स्पोर्ट्स टीम

स्पोर्ट्स बुलेटिन

ये स्पेशल है

Autor

स्पोर्ट्स टीम

Categorie

Sports

Site-ul podcastului

audioboom.com

Cel mai nou episod

4 dec. 2023

Unde asculți?

Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curând

Podcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor

Descarcă din Google Play Instalează gratuit Android aproape 10 mil. descărcări · nota 4,8 iOS în curând

Episoade

232: Sports Podcast: अर्जेंटीना ने तोड़ा फ्रांस का सपना, मेसी अब 'सबसे बड़े खिलाड़ी' 19.12.2022

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत करते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2022 से. कांटे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस पर पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से रोमांचक जीत दर्ज कर 36 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ ही जहां डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया तो वहीं अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप प...

231: WTC: भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना आसान नहीं 16.12.2022

Podcast: टीम इंडिया अभी बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसके बाद उसे 4 मैचों की टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं दूसरी ओर युवा खिलाड़ी ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़कर खुद को खास लिस्ट में शामिल कर लिया है. 

230: Sports Podcast: सबसे तेज दोहरा शतक जड़ ईशान ने तोड़ा वेस्टइंडीज के किस धुरंधर बल्लेबाज का रिकॉर्ड? 13.12.2022

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात करते हैं वनडे इंटरनेशन मैच में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचने वाले बांए हाथ के धुआंधार बल्लेबाज़ ईशान किशन की रिकॉर्ड तोड़ पारी के बारे में. ईशान किशन ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वो करिश्मा कर दिखाया, जो आज तक किसी भी बल्लेबाज़ ने किया था. ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले गए त...

229: Cricket Podcast: बांग्लादेश से हार का पोस्टमार्टम जरूरी, BCCI को तलाशने होंगे नए रास्ते 09.12.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्‍ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. पिछले सात सालों में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जो दो वनडे सीरीज खेली है, दोनों ही मेजबान देश के हक में गई है. जाहिर है 2023 वनडे विश्व कप के लिए अब जागने का समय है. हार के पोस्टमार्टम के लिए बीसीसीआई ने टूर के बाद कोर ग्रुप की बैठक करने और लगातार कमजोर प्रदर्शन की वजह तलाशने का फैसला कि...

228: SPORTS PODCAST: क्‍या मेसी पूरा माइलस्‍टोन पूरा करेगा अर्जेंटीना का सपना, फ्रांस ब्राजील... खड़े हैं राह में 06.12.2022

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात फीफा वर्ल्ड कप 2022 की. डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के अलावा इंग्लैंड, अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है. रविवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में गत चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराकर अ...

227: CRICKET PODCAST: आगामी विश्‍वकप को लेकर IND Vs NZ वन-डे सिरीज के नतीजों ने किया टीम इंडिया को आगाह 03.12.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर एक बार फिर से भारत को अगले विश्वकप से पहले आगाह किया है. यह सही है कि बारिश के कारण सीरीज बेमजा रही और तीन मैचों की सीरीज मेजबान ने 1-0 की बढ़त से जीत ली, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों ने किया है उससे भारतीय क्रिकेट के चाहने वालों...

226: Podcast: 1 ओवर में 7 छक्के जड़ ऋतुराज ने तोड़ा सर गैरी सोबर्स जैसे सात दिग्‍गज क्रिकेटरों का रिकार्ड! 30.11.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में रोमांचक मैचों के साथ ही उलटफेर का दौर जारी है. टूर्नामेंट में पुर्तगाल की टीम पूरी लय में  है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही कमाल न दिखा सके हों, लेकिन उनकी टीम ने ग्रुप-एच के मैच में उरुग्वे  को 2-0 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. विजेता ट...

225: Suno Dil Se: बड़े टूर्नामेंट में दबाव में क्यों चटक जाती है टीम इंडिया 26.11.2022

टी20 विश्व कप खत्म हुए अभी दस-बारह दिन ही हुए हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज भी समाप्त हो चुकी है. इसके साथ ही फिर साबित हो गया है कि टीम इंडिया बाईलेट्रल सीरीज में तो बढ़िया खेलती है, , लेकिन बड़े टूर्नामेंट में यही टीम दबाव मे चटक जाती है.

224: Podcast: सूर्या की तेज से झुलसा न्यूजीलैंड, फीफा वर्ल्ड कप में भी मेजबान के सितारे गर्दिश में 21.11.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव.  भारत ने दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रनों से करारी शिकस्त देकर तीन टी20 आई मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.  पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. माउंट मॉन्‍गानुई में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशन मैच में सूर्यकुमार यादव की नाबाद ताबड़तोड़ शतकीय पारी और फिर भारतीय ग...

223: Cricket Podcast: पहली बार विदेशी सरजमीं पर बिना टॉस रद्द हुआ भारत का टी-20 क्रिकेट इंटरनेशनल मैच और फिर... 19.11.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्‍ट मे, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. टी 20 वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब अगले विश्वकप की तैयारियों में जुटी है. हालांकि, इसी सिलसिले में कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. इससे तीन मैचों की बीबीसीरीज और छोटी हो गई. ऐसा पहली बार हुआ जब बिना टॉस बारिश की वजह से...

222: T20 World Cup: इंग्लैंड ने वो कारनामा किया, जो क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका 15.11.2022

T20 World Cup Podcast: इंग्लैंड ने दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. इसके साथ ही इंग्लैंड ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है. इंग्लैंड अब विश्व की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके पास वनडे और टी20 वर्ल्ड कप दोनों के खिताब हैं. 

221: T20WC Podcast: भारतीय टीम की हार से उठे चयन पर सवाल, क्या कोई लेगा जिम्मेदारी? 11.11.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेंटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्‍ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स भारतीय गेंदबाजों पर इस तरह भारी पड़ेंगे, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने उस भारतीय टीम को दस विकेट से शिकस्त दी, जिसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. कहां तो भारतीय क्रिकेट प्रेमी रविवार को खेले जाने वाले...

220: IND vs ENG: ओपनर फेल, बॉलर नाकाम, युजवेंद्र बैठे रहे बेंच पर... भारत की हार के 5 कारण 11.11.2022

India vs England Podcast: भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. आखिर इंग्लैंड से मिली इस हार की क्या वजह रही. क्या भारतीय टीम पावरप्ले में धीमी बैटिंग करती है. क्या भारतीय तेज गेंदबाज पावरप्ले में विकेट नहीं ले पा रहे हैं. 

219: T20 World Cup: अभी तक एक भी टीम का सेमीफाइनल का टिकट पक्का नहीं 04.11.2022

टी-20 विश्व कप में ग्रुप चरण के मुकाबले खत्म होने के नजदीक हैं लेकिन अभी तक एक भी टीम का सेमीफाइनल का टिकट पक्का नहीं हुआ है. भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने ग्रुप से मजबूत दावेदार जरूर हैं, पर तय नहीं है कि वे अंतिम चार में पहुंच ही जाएंगे. पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी अब तक हार नहीं मानी है. दूसरी ओर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड एक ही नाव पर सवार दिखते हैं. सेमीफाइनल में इनमें से कोई भी दाखि...

218: Podcast T20WC: भारत की हार से रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग, पाकिस्तान भी रेस में 31.10.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सुपर 12 में रोमांचक मैचों के साथ ही उलटफेर का दौर जारी है.  शुरूआती दोनों मैचों में पाकिस्तान और फिर नीदलैंड्स पर जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया को रविवार को खेले गए सुपर-12 के महत्वपूर्ण और बड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 5 व...

217: Podcast: ड्रीम फार्म में वापस लौटे कोहली, पाक को धूल चटा की 'विराट' वापसी 28.10.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पोडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. विश्व कप क्वालीफायर्स मे नामीबिया के हाथों श्रीलंका की हार ने इस विश्व कप के अनिश्चित होने का संकेत दे दिया था. लेकिन अनिश्चितता इतनी ज्यादा होगी इस बात का किसी को अंदाज न था. पाकिस्तान को कल जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर पराजित किया, इससे पहले आयरलैंड ने इंग्लैंड को शिकस्त दी. एक हार ने ग्...

216: टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर दर्ज की यादगार जीत 25.10.2022

टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर दर्ज यादगार जीत की. 

215: T20 World Cup: पाकिस्तान की गेंदबाजी शबाब पर, रोहित ब्रिगेड को मिलेगी कड़ी चुनौती 22.10.2022

न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स में आपका स्वागत है. टी20 विश्व कप में शनिवार से सुपर 12 की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए तो विश्व कप की असली शुरुआत कल होने वाली है, जब भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. दोनों को कई हिसाब बराबर करने है, पाकिस्तान पिछली दफा भारत को एकतरफा हरा चुका है, विश्व कप के इतिहास मे यह पहला मौका था, जब उसे भारत पर जीत मिली हो. उधर भारत क...

214: Podcast: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जारी की चेतावनी, शमी ने दूर की बुमराह की कमी 18.10.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. टी20 वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है. क्वालीफायर मैचों की शुरूआत जिस तरह से उलटफेर के साथ हुई है, उससे यह अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि इस विश्वकप में रोमांच किस तरह बरसने वाला है. टीम इंडिया भी वॉर्मअप मैचों के ज़रिए अन्य टीमों को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह कमर कसकर तैयार है. 

213: भारत की बेंच स्ट्रेंथ सबसे मजबूत, फिर क्यों नहीं मिल रहा बुमराह का विकल्प 14.10.2022

T20 world Cup 2022:  पूरी दुनिया यही मानती है कि भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है. एक जगह के लिए कई खिलाड़ी चुनौती देते हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह का मामला बिलकुल उलट है. घायल बुमराह के विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी जगह कौन लेगा? इसी उलझन में टीम इंडिया ने एक पखवाड़ा बिता दिया है.

212: T20 वर्ल्ड कप: बुमराह के बाद दीपक भी चोटिल, अब तो सताने लगी पेस अटैक की चिंता 10.10.2022

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दो मोर्चों पर खेल रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई में एक टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है. वहीं शिखर धवन की अगुवाई में दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका क खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है.  

211: T20 वर्ल्ड कप सिर पर, तब भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को क्यों दिया जा रहा आराम? 07.10.2022

 विश्व कप के लिए गुरु राहुल द्रविड़ की रहनुमाई मे लंबे समय से प्रयोगों का सिलसिला जारी है, लेकिन हकीकत यह है कि सिर्फ जसप्रीत बुमराह की विश्व कप में गैरमौजूदगी से समूचा भारतीय क्रिकेट जगत परेशान है. बुमराह पिछले कई महीनों से फिट न होने की वजह से वैसे भी टीम में नहीं थे. उस पर प्रयोगों का सिलसिला यह कि उनकी जगह किसे मिलेगी, अभी यह तय नही है.

210: Podcast: सूर्या की धमाकेदार फिफ्टी, सचिन की 'इंडिया लीजेंड्स' फिर चैंपियन, मीराबाई और भवानी को गोल्ड 04.10.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. टीम इंडिया ने अपने घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज़ में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी है. तिरुवनंतपुरम में पहला मैच 8 विकेट से जीतने वाली भारतीय टीम ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर सीरीज अपने...

209: Podcast: मिशन ऑस्ट्रेलिया की राह में भारतीय टीम 2 कदम आगे जाती है तो 3 कदम पीछे 30.09.2022

सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. मिशन ऑस्ट्रेलिया की राह में भारतीय टीम दो कदम आगे जाती है तो तीन कदम पीछे. ऑस्ट्रेलिया की तेज और ठोस पिचों मे इस बार उम्मीद है की सही मायने के तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा. सही मायने का मतलब ऐसे गेंदबाज जो 140 या उससे ज्यादा गति से सही लंबाई और दिशा में गेंद डाल सकें. ऐसे में ऐन वक्त पर...

208: Podcast: आस्‍ट्रेलिया फतह, अब दक्षिण अफ्रीका की बारी, पाकिस्‍तान भी टीम इंडिया के निशाने पर 27.09.2022

नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज़ की. भारतीय टीम ने रविवार को हैदराबाद में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशन मैच में कंगारूओं पर 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर नौ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टी...

Ascultă podcastul स्पोर्ट्स बुलेटिन în Replaio

Radio și podcasturi într-o singură aplicație - gratuit și fără înregistrare. Instaleaz-o azi și nu rata lansarea

Descarcă din Google Play

Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice