Express Audio

Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)

News HI ↓ 1000 avsnitt

सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।

Glöm inte att besöka poddens webbplats och stötta skaparen: www.spreaker.com

Skapare

Express Audio

Kategori

News

Poddens webbplats

www.spreaker.com

Senaste avsnittet

18 aug 2024

Var kan du lyssna?

Poddar i appen Replaio Radio Kommer snart

Poddar kommer snart till appen. Installera nu och bli först med att uppleva ett helt nytt sätt att lyssna på poddar

Ladda ned på Google Play Installera gratis Android nästan 10 mn nedladdningar · betyg 4,8 iOS snart

Avsnitt

’21 जून तक दिल्ली में पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो…’, AAP ने किया सत्याग्रह का ऐलान | सुर्खियां | 19 जून | 5 बजे 19.06.2024

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत बरकरार है। जल संकट पर अब दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली वालों का कष्ट हर सीमा को पार कर रहा है। आज दिल्ली में 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। अब पीएम को किसी भी तरह से दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाना पडे़गा

इन्वेस्टर, फुटबॉल क्लब के साथ-साथ जिम और रेस्टोरेंट चेन; जानें- विराट कोहली की कितनी है संपत्ति | रुपया-पैसा | 19 जून | 3 बजे 19.06.2024

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली सफल क्रिकेटर होने के साथ-साथ इन्वेस्टर भी हैं। स्पोर्टिको के अनुसार, कोहली वर्तमान में दुनिया के 61वें ‘सर्वाधिक भुगतान वाले’ एथलीट हैं।

सुपर-8 में बारिश बिगाड़ेगी खेल; जानें बारबडोस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और एंटिगा में कैसा रहेगा मौसम | खेल-खबर | 19 जून | 1 बजे 19.06.2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में कई मैच बारिश से धुले। भारत-पाकिस्तान मैच भी बारिश से प्रभावित हुआ था। फ्लोरिडा में अमेरिका-आयरलैंड और पाकिस्तान-कनाडा मैच धुला। कैरेबियाई देशों में सुपर-8 के मैचों पर बारिश का साया है।

हरदीप सिंह निज्जर के लिए कनाडा का फिर जागा प्रेम, खालिस्तानी के लिए संसद में रखा गया मौन व्रत | सुर्खियां | 19 जून | 2 बजे 19.06.2024

इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की मुलाकात कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से हुई। वहीं, अब कनाडा से एक अलग ही तस्वीर सामने आ रही हैं। कनाडा की संसद ने मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए एक मिनट का मौन रखा

लॉरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तानी गैंगस्टर को वीडियो कॉल पर कहा ‘ईद मुबारक’, विवाद के बाद जेल प्रशासन ने दी सफाई | सुर्खियां | 19 जून | 10 बजे 19.06.2024

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का 17 सेकेंड का वीडियो कॉल वायरल हुआ है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्‌टी से बात करते हुए नजर आ रहा है।

‘छोटी सी गड़बड़ी भी एनडीए की सरकार को गिरा सकती है’ राहुल का बयान | सुर्खियां | 18 जून | 8 बजे 18.06.2024

ताजा मामला उत्तर प्रदेश की सलेमपुर लोकसभा सीट और झारखंड की दुमका सीट से सामने आया है। सलेमपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव हारे रविंद्र कुशवाहा ने अपनी हार के लिए बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय यादव और राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है

मोदी सरकार से 8वां पे-कमीशन तुरंत गठित करने का अनुरोध, इस संगठन ने केंद्र को लिखा पत्र | रुपया-पैसा | 18 जून | 7 बजे 18.06.2024

लोकसभा चुनाव खत्म होने और नई सरकार के सत्ता संभाल लेने के बाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर आठवें वेतन आयोग को गठित करने का आग्रह किया है। नया वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए वेतन और पेंशन में संभावित संशोधन को लेकर रिपोर्ट बनाएगा और अपनी सिफारिशें करेगा

रोहित-कोहली के लिए घातक साबित हो सकता है यह अफगानी गेंदबाज | खेल-खबर | 18 जून | 6 बजे 18.06.2024

इस टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी20आई में खेल को पलट सकते हैं और इसमें फजलहक फारूकी भी शामिल हैं।23 साल के इस तेज गेंदबाज ने इस वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में दिखाया है कि उनमें कितनी क्षमता है।

स्वाति मालीवाल ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को लिखा पत्र, मांगा मिलने का समय | सुर्खियां | 18 जून | 5 बजे 18.06.2024

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई बदसलूकी के मामले में इंडिया गठबंधन के नेताओं को पत्र लिख मिलने का समय मांगा है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा- पिछले 18 सालों से मैंने ज़मीन पर काम किया है और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई की है

‘भारत इकलौता देश जहां पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए…’, हरदीप पुरी ने पूरा गणित समझा दिया | रुपया-पैसा | 18 जून | 3 बजे 18.06.2024

भारत में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं, आम आदमी इस महंगाई से त्रस्त भी नजर आता है। लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एक अलग ही तर्क देने का काम कर रहे हैं, उनकी नजर में तो भारत इकलौता ऐसा देश है जहां पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं

रोहित-कोहली के लिए घातक साबित हो सकता है यह अफगानी गेंदबाज, 3 मैचों में ले चुका है 12 विकेट | खेल-खबर | 18 जून | 1 बजे 18.06.2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला पड़ाव पार करते हुए सुपर 8 में पहुंच चुकी है। अब भारत को तीन देशों के साथ सुपर 8 में खेलना है और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

राहुल गांधी ने क्यों बरकरार रखी रायबरेली लोकसभा सीट? समझिए कांग्रेस की रणनीति | सुर्खियां | 18 जून | 10 बजे 18.06.2024

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को ऐलान किया कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हुई बैठक के बाद लिया।कांग्रेस के लिए अब सेफ सीट माने जानी वाली वायनाड से अगर प्रियंका गांधी जीतने में सफल रहती हैं तो ऐसा पहली बार होगा कि नेहरू-गांधी

चिकन से महंगी दाल, फल-सब्जी के दामों में भी लगी आग, लोकसभा चुनाव के बाद आम जनता को क्यों मिली यह मार? | रुपया-पैसा | 17 जून | 7 बजे 17.06.2024

देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व यानी चुनाव खत्म हो गया है और अब महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। रसोई पर भी मंहगाई की मार पड़ रही है। आम आदमी की थाली से दाल और सब्जी गायब होने लगी है। दूध-दही के दामों में पहले ही इजाफा हो चुका है। अब आलू और टमाटर के भाव भी हाई हैं।

मणिपुर के हालातों पर हाई लेवल मीटिंग कर रहे अमित शाह, IB चीफ तपन डेका, आर्मी चीफ मनोज पांडे भी शामिल | सुर्खियां | 17 जून | 8 बजे 17.06.2024

गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर के हालातों पर हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग में यूनियन होम सेक्रेटरी अजय भल्ला, आईबी चीफ तपन डेका, आर्मी चीफ मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, थ्री कोर के जीओसी एचएस साही, मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी,

T20 World Cup: कोहली के पास अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने का मौका | खेल-खबर | 17 जून | 6 बजे 17.06.2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप मुकाबलों में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बेशक निराश किया, लेकिन अब बारी सुपर 8 मैचों का है जो वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। अमेरिका के नासाउ में कोहली का बल्ला नहीं चला और वहां की पिच भी काफी खराब थी, लेकिन अब स्थिति अलग होगी और उम्मीद का जा रही

मालगाड़ी ने सिग्नल तोड़ा? ड्राइवर की मौत; पार्सल वैन ने बचाया वरना हो सकता था कोरोमंडल एक्सप्रेस जैसा हादसा | सुर्खियां | 17 जून | 5 बजे 17.06.2024

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में “बचाव अभियान पूरा हो गया है। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने मीडिया को बताया, “सिग्नल की अनदेखी करने वाले चालक (लोको पायलट) की मौत हो गई है और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी जान चली गई है।

शादी से पहले ही ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, होने वाले सास-ससुर और ननद संग एक फ्रेम में आईं नजर | पर्दे की बात | 17 जून | 4 बजे 17.06.2024

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी की वजह से खबरों में लगातार बने हुए हैं। कथित तौर पर कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाला है। बताया जा रहा है कि इनके वेडिंग फंक्शन में करीबी दोस्त और परिवार शामिल होने वाले हैं। जहां बीते दिन 16 जून को पूरे देश ने फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा था।

चिकन से महंगी दाल, फल-सब्जी के दामों में भी लगी आग, लोकसभा चुनाव के बाद आम जनता को क्यों मिली यह मार? | रुपया-पैसा | 17 जून | 3 बजे 17.06.2024

देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व यानी चुनाव खत्म हो गया है और अब महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। रसोई पर भी मंहगाई की मार पड़ रही है। आम आदमी की थाली से दाल और सब्जी गायब होने लगी है। दूध-दही के दामों में पहले ही इजाफा हो चुका है। अब आलू और टमाटर के भाव भी हाई हैं। दाल की कीमतें इस समय सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं

बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रन से हराया, सुपर-8 के लिए क्वालिफाई; शाकिब अल हसन के पास भी है इतिहास रचने का मौका | खेल-खबर | 17 जून | 1 बजे 17.06.2024

बांग्लादेश आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 चरण में पहुंच गया। बांग्लादेश ने 17 जून की सुबह (भारतीय समयानुसार) सेंट विंसेंट में किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड पर खेले गए मैच में नेपाल को 21 रन से हराया

खालिस्तानी नेता की हत्या की सुपारी लेने के आरोपी भारतीय नागरिक को चेक गणराज्य ने अमेरिका भेजा, आज होगी कोर्ट में पेशी | सुर्खियां | 17 जून | 17.06.2024

खालिस्तानी अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून (Gurpatwant Singh) की कथित तौर पर हत्या की सुपारी लेने वाले भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता (Nikhil Gupta) को चेक गणराज्य (Czech Republic) ने अमेरिका भेज दिया है। अमेरिकी सरकार ने चेक सरकार से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। उसे पिछले साल अमेरिका के ही अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया था

देशभर में बकरीद का जश्न; दिल्ली में जल संकट बरकरार | सुर्खियां | 17 जून | 10 बजे 17.06.2024

देशभर में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों में आज खास रौनक देखने को मिल रही है। बकरीद से एक दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह यह त्योहार हमें मानवता की नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है

दान का जश्न मनाने के 20 साल: रक्तदाताओं को धन्यवाद! | सुर्खियां | 16 जून | 8 बजे 16.06.2024

रक्त दान एक ऐसा दान है जो किसी की उम्र को बढ़ा सकता है, किसी को मौत के मुंह से बचा सकता है। आपका डोनेट किया हुआ ब्लड कई मेडिकल कंडीशन में मरीज की जान को बचाने में मदद करता है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 जून को World Blood Donor Day मनाया जाता है। इस दिन से प्रेरित होकर दुनिया भर के युवा ब्लड को डोनेट करते हैं।WHO ने अपनी साइट पर इस साल की थीम बताई है 20 years of celebra...

जानें ब्लड शुगर लेवल पर कैसा असर करता है ये फल | सुर्खियां | 16 जून | 7 बजे 16.06.2024

रात को 8-10 घंटे की नींद लेने के बाद जब हम सुबह सोकर उठते हैं तो हमारी एनर्जी का स्तर हाई रहता है। हम अपने दिन भर के कामों की लिस्ट बनाते हैं और उन्हें पूरा करने में जुट जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें अक्सर थकान और कमजोरी रहती है। सुबह उठते ही उन्हें फिर से बिस्तर पर जाने का मन करता है। आप

खतरनाक तरीके से बढ़ रही है पेट की चर्बी, वजन का स्कोर भी है हाई | सुर्खियां | 16 जून | 6 बजे 16.06.2024

बढ़ता वजन लोगों की सबसे बड़ी परेशानी है। बढ़ते वजन की वजह से लोगों का चलना-फिरना, उठना-बैठना तक दूभर हो जाता है। जरा सा चलते हैं तो सांस फूलने लगती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट पर कंट्रोल करना, बॉडी को एक्टिव रखना ताकि कैलोरी तेजी से बर्न हो सके और तनाव से दूर रहना जरूरी है।

साल में आप कितनी बार कर सकते हैं ब्लड डोनेट, कैसे किसी के शरीर में जान डालता है आपका खून| सुर्खियां | 16 जून | 5 बजे 16.06.2024

रक्त दान एक ऐसा दान है जो किसी की उम्र को बढ़ा सकता है, किसी को मौत के मुंह से बचा सकता है। आपका डोनेट किया हुआ ब्लड कई मेडिकल कंडीशन में मरीज की जान को बचाने में मदद करता है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 जून को World Blood Donor Day मनाया जाता है

Lyssna på podden Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) i Replaio

Radio och poddar i en och samma app - gratis och utan konto. Installera redan idag och missa inte premiären

Ladda ned på Google Play

Replaio är ingen poddutgivare; programnamn, omslag och ljud tillhör sina upphovspersoner och distribueras via offentliga RSS-flöden