Aaj Tak Radio

Din Bhar

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Yazar

Aaj Tak Radio

Kategori

News

Podcast web sitesi

www.aajtak.in

Son bölüm

8 Kas 2025

Nereden dinlenir?

Uygulamada podcast'ler Replaio Radio Çok yakında

Podcast'ler çok yakında uygulamaya geliyor. Şimdi yükle ve podcast'lere yepyeni bir bakışı ilk gören sen ol

Google Play'den indir Ücretsiz yükle Android 5 Mn+ indirme · 4,8 puan iOS yakında

Bölümler

बजट 2023 में यूपी सरकार ने खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया है?: दिन भर, फरवरी 22 22.02.2023

कौन है दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय, क्यों होनी है मनीष सिसोदिया की CBI जांच, यूपी बजट में किसे क्या मिला और आम चुनाव का इसमें कितना ख़्याल रखा गया है. क्यों रूस-यूक्रेन जंग में बाकी देश इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं, क्या ये जंग के तेज़ होने के संकेत हैं, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से प्रड्यूस- कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

पुतिन का भाषण अमेरिका-रूस का झगड़ा और बढ़ानेवाला है?: दिन भर, 21 फरवरी 21.02.2023

राष्ट्रपति पुतिन ने अपने भाषण में कौन सी ज़रूरी बातें कहीं, रूस के लिए आगे ये युद्ध कितना चैलेंजिंग रहने वाला है. अचानक बढ़ी गर्मी को लेकर क्या फॉरकास्ट है, क्या मार्च में ही हीट वेव्स शुरू हो जाएंगे और गर्मी बढ़ जाने से कौन सी फसलें और उनकी पैदावार प्रभावित होंगी. क्या दिल्ली में बिल्कुल नहीं चलेंगी बाइक टेक्सी क्या हैं इससे जुड़े नियम, दिन भर में सुनिए नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- कुंदन कुमार साउं...

यूक्रेन जाकर बाइडेन ने जंग को नया मोड़ दे दिया है?: दिन भर, 20 फरवरी 20.02.2023

जम्मू-कश्मीर से सेना हटाने की बहस क्यों तूल पकड़ रही है और इससे कश्मीर की राजनीति कैसे बदलेगी, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकाने पर पड़े ED के छापे के मायने क्या है, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अचानक यूक्रेन पहुंचने के पीछे क्या संदेश है और क्या के.एल राहुल टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- कुंदन कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

अदाणी केस में सरकार को झटका, ढंकी छुपी जांच नहीं होगी: दिन भर, 17 फरवरी 17.02.2023

अदाणी मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के सुझाव को क्यों ख़ारिज कर दिया और दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर क्या आदेश दिए? चुनाव आयोग से उद्धव ठाकरे को क्या झटका लगा? कर्नाटक में चुनाव से पहले पेश हुए बजट की बड़ी बातें क्या रहीं? केंद्र सरकार ने ऑर्गन डोनेशन और ट्रांसप्लांट के लिए नियमों में क्या बदलाव किए हैं और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के दिल्ली टेस्ट पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप...

छठे ज्योतिर्लिंग पर विवाद, हिंदू धर्मग्रंथ क्या कहते हैं: दिन भर, 16 फरवरी 16.02.2023

छठे ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर पर दो राज्यों के बीच विवाद क्यों हो गया है और धर्मग्रंथ क्या कहते हैं? चुनावी राज्य में सीएम बदलने का दांव बीजेपी के लिए कितना क़ामयाब रहा है, कुख़्यात आतंकी संगठन अल-क़ायदा का नया चीफ़ कौन है और अदाणी ग्रुप के शेयर्स में भारी उथल-पुथल के बावजूद इंडियन शेयर मार्केट पर उतना असर क्यों नहीं हुआ, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन...

बाल विवाह करने वालों को रेप जैसी कड़ी सज़ा बनेगी नज़ीर?: दिन भर, 15 फरवरी 15.02.2023

बाल विवाह के ख़िलाफ़ असम सरकार की सख़्त मुहिम के पीछे क्या पॉलिटिक्स है और इस समस्या से निपटने के लिए क्या गिरफ़्तारी ही अकेला रास्ता है? लद्दाख में ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट कितना अहम है और सेना से लेकर आम लोगों को इससे क्या फ़ायदा होगा? ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी की चीन यात्रा के मायने और समुद्र का लेवल बढ़ जाने से भारत के किन शहरों पर ख़तरा, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कुमार...

'बुलडोज़र पॉलिसी' की हनक ने ली कानपुर में मां-बेटी की जान?: दिन भर, 14 फरवरी 14.02.2023

कानुपर देहात में पुलिस और एसडीएम अतिक्रमण हटाने गए थे लेकिन घर में आग लगने से मां और बेटी की मौत हो गई... विपक्ष कह रहा है कि बुलडोज़र के कथित न्याय की समस्या यही है कि ये अमानवीय है,असल में क्या है पूरा मामला और सरकार की कारवाई क्यों सवालों के घेरे में है? त्रिपुरा में चुनाव प्रचार ख़त्म हो चुका है. चेहरों की लड़ाई में माणिक सरकार बनाम माणिक साहा आमने सामने हैं.इस बार के मुद्दे क्या हैं? किन पार्टिय...

राम मंदिर केस के जजों को नियुक्ति देकर क्या 'नज़ीर' पेश कर रही सरकार?: दिन भर, 13 फरवरी 13.02.2023

बेंगलुरु में चल रहे एशिया के सबसे बड़े एयरो शो के हाइलाइट्स क्या रहे और इस इवेंट से भारत का कितना भला होगा? अभी अभी सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए जज को बीजेपी ने क्यों बनाया राज्यपाल, अमेरिकी एयरस्पेस में लगातार संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स क्यों देखे जा रहे हैं और विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

गहलोत का 'चुनावी बजट' राजस्थान में कांग्रेस की वापसी कराएगा?: दिन भर, 10 फरवरी 10.02.2023

चुनावी साल में अशोक गहलोत ने राजस्थान के बजट में क्या लोकलुभावन वादे किए, Global Investors Summit से यूपी को कितना फ़ायदा हुआ, जम्मू कश्मीर में कैसे भारत की लॉटरी लग गई है और क्रिकेट की दुनिया में नागपुर टेस्ट और विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

तख़्ता पलटने के बाद उद्धव ठाकरे को फिर साथ लाना चाह रही BJP?: दिन भर, 9 फरवरी 09.02.2023

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बीजेपी कैसे एक तीर से दो निशाना लगाना चाह रही है, भूकंप की विनाशलीला झेल रहे तुर्किए में लोगों को किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, भारत और अमेरिका समेत कई देशों की जासूसी में लगाए गए चीन के विशाल गुब्बारों की ख़ासियत क्या है और नागपुर टेस्ट के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली क्यों हुई, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कुमार क...

संसद में प्रधानमंत्री मोदी बोलकर भी क्या नहीं बोले?: दिन भर, 8 फरवरी 08.02.2023

लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें क्या रहीं और अदाणी मसले पर वो सीधे बोलने से क्यों बचते नज़र आये? भयंकर भूकंप की वजह से क्या तुर्किए की ज़मीन खिसक गई है और इसके ख़तरे क्या हैं? RBI ने लगातार छठी बार रेपो रेट क्यों बढ़ाया और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा? साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

शेयर मार्केट में 'मंगल', अदाणी से संकट के बादल छंटने शुरू?: दिन भर, 7 फरवरी 07.02.2023

अदाणी ग्रुप ने तय वक़्त से पहले लोन चुकाने का फैसला क्यों किया और मार्केट में हरे निशान में लौटते ग्रुप के शेयर क्या इशारा करते हैं? एलसी विक्टोरिया गौरी को मद्रास हाई कोर्ट का जज बनाने पर क्या विवाद है और सुप्रीम कोर्ट ने इसमें दख़ल देने से क्यों इंकार कर दिया? भयंकर भूकंप के बाद तुर्किये में हालात कैसे हैं और ChatGPT के जवाब में गूगल क्या लेकर आया है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड...

अदाणी मामले में सरकार की घेराबंदी विपक्ष कब तक करेगा: दिन भर, 6 फरवरी 06.02.2023

अदाणी मामले में कांग्रेस को कैसे मिला विपक्षी पार्टियों का साथ और संसद का गतिरोध कैसे ख़त्म होगा? दिल्ली में आज तीसरी बार भी मेयर चुनने की कोशिश नाकाम क्यों रही, आंध्र प्रदेश सरकार कौन सा पेंशन स्कीम लाना चाह रही है और सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जजों की प्रोफाइल, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी 

असम सरकार के किस फैसले से हज़ारों लोगों पर गिरफ़्तारी की तलवार लटक गई: दिन भर, 3 फरवरी 03.02.2023

अदाणी ग्रुप के शेयर में भूचाल आया हुआ है, लेकिन कुछ इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसियों का भरोसा अभी भी क्यों बना हुआ है? असम सरकार ने बाल विवाह क़ानून में क्या बदलाव किए हैं, कर्नाटक और गोवा की बीजेपी सरकारें आपस में क्यों उलझ गई हैं और बार बार क्यों बढ़ रहे हैं दूध के दाम, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

अडानी ग्रुप पर चौतरफा मार, क्या फंसती हुई नज़र आ रही है कंपनी?: दिन भर, 2 फरवरी 02.02.2023

अडानी ग्रुप ने अपना फ्लैगशिप FPO क्यों वापस लिया और क्या कंपनी सचमुच फंसती हुई नज़र आ रही है? दक्षिणपंथ और घर वापसी पर संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के बयानों का मर्म क्या है, तंगहाली के दलहल से बाहर कैसे निकलेगा पाकिस्तान और ढाई साल बाद जेल से निकले सिद्दीक़ी कप्पन के केस की पूरी टाइमलाइन, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

इनकम टैक्स के नए और पुराने सिस्टम में कौन सा ज़्यादा फ़ायदेमंद है: दिन भर, 1 फरवरी 01.02.2023

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आख़िरी पूर्ण बजट पेश हो गया है. बजट से क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ? बजट में जो इनकम टैक्स रिबेट दिया गया है, उसका मतलब क्या है? टैक्स की पुरानी रिजीम में बने रहने से फायदा है या नई टैक्स रिजीम चुनना चाहिए? चुनावों को देखते हुए पब्लिक वेलफेयर स्कीम्स पर सरकार ने कितना ध्यान दिया है? हेल्थ, एजुकेशन, डिफेंस जैसे पांच अहम सेक्टर्स को बजट में कितनी तरजीह दी गई है और ओवर...

बजट से ज़रूरी चीज़ें सस्ती होने की उम्मीद क्यों न रखें: दिन भर, 31 जनवरी 31.01.2023

संसद में आज पेश हुए इकोनॉमिक सर्वे की बड़ी बातें क्या रहीं, बजट में महंगाई और इनकम टैक्स के मोर्चे पर राहत मिलने की कितनी उम्मीद है, क्या खालिस्तान फिर से अपना सिर उठा रहा है और आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर पिछले दस सालों से खींचतान क्यों चल रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

भारत जोड़ो यात्रा से लोग जुड़े, क्या वोट जोड़ पाएगी कांग्रेस: दिन भर, 30 जनवरी 30.01.2023

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की मुश्किलें आसान हुईं क्या, पार्टी जिन चुनौतियों से जूझ रही थी, उनमें कितनी सुलझा पाई है और कितनी अब तक उलझी हैं? समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किसे क्या ज़िम्मेदारी मिली है और इससे पार्टी क्या साधना चाह रही है? बजट से पहले वित्त मंत्री के सामने क्या चैलेंजेज हैं और राजकोष का घाटा कम करने के लिए क्या रोडमैप होना चाहिए और लद्दाख में अनशन पर बैठे सोनम वांग...

इजिप्ट के साथ भारत की दोस्ती से चीन की छाती पर क्यों सांप लोटेगा: दिन भर, 27 जनवरी 27.01.2023

इजिप्ट की मदद करने से भारत को क्या फ़ायदा होगा, पंजाब की राजनीति में कैसे अपनी प्रेजेंस बढ़ाना चाहती है बीजेपी, भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा के करियर की बड़ी उपलब्धियां क्या रहीं, विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची इंडियन टीम के सफ़र पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

कभी मुलायम को रावण कहा, अब पद्म विभूषण क्यों दे रही BJP?: दिन भर, 26 जनवरी 26.01.2023

मुलायम सिंह को पद्म विभूषण देकर कौन से दो गोल साधना चाहती है बीजेपी, SCO के बहाने क्या भारत पाकिस्तान करीब आ रहे हैं, हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह पर किस तरह के आरोप हैं और 26 जनवरी परेड की कुछ झांकी, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी

बॉयकॉट और विरोध के बीच पठान ने पहले दिन क्या रिकॉर्ड बना डाला?: दिन भर, 25 जनवरी 25.01.2023

गुजरात दंगों पर आई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हंगामा क्यों हुआ? भारी विरोध और बॉयकॉट की मांग के बीच पठान ने पहले दिन कितनी कमाई की और 4 साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख़ ख़ान की वापसी कैसी रही? देश में पुलिस सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए क्या क्या करने की ज़रूरत है? इस बार रिपब्लिक डे पर क्या नया हो रहा है और वीमेन प्रीमियर लीग पर बातचीत, सुनिए आज के 'दि...

रिपब्लिक डे पर भारत ने मिस्र के राष्ट्रपति को मेहमान क्यों बनाया?: दिन भर, 24 जनवरी 24.01.2023

दिल्ली में मेयर का चुनाव आज भी क्यों नहीं हो पाया और ये इलेक्शन बीजेपी और आप के बीच फुटबॉल मैच क्यों बन गया है? रिपब्लिक डे समारोह में इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी को बुलाकर क्या साधना चाहता है भारत, केरल में स्कूली बच्चों को निशाना बनाने वाला नोरोवायरस कितना ख़तरनाक है और नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के बहाने देश में लड़कियों की पढ़ाई लिखाई पर बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी...

पहले परमाणु तकनीक बेचता रहा है पाकिस्तान, इस बार एटम बम बेचेगा?: दिन भर, 23 जनवरी 23.01.2023

पाकिस्तान अपनी माली हालत सुधारने के लिए क्या न्यूक्लियर हथियारों का सौदा कर सकता है और ये कितना आसान है? उत्तर प्रदेश में मनरेगा फ़ंड को लेकर क्या धांधली सामने आई है, जोशीमठ की त्रासदी का बद्रीनाथ की यात्रा पर क्या असर पड़ेगा और इंडियन नेवी में शामिल हुए पनडुब्बी वागीर की ख़ासियतें क्या हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

'मोदी युग' में भी BJP साउथ इंडिया को फ़तह क्यों नहीं कर पा रही?: दिन भर, 20 जनवरी 20.01.2023

कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच रार क्यों उलझती ही जा रही है और पिछले कुछ सालों में फेडरेशन की किन हरक़तों से खिलाड़ी नाराज़ होते चले गए? दक्षिण भारत की पहेली सुलझाना बीजेपी के लिए टेढ़ी खीर क्यों रही है, यूक्रेन को हेवी बैटल टैंक्स देने में अमेरिका और जर्मनी क्यों आनाकानी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ ODI सीरीज जीतने के लिए इंडिया को क्या करना होगा, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस...

कुश्ती खिलाड़ियों के आरोप हुए और पैने, मुश्किल में BJP सांसद बृजभूषण: दिन भर, 19 जनवरी 19.01.2023

कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच तक़रार किस दिशा में जा रही है, क्या बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफ़ा होगा? जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा से क्या गुल खिला पाएगी कांग्रेस और गुपकार गठबंधन की मांगों से राहुल गांधी कितना इत्तेफ़ाक़ रखते हैं? बंगाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर RSS की बड़ी रैली का मंतव्य क्या है और विदेश मंत्री एस जयशंकर का श्रीलंका दौरा कितना अहम है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप म...

Din Bhar podcast'ini Replaio'da dinle

Radyo ve podcast'ler tek uygulamada - ücretsiz, kayıt gerektirmez. Bugün yükle ve lansmanı kaçırma

Google Play'den indir

Replaio bir podcast yayıncısı değildir; program adları, kapak görselleri ve ses içerikleri yazarlarına aittir ve herkese açık RSS beslemeleri aracılığıyla dağıtılır