livehindustan - HT Smartcast

Uttar Pradesh ki Khabrein

News HI ↓ 255 episódios

गंगा किनारे बसे राज्य 'उत्तरप्रदेश की खबरें' पॉडकास्ट में सुनेंगे, इस राज्य के छोटे शहर इटावा से लेकर राजधानी लखनऊ, चमड़े के शहर कानपूर, राम की नगरी अयोध्या जैसे सभी शहरों से जुड़ी राजनीतिक, विकास, मनोरंजन और अपराध जगत की सभी खबरों के बारे में। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट के माध्यम से आपको सटीक और गहन विश्लेषण से युक्त, रोचक और अद्यतनित खबरें प्राप्त होंगी।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: uttar-pradesh-ki-khabrien.simplecast.com

Autor

livehindustan - HT Smartcast

Categoria

News

Último episódio

5 de jan de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Ghosi By Election Result: OP Rajbhar ने कहा- INDIA पर भारी NDA, Sudhakar Singh की जमानत जब्त होगी 07.09.2023

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई, बता दें कि यहां भारतीय जनता पार्टी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच सीधा मुकाबला देखा गया, चुनाव खत्म होने के बाद अब सभी लोगों को परिणाम का इंतजार है, मालूम हो कि 8 सितंबर को चुनावी रिजल्ट आएंगे, रिजल्ट से पहले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बड़ा दावा किया है, राजभर ने कहा है कि- घोसी में बीजेपी की बड़ी

Ghosi By Election Exit poll: दलित वोटरों ने Sudhakar Singh या Dara Singh किसे दिया वोट? | BSP SP BJP 07.09.2023

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई, बता दें कि यहां भारतीय जनता पार्टी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच सीधा मुकाबला देखा गया, चुनाव खत्म होने के बाद अब सभी लोगों को परिणाम का इंतजार है, मालूम हो कि 8 सितंबर को चुनावी रिजल्ट आएंगे, इस रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल पर लोगों की निगाह जम गई है, एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल ने इसे लेकर सर्वे कराया, च...

Ajay Rai ने Mayawati को दिया करारा जवाब | NDA | INDIA | UP Congress | Congress | INDIA vs BHARAT 07.09.2023

देश के नाम बदलने को लेकर जुबानी जंग तेज है. इस बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष पर भी आरोप लगाया है. और साजिश करार दिया. मायावती के आरोप पर यूपी कांग्रेस के बॉस अजय राय ने फौरन जवाब दिया. क्या कुछ बोले सुनिए

INDIA vs Bharat: Mayawati बोलीं- ये बाबा साहेब के संविधान से छेड़छाड़, विपक्ष ने सरकार को दिया मौका 07.09.2023

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा,"संविधान से छेड़छाड़ गलत है, ये सब भाजपा की साजिश है। भीमराव अंबेडकर के संविधान से सभी जाति धर्म के लोगों को लगाव है। इसे बदलकर भाजपा उनकी सबकी भावनाओं को आहत कर रही है। क्या ये न्याय संगत है? विपक्ष ने भी एक रणनीति के तहत अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है।

Ghosi By Election Voting: Shivpal Yadav बोले- जनता ने SP प्रत्याशी Sudhakar Singh के लिए डाला वोट 06.09.2023

Ghosi By Election 2023: घोसी विधानासभा सीट पर सपा और BJP की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दोनों दलों के नेता प्रचार कर चुके हैं। सपा की ओर शिपवाल यादव ने कमान सभांल रखी है। वोटिंग के बीच सपा नेता Shivpal Singh Yadav की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Hardoi News: UP के Irfan उर्फ Pappu Baba ने जमीन खोदकर बना दिया 2 मंजिला घर 06.09.2023

माउंटेन मैन दशरथ मांझी ने जिस तरह हथौड़ा-छेनी की चोट और अपने अथक प्रयास से पहाड़ काटकर सड़क बनाई थी, उसी तरह जिले में भी एक कारीगर ने एक टीले को खुरपी और फावड़े से काटकर दो मंजिला इमारत तैयार कर दी है। विचित्र कामों का शौक रखने वाले इस कारीगर ने इस इमारत को तैयार करने के लिए पिछले 12 वर्षों से अपना घर त्याग रखा है। किलानुमा इमारत में 11 कमरे, गैलरी, कई सीढ़ियां और एक इबादतगाह है। यह कारनामा किया ह...

Ghosi By Election Voting: BJP प्रत्याशी Dara singh Chauhan ने सपा के आरोपों को बताया बेबुनियाद | BJP 06.09.2023

मऊ के घोसी में विधानसभा उप चुनाव जारी है। सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। इस बीच भाजपा और सपा प्रत्याशी के बयान सामने आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा- 'घोसी में शांति के साथ मतदान हो रहा है। लोगों का रूझान भाजपा की तरफ है। भारी मतों से भाजपा, घोसी से जीत रही है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भी मतदान के बीच बयान देते हुए कहा कि मत...

Ghosi By Election: INDIA और NDA की पहली चुनावी भिड़ंत। Dara Singh Chauhan BJP। Sudhakar Singh SP 05.09.2023

घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र यह उपचुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस उपचुनाव से उत्तर प्रदेश में भाजपा और इंडिया ब्लॉक के घटक दल के बीच पहली चुनावी भिड़ंत का मंच तैयार होगा। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है, जिसने जनता के बीच जमकर प्रचार किया है, राजनीतिक जानकर बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले...

Ghosi By Election Voting: सपा प्रत्याशी Sudhakar Singh ने Police पर लगाए गंभीर आरोप | BJP। SP। 05.09.2023

उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी नहीं चाहते हैं कि चुनाव में ज्यादा वोटिंग हो, इसलिए मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी मतदाताओं के आधार कार्ड (Adhar Card) चेक कर रहे हैं उन्हें इस बात का अधिकार...

IAS Divya Mittal Transfer: जनता ने Mirzapur DM को दी यादगार विदाई 05.09.2023

नौकरी में तबादले होते रहते हैं लेकिन कभी-कभी कोई अधिकारी अपने काम से लोगों के दिलों में कुछ ऐसी जगह बना लेते हैं कि लोग उन्‍हें विदा नहीं करना चाहते और विदाई करनी पड़े तो भावुक हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है यूपी के मिर्जापुर में जहां की डीएम रहीं आईएएस दिव्‍या मित्‍तल के तबादले की खबर से हर कोई अवाक रह गया। विदाई समारोह में जिसमें उनके साथ करने वालों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। निवर्तमान डीए...

Ghosi By Election: CM Yogi ने क्यों दिलाई Guest house Kand की याद। BJP। SP। BSP Dalit Votes 05.09.2023

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव है. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोसी में चुनावी रैली की. जहां पर उन्होंने कई बड़ी बातें कही

Lok Sabha Election 2024: Ajay Mishr Teni ने Rahul Gandhi पर कसा तंज | Congress | Lakhimpur Kheri 04.09.2023

लखीमपुर खीरी से सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने राहुल गांधी की शादी को लेकर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 53 साल की उम्र में कहीं शादी होती है? केंद्रीय मंत्री यहीं पर नहीं रुके। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'कुछ बुड्ढे बड़े शौकीन होते हैं, शादी कर लें तो मोहल्ले वाले क्या कहेंगे'। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Raja Bhaiya Divorce: राजा भैया पर Wife Bhanvi के बहन Sadhvi संग अवैध संबंध होने के आरोप | CM Yogi 04.09.2023

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी भानवी सिंह ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

Shivpal Yadav on CM Yogi: जब चाहूं फोन पर योगी से बात कर सकता हूं, शिवपाल ने खोले दिल के राज | UP 04.09.2023

घोसी का विधानसभा उपचुनाव अपने अंतिम चरण में हैं जहां रविवार को प्रचार थम जाएगा तो वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री योगी भी घोसी में रैली करने वाले हैं. लेकिन इन सब के बीच सपा की तरफ से भी तमाम बड़े नेता लगातार घोसी में डेरा डाले हुए हैं. सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जहां घोसी में लोगों से मिल रहे हैं तो वहीं भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला कर रहे हैं..

CM Yogi Hockey Video पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- सपा के जमीन पर खेलने को मजबूर हैं | UP Politics 31.08.2023

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को झांसी के दौरे पर थे, जहां उन्होंने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में हॉकी स्टिक के साथ एस्ट्रोटर्फ पर हाथ आज़माया।अब इसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज किया है।

Ghosi by Election 2023: Kajal Nishad Speech | घोसी विधानसभा उपचुनाव। Samajwadi Party। Akhilesh Yadav 31.08.2023

घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है, घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हुए सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे थे, इस दौरान अभिनेत्री व सपा नेता काजल निषाद ने भी अपना संबोधन दिया और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा

Varun Gandhi Viral Video: Varun Gandhi ने CM Yogi Adityanath पर कसा तंज | Pilibhit Video 31.08.2023

भाजपा सांसद वरुण गांधी अकसर अपनी ही पार्टी पर तंज कसते रहे हैं। कभी वह किसानों का जिक्र कर सरकार पर हमला बोलते हैं तो कभी बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हैं। अब उनका एक और बयान सामने आया है, जिसमें मंच पर एक साधु का फोन बजने पर उनके समर्थक रोकते हैं तो वह कहते हैं कि टोको मत । ना जाने कब साधु महाराज मुख्यमंत्री बन जाएं। समय की गति का कोई पता नहीं है। यदि म...

Lok Sabha Elections 2024: Varun Gandhi ने Pilibhit में Gandhi Family की जमकर तारीफ की | UP Loksabha 31.08.2023

सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर आए सांसद ने कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नेताओं पर तंज भी कंसा। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह उन नेताओं में से नहीं हैं जो जनता से झूठ बोलकर वोट ले लें। अपने संबोधन में वरुण गांधी ने 'गांधी परिवार' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार उस किस्म का नहीं है, जो मीठी-मीठी बातें बोलकर आपका वोट चोरी कर ले। वरुण गांधी के इस जिक्र...

SDM Jyoti Maurya Case: Husband Alok Maurya ने शिकायत ली वापस, ज्योति को मिली राहत? | Manish Dubey 29.08.2023

ज्योति मौर्या के खिलाफ उनके पति आलोक ने शिकायत वापस ले लिया है। जांच कमेटी के सामने पेश हुए आलोक ने लिखित रूप से शिकायत वापस लेने अनुरोध किया। शिकायत क्यों वापस लिया इस पर कोई भी टिप्पणी करने से आलोक ने इनकार कर दिया

Viral Video: Mahoba में महिला के पैरों से 3 घंटे तक लिपटा रहा King Cobra, देखिए फिर क्या हुआ 29.08.2023

सोशल मीडिया पर एख वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला के पैर में साप लिपटा हुआ है… हैरानी की बात हैं कि सांप महिला के पैर से 3 घंटे तक लिपटा रहा और उसे बिलकुल नुकसान नहीं पहुंचाया। महिला ने बताया कि वो भगवान शिव का जाप कर रही थी…

CM Yogi on Crime in UP: FICCI के कार्यक्रम में बोले योगी- यूपी में संगठित अपराध जीरो हुए। BJP 29.08.2023

FICCI के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि यूपी में अब संगठित अपराध लगभग खत्म हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब यूपी में फिरौती के लिए अपहरण नहीं होते। कोई गुंडा अब किसी उद्यमी को धमका नहीं सकता। उन्होंने दावा किया कि यूपी अब बीमारू राज्य से आगे विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

Raja Bhaiya Divorce News: Bhanwi Singh ने Media से कहा- मैं तलाक नहीं दूंगी | Kunda MLA 29.08.2023

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उनकी पत्नी भानवी सिंह ने तलाक देने से इनकार कर दिया है। पत्नी पर क्रूरता के आरोप लगाकर तलाक की अर्जी दायर करने वाले राजा भैया की पत्नी ने कहा है कि वह परिवार को टूटने नहीं देंगी। दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में राजा भैया ने तलाक की अर्जी दायर की है। उन्होंने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Muzaffarnagar School Teacher Video: बच्चे की पिटाई मामले में FIR, अब आरोपी टीचर ने मांगी माफी 28.08.2023

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। क्‍लास के अन्‍य बच्‍चों से पिटवाने वाली मैडम के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मैडम ने भी अपनी गलती मान ली है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि उस वक्त वह काफी परेशान थीं। वह दिव्यांग हैं और उठ पाने में असमर्थ हैं। इसी वजह से पहाड़ा याद नहीं करने पर दूसरे बच्चे से पिटाई करने को बोल दिया था।

Varun Gandhi BJP को दे रहे नई टेंशन, Lok Sabha Election 2024 के लिए Pilibhit में उतारी युवा ब्रिगेड 28.08.2023

पिछले काफ़ी समय से पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी अपने बयानों से बीजेपी को संकट में डालते दिख रहे हैं। पिछले दिनों संसद के गलियारे में वरुण जब सपा सांसद डिंपल यादव से बातचीत करते दिखे, तो बीजेपी में उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगनी शुरु हो गईं। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान तो इस तरह के कयास लगे कि वो समाजवादी पार्टी या फिर कांग्रेस में जा सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,...

Muzaffarnagar School Teacher Video: CM Yogi पर बरसे Asaduddin Owaisi 28.08.2023

उत्तर प्रदेश के एक स्कूल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. मुजफ्फरनगर जिले के एक प्राइवेट स्कूल का वीडियो बताया जा रहा है. वीडियो में स्कूल टीचर एक बच्चे को क्लास के बाकी बच्चों से पिटवा रही है. दावा किया गया है कि जिस बच्चे को पीटा गया, वो मुसलमान है. वीडियो वायरल होते ही सियासत शुरू हो गई है. विपक्षी नेताओं ने योगी सरकार को घेर लिया है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रदेश की योगी सरकार...

Ouça o podcast Uttar Pradesh ki Khabrein no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos