The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
पिता से नफ़रत करती थीं रेखा जब दुनिया के सामने मिलीं तो रोने लगीं 05.02.2021 3:29
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का रिश्ता हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहा है। जेमिनी गणेशन और तेलुगु एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में घिर गई थीं। शायद यही वजह रही कि रेखा के अपने पिता से संबंध कभी अच्छे नहीं रहे, सुनिए इस अनोखे रिश्ते के पीछे की पूरी सच्चाई और दिलचस्प कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail....
'पाकिज़ा' ने पूरे किए रिलीज़ के पचास साल मीना कुमारी ने बीच में छोड़ दी थी फिल्म 04.02.2021 6:14
जगजीत फिल्म के अधूरे हिस्से को देखकर इतनी उत्साहित हो गईं कि उसने मीना कुमारी को मनाने का बीड़ा उठाया। खय्याम और उनकी पत्नी मीना कुमारी के भी अच्छे दोस्त थे। जगजीत कौर ने मीना कुमारी से बात की। मीना कुमारी ने उनको बताया कि कमाल से उनकी बोलचाल बंद है, संबंध बहुत खराब हैं इसलिए ये संभव नहीं है। जगजीत ने हार नहीं मानी और मीना कुमारी को मनाने में लगी रहीं। धीरे-धीरे उनको तैयार कर लिया । मीना कुमारी ने...
19वीं सदी की वो तवायफ जो अवध की बेगम बनी 04.02.2021 6:28
बेग़म हजरत महल को 'अवध की बेग़म’ भी कहा जाता था. इनका असली नाम मुहम्मदी ख़ानम था. फैज़ाबाद में पैदाइश हुई. पेशे से तवायफ़ हज़रत महल को खवासिन के तौर पर शाही हरम में शामिल किया गया. आगे चल के अवध के नवाब वाजिद अली शाह ने उनसे शादी कर ली. उसी के बाद उन्हें हज़रत महल नाम दिया गया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
श्रीदेवी को मनाने के लिए जब अमिताभ बच्चन ने फूलों का ट्रक भेजा 04.02.2021 4:53
1991 में मुकुल आनंद, अमिताभ बच्चन के पास फिल्म ‘खुदा गवाह’ की स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे. बच्चन ने कहानी सुनते ही कहा कि इस फिल्म की हीरोइन श्रीदेवी होंगी. इससे पहले अमिताभ और श्रीदेवी ‘इंक़लाब’ और ‘आखिरी रास्ता’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके थे. पर ये अमिताभ को भी पता था कि श्रीदेवी उनके साथ काम नहीं करेंगी. उन्होंने इसका एक तोड़ निकाला. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क -...
जब गुरु ने वहीदा रहमान से कहा कि मैं मुस्लिम को भरतनाट्यम नहीं सिखाती 03.02.2021 3:54
वहीदा जी बहुत ही बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने उस दौर में इसे सीखना शुरू किया था, जब मुस्लिम परिवारों में यह अच्छा नहीं माना जाता था। यहां तक कि शुरुआत में उनकी गुरु ने भी उन्हें अपनी शिष्या बनाने से इनकार कर दिया था। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
पति की'अय्याशी'से तंग आकर डिंपल कपाड़िया ने कहा - अच्छा होता मुमताज से शादी कर लेते 03.02.2021 2:59
राजेश खन्ना फिल्मी दुनिया के ऐसे हीरो रहे जिन्होंने एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में दीं। अपने अफेयर के लिए भी राजेश खन्ना सुर्खियों में रहे, निजी जिंदगी में तमाम उतार चढ़ाव के बीच एक रोज़ पत्नी डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से कह दिया कि अच्छा होता कि आप मेरी जगह मुमताज से शादी कर लेते। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
वो 'नक्सली' कैसे बना 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती की कहानी 03.02.2021 3:10
मिथुन चक्रवर्ती ने मृगाया फिल्म के जरिए 1976 में हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद जब 1978 में उनकी फिल्म 'मेरा रक्षक' आई तो वह रातोंरात स्टार बन गए। इसके बाद कम बजट की यह स्पाई मूवी 'सुरक्षा' में भी मिथुन चक्रवर्ती की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों लीड एक्टर के तौर पर काम किया। अपने...
तवायफ की बेटी मशहूर गायिका अख़्तरी बाई की कहानी 02.02.2021 7:44
13 साल की उम्र में बिब्बी को अख्तरी बाई के नाम से जाना जाने लगा था। उसी समय बिहार के एक राजा ने कद्रदान बनने के बहाने उनका रेप किया। इस हादसे के बाद अख्तरी प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने छोटी सी उम्र में बेटी सन्नो उर्फ शमीमा को जन्म दिया। दुनिया के डर से इस बेटी को वह अपनी छोटी बहन बताया करती थीं। बाद में दुनिया को पता चला कि यह उनकी बहन नहीं बल्कि बेटी है। 15 साल की उम्र में अख्तरी बाई फैजाबादी क...
खुद स्वतंत्रता सेनानी और पति दर्जी थे, नसीरुद्दीन शाह की सास दीना पाठक की कहानी 02.02.2021 4:30
मार्च 1979 में 'फिल्मफेयर' पत्रिका में दीना पाठक ने बताया था कि कॉलेज से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर अपनी बी.ए. की डिग्री ली। दीना की शादी बलदेव पाठक से हुई। वह मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास कपड़े सिलने की दुकान चलाते थे। बलदेव पाठक, राजेश खन्ना और दिलीप कुमार के कपड़े डिजाइन करते थे। उन्होंने ही राजेश खन्ना के लिए 'गुरु कुर्ता' और ऐसे अन्य कपड़े डिजाइन किए थे। सुनिए...
जब शशि कपूर गुस्से में शत्रुघ्न सिन्हा को बेल्ट से पीटने निकले 02.02.2021 3:13
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उस वक्त का किस्सा साझा किया जब शशि कपूर ने शूटिंग सेट पर उन्हें बेल्ट लेकर दौड़ाया था. ऐसा शत्रुघ्न के लेट आने की वजह से हुआ था. एक्टर ने बताया कि वो अपनी लाइन्स को जल्दी से याद कर लेते थे ताकि शशि कपूर के गुस्से से बचा जा सके. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने लेट आने की आदत के चलते शशि कपूर की नाराजगी के बारे में बताया था। सुनिए पूरी कहानी का PODC...
जब सनी देओल के लिए अपने पिता से भी भिड़ गई थीं डिंपल कपाड़िया 01.02.2021 2:51
साल 1991 में शशि लाल नायर एक फिल्म बना रहे थे, नाम था अंगार। फिल्म अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया थीं। डिंपल चाहती थीं कि इस फिल्म में सनी देओल भी शामिल हों। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - thebollywoodradio@gmail.com
19वीं सदी की मशहूर तवायफ उमराव जान अदा की कहानी 01.02.2021 6:07
अमीरन की जिंदगी में ऐसे ही कई मोड़ आते हैं, जो उसे कभी खुशी तो कभी गमों के सागर में धकेल देते हैं। एक वक्त ऐसा भी आता है जब वह फैजाबाद पहुंचकर अपनी मां से मिलती है। लेकिन उसका छोटा भाई, जिसे वह बचपन में अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती थी, उससे कहता है- अच्छा होता तुम मर जाती। खैर उम्र बढ़ने के साथ उमराव का रूप भी जाता रहा। उसकी महफिलें शांत हो गईं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के स...
राजेश खन्ना 'पिट' रहे थे और सलीम-जावेद 'नया लड़का' ले आए! 01.02.2021 5:11
अमिताभ बच्चन को उस वक्त फिल्मी गलियारों में ‘नया लड़का’ कहकर पुकारा जाता था, हालांकि तब उनका सितारा बहुत तेजी से बुलंदियों की तरफ बढ़ रहा था, ठीक इसी वक्त सलीम-जावेद की जोड़ी भी तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थी। राजेश खन्ना की जीवनी ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ लिखने वाले यासिर उस्मान लिखते हैं कि साल 1975 में आई फिल्म ‘दीवार’ के लिए यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन पर दांव लगाने का फैसला किया, जबकि राजेश खन्...
70 के दशक में लोग रीना रॉय को आशा पारेख की बेटी क्यों कहते थे? 01.02.2021 4:14
1975 से 1985 के बीच रीना की कई फिल्में आईं. वो इस दौर की सफल हीरोइनों में शुमार हो गईं. सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों में भी उनका नाम आ गया था. रीना ने 10-12 साल लगातार काम किया. फिर अचानक शादी करके फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया. लंदन में उनकी मुलाकात पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहसिन खान से हुई थी. 1983 में दोनों ने शादी कर ली. लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। सुनिए पूरी कहानी...
19वीं सदी की सबसे महंगी तवायफ गौहर जान की कहानी 31.01.2021 5:30
तारीख थी, 2 नवंबर 1902 जिस दिन भारतीय संगीत को एक नई दशा-दिशा मिली. दरअसल, इस दिन पहला भारतीय गीत रिकॉर्ड हुआ डिस्क पर. राग जोगिया में ‘ख़याल’ गाया गया. गाने वाली थीं बनारस और कलकत्ते की मशहूर तवायफ गौहर जान. इस एक घटना ने उन्हें इतिहास में अमर कर दिया. रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री के भारत में प्रवेश से गौहर जान बहुत जल्द घर-घर सुनी जाने लगीं। सुनिए 19वीं सदी की सबसे महंगी तवायफ गौहर जान की कहानी का PODCAS...
बीमार मधुबाला ने दिलीप कुमार से कहा 'बधाई! मेरे शहजादे को शहजादी मिल गई' 31.01.2021 3:46
दिलीप कुमार और मधुबाला एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, दोनों पहली बार फिल्म तराना के सेट पर मिले थे। दिलीप कुमार तब मधुबाला से शादी करना चाहते थे, एक जिद से दोनों की शादी नहीं हो पाई। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
अमर प्रेम - "पुष्पा आई हेट टीयर्स" इस डायलॉग की कहानी दिलचस्प है! 31.01.2021 3:27
साल 1970 में आई अमर प्रेम बंगाली फिल्म निशिपद्मा पर आधारित थी, फिल्म हिट रही लेकिन इसका एक डायलॉग आज भी लोगों की ज़ुबान पर है। इस डायलॉग के पीछे की कहानी बहुत दिलचस्प है। फिल्म में आनंद बाबू का किरदार निभाने के लिए राजेश खन्ना ने फिल्म निशिपद्मा 24 बार देखी थी। सुनिए इस मशहूर डायलॉग की दिलचस्प कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
जब जितेंद्र और राजेश खन्ना ने श्रीदेवी और जयाप्रदा को मेकअप रूम में बंद कर दिया 30.01.2021 3:01
एक बार राजेश खन्ना और जितेंद्र ने मिलकर जयाप्रदा और श्रीदेवी को मेकअप रूम में बंद कर दिया था, इसकी वजह बहुत दिलचस्प है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
मधुबाला ने ऐसा क्या कह दिया कि शम्मी कपूर शराब पीने लगे 30.01.2021 4:45
सिनेमाई पर्दे पर शम्मी कपूर 'याहू' चिल्लाते हुए जब आते थे, तब कोई उन्हें जंगली कहे या कुछ और. शमशेर उर्फ शम्मी कपूर ने इस बात की फिक्र नहीं की. एक्टिंग करते हुए नदियों में छलांग लगाने से लेकर बर्फीली पहाड़ियों पर नाचने तक- शम्मी कपूर अपने दौर के छैल छबीले एक्टर थे. 21 अक्टूबर 1931 को जन्मे शम्मी ने 14 अगस्त 2011 को आख़िरी सांस ली. शम्मी कपूर आख़िरी बार अपने खानदान के नए स्टार रणबीर के साथ रॉकस्टार...
25 रुपए में कंडक्टरी करने वाला काजी कैसे बन गया हमारा जॉनी वॉकर? 30.01.2021 4:04
इंदौर में पैदा हुए बदरुद्दीन काजी चालीस के दशक के दौरान रोजगार की तलाश में मुम्बई पहुंचे थे। मायानगरी लम्बे समय तक उनका इम्तिहान लेती रही। कभी वे सड़कों पर आइसक्रीम, सब्जियां और चश्मे बेचते तो कभी 26 रुपए की तनख्वाह में बस कंडक्टर बनकर टिकट काटते रहते। जहां हिम्मत, हौसले और मेहनत का मिलाप होता है, वहां वक्त बदलते देर नहीं लगती। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
सड़क किनारे खेलते हुए मिली थी फिल्म, मौत के सीन पर आई हंसी 29.01.2021 5:25
पहली फिल्म थी ‘नई दुनिया नए लोग’. डायरेक्टर थे बी आर इशारा. 1971-72 का समय था. रीना लाइफ में पहली बार कैमरे का सामना करने वाली थीं. सीन था ‘बाप की मौत हो गई है और बेटी को रोना है’. रीना को इस सीन में आ गई हंसी. फिर डायरेक्टर ने फैसला किया कि पहले कुछ हल्के सीन कर लिए जाते हैं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
राजेश खन्ना और आशा पारेख की 'कटी पतंग' के पचास साल पूरे 29.01.2021 2:58
शक्ति सामंत (Shakti Samant) के निर्देशन में बानी फिल्म 'कटी पतंग' (Kati Patang) ने आज इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं. राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh) की ये फिल्म उपन्यासकार गुलशन नंदा के उपन्यास 'कटी पतंग' पर आधारित है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
दिलीप कुमार की हर फिल्म में क्यों नज़र आते थे मुकरी? 29.01.2021 3:33
बात आज 40 के दशक के सबसे मशहूर कॉमेडियन मुकरी(Mukri) की, जिन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. मुकरी पर लिखा गया एक डायलॉग, ‘मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी हों’ आज भी लोगों के बीच फेमस है. मुकरी का असली नाम मोहम्मद उमर मुकरी था और उनका जन्म 5 जनवरी 1922 को महाराष्ट्र में हुआ था। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
अपनी शादी के लिए पहले नरगिस फिर अंडरवर्ल्ड डॉन को सुनील दत्त ने मनाया 28.01.2021 3:35
सुनील दत्त और नरगिस के प्रेम के बीच जब ज्यादा ही डॉन का दखल होने लगा तो उन्होंने साहस दिखाया और डॉन से मिलने चले गए. डॉन से मिलने के बाद सुनील दत्त ने कहा कि मुझ पर भरोसा नहीं है तो गोली मार दीजिए, और अगर भरोसा है तो गले लगा लीजिए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
कभी कामिनी कौशल के इश्क़ में दीवाने थे सालों बाद मिले तो नहीं पहचाने दिलीप कुमार 28.01.2021 4:02
जिस वक्त कामिनी दिलीप को डेट कर रही थीं, उस वक्त वे शादीशुदा थीं। दिलचस्प बात यह है कि जिससे कामिनी ने शादी की, वे उनकी बड़ी बहन के पति थे। दरअसल, कामिनी की बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और उनका एक बच्चा था, जिसकी खातिर फैमिली के दबाव में कामिनी ने अपने जीजा बी.एस. सूद से शादी कर ली। जब कामिनी के भाई को इस बात का पता चला कि उनकी शादीशुदा बहन दिलीप कुमार को डेट कर रही है तो वे गुस्से से लाल हो ग...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos