The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Sharmila Tagore ने बताई Rajesh Khanna की वो आदत जिससे सब परेशान थे 07.10.2021 3:46
राजेश खन्ना की लाइफ पर लिखी एक किताब ‘डार्क स्टार: द लोनलीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना’ (Dark Star: The Loneliness Of Being Rajesh Khanna) पर शर्मिला टैगोर ने प्रस्तावना लिखा है. इसमें काका की आदतों का जिक्र किया है. शर्मिला लिखती हैं कि वह राजेश खन्ना की लेटलतीफी से इतना ज्यादा परेशान हो गई थीं कि दूसरे एक्टर के साथ काम करने में ज्यादा सहज महसूस करती. राजेश को भी किसी एक एक्ट्रेस के साथ ज्यादा फिल्मो...
Raj Kapoor: फिल्म बरसात के बनने की कहानी, शोमैन राज कपूर की जुबानी 07.10.2021 4:29
राज कपूर की साल 1949 में आई फिल्म बरसात उस दौर में प्रेम कहानी की एक मिसाल पेश करती है। सुनिए रितु नंदा की किताब शोमैन राज कपूर का हिस्सा और पूरे किस्से का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क करें - tbrbussiness@gmail.com
जब Rekha को लेकर Nargis ने खुलेआम कहा – वो चुड़ैल है, उसे मजबूत मर्द चाहिए 06.10.2021 4:37
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा(Rekha) की पूरी जिंदगी किसी पहेली से कम नहीं हैं। रेखा से जुड़े ऐसे कई राज़ हैं जिन्हें लेकर अक्सर सवाल तो पूछे जाते हैं, लेकिन जवाब कभी नहीं मिलते। अपने ऊपर लगने वाले हर इल्ज़ामों और सवालों को लेकर रेखा ने हमेशा चुप्पी ही साधे रखी। रेखा की इसी गहरी खामोशी के नीचे दबा पड़ा है वो इल्ज़ाम भी जब सुनील दत्त(Sunil Dutt) की पत्नी और संजय दत्त(Sanjay Dutt) की मां नरगिस(Narg...
नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के तलाक के बाद कैसे बीता शाहिद कपूर का बचपन? 06.10.2021 4:37
नीलिमा ने एक बार उस घटना का जिक्र किया था, जब शाहिद कपूर ने सिर्फ 6 साल की उम्र में उन्हें उस व्यक्ति से बचाया था, जो उनका पीछा कर रहा था। उनका कहना था, एक बार एक फ्रेंच व्यक्ति काफी देर से मेरा पीछा कर रहा था। तब शाहिद 6 साल का था। वह यह सब देख रहा था और उसने उससे मुझे बचाया। शाहिद मेरे और उस व्यक्ति के बीच में खड़ा हो गया और फिर उसने उस शख्स से कहा, एक्सक्यूजमी सर, उनसे बात करने से पहले आपको मुझ...
जब कोई भी एक्टर मुमताज के साथ काम करने के लिए नहीं था तैयार, दारा सिंह ने थामा हाथ 06.10.2021 3:18
अपने करियर के शुरुआती दौर में मुमताज ने कुछ ऐसी फिल्में कीं जिन्हें बी ग्रेड की फिल्में कहा गया। इसका नतीजा ये हुआ कि मुमताज के साथ बड़े सितारों ने काम करने से मना कर दिया। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में दारा सिंह आगे आए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क करें - tbrbussiness@gmail.com
Arvind Trivedi: रामानंद सागर के सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन 06.10.2021 4:18
रामानंद सागर के बहुचर्चित सीरियल 'रामायण' में लंकेश का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी नहीं रहे। वह 82 साल के थे। 90 के दशक में टीवी सेट पर जब उनकी आवाज गूंजती थी तो देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाते थे। इस सीरियल से अगर राम के रूप में अरुण गोविल को अमर पहचान मिली तो ऐक्टर अरविंद त्रिवेदी की रावण की भूमिका भी यादगार बन गई। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात उन्हें हार्ट अटैक आया और बच...
आमिर खान ने कभी भी रेखा के साथ काम क्यों नहीं किया? 06.10.2021 3:24
आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन के साथ रेखा ने एक फिल्म ‘लॉकेट’ में काम किया था। जब रेखा इस फिल्म के लिए काम कर रही थीं। तो वो अक्सर फिल्म के सेट पर शूटिंग के समय काफी देरी से आती थी। रेखा की इस लेट-लतीफी के चलते कई बार तो इस फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ा था। इस फिल्म को लेकर रेखा काफी लापरवाह भी थी। जिसके कारण आमिर के पिता परेशान रहते थे।
Randhir Kapoor: जब भिखारी ने उड़ाया रणधीर कपूर का मज़ाक 05.10.2021 3:20
भिखारी ने रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) को देखकर हंसते हुए कहा कि इतनी छोटी सी गाड़ी. फिल्म में तो इतनी बड़ी गाड़ी होती है. रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने इस बात को दिल पर ले लिया और फिर उन्होंने प्रोड्यूसर्स से पैसे मांग कर और अपनी पत्नी से घर में रखे पैसे मांग कर एक आलीशान गाड़ी खरीदी. इस गाड़ी को लेकर जब वह अपने पिता के पास गए तो उन्होंने रणधीर को आशीर्वाद दिया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आ...
Rajesh Khanna: Mumtaz ने कहा - मुझे लगता था कि Anju Mahendru से ही शादी करेंगे काका 05.10.2021 3:38
गुज़रे ज़माने की मशहूर हीरोइन मुमताज ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि मुझे और पूरी इंडस्ट्री को ये लगता था कि राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू से ही शादी करेंगे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क करें - tbrbussiness@gmail.com
खुल्लम खुल्ला: 6 भाषाएं बोलते थे अमजद खान, ऋषि कपूर ने सुनाया किस्सा 05.10.2021 6:15
ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा में फिल्मी दुनिया के खलनायकों पर काफी कुछ लिखा है। अमजद खान से दोस्ती और उनसे जुड़ाव का जिक्र भी है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क करें- tbrbussiness@gmail.com
Sonia Sahni: वो हीरोइन जिसने शादी शुदा शख्स से शादी की और राजमाता बन गई 05.10.2021 6:25
फिल्म बॉबी में ऋषि कपूर की मां का किरदार निभाने वाली सोनिया साहनी की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही। सोनिया ने राज घराने से ताल्लुक रखने वाले शिव से शादी की थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा (Anoop Aakash Verma) के साथ। संपर्क करें - tbrbussiness@gmail.com
Raj Kapoor: शोमैन राजकपूर की फिल्म आग के बनने की कहानी, Ritu Nanda की किताब का किस्सा 04.10.2021 8:59
फिल्म आग बनाने के वक्त ऐसा भी समय आया, जब मैं (Raj Kapoor) अपनी फिल्म को कनस्तर में भरकर एक डिस्ट्रीब्यूटर से दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर में चक्कर लगाता था, इस उम्मीद से कि मुझे खरीददार मिल जाए. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ. संपर्क करें - tbrbussiness@gmail.com
गुज़रे ज़माने की सबसे महंगी गायिका थीं Shamshad Bugum, हिन्दू से शादी करने के बाद बटोरी थीं सुर्खिया 01.10.2021 4:36
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गायक हुए, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं और लोग बड़े ही चाव से इनके गीत सुनते हैं। ‘मेरे पिया गये रंगून’ और ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाना भी ऐसी ही एक महान गायिका ने गाया था और हमेशा के लिए इस गाने को अमर कर दिया। इन गीतों को अपनी आवाज देने वालीं गायिका शमशाद बेगम की आज जयंती है। उनके सुरीले सुर आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं। शमशाद बेगम (Shamshad Begu...
कैसे शुरू हुई थी Silk Smitha की डर्टी पिक्चर की शुरुआत, 4 साल में 200 फिल्में करने वाली डांसर 01.10.2021 8:25
सिल्क (Slik Smitha) का जन्म एक गरीब तेलुगू परिवार में हुआ था। उनकी मां और पिता काम करके किसी तरह अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करते थे। थोड़ी बड़ी होने पर एक सरकारी स्कूल में सिल्क का दाखिला करवाया गया ताकि वह पढ़ लिखकर कुछ किताबी ज्ञान और दुनियादारी सीखें। लेकिन, चौथी कक्षा में ही सिल्क को स्कूल छोड़ना पड़ा। सिल्क के माता पिता इतना पैसा अर्जित न कर सके जिससे वह सिल्क को पढ़ा सकें। लौट कर सिल्क को घर...
Dev Anand और Zeenat Aman की अधूरी प्रेम कहानी की वजह थे Raj Kapoor, सुनिए दिलचस्प किस्सा 30.09.2021 4:09
जीनत अमान (Zeenat Aman) हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर देव आनंद (Dev Anand) की खोज मानी जाती हैं। देव आनंद स्टारर फिल्म द इविल विदिन से उन्होंने फिल्मों में एंट्री की थी। इस फिल्म के बाद जीनत अमान फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में एक बार फिर देव आनंद के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिल्म में जीनत अमान की उनकी बहन का किरदार निभाया था, लेकिन असल जिंदगी में देव आनंद उन्हे...
जब करियर के पीक पर खड़ी Mala Sinha ने कर ली एक ही शख्स से तीन बार शादी, सुनिए दिलचस्प किस्सा 30.09.2021 3:15
धमेंद्र (Dharmendra) की एक्ट्रेस रही माला सिन्हा (Mala Sinha) का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनके पिता क्रिश्चयन थे और मां नेपाली। नेपाली फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली माला को अपनी ही फिल्म में काम करने वाले नेपाली एक्टर चिदंबर प्रसाद लोहानी से शादी की थी। हालांकि, शादी से पहले चिदंबर (Chidambar) ने माला से एक शर्त रखी थी और माला ने अपने करियर के पीक पर भी उस शर्त को मानने के लिए तैयार हो गई थ...
जब Nargis ने बेटे Sanjay Dutt को समझ लिया था Gay, सुनिए क्या थी वजह? 29.09.2021 3:44
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारों में से एक दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त (Nargis Dutt) भले अभिनेत्री हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती के चलते लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। नरगिस न सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ के चलते चर्चा में रहीं, बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी के चलते भी खूब सुर्खियों में रहीं। मालूम हो कि संजय दत्त (Sanjay Dutt)...
Thalaivii: M. G. Ramachandran ने जब तपती रेत में J. Jayalalithaa को गोद में उठा लिया, सुनिए किस्सा 27.09.2021 3:32
जयललिता (Jayalalithaa) ने अपने फिल्मी करियर क दौरान करीब 125 फिल्मों में काम किया था. उसके बाद उन्होंने राजनीति की तरफ रुख किया. अपने अच्छे कामों की वजह से उन्होंने बहुत जल्द लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. जिसके बाद लोग उन्हें अम्मा कहकर बुलाने लगे थे. बता दें कि 1991 से लेकर 2016 के बीच 14 साल से ज्यादा समय तक वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर रही थीं. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आक...
जब बीहड़ों में डाकुओं से घिर गए Akshay Kumar, सुनिए दिलचस्प किस्सा 24.09.2021 3:13
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (AkshayKumar) की करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। उन्हें दुनियाभर में लोग जानते हैं। आज उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोडों का कारोबार करती हैं। हालांकि, सक्सेस से पहले अक्षय कुमार ने बहुत स्ट्रगल किया है। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें चंबल के डाकुओं का भी सामना करना पड़ा था। इस बारे में खुद अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया कि जब उनका सामना डाकुओं से...
जब प्रेग्नेंसी के दौरान Neena Gupta ने मांगा Gulzar से काम, ‘Sach Kahu’ में किया खुलासा 24.09.2021 4:19
कुछ दिनों पहले नीना गुप्ता (Neena Gupta) की ऑटोबायोग्रफी ‘सच कहूं तो’ रिलीज़ हुई थी. इसमें नीना ने अपनी लाइफ से जुड़ी ढेरों रोचक बातें बताई हैं. ऐसा ही एक किस्सा वो है, जब नीना ने पैसों की वजह प्रेग्नेंसी के दौरान गुलज़ार (Gulzar) से काम मांगा. और गुलज़ार ने न सिर्फ नीना गुप्ता को अपने टीवी शो में रोल दिया, बल्कि सेट पर वो उनका खास ख्याल भी रखा करते थे. वो शो था दूरदर्शन पर आने वाला ‘मिर्ज़ा ग़ालि...
Gulshan Grover की वो बात जिस पर फिदा हो गए थे Sunil Dutt, सुनिए दिलचस्प किस्सा 23.09.2021 3:11
हिंदी फिल्मों के मशहूर ‘विलेन’ गुलशन ग्रोवर (gulshan Grover) को पहला ब्रेक संजय दत्त के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर सुनील दत्त (Sunil Dutt) ने दिया था। गुलशन उस वक्त नए-नए फिल्म इंडस्ट्री में आए थे और संजय दत्त को एक्टिंग सिखाते थे। जी हां, उनकी इसी काबिलियत से सुनील दत्त काफी इंप्रेस हो गए थे। ‘बैड मैन’ के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर गुलशन ग्रोवर बताते हैं कि अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल, गो...
जब ‘सौदागर’ की शूटिंग छोड़ कर Subhash Ghai से बोले Mukesh Khanna, ‘इस फिल्म में मेरा क्या काम है?’ 23.09.2021 3:53
1991 में आई फिल्म, ‘सौदागर’ अपने समय की बहुत बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म के लिए दशकों बाद राजकुमार (Raj Kumar) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) साथ आ रहे थे सुभाष घई ने दोनों को साथ लाने का कारनामा कर दिखाया था जिसके बारे में बाकी सभी निर्देशकों, निर्माताओं ने सोचना भी छोड़ दिया। मुकेश खन्ना ने इस फिल्म में दिलीप कुमार के बेटे का रोल निभाया था। ये रोल उन्हें तब ऑफर हुआ था जब वो ‘महाभारत’ की शूटिंग में व्य...
Sadhna को पापा क्यों कहते थे Rajendra Kumar, सुनिए दोनों सितारों का दिलचस्प किस्सा 23.09.2021 3:05
अभिनेत्री साधना (Sadhna) और राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) की जोड़ी बड़े परदे की हिट जोड़ी मानी जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया जिस कारण उनके बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। ये बड़ी दिलचस्प बात है कि राजेंद्र कुमार साधना को पापा कहकर पुकारते थे। 1963 की फिल्म, ‘मेरे महबूब’ में दोनों ने साथ काम किया। इस फिल्म के निर्देशन और निर्माण का जिम्मा राहुल रवैल के पिता हरनाम सिंह रवैल (एच एस रवैल)...
जब Shammi Kapoor और Geeta Bali ने Shashi Kapoor से कहा – अपनी गर्लफ्रेंड को घरवालों से मिलवाओ 23.09.2021 3:31
दिवंगत एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) अपनी निजी जिंदगी को मीडिया और अपने फैंस से दूर रखने को लेकर हमेशा सख्त रहे थे. उन्होंने साल 1958 में इंग्लिश फिल्मों की मशहूर थिएटर आर्टिस्ट जेनिफर केंडल से शादी की, लेकिन शशि कपूर ने रोमांस के बारे में शायद ही कभी बात की. हालांकि, उनकी बायोग्राफी 'शशि कपूर: द हाउसहोल्डर, द स्टार बाय' में, शशि की लव लाइफ को लेकर काफी बातें सामने आई हैं. इस किताब में खुलासा किय...
Danny Denzongpa से अलग होने के बाद Parveen Babi उनके बेडरूम में क्या करती थीं, सुनिए किस्सा 23.09.2021 3:55
परवीन बॉबी (Parveen Babi) और डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) के बीच बहुत गहरा प्यार था, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं की डैनी से परवीन दूर होने लगी थीं, लेकिन कभी एक्ट्रेस ने अपनी दोस्ती खत्म नहीं की थी। डैनी से ब्रेकअप के बाद भी परवनी एक काम ऐसा करती थीं, जिसे देखकर पहली बार डैनी डर गए थे। ब्रेकअप के बाद भी परवनी डैनी के घर में चुपके से घुस जाती थीं। खास कर उनके बेडरूम में. सुनिए पूरी कहानी क...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos