Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Vizitează neapărat site-ul podcastului și susține-i creatorul: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categorie
Site-ul podcastului
Cel mai nou episod
10 iul. 2026
Unde asculți?
Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curândPodcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor
Episoade
रात को DJ का शोर बंद करवाने आए पुलिसकर्मी ही डीजे पर नाचने लगे, सस्पेंड | भौंचक 08.10.2024 2:00
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में देर रात ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था. जिसे बंद कराने के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस अधिकारी खुद ही नाचने लगे. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
गोंडा में जिसकी मौत का केस चल रहा, वो लखनऊ में प्रेमी संग मिली । भौंचक 07.10.2024 2:11
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है. गोंडा नगर कोतवाली में जिस विवाहिता की हत्या और अपहरण का केस दर्ज था वो करीब साढ़े तीन साल बाद लखनऊ में प्रेमी संग मिली. हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस से तलब की तब महिला के बारे में पता चला. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
बूढ़े को जवान बनाने की मशीन कानपुर में होने का दावा, 35 करोड़ रुपए लिए | भौंचक 04.10.2024 2:13
आपकी उम्र 40 या उससे पार है और आप जवान बनना चाहते हैं तो घबराइए नहीं, एक मशीन की थैरेपी से आपकी उम्र आधी हो जाएगी. अगर ये बात कोई आपसे भी कह रहा है तो समझ लीजिए कि आप ठगी का शिकार हो रहे हैं. यूपी के कानपुर में एक ‘बंटी-बबली’ ने लोगों को जवान बना देने का झांसा देकर 35 करोड़ की ठगी कर डाली. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
MP में 'भूतों' ने बनाये पीएम आवास योजना के मकान फिर मज़दूरी भी ले ली | भौंचक 03.10.2024 2:08
मध्य प्रदेश के रीवा में संभागीय सतर्कता टीम ने करप्शन का बड़ा पर्दाफाश किया है. आरोप है कि रोज़गार सहायत और सचिव में मिलकर मनरेगा में ऐसे लोगों का रजिस्ट्रेशन कर दिया. जो बेचारे इस दुनिया में ही नहीं है. इन फर्ज़ी मज़दूरों से पहले पीएम आवास योजना के मकान बनवाए गए.. फिर इनसे तालाब खुदवाया गया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
दुनिया का सबसे ग़रीब आदमी MP में, साल में दो रुपये कमाता है? भौंचक 02.10.2024 2:17
मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार की आमदनी मात्र 2 रुपये सालाना है. तहसीलदार के हस्ताक्षर से जारी हुआ ये आय प्रमाण पत्र अब वायरल हो चुका है और लोगों के बीच चर्चा का विषय है. लेटर सामने आने के बाद लोगों के मन में कई सवाल दौड़ रहे हैं कि आखिर ये परिवार दो रुपये में कैसे जीता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
iPhone खरीदने का पैसा नहीं था तो COD पर मंगाकर डिलीवरी बॉय को मार डाला | भौंचक 01.10.2024 2:25
आईफोन एक महंगा फोन है जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता. इसे खरीदने के लिए लोग अलग अलग तरह की जुगत लगाते हैं, कोई उधार लेता है तो कोई EMI करवाता है तो कोई पुराना आईफोन लेकर भी काम चला ही लेता है. लेकिन आईफोन का शौक लालच में बदल जाए तो ये किसी की जान भी ले लेता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
नकली नोट छापने में भी ग़लती, गांधी की जगह छप गए अनुपम खेर | भौंचक 30.09.2024 2:17
कुछ काम ऐसे होते हैं जिसमें क्रिएटिव लिबर्टी नहीं ले सकते हैं, नकली नोट छापना भी उनमें से एक है. गुजरात के ठगों को ये बात पता नहीं थी, उन्होंने महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो छाप दी. नकली नोट छापने के अलावा एक और ग़लती हुई, सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.
'पहले गाली खाएंगे या फिर चप्पल?', कैफे की अजीबोगरीब सर्विस! | भौंचक 27.09.2024 2:02
आप अगर बाहर घूमने का प्लान करते हैं तो कोशिश होती है ऐसी जगह ढूंढने की, जो सभ्य हो और जहां स्टाफ भी अपनी सर्विस में कोई कमी नहीं रखता हो. कहीं भी जाना हो, सबसे पहले ये चेक किया जाता है कि वहां क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं. सोचिए, ऐसे में अगर आपको डायनिंग के लिए पहुंचते ही स्टाफ गालियां देने लगे, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
अपनी सैलरी से पांच-पांच सौ दे दीजिए, गेम्स से चढ़ा मेरा कर्ज़ा उतर जाएगा | भौंचक 26.09.2024 2:22
यूपी के उन्नाव जिले में तैनात एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिपाही ने बताया कि वो ऑनलाइन गेमिंग में 10 से 15 लाख रुपये हार गया है. जिसके चलते उसके ऊपर कर्ज हो गया है. ऐसे में वो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो सकता है. इसके लिए उसने सीनियर ऑफिसर से क्या गुहार लगाई है. सुनिए ‘भौंचक’ में.
शोर मचा के भगा रहे थे गांव वाले, बाघ बहरा था | भौंचक 25.09.2024 2:07
यूपी में इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच वन विभाग ने पीलीभीत जिले में उस बाघ को पकड़ लिया, जिसने करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना लिया. इस बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए. जैसे कि पटाखे फोड़ना और हॉर्न बजाना. लेकिन जब बाघ पकड़ा गया तो क्या पता चला? सुनिए ‘भौंचक’ में.
दो लाख देकर फ़र्ज़ी 'IPS' बना था, अब डॉक्टर बनना चाहता है | भौंचक 24.09.2024 2:06
बिहार में दो लाख रुपये देकर फर्जी आईपीएस बना मिथिलेश कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बना हुआ है. मिथिलेश बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ वर्दी पहनकर घूम रहा था. हालांकि पुलिस ने जब उसे दबोचा तो उसने बताया कि उसने आईपीएस बनने के लिए दो लाख रुपये दिए थे. वहीं अब मिथिलेश ने अपने नए सपने के बारे में बताया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
ट्रक की सुरक्षा में लगे थे पुलिस वाले, कोई डीज़ल निकाल ले गया | भौंचक 23.09.2024 2:10
यूपी के सीतापुर में एक अनोखी चोरी की वारदात सामने आई है. जहां पुलिस की सुरक्षा में एक ट्रक खड़ा था. ट्रक की पहरेदारी में एक नहीं दो-दो पुलिस वाले तैनात थे. बावजूद इसके ट्रक से डीजल चोरी हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
मेयर साहब ने फोटो खिंचवाया और बिना रक्तदान के चल दिए | भौंचक 20.09.2024 1:54
यूपी के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस वीडियो में मेयर विनोद अग्रवाल रक्तदान करने के लिए पहुंचे थे. इसके लिए वो सबसे पहले बेड पर लेटे, पास खड़े डॉक्टर ने इंजेक्शन निकाला, कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनानी शुरू की, लेकिन रक्तदान से पहले ही फोटोबाजी पूरी कर मेयर साहब ठहाके लगाते हुए उठ खड़े हुए. सुनिए ‘भौंचक’ ख़बर में.
NTR की फिल्म देखते-देखते हो गई महिला की ब्रेन सर्जरी | भौंचक 19.09.2024 1:52
जूनियर एनटीआर का कौन फैन नहीं है? साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक उनकी फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं. साउथ में जूनियर एनटीआर के बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि लोगों का इमोशन हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो अपने जीवन के सबसे मुश्किल वक्त को जूनियर एनटीआर की फिल्म के सहारे काट रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
पुलिसवाला नहीं बन पाया तो वर्दी खरीदकर रंगदारी करने लगा | भौंचक 18.09.2024 3:28
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा डॉक्टर बने, इंजीनियर बने, पुलिस इंस्पेक्टर बने...पर सब बन कहां पाते हैं. वक्त और हालात इंसान को बदल देते हैं. ऐसे ही एक साहब हैं कानपुर में नाम है संजीव कुमार. बचपन से ख्वाहिश थी दरोगा बनने की लेकिन नहीं बन पाए. उन्होंने फिर दरोगा बनने के लिए क्या जुगाड़ लगाया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
जिसे समझ रहे थे उल्कापिंड, वो निकला प्लास्टिक का खिलौना | भौंचक 17.09.2024 2:03
आपको याद हो तो साल 2013 में एक खबर उड़ी थी कि उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में ज़मीन के नीचे सोने की खान मिली है. महीने भर तक खुदाई चली लेकिन उसके बाद नीचे कुछ भी नहीं मिला. अब ऐसा ही कुछ हुआ है आयरलैंड की राजधानी डबलिन में. यहां एक बीच है नाम है डबलिन बीच. एक रोज़ एक शख्स ने वहां पर एक बड़ा सा गड्डा बना हुआ देखा. उसने उस गड्डे के बारे में एक पोस्ट लिखी कि ये गड्डा बीच पर कैसे बना होगा. क्या ये किसी उल...
नहाता नहीं पति, गंगाजल छिड़क लेता है, तलाक चाहिए | भौंचक 16.09.2024 1:55
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपनी शादी के कुछ दिन बाद ही पति से तलाक मांग लिया. महिला ने पति की अजीबोगरीब आदत से परेशान होकर ऐसा करने का फैसला किया. महिला का कहना है कि उसका पति नियमित रूप से नहाता नहीं है और गंगाजल छिड़क कर काम चलाता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
यूपी में मुर्दे के नाम जारी हुआ अरेस्ट वारंट | भौंचक 13.09.2024 1:57
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और दिवंगत किसान नेता स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है. किसान नेता महेंद्र टिकैत की 15 मई 2011 में क़रीब 13 साल पहले ही निधन हो चुका है. जिसके बाद अब कोर्ट से उनकी गिरफ्तार का वारंट जारी है. जिसमें पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि उनका तलाश कर कोर्ट में पेश किया जाए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
कैश नहीं मिला तो 27 लाख के काजू-बादाम चुरा ले गए चोर | भौंचक 12.09.2024 2:15
आए दिन चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं सुनने और पढ़ने को मिलती हैं. पैसे, सोने-चांदी या महंगे सामान की चोरी की घटना आपने खूब सुनी होगी. लेकिन, अब खाने-पीने की चीजों की भी अनोखी चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं. जयपुर में एक ऐसी ही अनोखी चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक फैक्ट्री से लाखों का खाने-पीने का समान चुरा लिए. चोरों ने इसे कैसे अंजाम दिया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
"मेरे बाद मेरी सारी दौलत टॉमी और लिली को मिले" | भौंचक 11.09.2024 2:11
आपने देखा होगा कि लोग अक्सर वसीयत में अपने बच्चों के नाम कुछ न कुछ जरूर छोड़ जाते हैं, लेकिन चीन में एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसकी अब सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में खूब चर्चे हो रहे हैं. इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने पालतू कुत्ते और बिल्लियों के नाम कर दी है, वहीं बच्चों को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी है. लेकिन महिला के ऐसा करने की वजह क्या है. सुनिए ‘भौंचक’ में.
प्रेमिका संग होटल में पकड़ा गया तो संस्कृत में बोलने लगा | भौंचक 10.09.2024 2:42
गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने अपने पति को होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. वाइफ ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाना चाहा ताे, दरवाजा खाेलने की जगह संस्कृत में बात करने लगा. करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद उसने दरवाजा तब खाेला जब पत्नी ने महिला हेल्पलाइन ‘अभयम्’ से मदद मांगी. सुनिए ‘भौंचक’ में.
सिर पर लगा दिया CCTV, पिता ने बेटी की सुरक्षा का ढूंढा अजब उपाय | भौंचक 09.09.2024 1:31
आज कल बढ़ते अपराध को देखते हुए लड़कियों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बनता जा रहा है. लोग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर इस कदर चिंतित रहते हैं कि हर वक्त वे अपनी बेटी का हाल-चाल फोन पर पूछते रहते हैं. अगर वो कहीं बाहर जाती है तो उससे हमेशा लोकेशन ऑन रखने को बोलते हैं. लेकिन पाकिस्तान में एक पिता को अपनी बेटी की ऐसी चिंता हुई कि उसने अपने बेटी के सिर पर CCTV कैमरा ही लगा दिया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
चोरी करने गया था, पैर टूट गया तो दो दिन फंसा रहा | भौंचक 06.09.2024 2:50
मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एक म्यूजियम में फिल्मी अंदाज में चोरी हुई है. इस म्यूजियम में एक चोर टिकट लेकर आया और म्यूजियम बंद होते समय सीढ़ियों के नीचे छिप गया. उसने करीब 15 करोड़ की कीमत का माल समेट लिया. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो पकड़ा गया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
हरियाणा: सड़क पर झाड़ू लगाने के नौकरी के लिए 46 हज़ार ग्रेजुएट्स ने किया अप्लाई | भौंचक 05.09.2024 2:11
हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन निकाला है. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, भवनों और कूड़ा-कचरा साफ करने का काम दिया जाएगा. इस पद के लाखों लोगों ने आवेदन किया है. लेकिन इसमें कुछ आवेदन चौंकाने वाले भी हैं. सुनिए ‘भौंचक’ में.
6 महिला कॉन्स्टेबल से शादी का वादा करने वाला धरा गया | भौंचक 04.09.2024 2:11
यूपी के बरेली में फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे पुलिस अधिकारी भी सुनकर हैरान रह गए. एक शख्स ने फर्जी कॉन्स्टेबल बनकर महिला पुलिसकर्मी से न सिर्फ ठगी की, बल्कि दिखावटी शादी भी कर ली. उसने ऐसा सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ही नहीं बल्कि कई के साथ किया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
Podcasturi asemănătoare
Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice