक दिन साधु आया और ऐसा हुआ कि नेऊर की जिंदगी ही बदल गई, वह निर्जीव और निश्चेस्ट हो गया, जानने के लिए सुनिए ये कहानी- नेऊर!!!!!

मुंशी प्रेमचंद की कहानी - उद्धार 30.10.2021

किसी तरह गुलजारी लाल की बेटी अंबा का विवाह तय हुआ। सभी विवाह की तैयारी में लगे थे किंतु, ऐसी क्या बात हुई कि होने वाले दूल्हे हजारीलाल ने विवाह से मना कर दिया। और जब सभी नही माने और जबरन उसके ब्याह की तैयारी करने लगे, तो हजारीलाल ने अंबा के उद्धार के लिए क्या किया ? जानने के लिए सुनिए ये कहानी - उद्धार!!!!!

प्रेमचंद की कहानी - मुक्तिधन 29.10.2021

इस कहानी में ब्याज के बारे में बताया गया कि किस प्रकार लेन देन का व्यवसाय किया जाता है और किस प्रकार उसकी वसूली करते हैं। कैसे लाला दाऊ दयाल के ऋण से रहमान को मुक्ति मिलती है ? जानने के लिए सुनिए,ये कहानी - मुक्ति धन!!!!

पौराणिक कथाएं - भगवान गणेश जी का असली मस्तक कटने के बाद कहां गया ? 28.10.2021

पौराणिक कथाओं के series में आज मैं भगवान गणेश जी की कहानी लेकर आई हूं, कि जब उनका असली मस्तक कटा तो वह मस्तक कहां गया ? तो जानने के लिए आइए सुनते है ये कहानी !!! Pic. Courtesy

मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी - शतरंज के खिलाड़ी 28.10.2021

इस कहानी में प्रेमचंद जी ने तत्कालीन भारत के चित्रों का वर्णन किया है । विलासिता और अय्याशी के नशे में डूबे जनजीवन का चित्रण और वाजिद अली के शासन काल का विशिष्ट चित्रण है। शतरंज के खेल के पीछे दो जागीरदार मिर्जा सज्जाद अली और मीर रौशन अली के क्या अंजाम हुए ? जानने के लिए सुनिए ये कहानी - शतरंज के खिलाड़ी !!!!!!

पौराणिक कथा- बालक कृष्ण ने पूतना सहित और किन पांच राक्षसों का वध किया था ? 27.10.2021

Hello doston, आइए, जानें कि भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप ने कंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना के साथ- साथ और किन- किन राक्षसों का वध किया था। यदि आपको कहानी पसंद आए तो, please बताइए आपको कैसी लगी ये पौराणिक कथाएं। Pic. Courtesy

प्रेमचंद जी की कहानी - कौशल 26.10.2021

पंडित जी की पत्नी माया को गहनों का शौक था, किंतु पंडितजी हर बार अपनी पत्नी को तर्क के जाल में ऐसे फंसते कि बेचारी निरुत्तर हो जाती। लेकिन सुनिए, इस कहानी में किस प्रकार अपने कौशल के बल पर पंडित बालकराम से २० तोले का हार बनवाती है ? जानने के लिए सुनिए ये कहानी - कौशल !!!!

शेर और नन्हा चूहा की कहानी 26.10.2021

Hi friends, इस segment में मैं जानवरों की कहानियां, जिसे हम सभी ने बचपन में पढ़ी होगी, सुनी होंगी। उसी बचपन की यादों को refresh करने के लिए ये moral based stories लाई हूं। उम्मीद करती हूं कि आपको पसंद आएगी। Moral of this story - हमें छोटे बड़े का भेद नहीं करना चाहिए और न ही किसी के ऊपरी आवरण या साइज देखकर उसके ताकत को कम आंकना चाहिए।

Saahitya Ki Orr podcast'ini Replaio'da dinle

Radyo ve podcast'ler tek uygulamada - ücretsiz, kayıt gerektirmez. Bugün yükle ve lansmanı kaçırma

Google Play'den indir

Replaio bir podcast yayıncısı değildir; program adları, kapak görselleri ve ses içerikleri yazarlarına aittir ve herkese açık RSS beslemeleri aracılığıyla dağıtılır