Aaj Tak Radio

Bhaunchak

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Podcast'in sitesini ziyaret etmeyi ve yapımcısını desteklemeyi unutma: www.aajtak.in

Yazar

Aaj Tak Radio

Kategori

Comedy

Podcast web sitesi

www.aajtak.in

Son bölüm

10 Tem 2026

Nereden dinlenir?

Uygulamada podcast'ler Replaio Radio Çok yakında

Podcast'ler çok yakında uygulamaya geliyor. Şimdi yükle ve podcast'lere yepyeni bir bakışı ilk gören sen ol

Google Play'den indir Ücretsiz yükle Android 5 Mn+ indirme · 4,8 puan iOS yakında

Bölümler

मनरेगा कार्ड पर नागालैंड के गवर्नर की फोटो दिखाई दी, तब मामला खुला | भौंचक 26.03.2026

सरकार की मनरेगा योजना में फिर से करप्शन के आरोप लग रहे हैं मामला बिहार के नवादा जिले का है, सुनिये पूरी ख़बर आज के भौंचक में

सामूहिक विवाह में फ़र्ज़ीवाड़े के लिए बहन के साथ शामिल हुआ युवक | भौंचक 25.03.2026

यूपी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक युवक का गोलमाल सामने आया है, सुनिये मज़ेदार भौंचक ख़बर

मोहल्ले के बच्चों को नई गाड़ी में घुमाने लाए थे, लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया | भौंचक 24.03.2026

सोनभद्र में लग्ज़री कार में मोहल्ले के बच्चों को घुमाने लाए युवक के लिए मुसीबत तब हो गयी जब बच्चे शरारत में 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाने लगे... पब्लिक ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और फिर पिटाई कर दी.

भाई-बहन का झगड़ा अस्पताल पहुंचा, भाई बोला "बहन ने काटा है" | भौंचक 23.03.2026

गाज़ियाबाद के एक अस्पताल में एक भाई ने डॉक्टरों से कहा कि वो उसे रैबीज़ का इंजेक्शन लगा दें. उसने वजह ये बताई कि उसे उसकी बहन ने उसे काट लिया है, सुनिये भौंचक ख़बर

दुख सुनने का वायरल स्टार्टअप, फीस जान लीजिए । भौंचक 20.03.2026

मुंबई के जूहू बीच से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक शख्स ने “दुख सुनने” का अनोखा इंतज़ाम कर रखा है वो भी तय दामों पर. आखिर ये मामला क्या है, क्यों लग रही है लोगों की लाइन और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी सुनिए आज की भौंचक खबर में.

शराब की तलब में हिरासत से भागा आरोपी | भौंचक 19.03.2026

बांदा में चोरी का एक आरोपी पेशी के बाद पुलिस हिरासत से पेशाब का बहाना बनाकर फरार हो गया. काफी तलाश के बाद पुलिस ने उसे जंगल से पकड़ लिया. आखिर उसने ऐसा क्यों किया और आगे क्या हुआ-सुनिए आज की भौंचक खबर में.

रील बनाने के लिए पिता को बोरे में बंद करके कूरियर ऑफिस पहुंची बेटी | भौंचक 18.03.2026

रील बनाने का ऐसा जुनून लोगों पर छाया हुआ है कि लोग अजब गजब कारनामे कर रहे हैं, सुनिये बेंगलुरु से आई एक भौंचक रिपोर्ट.

सोशल मीडिया पर आई बिल के स्क्रीनशॉट्स की बाढ़ | भौंचक 17.03.2026

गैस संकट की चर्चा के बीच लोग सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट और कैफे के ऐसे बिल के स्क्रीनशॉट लगा रहे हैं जिनमें दिख रहा है कि गैस के नाम पर अलग से चार्ज जोड़ा गया है, सुनिये भौंचक.

चोर बाकायदा बिल भेजते थे "प्रिय उपभोक्ता, अपना बिल जमा कर दें" | भौंचक 16.03.2026

रुड़की में बिजली चोरी का ऐसा मामला आया है कि पुलिस प्रशासन सब भौंचक हो गए हैं, आइये बताते हैं

पांच साल से रोज़ाना थोड़ी-थोड़ी दीवार काट रहा था कैदी | भौंचक 13.03.2026

कभी कभी लंबी प्लैनिंग में भी धोखा हो जाता है जैसे ब्राज़ील के एक जेल में एक कैदी के साथ हो गयी। इस कैदी ने कंक्रीट की दीवार को रोज़ाना थोड़ा-थोड़ा काटना शुरु किया लेकिन फिर पता चला कि ये दीवार तो बाहर नहीं खुलती, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में.

बाराबंकी: शादी में घरातियों ने बरातियों पर फेंकी कुर्सियां, पाइप से मारा | भौंचक 12.03.2026

यूपी के बाराबंकी में दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंधने ही वाले थे कि तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि शादी का माहौल जंग के माहौल में बदल गया, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

शर्त ये है कि गाली देने का वीडियो या ऑडियो सबूत होना चाहिए | भौंचक 11.03.2026

भारत के कौन से हिस्से में ये कानून लागू हो गया है कि अब से मां और बहन वाली गाली देने पर गालीबाज़ आदमी को 500 रुपये देना पड़ेगा, बता रहे हैं आज के भौंचक में.

पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, बोले 500 की थी चप्पल | भौंचक 10.03.2026

MP के बगुलामुखी मंदिर परिसर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी होने का मामला सुर्खियों में है. अधिकारी ने CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान की और खुद उसे पकड़ा, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर.

कोर्ट ने फटकारा, प्याज़-लहसुन की 'तामसिक जांच' के लिए दायर हुई थी PIL | भौंचक 09.03.2026

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने वकील सचिन गुप्ता को उनकी किस पीआईएल के लिए फटकार लगाते हुए कहा, "आधी रात को जगकर ये सब ड्राफ्ट करते हो"? सुनिये भौंचक ख़बर

गधों की घटती संख्या से सरकारी विभाग परेशान | भौंचक 06.03.2026

गधों की संख्या बढ़ाने के लिए देश में कौन सी सरकारी स्कीम चल रही है, सुनिये भौंचक

कंपनी में बीवी की नौकरी लगवाई, फिर सैलरी के तरह आने लगी रिश्वत | भौंचक 05.03.2026

जयपुर में संचार विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रद्युम्न दीक्षित पर बिल्कुल नए तरीके के करप्शन का चार्ज लगा है , बड़ा क्रिएटिव तरीका था, सुनिये पूरी खबर

यूपी की ये वाली अजब गजब होली के बारे में कभी सुना है? | भौंचक 04.03.2026

भारत विविधताओं का देश है... अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह से होली मनाई जाती है. आज हम आपको बता रहे हैं यूपी की एक मज़ेदार होली के बारे में, सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.

अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे रंगनाथ शर्मा | भौंचक 03.03.2026

इज़रायल-ईरान जंग के दौरान बहुत से लोग दुबई में फंस गए हैं. इनमें तमाम भारतीय हैं जिन्हें सरकार सुरक्षित भारत लाने की कोशिश कर रही है. फंसे लोगों में एक ज्योतिषी भी हैं, सुनिये पूरी खबर

बच्चे की उम्र दस साल, कहा मेरे गिफ्ट्स बेचकर पैसे जुटाए और शादी कर ली | भौंचक 02.03.2026

पिता की मुहब्बत अक्सर बेटों को पिता के जाने के बाद समझ आती है. क्योंकि पिता ऊपर से सख्त होते हैं लेकिन अंदर नर्म दिल रखते हैं. लेकिन एक बेटे ने अपने पिता पर अजीब इल्ज़ाम लगा दिया. सुनिये भौंचक

हापुड़: मिलावटी मिठाई पर पुलिस छापे से बचने के लिए फेंकी थी | भौंचक 27.02.2026

मिठाई के आशिक लोगों ने कूड़ेदान में फेंकी गयी मिलावटी सामान से बनी मिठाई उठा ली और मज़े से खाने लगे, सुनिये हापुड़ का भौंचक किस्सा

सरकारी आदेश वायरल होने पर BSNL डायरेक्टर का प्रयागराज दौरा रद्द | भौंचक 26.02.2026

अधिकारी विवेक बंजल के संगम स्नान के लिए 50 अफसर तैनात किये गए थे. भौंचक में सुनिये कि आदेश में और क्या-क्या लिखा था

चूहे फल ना खा जाएं इसलिए लगा दिया चूहे मार ज़हर | भौंचक 25.02.2026

मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन ने ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है जो फलों पर चूहे मार दवा लगाकर बेचते थे, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में

MP: 56 km लंबा फ्लाईओवर बनाने वाला ठेकेदार पहले से ब्लैकलिस्ट | भौंचक 24.02.2026

शहर ने सालों डायवर्ज़न झेला ताकि पुल बन सके, ट्रैफिक जाम झेला और साथ ही साथ करोड़ों रुपये फूंक दिये गए, लेकिन चार साल बाद पुल गिर गया... ठेकेदार पहले ही ब्लैकलिस्ट - सुनिये भौंचक ख़बर

टोंक: पूर्व सांसद ने मुस्लिम महिला को कंबल देने से किया था इंकार | भौंचक 23.02.2026

पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के वायरल वीडियो जिसमें वह एक कंबल बांटने वाले कार्यक्रम में आईं मुस्लिम महिला से धर्म पूछकर कंबल वापस ले लेते नजर आ रहे हैं, उस वीडियो के बाद गांव के लोगों ने क्या किया सुनिये भौंचक में

बारात से पहले बत्ती गुल, बिजनौर में दूल्हे का काटा गया कनेक्शन | भौंचक 20.02.2026

बिजनौर के नूरपुर में एक बारात निकलने ही वाली थी कि अचानक दूल्हे के घर की बिजली काट दी गई। जिससे शादी का माहौल अंधेरे में डूब गया. दूल्हे ने मौके पर कर्मचारियों से गुहार लगाई, लेकिन कर्मचारियों का मन नहीं पसीझा.जानिए क्या है पूरा मामला आज की भौंचक खबर में.

Bhaunchak podcast'ini Replaio'da dinle

Radyo ve podcast'ler tek uygulamada - ücretsiz, kayıt gerektirmez. Bugün yükle ve lansmanı kaçırma

Google Play'den indir

Replaio bir podcast yayıncısı değildir; program adları, kapak görselleri ve ses içerikleri yazarlarına aittir ve herkese açık RSS beslemeleri aracılığıyla dağıtılır