Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Glöm inte att besöka poddens webbplats och stötta skaparen: www.aajtak.in
Var kan du lyssna?
Poddar i appen Replaio Radio Kommer snartPoddar kommer snart till appen. Installera nu och bli först med att uppleva ett helt nytt sätt att lyssna på poddar
Avsnitt
शोर मचा के भगा रहे थे गांव वाले, बाघ बहरा था | भौंचक 25.09.2024 2:07
यूपी में इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच वन विभाग ने पीलीभीत जिले में उस बाघ को पकड़ लिया, जिसने करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना लिया. इस बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए. जैसे कि पटाखे फोड़ना और हॉर्न बजाना. लेकिन जब बाघ पकड़ा गया तो क्या पता चला? सुनिए ‘भौंचक’ में.
दो लाख देकर फ़र्ज़ी 'IPS' बना था, अब डॉक्टर बनना चाहता है | भौंचक 24.09.2024 2:06
बिहार में दो लाख रुपये देकर फर्जी आईपीएस बना मिथिलेश कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बना हुआ है. मिथिलेश बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ वर्दी पहनकर घूम रहा था. हालांकि पुलिस ने जब उसे दबोचा तो उसने बताया कि उसने आईपीएस बनने के लिए दो लाख रुपये दिए थे. वहीं अब मिथिलेश ने अपने नए सपने के बारे में बताया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
ट्रक की सुरक्षा में लगे थे पुलिस वाले, कोई डीज़ल निकाल ले गया | भौंचक 23.09.2024 2:10
यूपी के सीतापुर में एक अनोखी चोरी की वारदात सामने आई है. जहां पुलिस की सुरक्षा में एक ट्रक खड़ा था. ट्रक की पहरेदारी में एक नहीं दो-दो पुलिस वाले तैनात थे. बावजूद इसके ट्रक से डीजल चोरी हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
मेयर साहब ने फोटो खिंचवाया और बिना रक्तदान के चल दिए | भौंचक 20.09.2024 1:54
यूपी के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस वीडियो में मेयर विनोद अग्रवाल रक्तदान करने के लिए पहुंचे थे. इसके लिए वो सबसे पहले बेड पर लेटे, पास खड़े डॉक्टर ने इंजेक्शन निकाला, कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनानी शुरू की, लेकिन रक्तदान से पहले ही फोटोबाजी पूरी कर मेयर साहब ठहाके लगाते हुए उठ खड़े हुए. सुनिए ‘भौंचक’ ख़बर में.
NTR की फिल्म देखते-देखते हो गई महिला की ब्रेन सर्जरी | भौंचक 19.09.2024 1:52
जूनियर एनटीआर का कौन फैन नहीं है? साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक उनकी फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं. साउथ में जूनियर एनटीआर के बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि लोगों का इमोशन हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो अपने जीवन के सबसे मुश्किल वक्त को जूनियर एनटीआर की फिल्म के सहारे काट रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
पुलिसवाला नहीं बन पाया तो वर्दी खरीदकर रंगदारी करने लगा | भौंचक 18.09.2024 3:28
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा डॉक्टर बने, इंजीनियर बने, पुलिस इंस्पेक्टर बने...पर सब बन कहां पाते हैं. वक्त और हालात इंसान को बदल देते हैं. ऐसे ही एक साहब हैं कानपुर में नाम है संजीव कुमार. बचपन से ख्वाहिश थी दरोगा बनने की लेकिन नहीं बन पाए. उन्होंने फिर दरोगा बनने के लिए क्या जुगाड़ लगाया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
जिसे समझ रहे थे उल्कापिंड, वो निकला प्लास्टिक का खिलौना | भौंचक 17.09.2024 2:03
आपको याद हो तो साल 2013 में एक खबर उड़ी थी कि उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में ज़मीन के नीचे सोने की खान मिली है. महीने भर तक खुदाई चली लेकिन उसके बाद नीचे कुछ भी नहीं मिला. अब ऐसा ही कुछ हुआ है आयरलैंड की राजधानी डबलिन में. यहां एक बीच है नाम है डबलिन बीच. एक रोज़ एक शख्स ने वहां पर एक बड़ा सा गड्डा बना हुआ देखा. उसने उस गड्डे के बारे में एक पोस्ट लिखी कि ये गड्डा बीच पर कैसे बना होगा. क्या ये किसी उल...
नहाता नहीं पति, गंगाजल छिड़क लेता है, तलाक चाहिए | भौंचक 16.09.2024 1:55
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपनी शादी के कुछ दिन बाद ही पति से तलाक मांग लिया. महिला ने पति की अजीबोगरीब आदत से परेशान होकर ऐसा करने का फैसला किया. महिला का कहना है कि उसका पति नियमित रूप से नहाता नहीं है और गंगाजल छिड़क कर काम चलाता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
यूपी में मुर्दे के नाम जारी हुआ अरेस्ट वारंट | भौंचक 13.09.2024 1:57
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और दिवंगत किसान नेता स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है. किसान नेता महेंद्र टिकैत की 15 मई 2011 में क़रीब 13 साल पहले ही निधन हो चुका है. जिसके बाद अब कोर्ट से उनकी गिरफ्तार का वारंट जारी है. जिसमें पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि उनका तलाश कर कोर्ट में पेश किया जाए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
कैश नहीं मिला तो 27 लाख के काजू-बादाम चुरा ले गए चोर | भौंचक 12.09.2024 2:15
आए दिन चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं सुनने और पढ़ने को मिलती हैं. पैसे, सोने-चांदी या महंगे सामान की चोरी की घटना आपने खूब सुनी होगी. लेकिन, अब खाने-पीने की चीजों की भी अनोखी चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं. जयपुर में एक ऐसी ही अनोखी चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक फैक्ट्री से लाखों का खाने-पीने का समान चुरा लिए. चोरों ने इसे कैसे अंजाम दिया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
"मेरे बाद मेरी सारी दौलत टॉमी और लिली को मिले" | भौंचक 11.09.2024 2:11
आपने देखा होगा कि लोग अक्सर वसीयत में अपने बच्चों के नाम कुछ न कुछ जरूर छोड़ जाते हैं, लेकिन चीन में एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसकी अब सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में खूब चर्चे हो रहे हैं. इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने पालतू कुत्ते और बिल्लियों के नाम कर दी है, वहीं बच्चों को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी है. लेकिन महिला के ऐसा करने की वजह क्या है. सुनिए ‘भौंचक’ में.
प्रेमिका संग होटल में पकड़ा गया तो संस्कृत में बोलने लगा | भौंचक 10.09.2024 2:42
गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने अपने पति को होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. वाइफ ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाना चाहा ताे, दरवाजा खाेलने की जगह संस्कृत में बात करने लगा. करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद उसने दरवाजा तब खाेला जब पत्नी ने महिला हेल्पलाइन ‘अभयम्’ से मदद मांगी. सुनिए ‘भौंचक’ में.
सिर पर लगा दिया CCTV, पिता ने बेटी की सुरक्षा का ढूंढा अजब उपाय | भौंचक 09.09.2024 1:31
आज कल बढ़ते अपराध को देखते हुए लड़कियों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बनता जा रहा है. लोग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर इस कदर चिंतित रहते हैं कि हर वक्त वे अपनी बेटी का हाल-चाल फोन पर पूछते रहते हैं. अगर वो कहीं बाहर जाती है तो उससे हमेशा लोकेशन ऑन रखने को बोलते हैं. लेकिन पाकिस्तान में एक पिता को अपनी बेटी की ऐसी चिंता हुई कि उसने अपने बेटी के सिर पर CCTV कैमरा ही लगा दिया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
चोरी करने गया था, पैर टूट गया तो दो दिन फंसा रहा | भौंचक 06.09.2024 2:50
मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एक म्यूजियम में फिल्मी अंदाज में चोरी हुई है. इस म्यूजियम में एक चोर टिकट लेकर आया और म्यूजियम बंद होते समय सीढ़ियों के नीचे छिप गया. उसने करीब 15 करोड़ की कीमत का माल समेट लिया. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो पकड़ा गया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
हरियाणा: सड़क पर झाड़ू लगाने के नौकरी के लिए 46 हज़ार ग्रेजुएट्स ने किया अप्लाई | भौंचक 05.09.2024 2:11
हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन निकाला है. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, भवनों और कूड़ा-कचरा साफ करने का काम दिया जाएगा. इस पद के लाखों लोगों ने आवेदन किया है. लेकिन इसमें कुछ आवेदन चौंकाने वाले भी हैं. सुनिए ‘भौंचक’ में.
6 महिला कॉन्स्टेबल से शादी का वादा करने वाला धरा गया | भौंचक 04.09.2024 2:11
यूपी के बरेली में फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे पुलिस अधिकारी भी सुनकर हैरान रह गए. एक शख्स ने फर्जी कॉन्स्टेबल बनकर महिला पुलिसकर्मी से न सिर्फ ठगी की, बल्कि दिखावटी शादी भी कर ली. उसने ऐसा सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ही नहीं बल्कि कई के साथ किया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
ऑनलाइन ऑर्डर किया कुकर, दो साल बाद घर आया, बोले 'सुपरफास्ट डिलीवरी' थी | भौंचक 03.09.2024 2:18
अमेजन, फ्लिपकार्ट और न जाने दुनिया भर की ई-कॉमर्स कंपनियां रोजाना हजारों की तादाद में लोगों के घरों पर उनके ऑर्डर पहुंचाती है. अपनी सुविधा के लिए लोग इन कंपनियों को ज्यादा तरजीह देते हैं बजाय इसके कि वो घर से बाहर निकलें. ऐसे में कई बार ऑनलाइन ऑर्डर रिसीव होने में देरी भी हो जाती है. लेकिन ये देरी दिन और महीने नहीं बल्कि साल की हो गई. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
वो डूब रहा था, गोताखोर बोले "पहले दस हज़ार रुपये दो फिर बचाएंगे" | भौंचक 02.09.2024 2:40
यूपी के कानपुर में एक शख्स की गंगा में डूबने से मौत हो गई. वो जब डूब रहे था तब किनारे पर मौजूद उसके दोस्त ने गोताखोरों से मदद मांगी. लेकिन गोताखोरों ने बचाने के एवज में कैश की डिमांड कर दी. दोस्त जब तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए तब तक देर हो चुकी थी. जानिए क्या है पूरा मामला आज के ‘भौंचक’ में.
पुलिस बचाने आई तो किडनैपर से ही लिपटकर रोने लगा मासूम! | भौंचक 30.08.2024 2:24
बच्चों को आपने अक्सर रोते हुए देखा होगा. कभी खेलते-खेलते गिरकर रोते हैं, कभी शरारत करते हुए पकड़े जाने पर अपनी मम्मी से मार खाते हुए रोते हैं और कभी बाज़ार में चॉकलेट के लिए रोते भी दिख जाते हैं. लेकिन राजस्थान से तो एक अनोखी ही खबर सामने आई जहां एक बच्चा अपने किडनैपर से लिपट कर रो रहा है और अपनी मां के पास जा ही नहीं रहा. जानिए क्या है मामला आज के ‘भौंचक’ में.
शहर में साबुन चोर का आतंक, लोग रस्सी से बांध कर नहा रहे | भौंचक 29.08.2024 2:21
ट्रेन के बाथरूम में आपने लोटा ज़ंजीर से बंधा हुआ देखा होगा. लोग अपनी दो चप्पलों को भी मंदिर के बाहर ताले से बांध जाते हैं कि कोई चुरा कर न ले जाए लेकिन जो ख़बर इस भौंचक में है वो हैरान करती है क्योंकि यहां चोरी हो रहा है साबुन. तो सवाल ये है कि क्या आप कोई नहाए भी नहीं. सुनिए आज की भौंचक खबर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ
चीफ़ जस्टिस बनकर 500 रुपये मांग लिये, कहा "कोर्ट तक जाना है" | भौंचक 28.08.2024 1:43
स्कैमर्स के फर्ज़ी कॉल्स के बारे में तो आप आए दिन सुनते होंगे लेकिन दिल्ली में एक स्कैमर ने तो हद ही कर दी। उसने कहा कि वो कोई और नहीं, भारत का चीफ़ जस्टिस है और उसे चाहिए सिर्फ पांच सौ रुपये। सुनिए भौंचक में ये अजब गजब ख़बर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
थाने पर चल गया बुलडोज़र, नाराज़ पुलिस वालों की एक ना चली | भौंचक 27.08.2024 2:32
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर Introducing "Bhaunchak," your new favourite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories....
पार्टी सदस्य बनने के लिए मिस्ड कॉल मार के 'गायब' हो गए 57 लाख लोग | भौंचक 26.08.2024 2:05
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर Introducing "Bhaunchak," your new favourite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories....
पत्नी ने मांग लिया इतना हर्जाना कि जज को आ गया गुस्सा | भौंचक 23.08.2024 1:40
कर्नाटक में एक महिला ने अपने पति से मेंटेनेंस राशि के तौर पर हर महीने 6 लाख रुपये की डिमांड कर दी. मामला कोर्ट पहुंच गया. जिरह हुई. महिला ने कोर्ट को अपने खर्चे गिनवाए. महिला की ज़रूरतें सुनकर जज को भी हैरानी हुई और उन्होंने महिला को नसीहत दे डाली. क्या है पूरा मामला, सुनिए आज की भौंचक ख़बर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
एक अजीब चोर जो सिर्फ पुलिस वालों के घर करता था चोरी, पकड़ा गया | भौंचक 22.08.2024 1:51
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर
Liknande poddar
Replaio är ingen poddutgivare; programnamn, omslag och ljud tillhör sina upphovspersoner och distribueras via offentliga RSS-flöden