Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Podcast'in sitesini ziyaret etmeyi ve yapımcısını desteklemeyi unutma: www.aajtak.in
Nereden dinlenir?
Uygulamada podcast'ler Replaio Radio Çok yakındaPodcast'ler çok yakında uygulamaya geliyor. Şimdi yükle ve podcast'lere yepyeni bir bakışı ilk gören sen ol
Bölümler
तिरपाल से ढकी गाड़ी बिहार में खड़ी थी, लखनऊ में कटा 5000 का चालान | भौंचक 22.01.2025 2:00
कार के चालान का एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. घर में खड़ी एक गाड़ी का चालान 530 किलोमीटर दूर दूसरे राज्य के शहर में हो गया. सुनिए पूरी कहानी 'भौंचक' में.
चोर पकड़ा गया, बोला "मेरा बर्थडे है" तो लोगों ने कटवाया केक | भौंचक 21.01.2025 1:34
घर में आया चोर जब पकड़ा गया तो बोला कि आज मेरी सालगिरह है. इसके बाद उसके लिए कटवाया गया केक और गाया गया बर्थडे सॉन्ग. सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.
राहुल का भाषण सुनकर मुकेश के हाथ से गिरी दूध की बाल्टी, पहुंचा कोर्ट | भौंचक 20.01.2025 1:44
बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले एक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा किया है. उसका आरोप है कि राहुल गांधी ने भड़काऊ भाषण को सुनकर उसके हाथ से दूध गिर गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
घायल शख़्स की बाइक लेकर भागे, हाथों-हाथ मिला कर्म का फल | भौंचक 16.01.2025 2:23
दिल्ली में एक सड़क हादसे के बाद घायल शख्स की मदद करने की बजाय कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी चोरी कर ली और फरार हो गए. लेकिन आगे जाकर उन्हें बुरे कर्म का बुरा नतीजा मिल गया. जानें क्या हुआ उनके साथ, आज की 'भौंचक' खबर में.
चोरों से कंबल बचाने के लिए कर्मचारियों ने निकाला एक गज़ब का फॉर्मूला | भौंचक 15.01.2025 1:58
सर्दी के मौसम में अस्पताल में हर साल मरीजों को कंबल दिए जाते हैं लेकिन कुछ मरीज छुट्टी होने पर अपने सामान के साथ कंबल भी साथ ले जाते हैं. कई बार रात के समय बेड से कंबल चोरी भी होते है जिसे रोकने के लिए इस साल अस्पताल प्रबंधन ने अजब-गजब आइडिया निकाला. सुनिये आज के भौंचक में
रात को पेट्रोल पंप, दुकानों पर लगा दिये अपने QR कोड, लाखों बनाए | भौंचक 14.01.2025 1:58
मध्य प्रदेश के खजुराहो से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बदमाश दुकानों के बाहर लगे क्यूआर कोड स्टीकर ही बदलकर अपने QR Code लगा दिये. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सुनिए पूरी खबर भौंचक में
गर्लफ्रेंड की कार से गिरा शख्स, पत्नी ने गर्लफ्रेंड पर ठोंका सत्तर लाख का केस | भौंचक 13.01.2025 2:27
चीन में प्रेमिका की कार से गिरने वाले वांग की पत्नी ने प्रेमिका पर केस करते हुए क्या दलील दी? सुनिए आज की भौंचक खबर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
पैदल जा रहे शख्स पर बिना हेलमेट चलने का काट दिया चालान | भौंचक 10.01.2025 1:48
मध्य प्रदेश के पन्ना में पैदल चलने वालों का बिना हेलमेट चलने का क्यों काट दिया गया चालान? पीड़ित ने की थाने में शिकायत और बताया कि पुलिस वाले अपना टार्गेट पूरा करने के लिए चालान काट रहे हैं - सुनिए पूरा भौंचक किस्सा
गूगल मैप्स ने पुलिस को असम की जगह नागालैंड पहुंचा दिया, लोगों ने की पिटाई | भौंचक 09.01.2025 2:05
जाना था जापान पहुंच गए चीन समझ गए ना, तो आपने सुना होगा लेकिन ये किस्सा ज़रा अलग है क्योंकि यहां पुलिस निकली थी किसी क्रिमिनल को पकड़ने गूगल मैप लगाकर और पहुंच गई कहीं और. फिर जो हुआ वो किस्सा सुनिये आज के भौंचक में
नाराज़ बीवी "भिखारी" संग भागी? | भौंचक 08.01.2025 2:00
यूपी के हरदोई जिले का एक मामला सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. कहा गया कि एक महिला अपने पति और छह बच्चों को छोड़कर एक भिखारी के साथ फरार हो गई. हालाँकि, महिला घर लौटी और कुछ अलग ही कहानी बता रही है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में.
अजब चोर की ग़ज़ब करतूत! घर में क़ीमती सामान नहीं मिला तो किया ये कारनामा | भौंचक 07.01.2025 1:59
मुंबई के मलाड में एक चोर जब चोरी करने के इरादे से एक घर में घुसा तो चोरी करने लायक कुछ न मिलने पर उसने जो हरकत की उसे सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे. हालाँकि पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर छोड़ भी दिया, जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' खबर में.
DGP के नाम पर बने फर्जी इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चैनल, काट रहे थे मलाई | भौंचक 06.01.2025 1:51
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया. पैसे लगाकर अकाउंट वेरिफाई कराया गया, फिर हजारों रुपये और हज़ारों फॉलोअर्स भी कमाए. लेकिन ऐसे पकड़ा गया साइबर ठग! जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' खबर में.
घर की खिड़की पर बैठी रहती थी सास-बहू, सप्लाई करती थी स्मैक | भौंचक 03.01.2025 1:46
यूपी के बाराबंकी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस के अभियान में तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन तस्करों के पास से लगभग 75 लाख रुपये के स्मैक बरामद हुए हैं. लेकिन, इन महिअलों की तस्करी की कहानी बड़ी दिलचस्प है. ये अपने घर की खिड़की से स्मैक सप्लाई करती थीं. सुनिए पूरा मामला, आज की 'भौंचक' ख़बर में.
मोबाइल चोरों को मिलता था यात्रा भत्ता और खाने का वाउचर, टैक्स भी देते थे | भौंचक 02.01.2025 2:25
ये कहानी है Salaried चोरों की। जी हां, यूपी में मोबाइल चोरों की एक कंपनी जो चोरी करने वाले अपने कर्मियों को बाकायदा सैलरी देती थी. इसके अलावा मुफ्त खाना और ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाता था. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
कहीं बनती है गुड़िया, कहीं जेब में रखने हैं दाल - दुनियाभर में एक जनवरी की भौंचक प्रथाएं | भौंचक 01.01.2025 2:37
कहीं दरवाज़े पर लहसुन लटकाया जाता है तो कहीं बनाई जाती है गुड़िया. नया साल मनाने की क्या हैं अजब गजब प्रथाएं? जानते हैं आज के भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
मंदिर में बैठकर 15 मिनट तक पूजा की, फिर मूर्ति का मुकुट लेकर भाग गया शख्स | भौंचक 31.12.2024 2:04
यूपी के मिर्जापुर के एक मंदिर में चोर ने कुछ अलग अंदाज में चोरी की. चोर ने पहले मंदिर में 15 मिनट तक बैठकर पूजा की. इसके बाद हनुमानजी का चांदी का मुकुट चुराकर भाग गया. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
मऊ में एक युवक को महीने में 10 दिन 'रौशनी' किन्नर के साथ रहने का आदेश | भौंचक 30.12.2024 1:39
महिला हर चीज बांट सकती है पर अपना पति नहीं. पति की बात आने पर वो एक पल को भी समझौता करने को तैयार नहीं होती. पति का प्यार किसी और महिला के साथ बांटना तो मानों उसके लिए असंभव होता है. लेकिन यूपी के मऊ जिले की एक महिला को ऐसा करना पड़ेगा. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
बिहार: टीचरों के लिए आया सरकारी आदेश, कुत्ता भगाएं | भौंचक 27.12.2024 1:51
बिहार का शिक्षा विभाग अपने अजब गजब कारनामों के लिए सुर्खियों में रहता है. एक बार फिर से शिक्षकों के लिए एक अजीबो गरीब फरमान जारी हुआ है. इसबार शिक्षकों को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
नौकरी के लिए अजीबोगरीब Resume बनाया, 30 कंपनियों से कॉल आ गई | भौंचक 26.12.2024 1:57
गूगल में अच्छी सैलरी के बावजूद जब इंटरव्यू के लिए कॉल आने में देरी हुई तो शख्स ने कुछ अलग तरीके से अपनी सीवी अपडेट की. फिर क्या था, महज आठ महीने के भीतर कई कंपनियों के कॉल आए. आखिर अपने रिज्यूमे में उस शख्स ने क्या अपडेट किया, जिसने एंप्लायर्स को खूब आकर्षित किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
पुरुष टीचर को मिली मैटरनिटी लीव, शिक्षा विभाग में हड़कंप | भौंचक 25.12.2024 2:03
बिहार के वैशाली जिले के महुआ में शिक्षा विभाग हंसी का पात्र बन गया है. इसके पीछे वजह बनी एक मेटरनिटी लीव. जिस टीचर को मेटरनिटी लीव दी गई, वह कई दिनों तक स्कूल से गैरहाजिर रहा. विभाग के इस क़दम से हंगामा मच गया और मामले की जांच शुरू हो गई है. आज की 'भौंचक' ख़बर में जानिए पूरा मामला.
सड़क किनारे लगे पौधे चुरा ले गए, बीस हज़ार का एक पौधा था | भौंचक 24.12.2024 1:58
नोएडा में अब पौधे भी चोरी होने लगे हैं. चोरों ने दिनदहाड़े नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे लगे 20 पौधों को चोरी कर लिया. चोरी हुए पौधों की कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है. ये स्पेशल पौधे आंध्र प्रदेश से मंगवाए गए थे. सुनिए पूरी कहानी भौंचक में
बैंकाक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया स्टॉक, नमकीन भी नहीं बचा | भौंचक 23.12.2024 2:22
गुजरात के सूरत से बैंकॉक तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली चार घंटे की उड़ान के दौरान फ्लाइट में शराब की ज़बरदस्त मांग हुई. यात्रियों ने इतनी पी कि कंपनी की 2 लाख की चपत लग गयी. मुसाफ़िरों ने सूरत से बैंकॉक के बीच अपने सफर का तजुर्बा शेयर किया तो देखते ही देखते वायरल हो गया. कुछ लोगों ने दावा किया कि शराब का स्टॉक ही ख़त्म हो गया था. सुनिए पूरी ख़बर भौंचक में
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल से पूछा, "क्यों चुराया अंडा" | भौंचक 20.12.2024 2:01
बिहार के हाजीपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का मिड-डे मील के अंडे चोरी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और FIR दर्ज करने की बात कही है. सुनिये पूरी खबर भौंचक में
मुंहदिखाई में दुल्हन की डिमांड सुनकर दूल्हे के उड़े होश, पुलिस तक पहुंचा मामला | भौंचक 19.12.2024 1:51
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सुहागरात वाले दिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दुल्हन ने ऐसी डिमांड की जिसे सुनकर दूल्हे का दिमाग़ खौल गया. मामला परिवार से होते हुए पुलिस थाने तक जा पहुंचा. पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. दुल्हन ने ऐसी क्या मांग की और फिर दूल्हे समेत उसके परिवार वालों ने क्या आरोप लगाया, जानिए पूरा मामला आज की 'भौंच...
अजीबोग़रीब नौकरी, पीठ की खुजली मिटाने के लिए लोग दे रहे हज़ारों | भौंचक 18.12.2024 1:53
दुनिया में कुछ ऐसी नौकरियां भी हैं, जिनके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता. ऐसी ही अजीबोगरीब नौकरी के बारे में हम आपको बताएंगे, जिसे आप शायद जॉब मानने से भी इनकार कर दें, लेकिन ये अच्छी कमाई करा रहा है. ये नौकरी है लोगों की पीठ खुजाने की, जिसे हम यूं ही किसी न किसी से करा लेते हैं पर एक ऐसी जगह भी है, जहां पर इसके लिए पार्लर है. जानिए पूरा मामला आज की 'भौंचक' ख़बर में.
Benzer podcast'ler
Replaio bir podcast yayıncısı değildir; program adları, kapak görselleri ve ses içerikleri yazarlarına aittir ve herkese açık RSS beslemeleri aracılığıyla dağıtılır