The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

फिल्मी पर्दे पर Geeta Bali के साथ रोमांस क्यों नहीं करना चाहते 10.06.2021

हिंदी सिनेमा में राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) ने फ़िल्म ‘पतंगा’ से शुरूआत की थी, लेकिन बतौर हीरो पहली बार वह 'वचन' में नज़र आए थे। इस फ़िल्म में राजेंद्र कुमार के अलावा गीता बाली (Geeta Bali) भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फ़िल्म के बाद राजेंद्र कुमार और गीता बाली ने कभी साथ में काम नहीं किया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ #GeetaBali #RajendraKumar #TheBol...

जब बीमार Nargis ने की Sanjay Dutt की फिल्म देखने की जिद, Sunil Dutt ने सुनाया इमोशनल किस्सा 09.06.2021

संजय दत्त (Sanjay Dutt) उस वक्त बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे थे। 1981 में संजय दत्त की फिल्म रॉकी रिलीज होने वाली थी। संजय को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, फैमिली ने छोटे संजू को दूसरों की नकल उतारे और एक्टिंग की ओर झुकते हुए देखा था। ऐसे में पूरा परिवार संजय दत्त को स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत उत्सुक था। ऐसा भी हुआ था जब संजय दत्त फिल्म ‘रॉकी’ की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त उनका पूरा परिवार उन्हें...

जब थर्ड क्लास में सफर कर Mumbai पहुंचे Dharmendra तब सता रहा था इस बात का डर 03.06.2021

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra ) ने जब माया नगरी में कदम रखा था उस वक्त उनके पास कुछ भी नहीं था। एक्टर धर्मेंद्र पंजाब के एक छोटे से गांव से जब मुंबई आए तो उनके पास रहने तक के लिए जगह नहीं थी। लेकिन धर्मेंद्र ने अपने करियर को बनाने में इतना संघर्ष किया कि मुंबई शहर ने उन्हें झट से अपना लिया। धर्मेंद्र तब का किस्सा शेयर करते हैं जब वह अपने गांव साहनेवाल से मुंबई की तरफ आ रहे थे उस वक्त उनक...

जब सेट पर Amitabh Bachchan ने Vinod Khanna की ठुड्डी पर फेंक कर मारा गिलास 03.06.2021

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और विनोद खन्ना (Vinod Khanna) ने साथ में कई फिल्में की। एक वक्त था जब विनोद खन्ना की लोकप्रियता अमिताभ बच्चन से तनिक भी कम नहीं थी। कहा जाता है कि दोनों ही एक्टर्स के बीच एक तरह का मनमुटाव भी हो गया था। हालांकि विनोद खन्ना ने इस तरह की बातों से हमेशा इनकार ही किया लेकिन कहने वाले कहते रहे कि अमिताभ को विनोद खन्ना की लोकप्रियता से थोड़ा डर जरूर लगा था। जब दोनों अपने...

Parveen Boby ने सुनाया Shatrughan Sinha का किस्सा, सेट पर रखते थे सबसे बड़ा शीशा 03.06.2021

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) एक वक्त हिंदी सिनेमा जगत में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी माने जाते थे। कहा यह भी जाता था कि उनके बढ़ते स्टारडम से इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) भी परेशान हो गए थे। उन्हीं दिनों शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर एक बात मशहूर थी कि उनके पास सभी स्टार्स से बड़ा आईना होता था। माना जाता था कि बड़ा आईना बड़े स्टारडम का प्रती...

जब Hema malini ने खराब कर दी Shahrukh Khan और Gauri की सुहागरात, सुनिए दिलचस्प किस्सा 28.05.2021

ये बात तो सभी जानते हैं कि बड़ी मुश्किल से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने गौरी खान (Gauri Khan) संग शादी की थी,लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी सुहागरात वाली रात एक ऐसी घटना घट गई थी। जिसकी वजह से उनकी पहली रात ही बर्बाद हो गई थी। जिसकी वजह एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) थीं। जी हां, दरअसल, हुआ कुछ यूं कि 25 अक्टूबर 1991 में शाहरुख खान ने गौरी संग शादी की थी। इस दौरान वह फिल्म दिल आशना है की शूट...

कभी Rajesh Khanna से काम मांगने के लिए घर के बाहर घंटो खड़े रहते थे Akshay Kumar, बाद में बने दामाद 28.05.2021

सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) एक फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म का नाम जय शिव शंकर था. अक्षय (Akshay Kumar) को जब यह बात पता चली तो वह भी फिल्म के लिए ऑडिशन देने पहुंच गए. बताते हैं कि अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना से मिलने की काफी कोशिश भी की थी लेकिन उनकी मुलाकात काका से नहीं हो सकी थी. वह राजेश खन्ना से मिलने के लिए घंटों उनके घर के बाहर लाइन में खड़े रहे लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी. सुनिए...

जब अपनी बहन की शादी में गाना गाते Mukesh को मिल गया फिल्म में गाने का ऑफर, सुनिए दिलचस्प किस्सा 28.05.2021

मुकेश (Mukesh) की बड़ी बहन संगीत की शिक्षा लेती थीं और मुकेश बड़े चाव से उन्हें सुना करते थे. उनके एक दूर के रिश्तेदार थे मशहूर अभिनेता मोतीलाल (MotiLal). मोतीलाल का योगदान मुकेश के फिल्मीं करियर को बनाने में उल्लेखनीय रहा. मुकेश अपनी बहन की शादी में गाना गा रहे थे. इस कार्यक्रम में मोतीलाल भी थे. मोतीलाल को मुकेश की आवाज ने प्रभावित किया. मोतीलाल उन्हें मुंबई ले गए. वहीं अपने घर में रहने की जगह द...

70 के दशक की वो मशहूर हीरोइन, जिसकी शवयात्रा ठेले पर निकली 28.05.2021

1967 में रिलीज हुई सुनील दत्त (Sunil Dutt) स्टारर 'हमराज' ने बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली विमी को रातों-रात स्टार बना दिया। 60 और 70 के दशक में पर्दे पर राज करने वालीं एक्ट्रेस विमी (Vimi) की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। फिल्म की कामयाबी से विमी को करीब 10 फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हालांकि, शराब की लत, बढ़ते कर्ज और खराब फैमिली लाइफ ने विमी का करियर बिगाड़ दिया और विमी का अंत बेहद ही दर्...

Zeenat Aman पर फिदा थे Dev Anand, एक पार्टी में बिगड़ गई थी बात 27.05.2021

बॉलीवुड के लीजेंड्री स्टार्स में से एक देव आनंद (Dev Anand) एक समय अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक जीनत अमान (Zeenat Aman) के प्यार में पागल थे. जी हां, देव साहब और जीनत ने 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया था. जिनमें वारंट, हरे रामा हरे कृष्णा, प्रेम शास्त्र और कलाबाज जैसी फिल्में शामिल थीं. कहते हैं कि इन्हीं फिल्मों की शूटिंग के दौरान देव साहब जीनत से एक तरफा प्यार करने लगे थे....

जब किस का वादा कर मुकर गईं Nargis, देखते रह गए थे Shammi Kapoor 26.05.2021

राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी उन दिनों सबसे चर्चित जोड़ी थी। ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दोनों के रोमांस के खूब चर्चे थे जिसके चलते नर्गिस एक बार अपने मेकअप रूम में बैठकर खूब रोईं और राज कपूर के भाई शम्मी कपूर को किस करने तक का वादा कर दिया था. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ #Nargis #ShammiKapoor #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma

Amitabh Bachchan के सूट और लंबाई की खिल्ली उड़ाते थे raj Kumar, सुनिए कैसे थे दोनों के संबंध? 26.05.2021

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर माने जाते हैं। उनके नाम पर एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्ज हैं। एक समय तो ऐसा था जब अमिताभ का फिल्म में होना ही उसके सफलता की गारंटी बन जाती थी। ये जानकर किसी को भी हैरानी होगी कि जिस अमिताभ संग काम करने के लिए बड़े से बड़ा एक्टर तरसता था उसी अमिताभ की राजकुमार (Rajkumar) ने कई बार सबके सामने खिल्ली उड़ाई थी. सुनिए पूरी कहानी का POD...

जब शूटिंग के दौरान फट गई थी Nargis की ड्रेस, सुनिए कैसे हुआ था हादसा? 26.05.2021

नरगिस अपने जमाने की सबसे मशहूर अदाकारा थीं। उनके साथ फिल्म करने के लिए अच्छे-अच्छे सितारों की लाइन लगती थी। 'मदर इंडिया' में निभाया गया उनका किरदार आज भी लोगों को याद है। उनकी एक और फिल्म 'रात और दिन' के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि नरगिस शर्म से पानी-पानी हो गई थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Ve...

हिन्दी फिल्मों का वो रोमांटिक हीरो जिसे 20 फिल्मों में बनाया गया डाकू, Sunil Dutt की कहानी 25.05.2021

सुनील दत्त (Sunil Dutt) ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1955 में रेलवे प्लेटफॉर्म फिल्म से की. मदर इंडिया और साधना जैसी फिल्में कर के उन्हें पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद साल 1963 में उन्होंने मुझे जीने दो नाम की एक फिल्म में काम किया. इस फिल्म में वे पहली बार डाकू के रोल में नजर आए. फिल्म में उनके रोल की खूब प्रशंसा की गई. सुनील दत्त ने उस समय अपने करियर की शुरुआत ही की थी. उन्हें इंडस्ट्री में आ...

15 साल में शादी हुई, 18 साल में मां बनीं Moushumi Chatterjee, ससुर के कहने पर फिल्मों में किया काम 25.05.2021

मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) का रिश्ता उनके पिता ने अपने पड़ोसी हेमंत कुमार के बेटे व उस वक्त मशहूर संगीतकार जयंत मुखर्जी (बाबू) के साथ तय कर दिया। दोनों ने बिना देर किए सगाई कर ली। भले ही कहने को ये अरेंज मैरिज थी, लेकिन मौसमी को अपने पति 'बाबू' से प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में मौसमी ने कहा था, ‘मुझे बाबू से प्यार हो गया। वो पहले ऐसे शख्स थे, जिनके साथ मैं अपने परिवार के अलावा टच में थी।...

फिल्म शोले के गाने पर जब रियलिटी शो में हुई छेड़छाड़ तो Hema Malini ने जताई नाराज़गी 25.05.2021

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने फिल्मों में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर फिल्म ‘शोले’ में बसंती के किरदार में हेमा मालिनी को खूब पसंद किया गया था। इस किरदार को हेमा मालिनी भी अपने करियर का सबसे मुश्किल रोल मानती हैं। वहीं, हेमा मालिनी के सामने एक डांस शो के दौरान दो कंटेस्टेंट ने ‘जब तक है जान जाने जहां’ सॉन्ग पर फनी डांस किया, जिसे लेकर...

जब Rajesh Khanna और Pran को साथ मे लेकर फिल्म बनाने से कतराते थे फिल्ममेकर्स, सुनिए क्या थी वजह? 24.05.2021

राजेश खन्ना जिन दिनों अपनी बुलंदी पर थे हर फिल्म के बाद अपनी फीस बढ़ा देते थे। लेकिन फिर भी उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्माताओं की लाइन लगी रहती थी। उन्हीं दिनों प्राण भी काफी लोकप्रिय थे। वो फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाते थे लेकिन उनका कद फिल्म के लीड हीरो से जरा भी कम नहीं होता था। प्राण ने राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम किया हालांकि दोनों को साथ में कास्ट करने से उस दौर में नि...

जब Shatrughan Sinha के स्टारडम से जलने लगे थे Amitabh Bachchan, बात तक करने से कतराने लगे थे 24.05.2021

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपने-अपने कामों से फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं, साथ ही दोनों की जोड़ी को भी पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था। लेकिन, एक समय पर अमिताभ बच्चन को एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के स्टारडम और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से जलन होने लगी थी। इतना...

आखिर क्यों Rajendra Kumar पर हुए हमले की करवाई गई पब्लिसिटी, सुनिए पूरा किस्सा 24.05.2021

हिंदी सिनेमा के 'जुबली कुमार' उर्फ राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) आज भले ही हमारे बीच मौजूद न हों, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिल में सदा के लिए अपना घर बना लिया. खैर! साल 1986 में महाराष्ट्र विधानसभा के प्रचार के लिए सुपरस्टार राजेंद्र कुमार को चुना गया. उन्हें नासिक से मालेगांव जाकर स्पीच देनी थी, जहां भारी संख्या में भीड़ राजेंद्र कुमार का इंतजार कर रही थी. सुनिए पूरी कहानी का...

जब Manisha Koirala के इश्क में पागल हो गए Nana Patekar, ब्रेकअप के बाद टूट गए थे 23.05.2021

90 के दशक में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी ‘खामोशी’ से चल रही थी। लेकिन धीरे धीरे मनीषा और नाना के अफेयर की खबर बॉलीवुड गलियारे में होने लगी। 1996 में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। उस वक्त दोनों फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ की शूटिंग साथ कर रहे थे। उस रोज मनीषा कोइराला का ताजा ताजा ब्रेकअप हुआ था। एक्टर विवेक मुशरन से मनीषा कोइराला का रिश्ता टूट गया था। ऐसे में म...

Amitabh Bachchan की एक वो हरकत जिससे आज भी खफा हैं Salim Khan, फिल्म शोले का है किस्सा 23.05.2021

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम जब भी सामने आता है, तो उनकी फिल्म ‘जंजीर’ (Zanjeer) का जिक्र अक्सर होता है. यह वो फिल्म थी, जिसने अमिताभ बच्चन को एंग्री यंगमैन की उपाधि दी. इसके बाद 20 साल तक लोगों ने उन्हें एंग्री यंगमैन के तौर पर ही पहचाना. हालांकि, अमिताभ बच्चन को एंग्री यंगमैन की पहचान दिलाने में जितना हाथ प्रकाश मेहरा (Prakash Mehra) का रहा है, उतना ही नामी लेखक सलीम खान (Salim Khan) क...

जब Kamal Amrohi ने Meena Kumari को कहा तीन तलाक, और फिर हलाला से गुज़रीं एक्ट्रेस? 22.05.2021

बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी (Meena Kumari) को तीन तलाक का दंश झेलना पड़ा था। मीना कुमारी पर्दे पर अपने हर अंदाज के लिए तारीफें बटोरती रहीं थी लेकिन अपनी रियल लाइफ में वह हार गईं। उन्हें हलाला से गुजरना पड़ा था। इस घटना ने 'सुपरस्टार हीरोइन' को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़कर रख दिया था। दरअसल, 1954 में एक फिल्म के सेट पर मीना कमाल अमरोही (Kamal Amrohi) को दिल दे बैठी थी और फिर...

जब Johnny Walker की बेटी को Rajesh Khanna ने थमा दिया ब्लैंक चेक, बोले – जो चाहे रकम भर लो 22.05.2021

जॉनी वॉकर (Johnny Walker) अपनी बेटी की बात को टाल नहीं पाए और सीधे राजेश खन्ना के पास ले गए। तस्नीम ने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से डोनेशन की रिक्वेस्ट की। राजेश खन्ना ने तस्नीम को ब्लैंक चेक पर साइन करके दिया और कहा कि जो चाहो वो रकम भर लेना. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ #RajeshKhanna #JahnnyWalker #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerm...

जब फिल्म से एक सीन हटवाने के लिए Madhuri Dixit ने लगाई प्रोड्यूसर से गुहार 22.05.2021

आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं, जो अपने समय की स्टार थी लेकिन उसे ऐसी मौत नसीब हुई कि सुनकर सभी के हाथ पांव फूल गए। ये अभिनेत्री थीं निशा नूर (Nisha Noor).... 80 के दशक में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में निशा नूर का सिक्का चलता था। कमल हासन (Kamal Hassan) जैसे कई स्टार्स के साथ निशा ने काम किया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ #NishaNoor #...

जब फिल्म से एक सीन हटवाने के लिए Madhuri Dixit ने लगाई प्रोड्यूसर से गुहार 22.05.2021

माधुरी (Madhuri Dixit) ने फ़िरोज़ खान (Firoz Khan) से गुहार लगाई कि वो फिल्म से बोल्ड सीन हटा लें. हालांकि, फ़िरोज़ खान ने माधुरी को दो टूक कह दिया कि, ‘तुम्हें 1 करोड़ रुपए मिले ही इसलिए हैं वरना एक्ट्रेस को इतना पैसा कौन देता है?. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ #VinodKhanna #MadhuriDixit #TheBollywoodRadio #TheMythologyRadio #AnoopAakashVerma

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos