Aaj Tak Radio

Bhaunchak

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!

Vizitează neapărat site-ul podcastului și susține-i creatorul: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categorie

Comedy

Site-ul podcastului

www.aajtak.in

Cel mai nou episod

10 iul. 2026

Unde asculți?

Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curând

Podcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor

Descarcă din Google Play Instalează gratuit Android aproape 10 mil. descărcări · nota 4,8 iOS în curând

Episoade

नए साल में भीख देने वालों के लिए नया नियम, जाना होगा जेल | भौंचक 17.12.2024

इंदौर के लोग अब भीख देने से पहले दो बार सोचेंगे. यह दरियादिली उनको सीधा जेल पहुंचा सकती है. जी हां, सड़क पर भीख देना अब सिर्फ नेकी का काम नहीं रहेगा, बल्कि एक 'जुर्म' बन गया है. प्रशासन ने शहर को साफ और भिखारियों से मुक्त बनाने के प्रयास के तहत ये निर्देश जारी किया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पुलिसकर्मी को लग रही थी ठंड, आरोपी से चलवा ली मोटरसाइकल | भौंचक 16.12.2024

सोशल मीडिया पर इन दिनों पुलिस की गिरफ्त में आए एक कैदी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के जहां पसीने छूटने लगते है. वहां एक कैदी सजा में भी फुल फर्राटे मारते नजर आ रहा है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

एक बाइक राइडर ने बताई अपनी महीने की आमदनी, लोग हैरान | भौंचक 13.12.2024

बेंगलुरु के एक बाइक राइडर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दावा किया है कि वो ऑनलाइन राइड-हेलिंग सेवाओं का उपयोग करके हर महीने 80,000- 85,000 रुपये कमाता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पिछले 24 सालों से 5 स्टार शादियों में कर रहा था ज़ेवर चोरी, धरा गया | भौंचक 12.12.2024

यूपी की गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ फाइव स्टार या लग्जरी होटलों में ही चोरी करता था. बताया जा रहा है कि ये चोर पिछले 24 साल में देश के करीब दो दर्जन बड़े होटलों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

अदालत ने क्रीम बनाने वाली कंपनी पर लगाया 15 लाख का जुर्माना | भौंचक 11.12.2024

फेयरनेस क्रीम बनाने वाली कंपनी इमामी पर कंज्यूमर फोरम ने 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. फोरम ने ये जुर्माना एक व्यक्ति की शिकायत पर लगाया, जिसका आरोप है कि चेहरे को गोरा बनाने के लिए कंपनी का बनाया गया प्रोडक्ट 'फेयर एंड हैंडसम' के दावे भ्रामक हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

गवर्नर बना दूंगा कहकर कारोबारी से ऐंठे 5 करोड़, मामला दर्ज | भौंचक 10.12.2024

महाराष्ट्र के नासिक में एक व्यक्ति को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उसने तमिलनाडु के एक शख्स को किसी राज्य का राज्यपाल बनाने का वादा कर उससे 5 करोड़ रुपये ठगे हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

न दुल्हन मिली न मैरिज हॉल, बारात वापस दुबई लौटी, बोले धोखा हुआ | भौंचक 09.12.2024

सोशल मीडिया पर धोखा देकर ठगी करने के मामले लगातार सुनने को मिल रहे है, लेकिन लोग फिर भी झांसे में आ रहे है. ऐसे ही अब एक और मामला पंजाब से आया है. पंजाब में दुबई में रहने वाला दूल्हा बारात लेकर मोगा जिले में तो आया, लेकिन उसे वहां दुल्हन ही नहीं मिली. यहां तक की दूल्हे को शहर में वह मैरिज पैलेस भी नहीं मिला जो उसे बताया गया था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

भैंस किसकी है पता लगाने के लिए बछड़े ने दी थाने में 'गवाही' | भौंचक 06.12.2024

राजस्थान के जोधपुर थाने में तीन दिन तक 3 भैंसे बंधी रही. जब एक व्यक्ति ने ये दावा किया कि ये भैंस उसकी है तो पुलिस ने भैंस के बच्चों को थाने में लाने का कहा. मालिक ने ये शर्त भी पुलिस की मान ली और भैंस के बच्चों को लेकर थाने पहुंचा. फिर क्या हुआ, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

पुलिस की बाइक चोरी, कार्रवाई ना होने पर थाने में लगाई गुहार! | भौंचक 05.12.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी अपनी बाइक चोरी होने की सूचना देते हुए ये बता रहा है कि शिकायत करने के बाद भी फतेहपुर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. पुलिस ने वीडियो शेयर करने हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

पति करता रहा इतंजार, पत्नी ने बदल लिया ससुराल | भौंचक 04.12.2024

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 24 साल की एक लड़की ने दो महीनों में दो शादियां कर लीं. पहले पति को पत्नी गायब दिखी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने उसे खोजा तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

एंकर से एक शब्द सुनने के लिए लुटा दिये करोड़ों, अब ब्रेड खाकर ज़िंदा है | भौंचक 03.12.2024

सोशल मीडिया पर दिखने वाले इनफ्लुएंसर्स के लिए भी एक अलग किस्म की दीवानगी है. अक्सर लोग दूर-दूर से उनसे मिलने जाते हैं कि एक बार उनसे मुलाकात हो जाए. एक बार एक सेल्फी मिल जाए. खैर ये कोई बुरी बात भी नहीं है. जब चाहत और प्रेम हद से बढ़ जाता है तो गड़बड़ हो जाती है. ऐसे ही चीन के एक भाई साहेब हैं. उन्होंने क्या कारनामा किया? सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

पान के इतने शौकीन थे कि चलती बस से कूद पड़े, अस्पताल पहुंचे | भौंचक 02.12.2024

यूपी में चलती बस में पान खाना एक शख्स के लिए जानलेवा साबित हुआ. शख्स ने तेज रफ्तार बस से पान की पीक थूकने के लिए अचानक गेट खोल दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा. गंभीर हालत में उसे समीप के जिला अस्पताल पहुंचाया गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

जापान में स्ट्रेस भगाने के लिए एक शख्स ने तोड़ दिए 1000 घर! | भौंचक 29.11.2024

स्ट्रेस दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. कुछ खाना बनाते हैं तो कुछ लोग घूमने निकल पड़ते हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है अपना तनाव दूर करने के लिए कोई किसी के घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दे. वो भी एक दो नहीं बल्कि 1000 से ज्यादा घरों में. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

नोएडा के एक डॉगी की बदली क़िस्मत, बना कनाडा का 'नागरिक' | भौंचक 28.11.2024

सड़क पर आवारा कुत्तों की क्या हालत होती है, हम सब जानते हैं, लेकिन अगर वही कुत्ता नोएडा की सड़क से सीधे कनाडा में किसी रईसजादे की गोद में पहुंच जाए तो इसे आप क्या कहेंगे. ये कहानी जयपुर से शुरू होती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.

बिहार में अजीब गरीब डकैती, बंदूक दिखाकर डेढ़ लाख का लहसुन ले गए | भौंचक 27.11.2024

बिहार के गया जिले में बीती देर रात अपराधियों ने लहसुन और आटा के गोदाम में भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधी किसी बाइक या फोर व्हीलर वाहन से नहीं पहुंचे थे, बल्कि ट्रक से पहुंचे थे. जिस पर 15 से 20 अपराधी सवार थे. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

सवा लाख सैलरी, दूल्हा इंजीनियर लेकिन दुल्हन ने लौटा दी बारात, कहा सरकारी नौकरी चाहिए | भौंचक 26.11.2024

यूपी के फर्रूखाबाद में एक बारात बिना दुल्हन के ही लौटकर चली गई. दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला तो डाल दी, लेकिन फेरे लेने से मना कर दिया. इसके पीछे की वजह ऐसी कि जानकर हर कोई हैरान हो जाए. दरअसल दुल्हन को बताया गया कि दूल्हे की सरकारी नौकरी है, लेकिन दूल्हा प्राइवेट इंजीनियर है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

दूल्हे के हार से नोट खींच कर भागा शख्स, दूल्हे ने दौड़ा कर पकड़ा | भौंचक 25.11.2024

यूपी के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की ड्रेस पहना व्यक्ति लोडर पर लटका हुआ नजर आ रहा है. कुछ दूर जाने के बाद दूल्हा और उसके साथी बीच सड़क पर लोडर ड्राइवर को जमकर पीटते हैं. आरोप है कि ड्राइवर दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला से एक नोट खींचकर भाग रहा था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

डेडबॉडी समझ कर फ्रीज़र में डाल दिया, मरने के चार घंटे बाद बोला "बाहर निकालो" | भौंचक 22.11.2024

झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज को मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दे दी. उसके बाद बॉडी को चार घंटे तक डीप फ्रीजर में रख दिया. जब अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया गया तो वो अचानक जिंदा हो गया. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है. सुनिए पूरी खबर 'भौंचक' में

"तुम्हें छुट्टी नहीं मिलती? तो चलो मेरे साथ" बोलकर रोबोट ने कर लिया अपहरण | भौंचक 21.11.2024

गुंडे-बदमाश लोगों को चलती वैन से किडनैप कर लेते हैं, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि रोबोट ने किसी को किडनैप कर लिया. सोशल मीडिया पर इन दिनों किडनैपिंग के ऐसे ही एक सीसीटीवी फुटेज ने लोगों का दिमाग चकराया हुआ है. एक रोबोटिक्स कंपनी के दावे के मुताबिक, दूसरी कंपनी का एक एआई रोबोट उनके शोरूम से 12 रोबोट को किडनैप करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ मे...

शादी की खुशी में छत से उड़ा दी बीस लाख की गड्डी | भौंचक 20.11.2024

शादी लाइफ का ऐसा पार्ट होता है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है. ऐसा सोचकर हर कपल कुछ नया करने की कोशिश जरूर करता है. ठीक ऐसा ही मामला यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आया है. यहां दो भाइयों की एक ही दिन शादी थी. दोनों को अपनी शादी की इतनी खुशी हुई कि उन्होंने 20 लाख रुपये हवा में उड़ा डाले. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

बाघिन के 'इश्क़' में मजनूं बना बाघ, 300 किलोमीटर चलकर आ गया | भौंचक 19.11.2024

तेलंगाना के कवल टाइगर रिजर्व (केटीआर) में महाराष्ट्र से जॉनी नाम का एक नर बाघ आया है. केटीआर में पिछले एक महीने से इस बाघ को देखा जा रहा है. ये महाराष्ट्र की टिपेश्वर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी से यहां पहुंचा है. यानी जंगल और खेतों को पार करते हुए जॉनी कुल 300 किलोमीटर का सफर कर चुका है. माना जा रहा है कि जॉनी अपनी साथी यानी एक बाघिन की तलाश में इतनी दूर तक आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

जयमाल खत्म हुआ ही था कि चलने लगे लात-घूंसे, दुल्हन भी स्टेज से कूदी | भौंचक 18.11.2024

लखनऊ में एक शादी समारोह में बवाल हो गया. नौबत मारपीट की आ गई. देखते ही देखते वर और वधू पक्ष के लोग आपस में एक दूसरे पर टूट पड़े. शादी में भगदड़ मच गई. दूल्हा स्टेज से कूद पड़ा. हैरानी की बात ये रही कि इस मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

सहारनपुर में युवक को पांच बार काटा, सपेरा बुलाया तो उसे भी काट लिया | भौंचक 15.11.2024

यूपी के सहारनपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक युवक के पीछे एक नागिन पड़ी हुई है. युवक और उसके घरवालों ने दावा किया कि दो महीने में पांच बार काट चुकी है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई. वहीं, युवक ने सपेरे को नागिन को पकड़ने को बुलाया तो नागिन ने उसको भी काट लिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

बिहार: केंद्रीय मंत्री ने स्विच दबा कर पंखा चलाया, तालियों से गूंज गयी लाइब्रेरी | भौंचक 14.11.2024

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री और बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद राजभूषण चौधरी अचानक चर्चा में हैं. जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में एक उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. क्या है पूरा मामला, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर में गर्वित से. साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत

घर के नीचे खज़ाना दबा होने का लालच देकर तांत्रिक ने ही लूट लिया, फरार | भौंचक 13.11.2024

यूपी के बरेली में बुजुर्ग दंपति से पहले ठगों ने जान-पहचान बनाया और फिर उन्हें ये भरोसा दिलाया कि उनके घर के नीचे करोड़ों की संपत्ति दबी हुई है. जब बुजुर्ग दंपति ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया तो फिर उनके घर में एक 5 फीट का गड्डा करके उसमें एक हांडी डाल दिया और दंपति से उसमें 5 लाख रुपये रखने के लिए कहा. जिसके बाद तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया. फिर क्या हुआ, सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में

Ascultă podcastul Bhaunchak în Replaio

Radio și podcasturi într-o singură aplicație - gratuit și fără înregistrare. Instaleaz-o azi și nu rata lansarea

Descarcă din Google Play

Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice