Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

Padhaku Nitin is a casual and long conversation-based podcast where Aaj Tak Radio host Nitin talks to experts and discuss a wide range of topics like history, war, politics, policy, ideologies, cinema, travelling, sports, nature and everything that is interesting. A single episode of the show can be as enriching as reading four books. As we say in the podcast,Chaar kitaabe padhne jitna gyaan milega Padhaku Nitin mein. कब कोई हक़ीक़त से मिथक बन जाता है? क्यों कोई कहानी सदियाँ पार करके हमारे सिरहाने आ बैठती है? कुछ नाम तो इंसानों की कलेक्टिव मेमोरी का हमेशा के लिए हिस्सा बन जाते हैं लेकिन पूरी क...

Glöm inte att besöka poddens webbplats och stötta skaparen: www.aajtak.in

Skapare

Aaj Tak Radio

Kategori

History

Poddens webbplats

www.aajtak.in

Senaste avsnittet

9 jul 2026

Var kan du lyssna?

Poddar i appen Replaio Radio Kommer snart

Poddar kommer snart till appen. Installera nu och bli först med att uppleva ett helt nytt sätt att lyssna på poddar

Ladda ned på Google Play Installera gratis Android nästan 10 mn nedladdningar · betyg 4,8 iOS snart

Avsnitt

Gaza Peace Deal से उम्मीदें, Trump का Nobel, Netanyahu की हार और Israel का मक़सद : पढ़ाकू नतिन 07.10.2025

दो साल से जलती ज़मीन... गाज़ा. जहां हर सुबह राख से उठती है और हर रात धमाके में खत्म होती है. अब उसी राख पर रखी गई है, एक नई “Peace Deal” की पर्ची. वादा है कि जंग रुकेगी, बंधक लौटेंगे, गाज़ा फिर से जिएगा. लेकिन क्या शांति बस एक दस्तावेज़ से लौट आती है? क्या ये डील अमन का रास्ता है या बस पुरानी जंग का नया नाम, सुनिए 'पढ़ाकू नितिन' में.

Democracy से डर, Secularism की सीमा, Hindu की Anxiety और Mob की Beauty: पढ़ाकू नितिन 02.10.2025

हज़ारों सालों से इंसान कबीलों, सल्तनतों और अब राष्ट्र-राज्य में जी रहा है. लेकिन सवाल वही है सबसे सही शासन व्यवस्था कौन-सी है? राज्य कानून और संस्थाओं का ढांचा है, जबकि राष्ट्र पहचान और भावनाओं का जाल, अक्सर हम दोनों को गड़बड़ा देते हैं. फिर आता है लोकतंत्र जो बराबरी और आवाज़ का वादा करता है, लेकिन साथ ही populism और polarisation भी लाता है. तो क्या लोकतंत्र ही सबसे बेहतर विकल्प है या कोई और मॉडल...

China-India के रिश्ते क्यों नहीं सुधर सकते और Modi क्यों गए Xi Jinping के गांव?: पढ़ाकू नितिन 30.09.2025

भारत-चीन रिश्ते दशकों से उतार-चढ़ाव से गुज़रते रहे हैं. गलवान घाटी की झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी गहरा हुआ. आखिर चीन की महत्वाकांक्षा क्या है? शी जिनपिंग किस तरह की राजनीति कर रहे हैं? और भारत इन चुनौतियों से निपटने के लिए कैसी रणनीति बना रहा है? इन्हीं सवालों पर हमने विस्तार से बात की पूर्व राजनयिक अशोक कंठ, सुनिए 'पढ़ाकू नितिन' में. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार ए...

RSS तीन बार बैन लगने के बावजूद कैसे बना सबसे बड़ा संगठन?: पढ़ाकू नितिन 25.09.2025

27 सितंबर 2025—ये तारीख सिर्फ़ कैलेंडर का पन्ना नहीं, बल्कि एक सदी की कहानी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) आज अपने 100 साल पूरे कर रहा है। इस सफ़र में RSS ने सबकुछ देखा— आज़ादी की गूंज, गांधी की हत्या का साया, इमरजेंसी की कड़वाहट, बाबरी मस्जिद का तूफ़ान, और वो मोड़, जब “अराजनीतिक” कहे जाने वाले संघ से दो प्रधानमंत्री निकले. सवाल उठे, आरोप लगे, तीन बार बैन भी झेला. लेकिन हर बार संघ और मज़बूत होक...

Pakistan Saudi Arabia Defence Pact के निशाने पर कौन और India क्यों नहीं करता ऐसी डील?: Padhaku Nitin 23.09.2025

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने नया डिफ़ेंस पैक्ट किया है अगर एक पर हमला होगा तो दोनों मानेंगे लेकिन क्या इसका असर भारत तक पहुंचेगा? सऊदी भारत का बड़ा ट्रेड पार्टनर है और पाकिस्तान हमारा विरोधी. तो इस समझौते से पाकिस्तान मज़बूत होगा या ये सिर्फ़ काग़ज़ी एलान है? और भारत को अब वेस्ट एशिया पॉलिसी नए सिरे से सोचना पड़ेगा, सुनिए 'पढ़ाकू नितिन' में. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के...

Nuclear Bomb बनाने से ज़्यादा टेढ़ी क्यों देसी Jet Engine Kaveri की राह? : Padhaku Nitin 18.09.2025

15 अगस्त को लाल किले से दी जाने वाली पीएम स्पीच देश के लिए एक बड़ा इवेंट होता है. सबकी नज़र रहती है कि इस भाषण में कौनसा शब्द कितनी बार बोला गया? इस साल इसी भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि “भारतीय फाइटर जेट्स को ज़रूरत है भारतीय इंजन की.” और फिर से सोशल मीडिया पर बात होने लगी कि यार… था तो सही एक स्वदेशी इंजन जिसकी दुहाई देकर अक्सर कहा जाता था कि भारत जेट बनाने के मामले में भी स्वदेशी बन जाएगा. ये ना...

Qatar पर हमला कर क्या Netanyahu ने ग़लती की और क्या Israel के सामने Arab NATO टिकेगा?: पढ़ाकू नितिन 16.09.2025

दोहा में अरब और इस्लामिक देशों का बड़ा सम्मेलन हुआ. इसी दौरान मिस्र ने फिर से "Arab NATO" का प्रस्ताव रखा यानि 22 अरब देशों की संयुक्त सेना! लेकिन क्या ये मुमकिन है, जब इतिहास गवाह है कि यही देश आपस में लड़ते रहे हैं? इज़रायल ने क़तर पर हमला कर दिया क़तर जो अमेरिका का बड़ा सहयोगी है. अब सवाल ये है कि क़तर अपनी सुरक्षा के लिए कब तक अमेरिका पर निर्भर रहेगा? क्या वो चीन का साथ लेगा? और क्या अरब NATO...

Gangs of Wasseypur में Anurag Kashyap से इस Dhanbad Coal Mafia की कहानी छूट गई!: पढ़ाकू नितिन 11.09.2025

धनबाद, झारखंड—देश का कोल कैपिटल. कोयले ने जहाँ इंडस्ट्री को ताक़त दी, वहीं जन्म दिया माफ़िया, गैंगवार और करप्शन की अंधेरी दुनिया को. फ़िल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर ने इसकी झलक दिखाई लेकिन असली कहानी उससे कहीं ज़्यादा डरावनी है. इन्हीं सचाईयों पर लिखी है किताब “Dhanbad – The Economics of Coal – The Mafia”, जिसके लेखक हैं प्रमोद कुमार गुप्ता पूर्व प्रिंसिपल चीफ़ कमिश्नर ऑफ़ इनकम टैक्स. उन्होंने कोल माफ़ि...

Nepal के Gen Z का Democracy पर डाउट, Nepo Kids की अय्याशी और Oli की China से गलबहियां: पढ़ाकू नितिन 10.09.2025

अंग्रेज़ी में कहते हैं Straw that broke the camel’s back और हिन्दी में इसके करीब है ताबूत की आख़िरी कील. नेपाल में सरकार ने अचानक लगभग सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स बैन कर दिए. इसके बाद हज़ारों लोग, ख़ासकर जेन-ज़ी यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी सड़कों पर उतर आई सरकार ने शुरुआत में सख़्ती दिखाई, लेकिन हालात इतने बिगड़े कि मंत्री सड़क पर पिट गए सरकारी इमारतों को आग लगा दी गई और आखिरकार प्...

Hitler कैसे बना Palestine का Hero और ISIS-Alqaeda का Hitler कनेक्शन क्या है?: पढ़ाकू नितिन 05.09.2025

अडॉल्फ हिटलर, इतिहास का वो किरदार, जिसके बिना modern world history अधूरी है. पिछली सदी की लगभग हर बड़ी कहानी में जर्मनी के इस नेता का नाम किसी न किसी तरह सामने आता है. आज हमारे साथ हैं किताब Hitler: The Proclaimed Messiah of the Palestinian Cause के लेखक आभास मालदहियार, सुनिए 'पढ़ाकू नितिन' में.

SCO Summit में साथ साथ Modi- Putin- Jinping, पर्दे के पीछे कौन खेल रहा?: पढ़ाकू नितिन 02.09.2025

जहां American President Donald Trump के Impulsive Decisions से पूरी दुनिया में उथल पुथल है. एशिया में कुछ कंपन सा महसूस हो रहा है. क्योंकि चीन में हुई है एक बड़ी बैठक. एससीओ की शुरुआत 2001 में हुई थी. तब इसमें चीन और रूस मुख्य किरदार निभाते थे. लेकिन इस बार की समिट में रूस-चीन के अलावा भारत भी स्पॉटलाइट में था. SCO की ये समिट कई मामलों में अहम है, उसके Structure में भी बदलाव हुए हैं. Pakistan-Arme...

Indira का अंधविश्वास, VP Singh का Fraud, Amar Singh के पैंतरे और Mulayam की मजबूरी: पढ़ाकू नितिन 28.08.2025

इस बार पढ़ाकू नितिन पॉडकास्ट में हमारी मुलाक़ात हुई पूर्व राज्यसभा सदस्य और जाने-माने पत्रकार शाहिद सिद्दिक़ी से। उनसे हमने ढेर सारी बातें कीं, दिल्ली के पुराने किस्सों से लेकर देश की राजनीति और बड़े नेताओं तक। उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए कि कैसे उन्होंने क़रीब से नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी जैसे नेताओं को देखा। साथ ही लालकृष्ण आडवाणी, वीपी सिंह, मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह जैसी...

पूर्व राष्ट्रपति, पुलिस हेड, जेल प्रमुख को Jail, Sri Lanka में क्या हो रहा है?: पढ़ाकू नितिन 26.08.2025

July 2022 का श्रीलंका. राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, वहां से भागे और लोग उनके घर में घुसे. उनके स्विमिंग पूल में नहाए. घर में आग भी लगाई. राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद पदभार संभाला, रानिल विक्रमसिंघे ने. हाल ही में विक्रमसिंघे का नाम फिर से चर्चा में आया. क्योंकि वो श्रीलंका में गिरफ्तार किए गए. उन पर लगा है सरकारी शक्तियों को दुरुपयोग करने का आरोप. Padhaku Nitin World Affairs के इस एपिसोड में Focu...

Javed Akhtar, Manto और Faiz से क्या है Aatish Taseer का रिश्ता?: पढ़ाकू नितिन 21.08.2025

साल 2019. X तब Twitter हुआ करता था. और इसी Twitter पर Writer-Journalist Aatish Taseer से उनकी नागरिकता छीनी गई. भारत सरकार ने कहा कि Aatish ने अपने Pakistani पिता Salman Taseer से अपने रिश्ते को छुपाया. जबकि Taseer ने कहा कि ये सब सिर्फ़ इसलिए हुआ क्योंकि सरकार उनसे नाराज़ थी. लेकिन ये किस्सा कई मामलों में आतिश की कहानी में एक turning Point भी साबित हुआ. क्योंकि वो कुछ ऐसी यात्राओं पर निकले जिनमें...

Javed Akhtar, Manto और Faiz से क्या है Aatish Taseer का रिश्ता?: पढ़ाकू नितिन 21.08.2025

साल 2019. X तब Twitter हुआ करता था. और इसी Twitter पर Writer-Journalist Aatish Taseer से उनकी नागरिकता छीनी गई. भारत सरकार ने कहा कि Aatish ने अपने Pakistani पिता Salman Taseer से अपने रिश्ते को छुपाया. जबकि Taseer ने कहा कि ये सब सिर्फ़ इसलिए हुआ क्योंकि सरकार उनसे नाराज़ थी. लेकिन ये किस्सा कई मामलों में आतिश की कहानी में एक turning Point भी साबित हुआ. क्योंकि वो कुछ ऐसी यात्राओं पर निकले जिनमें...

Trump ने की 5 दिन में दो बड़ी मीटिंग्स, Russia-Ukraine Ceasefire के कितने क़रीब?: पढ़ाकू नितिन, Ep 230 19.08.2025

आजकल एक चलन है, लोग अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपने Pronouns लिखते हैं. He, She, Them. Trump का बस चले तो वो अपने Pronouns में Dealmaker लिख दें. उन्हें Deal करवाने की चाहत ही नहीं, Addiction सा है. इससे हम सब वाकिफ़ हैं. उनकी इसी चाहत के चलते पिछले 5 दिनों में Geopolitics के लिहाज़ से दो बड़ी मीटिंग्स हुईं. दोनों अमेरिका में. मगर एक दूर अलास्का के पास और दूसरी Washington DC में. दोनों मीटिंग्स म...

Stray Dogs पर Supreme Court का फैसला, कुत्तों के लिए मुसीबत बनी झूठी रिपोर्ट?: पढ़ाकू नितिन, Ep 229 14.08.2025

सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त 2025 को आवारा कुत्तों की समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को 8 सप्ताह में शेल्टर होम में ट्रांस्फर करने का आदेश दिया. कहा कि वहां उनकी नसबंदी और टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही चेतावनी भी दी कि कुत्तों को सड़कों पर वापस न छोड़ा जाए. दरअसल, कोर्ट ने 28 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या और इससे जुड़े डॉग बाइट एवं रेबीज से...

Nobel Prize के फेर में Trump, पहले ऐतिहासिक Deal अब Putin से Meeting: पढ़ाकू नितिन, Ep 228 12.08.2025

भारतीय समय के मुताबिक 9 अगस्त की अल सुबह एक ख़बर हर जगह फ्लैश हुई. ये ख़बर जुड़ी थी एक Peace Deal से. Peace Deal जिसका मकसद था करीब 30 साल पहले शुरू हुई लड़ाई को सुलझाना. लेकिन ये Armenia-Azerbaijan Peace Deal का सिर्फ़ एक पहलू है. इसमें कई और भी पक्ष हैं, कई और Complexities साथ में हैं एक Nobel Cause. वही, Nobel जिसकी चाहत में US President Donald Trump ने दुनियाभर के झगड़ों को सुलझाने का बीड़ा उठ...

कबीर-परंपरा के गुमनाम सितारे 'दादू' पर सुनिए JNU के Professor Purushottam Agrawal को: पढ़ाकू नितिन, Ep 227 07.08.2025

आज से करीब 600 साल पहले एक कवि हुए जो आज तक लोगों के दिलो-दिमाग पर राज करते हैं. नाम है कबीर. कबीर के बारे में यूं तो कई बाते प्रचलित हैं. कुछ का प्रमाण है. कुछ का नहीं. मगर एक बात सौ फीसदी प्रमाणित है कि उनकी बातें अब भी उतनी ही रेलेवेंट हैं. लेकिन कबीर के अलावा और भी कई कवि हुए, जिन्हें अलग अलग कारणों से कबीर जितनी ख़्याति नहीं मिली. इनमें से एक प्रमुख नाम है राजस्थान के संत दादू दयाल का. इन की...

Trump के 50% Tariff से भारतीयों को होगा सीधा नुकसान?: पढ़ाकू नितिन, Ep 226 07.08.2025

इस साल के शुरुआत में जब US में चुनाव हो रहे थे तो कई भारतीय इस बात की उम्मीद लगा रहे थे कि- काश Trump वापस सत्ता में आ जाएं. उनकी दुआएं कबूल भी हुईं. मगर Partially, क्योंकि Trump अब वो ट्रंप नहीं रहे जो मोदी के ग्रेट फ्रेंड थे. इस बार उनके एजेंडे Business Centric ज़्यादा है. हालांकि ये Business किसके लिए कितना फायदेमंद है. ये भी किसी को नहीं मालूम. दुनियाभर में अलग अलग देशों पर Tariff लगाने के बाद...

China का ये Conflict जो करवा सकता है World War 3?: पढ़ाकू नितिन, Ep 225 05.08.2025

Geopolitics आजकल दो बड़े ध्रुवों के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है. एक अमेरिका दूसरा चीन. दोनों सिर्फ़ दिशाओं में ही नहीं. धारा में भी एक दूसरे से उल्टे ही नज़र आते हैं. चीन का नाम अब हर बार एशिया और दुनियाभर के उन देशों में लिया जाने लगा है जो Geopolitics और World Trade को अपने हिसाब से चलाना चाहती हैं. मगर इस फेहरिस्त में शामिल होने के बावजूद भी China पूरी तरह निरंकुश नहीं है. उसकी भी कुछ दुखती रग...

Trump के Tariff का सामना India कैसे करेगा और क्या Russia से रिश्ता टूटने वाला है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 224 31.07.2025

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ़ कहा है कि भारत से 25% टैरिफ़ वसूला जाएगा और अगर रूस से दोस्ती ऐसे ही चलती रही, तो इसकी भी कीमत चुकानी होगी भारत हमेशा से कोशिश करता रहा है कि उसे रूस और अमेरिका में से किसी एक को न चुनना पड़े. लेकिन अब लग रहा है कि फैसला करना पड़ सकता है या फिर अमेरिका का दबाव भारत को उल्टा रूस के और क़रीब ले जाए? क्या हम ग्लोबल राजनीति में नए दोस्त और दुश्मन बनते देख रहे हैं? और भारत की...

Trump के Tarrif का सामना India कैसे करेगा और क्या Russia से रिश्ता टूटने वाला है?: पढ़ाकू नितिन, Ep 224 31.07.2025

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ़ कहा है कि भारत से 25% टैरिफ़ वसूला जाएगा और अगर रूस से दोस्ती ऐसे ही चलती रही, तो इसकी भी कीमत चुकानी होगी भारत हमेशा से कोशिश करता रहा है कि उसे रूस और अमेरिका में से किसी एक को न चुनना पड़े. लेकिन अब लग रहा है कि फैसला करना पड़ सकता है या फिर अमेरिका का दबाव भारत को उल्टा रूस के और क़रीब ले जाए? क्या हम ग्लोबल राजनीति में नए दोस्त और दुश्मन बनते देख रहे हैं? और भारत की...

Trump के MAGA Supporters क्यों है उनसे नाराज़?: पढ़ाकू नितिन, Ep 223 29.07.2025

इस दुनिया में आज जो कुछ घट रहा है — क्या वो मेरे कारण घट रहा है, या इसलिए क्योंकि मैं उसे घटने दे रहा हूं? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शायद यह बात कभी सीधे शब्दों में न कही हो, लेकिन उनके बयानों और फैसलों को देखकर ऐसा जरूर लगता है कि वो खुद को इसी तरह सोचते हैं। मगर अब उनके अपने ही देश में — अमेरिका में — एक नाम है जो लगातार चर्चा में है। एक ऐसा नाम, जिसे ट्रंप अब सुनना भी पसंद नहीं करते:...

Japan में सत्ता का संकट! LDP की हार और Sanseito की जीत बदलेगा Indo-Japan रिश्ता?: पढ़ाकू नितिन, Ep 221 22.07.2025

20 जुलाई 2025 को जापान में Upper House के लिए चुनाव हुए और नतीजे इतने चौंकाने वाले नहीं रहे, लेकिन एतिहासिक ज़रूर थे. प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी यानी LDP और उसके सहयोगी कोमेतो गठबंधन बहुमत से पीछे रह गए। उन्हें सिर्फ़ 47 सीटें मिलीं, जबकि ज़रूरत थी कम से कम 50 की. इस बार महंगाई, खासकर चावल की बढ़ती क़ीमतें और देश में विदेशी मज़दूरों को लेकर चिंता बड़ी बहस का मुद्दा रही।...

Lyssna på podden Padhaku Nitin i Replaio

Radio och poddar i en och samma app - gratis och utan konto. Installera redan idag och missa inte premiären

Ladda ned på Google Play

Replaio är ingen poddutgivare; programnamn, omslag och ljud tillhör sina upphovspersoner och distribueras via offentliga RSS-flöden