Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

News HI ↓ 1000 avsnitt

Aaj Ke Akhbaar is a daily newspaper wrap-up podcast in Hindi presented by Aaj Tak Radio. No time to catch up with the newspapers? Fikar not. Every morning two of our presenters discuss what newspapers from India and around the world have published. A nuanced discussion on not just the news stories, but their different approach on a same story. You will miss nothing if you listen to this news commentary every day. हर सुबह हम पढ़ते हैं देश और दुनिया के बड़े अख़बार और उनकी चुनिंदा बड़ी ख़बरों पर करते हैं चर्चा. किस अख़बार ने क्या छापा है और किस तरह छापा है, आपसे मिस नहीं होगा अगर आप सुनेंगे, 'आज...

Glöm inte att besöka poddens webbplats och stötta skaparen: www.aajtak.in

Skapare

Aaj Tak Radio

Kategori

News

Poddens webbplats

www.aajtak.in

Senaste avsnittet

6 maj 2025

Var kan du lyssna?

Poddar i appen Replaio Radio Kommer snart

Poddar kommer snart till appen. Installera nu och bli först med att uppleva ett helt nytt sätt att lyssna på poddar

Ladda ned på Google Play Installera gratis Android nästan 10 mn nedladdningar · betyg 4,8 iOS snart

Avsnitt

पन्नू के वीडियो से मचा बवाल, दे डाली राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी!: आज के अख़बार, 12 नवंबर 12.11.2024

मणिपुर के जिरिबाम में सुरक्षाबलों की कुकी उग्रवादियों से मुठभेड़, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का बड़ी बयान, झारखंड विधानसभा चुनाव में कौनसे मुद्दे जनता पर हावी, जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें CJI, दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को फटकार और ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज़ को लेकर गंभीर का रुख. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव र...

महायुति और MVA के घोषणापत्र जारी, कौन पड़ा किसपर भारी?: आज के अख़बार, 11 नवंबर 11.11.2024

महाराष्ट्र में दोनों गठबंधनों ने जारी किए अपने अपने घोषणापत्र, इस बार झारखंड में गूंजा ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे का नारा’, कनाडा में पकड़ा गया हरदीप सिंह निज्जर का गुर्गा अर्शदीप डल्ला, बीते एक महीने में घाटी में 8वां एनकाउंटर, आज विस्तारा भरेगा अपनी आखिरी उड़ान और साउथ अफ्रीका ने कैसे लगाई भारत के विजय रथ पर लगाम? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

कनाडा का नया भारत विरोधी कदम, इस बार वीज़ा में अड़ंगा!: आज के अख़बार, 8 नवंबर 08.11.2024

कनाडा ने फिर उठाए भारत विरोधी कदम, जल्द ही आतंकवाद विरोधी नीति लाएगी केंद्र सरकार, पराली का जलना रोकने के लिए केंद्र का नया कदम, नीलाम होगी जेट एयरवेज़ की संपत्ति, हिंदूओं पर हो रहे हमलों को लेकर भारत की बांग्लादेश को दो टूक, अवैध प्रवासियों को खदेड़ने के लिए ट्रंप उठा सकते हैं कौन से कदम और वीकेंड पर क्यों देखनी चाहिए ‘वेट्टियान’ या ‘दि बंकिंघम मर्डर’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार...

अमेरिका के लिए फिर से होगा ‘इंडिया फर्स्ट’? : आज के अख़बार, 7 नवंबर 07.11.2024

डोनाल्ड ट्रंप फिर से बने अमेरिका के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी ट्रंप को जीत की बधाई, ट्रंप की जीत से खुश क्यों हुआ मार्केट, दिल्ली हाईकोर्ट का छठ से पहले बड़ा फैसला, बुलडोज़र मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई और जम्मू कश्मीर विधानसभा में क्यों कटा बवाल? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

भारत ने चाही ओलंपिक की मेज़बानी, मगर सामने हैं 2 चुनौती!: आज के अख़बार, 6 नवंबर 06.11.2024

अमेरिका इलेक्शन में संपन्न हुई दो राज्यों की वोटिंग, भारत ने पेश की ओलंपिक 2036 की दावेदारी, आम भलाई के लिए सरकार कब्ज़े में नहीं ले सकती निजी प्रॉपर्टी, यूपी में बंद नहीं होंगे मदरसे, शीतकालीन सत्र में इन मुद्दों पर बढ़ सकती है गर्मी, 24-25 नवंबर को जेद्दा में होगा IPL का मेगा ऑक्शन और नहीं रहीं बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

सबसे छोटे चुनावी कैंपेन के बावजूद मैदान मार लेंगी कमला?: आज के अख़बार, 5 नवंबर 05.11.2024

अमेरिका में आज होगा मतदान, कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, झारखंड में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए क्या आरोप, जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र के पहले दिन मचा बवाल, कई राज्यों में बदलीं उपचुनावों की तारीख, प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को फटकार और इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाज़ार का हाल? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

ट्रंप या कमला, अमेरिका में रहने वाले भारतीय देंगे किसका साथ?: आज के अख़बार, 4 नवंबर 04.11.2024

जम्मू कश्मीर में अब संडे मार्केट में हुआ आतंकी हमला, झारखंड के घोषणापत्र में BJP के 150 संकल्प, सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, चीन संग रिश्तों पर जयशंकर का बयान, दिल्ली में 400 पार हुआ AQI, अमेरिका के चुनावों में किसका दबदबा कायम और टेस्ट सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड का भारत पर वाइटवॉश. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

नेपाली नोट पर छपे नक्शे से भारत क्यों नाराज़?: आज के अख़बार, 1 नवंबर 01.11.2024

मोदी ने 11वीं बार जवानों के बीच मनाई दीपावली, नेपाल ने चीनी कंपनी को दिया नोट छापने का ठेका, स्पेन में आई 50 साल में सबसे भीषण बाढ़, सलमान को हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार, महाराष्ट्र चुनाव में घाटकोपर ईस्ट से BJP उम्मीदवार सबसे अमीर, IPL फ्रेंचाइज़ीस ने जारी की रिटेंशन लिस्ट. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

भारत-चीन बॉर्डर पर नई पैट्रोलिंग नीति को लेकर जल्द होगी बातचीत: आज के अख़बार, 31 अक्टूबर 31.10.2024

पूर्वी लद्दाख से वापस लौटी भारत-चीन की सेना, कनाडा ने लगाए भारतीय गृह मंत्री पर संगीन आरोप, सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, एंट्रेंस एक्ज़ाम्स को ट्रांसपेरेंट बनाने को जल्द ही हाई लेवल समिति सौंपेगी रिपोर्ट और दिल्ली में आयुष्मान भारत स्कीम लागू करने का मामले पहुंचा अदालत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

PM मोदी ने क्यों मांगी दिल्ली-बंगाल के बुज़ुर्गों से माफ़ी?: आज के अख़बार, 30 अक्टूबर 30.10.2024

PM मोदी ने क्यों मांगी दो राज्यों के बुज़़ुर्गों से माफ़ी, पाकिस्तान से आए आतंकियों को सेना ने कैसे किया ढेर, महाराष्ट्र चुनाव में नामांकन का समय समाप्त, चुनाव आयोग की कांग्रेस को नसीहत और टेस्ट सीरीज़ में महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

महाराष्ट्र में महायुति करेगी किन चुनौतियों का सामना?: आज के अख़बार, 29 अक्टूबर 29.10.2024

18 साल बाद भारत आया कोई स्पैनिश PM, 2025 से शुरू होगी जनगणना, कश्मीर के बाद अब जम्मू में हुआ आतंकी हमला, कल हुई वक्फ बोर्ड की JPC मीटिंग में अब क्यों हुआ बवाल, शरद पवार पर अब अजित पवार ने लगाया क्या आरोप और अगले 15 साल के लिए क्या है ISRO का स्पेस प्लान. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

LAC पर पेट्रोलिंग समझौता पहला कदम, अब आगे क्या?: आज के अख़बार, 28 अक्टूबर 28.10.2024

डिजिटल अरेस्ट पर क्या बोले पीएम मोदी, संजय राऊत ने किसे ठहराया बांद्रा रेलवे स्टेशन हादसे का ज़िम्मेदार, चीन के साथ संबंधों पर भारतीय विदेश मंत्री का बयान, अमित शाह का बंगाल सरकार पर बड़ा हमला, पिछले 14 दिन में मिली बम धमाकों की 350 से ज़्यादा धमकियां, इज़राइल ने फिर किया ग़ज़ा पर हमला और भारत की टेस्ट हार से ऑस्ट्रेलिया को राहत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

ट्रेन फ्लाइट रद्द, पुरी में फंसे श्रद्धालु: 25 अक्टूबर, आज के अख़बार 25.10.2024

बंगाल और ओडिशा से टकराएगा साइक्लोन ‘दाना’, गुलमर्ग में फिर हुआ आतंकी हमला, यूपी में कांग्रेस सिर्फ करेगी सपा का समर्थन, महाराष्ट्र में ननद-भाभी के बाद अब चाचा-भतीजा आमने सामने, माधवी पुरी बुच को लेकर फिर हुआ बवाल, पुणे के टेस्ट में भारत का ‘सुंदर’ प्रदर्शन और आज सिनेमाघर और OTT पर दस्तक देंगी वेनम और दो पत्ती. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

दक्षिण भारत से होगा अगला BJP अध्यक्ष?: 24 अक्टूबर, आज के अख़बार 24.10.2024

गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, MVA ने महाराष्ट्र चुनाव कि लिए लगाया 85 का गणित, औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में आईं प्रियंका गांधी, BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद तेज़, बम धमाकों की धमकी मिलने के बीच फंसा X, आज भारत आएंगी जर्मन चांसलर और आज क्रिकेट के मैदान में भिड़ेंगे भारत और न्यूज़ीलैंड. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

कल्याण बनर्जी को गुस्सा क्यों आता है?: आज के अख़बार, 23 अक्टूबर 23.10.2024

BRICS समिट में दिखी मोदी-पुतिन की दोस्ती,पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों और हेल्थकर्मियों की सुरक्षा के लिए बनीं टास्क फोर्स, 25 अक्टूबर को ओडिशा और बंगाल तक पहुंचेगा ‘दाना’, वक्फ बिल JPC बैठक में हुआ हंगामा, भारतीय इकोनमी के लिए बेहतरी के संकेत और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से क्यों हटे 10 खेल? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

भारत-चीन समझौते का क्या होगा असर?: आज के अख़बार, 22 अक्टूबर 22.10.2024

भारत और चीन के बीच हुआ बड़ा समझौता, गांदरबल हमले की जांच कर रही है NIA, एयरप्लेन में बम की धमकी देने वालों की अब खैर नहीं, आंध्र प्रदेश CM के बाद अब तमिल नाडू के CM ने क्यों की लोगों से ज़्यादा बच्चे पैदा करने की अपील और दिल्ली NCR में प्रदूषण से बचाव के लिए लागू हुआ GRAP 2. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

गांदरबल आतंकी हमले को लेकर क्या बोले गृह मंत्री शाह?: आज के अखबार, 21 अक्टूबर 21.10.2024

जम्मू-कश्मीर CM के विधानसभा क्षेत्र गांदरबल में हुआ आतंकी हमला, सीआरपीएफ स्कूल के सामने हुए हमले से दहला दिल्ली, परिवारवाद से लबरेज़ दिखी BJP महाराष्ट्र चुनावी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट , गृह मंत्रालय ने DGCA चीफ को हटाया, आंध्र प्रदेश CM ने क्यों की लोगों से ज़्यादा बच्चे पैदा करने की अपील, गूगल की लीडरशिप में बड़े बदलाव और कीवियों ने एक दिन में जीते दो बड़े मुकाबले. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरे...

हरियाणा की नई कैबिनेट में BJP ने क्या क्या साधने की कोशिश की: आज के अखबार, 18 अक्टूबर 18.10.2024

हरियाणा में हुआ नई सरकार का गठन, सुप्रीम कोर्ट का सिटिज़नशिप एक्ट, 1955 के सेक्शन 6A को लेकर बड़ा फैसला, मेरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर हुई सुप्रीम केर्ट में सुनवाई, कनाडा सरकार पर भारतीय विदेश मंत्रालय का नया आरोप, मारा गया हमास लीडर सिनवार, घर में 46 पर ढेर टीम इंडिया, और आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगा बॉलीवुड वाइफ्स वर्सेस फैब्यूलस लाइव्स का तीसरा सीज़न. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखब...

BJP विधायकों ने किया फैसला, आज शपथ लेंगे नायब!: आज के अखबार, 17 अक्टूबर 17.10.2024

हरियाणा को आज मिलेगा नया CM, उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं हुई कांग्रेस, विदेश मंत्री की पाकिस्तान और चीन को दो टूक, केंद्र ने रबी फसलों पर बढ़ाई MSP, निज्जर मामले नें कनाडा को मिला फाइव आइज़ का सपोर्ट, केंद्र ने दी सरकारी कर्मचारियों को सौगात, सुप्रीम कोर्च ने पराली मामले में लगाई हरियाणा और पंजाब सरकार को डांट और वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल क्यों नहीं खेल पाई भारतीय महिला क्रिकेट टीम. सुनिए देश-...

महाराष्ट्र चुनाव की तारीख क्यों है दिलचस्प?: आज के अखबार, 16 अक्टूबर 16.10.2024

देशभर के कई राज्यों में फिर आया चुनावी मौसम, पाकिस्तान पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री, मणिपुर में शांति बहाली की बैठक में साथ क्यों नहीं बैठे कुकी विधायक, अमेरिका के साथ भारत ने की ‘प्रिडेटर’ डील, गहाराया भारत-कनाडा के बीच का तनाव और आज से टेस्ट के मैदान में भिड़ेंगे भारत-न्यूज़ीलैंड. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

भारत और कनाडा में क्यों ठनी? : आज के अखबार, 15 अक्टूबर 15.10.2024

भारत और कनाडा ने वापस बुलाए अपने अपने डिप्लोमेट्स, PM मोदी से मिलीं दिल्ली CM, बहराइच क्यों बना छावनी, चुनाव से पहले महाराष्ट्र और झारखंड की लोकलुभावन सौगातें, इकॉनमिक्स में इस बार किसने जीता नोबेल, कैसे बढ़ी महंगाई और भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप की रेस से बाहर. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, बढ़ी सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा!: आज के अखबार, 14 अक्टूबर 14.10.2024

बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए कौन ज़िम्मेदार, हरियाणा में जल्द चुना जाएगा विधायक दल का नेता, 6 साल बाद जम्मू-कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन, SpaceX की नई उपलब्धि, क्या बदल रहा है अमेरिका चुनाव का रुख और अदा शर्मा लेकर आईं है नया शो ‘रीता सान्याल’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

हरियाणा की समीक्षा बैठक में किस बात पर भड़के राहुल गांधी?: आज के अखबार, 11 अक्टूबर 11.10.2024

लाओस पहुंचे पीएम मोदी, रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा टाटा की कमान, राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, उमर अब्दुल्ला जल्द ले सकते है मुख्यमंत्री पद की सफर, राफेल नडाल ने की संन्यास लेने की घोषणा, किसने जीता नोबेल प्राइज़ इन लिटरेचर और कौन कौन सी फिल्म इस हफ्ते हुई रिलीज़. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

TATA ग्रुप के पूर्व प्रमुख रतन टाटा का निधन!: आज के अखबार, 9 अक्टूबर 10.10.2024

नहीं रहे मशहूर उद्योगपति रतन टाटा, CM आवास से बाहर क्यों फेंका गया आतिशी का सामान, देश के दो राज्यों को जल्द मिलेंगे नए मुख्यमंत्री, किसे मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार, RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई संपन्न और क्रिकेट में शानदार रहा भारत का परफॉर्मेंस. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

हरियाणा में कांग्रेस क्यों हुई चित?: आज के अखबार, 9 अक्टूबर 09.10.2024

चुनावी नतीजों पर क्या बोले PM मोदी, हरियाणा में कहां चूकी कांग्रेस, जम्मू कश्मीर में किसकी तरफ रहे युवा, AI के गॉडफादर को मिलेगा नोबेल प्राइज़, नेतन्याहू ने की हिज़बुल्लाह के भावी उत्ताराधिकारी की मौत की पुष्टि, भारतीय शेयर बाज़ार के चढ़ने का क्या रहा कारण और कल नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में किसने क्या जीता? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

Lyssna på podden Aaj Ke Akhbaar i Replaio

Radio och poddar i en och samma app - gratis och utan konto. Installera redan idag och missa inte premiären

Ladda ned på Google Play

Replaio är ingen poddutgivare; programnamn, omslag och ljud tillhör sina upphovspersoner och distribueras via offentliga RSS-flöden