Aaj Tak Radio

Din Bhar

News HI ↓ 1000 avsnitt

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था....

Skapare

Aaj Tak Radio

Kategori

News

Poddens webbplats

www.aajtak.in

Senaste avsnittet

8 nov 2025

Var kan du lyssna?

Poddar i appen Replaio Radio Kommer snart

Poddar kommer snart till appen. Installera nu och bli först med att uppleva ett helt nytt sätt att lyssna på poddar

Ladda ned på Google Play Installera gratis Android 5 mn+ nedladdningar · betyg 4,8 iOS snart

Avsnitt

मोदी सरकार के इस फैसले से कितने सस्ते होंगे स्मार्टफोन?: दिन भर, 31 जनवरी 31.01.2024

चुनावी साल में बजट को लेकर क्या संकेत मिल रहे हैं, मोबाइल फोन्स के पार्ट्स पर लगने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने से इंडियन मार्केट पर क्या इम्पैक्ट पड़ सकता है,हेमंत सोरेन से हो रही ईडी की पूछताछ में क्या निकला, हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारियों के ख़िलाफ़ क्यों केस दर्ज कराया, हेमंत सोरेन के गिरफ़्तार होने पर JMM की क्या तैयारियां है, ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाना को लेकर दोनों पक्षों का क्या दावा है, ASI क...

अखिलेश यादव INDIA ब्लॉक से दूर जाने की सोच चुके हैं?: दिन भर, 30 जनवरी 30.01.2024

झारखंड मुक्ति मोर्चा का क्या है प्लान बी, क्यों बढ़ती जा रही है ईडी की ओर से सोरेन की मुसीबत और उनकी गिरफ़्तारी के आसार क्यों बताए जा रहे हैं, कोटा में छात्र क्यों सुसाइड कर रहे हैं, किन वजहों से लगातार अंतराल पर छात्रों के आत्महत्या की ख़बर आ रही है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैसे हारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, दोनों पार्टियां बीजेपी पर क्या आरोप लगा रही हैं, यूपी की 16 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने लो...

नीतीश कुमार ने सरकार बना ली लेकिन BJP के इस प्लान से फंसेंगे?: दिन भर, 29 जनवरी 29.01.2024

आरजेडी-कांग्रेस के अलावा एनडीए के किन घटक दलों के लिए नीतीश की वापसी चिंता बनेगी और कभी इंडिया अलायंस के अगुआ रहे नीतीश के बगैर अब इस अलायंस का भविष्य क्या है, लोकसभा चुनाव के पहले क्या केंद्र सरकार CAA लागू कर देगी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर ईडी पूछताछ को पहुंची थी लेकिन मुख्यमंत्री कहाँ हैं ये किसी को पता ही नहीं चल पाया. क्या मामला है जिस पर पूछताछ को ईडी गई थी वहाँ और अब ईडी का अ...

तेजस्वी यादव क्यों चाहेंगे नीतीश कुमार BJP के हो जाएं?: दिन भर, 26 जनवरी 26.01.2024

नीतीश कुमार किन शर्तों के साथ भाजपा के साथ फिर से जुड़ सकते हैं, क्या राजद के लिए भी एक मौका है, नीतीश कुमार के फैसले का इंडिया गठबंधन की सेहत पर क्या पड़ेगा असर, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI 839 पन्नों का सर्वे से क्या निकल कर आया है, इस बार के बजट में क्या हो सकता है नया और आज 75वां रिपब्लिक डे में क्या रहा खास? सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर – कुमार कुंदन साउंड मिक्स – सचिन द्वि...

मैक्रों का भारत आना किसके लिए फ़ायदे का सौदा?: दिन भर, 25 जनवरी 25.01.2024

फर्स्ट टाइम वोटर्स से प्रधानमंत्री क्या चाहते हैं और जयंत चौधरी के लिए बीजेपी के पास क्या प्लान है, रिपब्लिक डे के चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों आ चुके हैं, भारत और फ्रांस मिलकर किन समस्याओं का समाधान निकालेगा, हैदराबाद में इंग्लिश टीम क्यों पहले दिन ही ढह गई और अंतरिम बजट की चुनौतियां क्या रहने वाली हैं, सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर – अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स – नितिन रावत

ममता बनर्जी का अकेले लड़ने का फैसला कांग्रेस के नेताओं का ‘ब्लंडर’ है?: दिन भर, 24 जनवरी 24.01.2024

इंडिया अलांयस में बंगाल से लेकर पंजाब तक टूट फूट की ख़बरें आ रही हैं. टीएमसी का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला कांग्रेस और गठबंधन के नेताओं का मिसमैनेजमेंट है या इसके पीछे ममता की भी कोई असुरक्षा है? इसके अलावा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के एलान के राजनीतिक असर क्या होनेवाले हैं, और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट होंगे. उनके इस भारत दौरे पर मोदी-मैंक्रों किन स...

अयोध्या में भक्तों की भीड़ के आगे प्रशासन की तैयारी पूरी है?: दिन भर, 23 जनवरी 23.01.2024

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा तो हो गई है लेकिन अब प्रशासन की परीक्षा शुरू हुई है, लोगों की भीड़ दर्शन को आतुर है. प्रशासन के लिए ये कितना बड़ा चैलेंज होगी, इंडिया अलायंस में कांग्रेस से ममता से लेकर नीतीश तक की बात बन नहीं पा रही. मामला सिर्फ सीट शेयरिंग का ही है या फिर बात ईगो तक भी आ गई है और सोनी इंटरटेन्मेंट कंपनी और जी मीडिया के बीच मर्जर क्यों नहीं हो सका? सुनिए ‘दिन भर’ में. प्रोड...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से क्या संदेश देने की कोशिश है?: दिन भर, 22 जनवरी 22.01.2024

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन में सामाजिक संदेश क्या, राम मंदिर से अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा, राहुल गांधी पर असम में हमलों का सच क्या है, क्यों उनकी असम के सीएम से ठन गई है और राज्य क्यों बढ़ाते जा रहे हैं क्रेडिट गारंटी की रकम? सुनिए ‘दिन भर’ में. प्रोड्यूसर – अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स – नितिन रावत

कोचिंग सेंटर्स पर सरकारी गाइडलाइंस देर से आईं लेकिन क्या दुरुस्त आईं?: दिन भर, 19 जनवरी 19.01.2024

प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक में थे, यहां जनता दल सेक्युलर से बीजेपी की सीटों को लेकर बातचीत आखिरी दौर में है, तो क्या अब ये रिश्ता पक्का माना जाए, महंगी-महंगी फीस लेनेवाले कोचिंग संस्थानों पर लगाम की मांग पुरानी है तो अब नियम आ गए हैं, रेड सी में चल रहे संकट से व्यापारिक जहाज़ों को नुकसान कई हैं लेकिन एक और मुश्किल उनके लिए बढ़ी भी हैं, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर- अंकित द्विवेद...

पंजाब में सीट शेयरिंग क्यों बना है NDA और INDIA के लिए पहेली?: दिन भर, 18 जनवरी 18.01.2024

राहुल गांधी इन दिनों नॉर्थ ईस्ट में हैं, गृह मंत्री अमित शाह भी उधर तीन दिन के दौरे पर हैं,राहुल अपने भाषणों में नागा पीस ट्रीटी की बात कर रहे हैं, ये क्या है, पंजाब में कांग्रेस और आप साथ चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही हैं लेकिन राह भाजपा के लिए भी क्यों आसान नहीं है, पाकिस्तान किसको खुश करने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है. देश के एजुकेशन सिस्टम को आईना दिखाने वाली रिपोर्ट में क्या है...सुनिए ‘दिन भर...

जब डिपॉजिट कम है तो बैंक लोन क्यों बाँट रहे हैं: दिन भर, 17 जनवरी 17.01.2024

पहले जातीय जनगणना कर के लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ा दांव चलने वाले CM नीतीश कुमार ने कल ग़रीबों को 2 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है, बिहार की आर्थिक सेहत पर क्या असर डालेगा और राजनीतिक चश्मे से ये ऐलान कैसा दिखता है, बैंकों से लोन बढ़ गया है और डिपॉजिट कम हुआ है, आरबीआई के अनुसार लोन और डिपॉजिट का अंतर 2 लाख करोड़ का हो गया है. क्यों आई है ये स्थिति और इसके असर किस तरह होंगे अबकी सर्दियों में क...

लोकसभा चुनावों से पहले BJP की दक्षिण से आस क्यों बढ़ गई है?: दिन भर, 16 जनवरी 16.01.2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं आंध्रप्रदेश और केरल. लोकसभा चुनाव के साल में प्रधानमंत्री का ये दौरा कितना अहम है, नीति आयोग की ग़रीबी पर रिपोर्ट क्या कहती है और अमेरिका में इस बरस राष्ट्रपति चुनाव हैं. ट्रम्प पर क्रिमिनल केसेस चल रहे हैं, दो राज्यों में चुनाव लड़ने पर रोक लग चुकी है. इसके बावजूद नतीजो में बाकी दावेदारों से क्यों बहुत आगे हैं ट्रम्प? सुनिए ‘दिन भर’ में...

मायावती ने कौन से फैक्टर्स के चलते इंडिया गठबंधन से किनारा किया?: दिन भर, 15 जनवरी 15.01.2024

BSP सुप्रीमो मायावती ने जन्मदिन पर 2024 का क्या मंत्र दिया, स्विट्ज़रलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में क्या हलचल है, फिर बात कोहरे की जो ट्रेन और फ्लाइट के लिए विलेन बन गया है. समाधान क्या हो सकता है इसका और सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री की तैयारी कहां अटकी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउन्ड मिक्स: नितिन रावत

मुम्बई को जाम से निजात दिलाने का 'ब्रह्मास्त्र' मिल गया?: दिन भर, 12 जनवरी 12.01.2024

ट्रैफिक से जूझती मुंबई के लिए क्या राहत लेकर आएगा अटल सेतु, क्यों इस पुल को बनने में इतने साल लग गए,कर्नाटक में बीजेपी अपने मौजूदा सांसदों के टिकट क्यों काट सकती है,जम्मू कश्मीर के पुंछ और रजौरी में क्यों बढ़ गई हैं आतंकी घटनाएं,यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों का असर क्या होगा? सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ना जाकर कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान?: दिन भर, 11 जनवरी 11.01.2024

राम मंदिर के उद्घाटन में कौन जा रहा है, इसकी चर्चा तो है ही. लेकिन कल कांग्रेस के अयोध्या जाने से इनकार के बाद ना जाने वालों पर भी चर्चा शुरू हो गई. कांग्रेस ने जाने और ना जाने की दुविधा के बीच इनकार ही क्यों चुना, राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर केवल 4-5 घंटे बिजली आती है और ये क्षणिक बिजली भी 42 रुपए प्रति यूनिट मिल रही है. इस क्राइसिस का हल निकालने को एक समझौता तो...

महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर ने एकनाथ शिंदे के पक्ष में फैसला क्यों सुनाया?: दिन भर, 10 जनवरी 10.01.2024

शिवसेना किसकी है, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष ने क्या फैसला सुनाया? उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कितनी बात बनी, देश की टॉप डिफेंस रिसर्च एजेंसी DRDO में प्राइवेट प्लेयर्स की एंट्री होने की सुगबुगाहट है, इसके नफा - नुकसान क्या होंगे और बात करेंगे प्लास्टिक पर आयी एक रिपोर्ट की भी, सुनिए ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.  प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड म...

I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग पर क्या हुआ?: दिन भर, 9 जनवरी 09.01.2024

Vibrant Gujarat Summit के जरिए समझेंगे गुजरात का ग्रोथ मॉडल, इंडिया गठबंधन में घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर क्या खिचड़ी पक रही है, तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन को डेप्यूटी सीएम बनाने की बात कहां से उठी और कितनी पुख्ता है और शास्त्रीय संगीत के सरताज राशिद खान के जीवन पर एक बातचीत, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी

समुद्री तटों को लेकर शुरू हुई होड़ से इंडिया-मालदीव के रिश्ते भंवर में?: दिन भर, 8 जनवरी 08.01.2024

भारत और मालदीव के रिश्ते तल्ख क्यों होते जा रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में क्यों पलटा गुजरात हाईकोर्ट का फैसला, राजस्थान सरकार के नए- नवेले मंत्री विधानसभा चुनाव क्यों हार गए, रणजी ट्रॉफी को अहमियत क्यों नहीं दे रहा बीसीसीआई, सुनिए ‘दिन भर’ में नितिन ठाकुर से प्रोड्यूसर:चेतना काला साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

ED पर हमले ने ममता बनर्जी के खिलाफ BJP को मौका दे दिया?: दिन भर, 5 जनवरी 05.01.2024

पश्चिम बंगाल में ED पर हमले की पूरी कहानी और ED पर हमले ने ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी को मौका दे दिया, कई अल्पसंख्यक समुदायों के विरोध के बाद अब नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मूल निवासी समुदाय भी सीएए के विरोध में है. लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. क्या है उनके विरोध का कारण, सोमालिया में हाइजैक हुए जहाज में 15 भारतीय भी हैं. भारत सरकार क्या कर रही है और हेल्थ सेक्टर में भारत ने कैसे मारी बाजी? सुनिए ‘द...

तेलंगाना के बाद आंध्र प्रदेश में भी कांग्रेस को हाथ लगा जीत का फॉर्मूला?: दिन भर, 4 जनवरी 04.01.2024

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की संगठन बैठक में आज क्या हुआ, आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी कितनी मजबूत होगी, नए आईपीसी कानून लागू होने से अस्सी हज़ार कैदियों के अच्छे दिन कैसे आ गए और केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत केबड़े फैक्टर्स क्या रहे, सुनिए आज के ‘दिन भर’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. प्रड्यूसर – रोहित त्रिपाठी साउंड...

भारत और म्यांमार के बीच 'फ्री मूवमेंट' सहूलियत की बजाय समस्या क्यों बन गया?: दिन भर, 3 जनवरी 03.01.2024

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT जांच के लिए क्यों मना किया, भारत और म्यांमार के बीच क्यों खत्म हो रहा है FMR का समझौता, भारत के इन एयरपोर्ट्स ने क्या झंडे गाड़े और दूसरे टेस्ट में 55 रन बना, कैसे ऑलआउट हुई साउथ अफ्रीका की टीम, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: चेतना काला साउन्ड मिक्स: नितिन रावत

नए हिट एंड रन कानून से ट्रक ड्राइवर्स क्यों ख़फ़ा हैं?: दिन भर, 2 जनवरी 02.01.2024

हिट एंड रन से जुड़े नए कानून को लेकर दिल्ली से एमपी तक ट्रक ड्राइवर्स ने चक्का जाम किया हुआ है. क्या है उनकी आपत्तियां और मांगे, पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे हैं. लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी साउथ को साधने की क्या तैयारियां कर रही है, सीनियर लीडर्स और युवा नेताओं के बीच TMC में खींचतान चल रही है. ममता और अभिषेक के बीच क्या पक रहा है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: चे...

सुनामी और भूकंप के झटकों से जापान क्यों हलकान रहता है?: दिन भर, 1 जनवरी 01.01.2024

दुनिया भर में नए साल की धूम है, लेकिन जापान भूकंप के तेज़ झटकों से दहल उठा. सुनामी की आशंका भी जताई जा रही है. कितना नुकसान हुआ और ईस्ट एशिया का ये देश सुनामी और भूकंप की तबाही से अक्सर परेशान क्यों रहता है, IIT - BHU की एक छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोप में तीनों लोग गिरफ़्तार हुए हैं, बीजेपी से इनके संबंधों की चर्चा है, कौन हैं ये लोग, क्या इनका पॉलिटिकल बैकग्राउंड इनकी गिरफ़्तारी में रोड़े डाल रहा थ...

नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने से JDU में क्या बदल जाएगा?: दिन भर, 29 दिसंबर 29.12.2023

JDU में ललन सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी के डायनैमिक्स किस तरह बदलेंगे, अयोध्या में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां कितनी दुरुस्त हैं, कतर में फांसी की सज़ा से मुक्त हुए पूर्व नौसैनिक क्या भारत आ पाएंगे और आखिर में बात करेंगे इंडियन इकॉनोमी में आए सभी उतार चढ़ावों की. अगले साल हमारी इकॉनोमी कितनी प्रोग्रेस करेगी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रोड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउन्ड मिक्स: नितिन रावत

राम मंदिर समारोह में शामिल होने पर कांग्रेस क्यों बंटी है?: दिन भर, 28 दिसंबर 28.12.2023

महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस पार्टी ने आज अपना स्थापना दिवस मनाया, लेकिन पार्टी राम मंदिर समारोह पर दुविधा में दिख रही है. कैसी और कितनी बड़ी है ये दुविधा,तेलंगाना में बीजेपी विधानसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदों से जरूर भरी है. बीजेपी की इन उम्मीदों में कितना दम है और देश के आईटी मंत्रालय ने संसद में स्वीकार किया है कि बीते 70 महीने म...

Lyssna på podden Din Bhar i Replaio

Radio och poddar i en och samma app - gratis och utan konto. Installera redan idag och missa inte premiären

Ladda ned på Google Play

Replaio är ingen poddutgivare; programnamn, omslag och ljud tillhör sina upphovspersoner och distribueras via offentliga RSS-flöden