Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Vizitează neapărat site-ul podcastului și susține-i creatorul: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categorie
Site-ul podcastului
Cel mai nou episod
10 iul. 2026
Unde asculți?
Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curândPodcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor
Episoade
फेरों की जगह फायर ब्रिगेड वाली शादी | भौंचक 13.05.2025 1:51
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूल्हे के पायजामे में आग लग गई. आग कैसे लगी और फिर क्या हुआ? सुनिए पूरी कहानी ‘भौंचक’ में.
पत्नी की नाक की रोज़ तारीफ करता था, एक दिन राज़ खुला । भौंचक 12.05.2025 3:15
पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले से आई है एक चौंकाने वाली ख़बर. एक शख्स को अपनी पत्नी की नाक इतनी पसंद थी कि उसने कर डाला एक हैरान कर देने वाला कारनामा. सुनिए पूरी कहानी ‘भौंचक’ में.
5 दिन धुआं-धुआं रहा शहर, लोग करने लगे अजीब हरकतें | भौंचक 09.05.2025 2:18
आपने शायद ही कभी सुना होगा कि किसी को पुलिस ने नशा करा दिया हो. आमतौर पर सरकार और पुलिस लोगों को नशा करने से रोकती है, जो लोग ऐसी गतिविधियों में इनवॉल्व होते हैं, उन्हें सज़ा देती है लेकिन तुर्की में ज़रा मामला उल्टा हो गया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
बीस रुपये का खरबूज़ा खाना पुलिस वालों को पड़ा महंगा । भौंचक 08.05.2025 2:08
उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाहियों को मुफ्त में खरबूजा खाना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों सिपाही सड़क किनारे एक रेहड़ी से बिना पैसे दिए खरबूजा खाते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी फैल गई. मामला जब जिले के एसपी तक पहुंचा तो क्या हुआ? सुनिए ‘भौंचक’ में.
कुंवारे लड़कों को शादी का झांसा देकर करता था लूटपाट, गिरफ्तार | भौंचक 07.05.2025 2:13
कानपुर का रहने वाला रामबाबू कुंवारे लड़कों को झांसा देता था कि शादी अपनी बेटी से करवा देगा लेकिन फिर उन्हीं लड़कों की बाइक चुरा कर भाग जाता था. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
शिक्षा विभाग ने टीचर्स को भेजा नोटिस, पूछा "फेल क्यों हुआ?" | भौंचक 06.05.2025 2:13
आपने क्या कभी सुना है कि किसी स्कूल में किसी क्लास में मात्र 1 बच्चा हो? नहीं ना…ऊपर से वो भी बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाए. जी हां, ये अजब-गजब मामला उत्तराखंड के नैनीताल से सामने आया है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
परीक्षा कक्ष में मिल गए प्रेमी-प्रेमिका, नकल की, दोनों फेल । भौंचक 05.05.2025 2:02
कॉलेज का इम्तिहान कैसे बन गया इश्क़ का इम्तिहान, सुनिए आज के 'भौंचक' में
मामा की जेब कटी तो बरातियों-घरातियों में चली बेल्टें, पुलिस पहुंची | भौंचक 02.05.2025 2:14
सहारनपुर में शादी समारोह में दूल्हे के मामा की जेब काटने को लेकर क्यों हुआ विवाद? सुनिये भौंचक में
दोस्तों में लगी शर्त में कैसे चली गयी युवक की जान | भौंचक 01.05.2025 1:44
हम आए दिन सुनते रहते हैं कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, मगर इस बात को मानता कौन है. लोग मानते हैं कि दुख भूलाने का सबसे अच्छा तरीका शराब पीना है लेकिन क्या हो अगर ये पैसे कमाने के जरिया भी बन जाए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
शादी के कार्ड में युवक ने लिखा बिहार पुलिस Physical Qualified | भौंचक 30.04.2025 2:15
आपने शादियों के एक से बढ़कर एक डिजाइनर कार्ड तो ज़रूर देखे होंगे. आमतौर पर शादी के कार्ड में दूल्हा-दुल्हन का नाम, शादी की तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी होती है. लेकिन हाल ही में एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस कार्ड में कुछ ऐसा लिखा गया है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
तहस-नहस कर दी शादी की सजावट, युवक बोला "पनीर दो वरना..." | भौंचक 29.04.2025 2:30
उत्तर प्रदेश के चंदौली के में एक शादी में पनीर न मिलने से नाराज सिरफिरे युवक ने मंडप पर ही मिनी बस चढ़ा दी. इसमें बस ने कई लोगों को कुचल दिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
फेफड़ों में गंभीर इंफेक्शन की वजह बने मोज़े, हो रहा इलाज | भौंचक 28.04.2025 1:42
अपने मोज़े की महक से किसको हो गया फेफड़े का गंभीर इनफेक्शन, सुनिये आज के भौंचक में
ना उम्र की सीमा, ना रिश्ते की बेड़ियां! दादी ने पोते संग रचाई शादी | भौंचक 25.04.2025 1:37
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 52 साल की महिला ने अपने 25 वर्षीय पोते से प्यार कर लिया और मंदिर में शादी भी कर ली. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
टीचर की डांट से नाराज़ स्टूडेंट्स ने लगा दिया कुर्सी के नीचे बम | भौंचक 24.04.2025 1:37
हरियाणा के भिवानी जिले में 12वीं क्लास के 13 छात्रों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है. छात्रों ने अपनी विज्ञान शिक्षिका की कुर्सी के नीचे पटाखे जैसा बम रख दिया था. शिक्षिका ने छात्रों को डांटा था, जिसके बाद छात्रों ने ये कृत्य किया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
कानपुर: 62 साल की उम्र में शादी, सुहागरात के बाद टूटा सपना | भौंचक 23.04.2025 1:52
कानपुर के हरीश शुक्ला 62 साल के थे. उनके पड़ोस में 40 साल की पूजा रहती थी. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्यार हो गया. फिर दोनों ने शादी भी कर ली. मगर फिर हरीश शुक्ला के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वो बदनामी के डर से अपने गांव चले गए. सुनिए पूरा मामला ‘भौंचक’ में.
लखनऊ : पुलिस से बोले "गुरु जी ने दिया था मंत्र, काम करता है" | भौंचक 22.04.2025 1:43
लखनऊ में ट्रांसफॉर्मर का सामान चुराने वाले गैंग को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा. पूछताछ में सरगना ने बताया कि वो ट्रांसफॉर्मर का तेल नीम-हकीम को बेचते थे. उससे मर्दाना ताकत बढ़ाने और जोड़ों की दवा बनाई जाती है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
जुर्माना और जेल की सजा पाने वाली रिटायर्ड टीचर ने जज को दी धमकी | भौंचक 21.04.2025 1:43
दिल्ली के एक कोर्टरूम में बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पर चेक बाउंस के एक मामले में अदालत ने जैसे ही आरोपी को दोषी करार दिया तो उसने पहले जज की तरफ कोई चीज फेंकने की कोशिश की लेकिन जब वह कामयाब नहीं हो सकता तो उसने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
"मैं खुद टॉयलेट पेपर बन गयी थी" कहकर बॉस के मुंह पर फेंका इस्तीफ़ा | भौंचक 18.04.2025 2:32
एक कर्मचारी अपने ऑफिस से इतना परेशान हो गयी कि उसने टॉयलेट पेपर पर अपना इस्तीफ़ा लिख दिया. कौन है ये कर्मचारी और क्यों लिया ये फैसला, सुनिये आज के भौंचक में
कोटा : ऑपरेशन होना था बेटे का, कर दिया बाप का | भौंचक 17.04.2025 2:18
राजस्थान के कोटा में बेटे का ऑपरेशन कराने आए पिता को डॉक्टरों ने चीरा लगा दिया. हालांकि, ऑपरेशन से पहले ही गलती पकड़ में आ गई थी. मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. अस्पताल ने केस की जांच कराने की बात कही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
हरियाणा: प्रेमिका ने घर बुलाकर पिटवाया, 17 दिनों से अस्पताल में युवक | भौंचक 16.04.2025 2:08
हरियाणा के जिले फरीदाबाद में 7 साल से अपने प्रेमी के साथ रह रही एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी को घर बुलवाकर हाथ पैर क्यों तुड़वा दिए? सुनिए आज के भौंचक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
133 रुपये के मोमोज़ ऑर्डर किये, नहीं मिले तो ठोका 60 हज़ार का मुकदमा | भौंचक 15.04.2025 1:52
महिला के ऑर्डर किये मोमोज जब उसे नहीं मिले तो उसने कोर्ट केस किया और अदालत ने जो फैसला सुनाया वो आपको दंग कर देगा. सुनिए भौंचक केस
आदेश पत्र में ग़लत नाम पढ़कर जज पकड़ने चल दी फ़िरोज़ाबाद पुलिस | भौंचक 14.04.2025 2:18
फिरोजाबाद पुलिस का अजीबो-ग़रीब कारनामा सामने आया है. यहां पुलिस ने मुलज़िम की बजाय न्यायिक अधिकारी की तलाश करती रही और रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी.
बकरे की बलि देने जा रहे चार लोग नदी में डूबे...बकरा बच गया | भौंचक 11.04.2025 1:29
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले जब चरगवां थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई सीधे नदी में जा समाई, सुनिए 'भौंचक' में.
एक हाथ का कंगन और एक कान की बाली ले गए चोर | भौंचक 10.04.2025 1:52
भोपाल में एक अजीबो-गरीब चोरी हुई है, जिसमें चोर ज़ेवर का सिर्फ एक हिस्सा ले गए हैं, दूसरा छोड़ गए हैं। ऐसा क्यों किया होगा चोर ने? सुनिए पूरा किस्सा 'भौंचक' में.
बिहार में नेता जी ने गर्मी में कंबल क्यों बांट दिये? | भौंचक 09.04.2025 2:08
40 डिग्री तापमान में नेता जी को कंबल बांटने की क्यों सूझी? सुनिए 'भौंचक' में.
Podcasturi asemănătoare
Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice