The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Jitendra ने सबके सामने Rekha को बता दिया था 'टाइम पास', बात सुनकर टूट गया था एक्ट्रेस का दिल 14.03.2022 2:25
बॉलीवुड रेखा (Rekha) ने 80 के दशक में लगभग हर बड़े निर्माता-निर्देशक और एक्टर के साथ काम किया. उनकी जोड़ी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर जितेंद्र तक के साथ हिट रही. आज भी रेखा की आखों के काफी मस्ताने हैं. अपने कामयाब करियर के अलावा रेखा (Rekha) हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. उनका नाम कई स्टार के साथ जुड़ा. वहीं, रेखा (Rekha) का नाम जितेंद्र (Jitendra) के साथ भी काफी सुर...
लड़की बनकर जेंट्स वॉशरूम में चले गए थे Rishi Kapoor, देखने वालों का कुछ ऐसा था रिएक्शन 13.03.2022 2:32
ऐसे में लड़की के गेटअप में वॉशरूम जाने में वह थोड़ा हिचकिचा रहे थे. बेशक इस दौरान ऋषि कपूर लड़की के गेट में थे लेकिन वह लड़की के वॉशरूम में तो जा नहीं सकते थे. इसलिए एक्टर को जेंट्स वॉशरूम में जाना पड़ा और जब ऋषि कपूर लड़की के रूप में जेंट्स वॉशरूम में गए तो वहां मौजूदा लोग उन्हें देख कर चौक गए और शर्म के मारे वहां से भाग निकले
जब Hema Malini ने कॉल करके Dharmendr से कहा था- तुम्हें मुझसे अभी शादी करनी पड़ेगी, एक्टर ने कह दी थी 12.03.2022 2:59
हेमा ने आगे कहा था, कोई भी पेरेंट्स नहीं चाहते कि उनके बच्चे की ऐसे शादी हो लेकिन मेरे लिए कुछ और तय करना काफी मुश्किल हो गया था. मैं उनके काफी क्लोज थी और हम काफी समय से साथ थे तो किसी और से शादी के बारे में सोचना भी मुमकिन नहीं था और एक दिन मैंने उनसे कॉल करके कहा, तुम्हें मुझसे अभी शादी करनी पड़ेगी.
Kader Khan Birth Anniversary: जब Manmohan Desai ने कादर ख़ान की स्क्रिप्ट फाड़ कर फेंकने की बात कही 12.03.2022 4:00
कुछ दिनों बाद कादर ख़ान कुछ सीन लिखकर उनके पास पहुंचे. मनमोहन देसाई ने सारे सीन पढ़े. एक के बाद एक पन्ना पलटते गए और उनमें खो गए. आख़िरी पेज पढ़ने के बाद उन्होंने कादर ख़ान को गले लगा लिया और कहा कि हम साथ काम करेंगे. जब मनमोहन देसाई ने उनसे फ़ीस पूछी तो कादर ख़ान ने अपने हिसाब से 25000 रुपये मांगे. तब मनमोहन ने उनसे कहा 'मैं तुम्हें 1 लाख 25 हज़ार रुपये दूंगा.'
जब 15 साल की Nutan के Boy Friend बने Shammi Kapoor, Shobhana Samarth ने नहीं करने दी शादी 10.03.2022 3:05
डेब्यू के पहले ही साल में शम्मी कपूर ने नूतन के साथ ‘लैला मजनू’ (1953) की. इन दोनों का रिश्ता हालांकि बहुत पुराना था. नूतन उनकी चाइल्डहुड गर्लफ्रेंड थीं. जब नूतन 3 और शम्मी 6 साल के थे तब से दोस्त थे. पड़ोस में ही रहते थे. शम्मी के पिता पृथ्वीराज और नूतन की मां शोभना समर्थ बहुत अच्छे दोस्त थे इसलिए दोनों के बच्चे भी हमेशा मिलते और साथ खेलते-कूदते रहते थे. जब टीनएजर हुए तो शम्मी-नूतन ने डेटिंग शुरू...
जब Dharmendra की दूसरी शादी पर बोली थीं पहली पत्नी Prakash Kaur, उनकी जगह कोई और होता तो वो... 10.03.2022 2:42
प्रकाश कौर ने कहा था, ‘धर्मेन्द्र की जगह कोई भी होता तो वो हेमा से ही शादी करता, इसलिए सिर्फ मेरे पति को दोष देना सही नहीं है. इंडस्ट्री में कई हीरो ऐसे हैं जो शादीशुदा हैं फिर भी उन्होंने दूसरी शादी की इसलिए सिर्फ मेरे पति को वुमनाइजर कहना ठीक नहीं है’.
सब कुछ होने के बावजूद ताउम्र बेचैन रहे Gurudutt, जन्मदिन पर गिरवा दिया था खुद का आलीशान बंगला 08.03.2022 2:52
भारतीय सिनेमा के दिग्गsज फिल्मdमेकर, एक्टेर, प्रड्यूसर और राइटर गुरुदत्त (Guru Dutt) 50 और 60 के दशक के तमाम फिल्मेकारों में उन्हेंू सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन यह दुर्भाग्यु ही है कि इस दिग्गहज कलाकार की महज 39 साल की उम्र में मौत हो गई. आज हम आपको उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जब गुरु दत्त ने अपने सपनों के महल को अपने खास दिन पर हमेशा के लिए मिटा दिया था. #GuruDutt #OldMovies #T...
Hema Malini को ऑफर हुआ था Zeenat Aman वाला रोल, शूटिंग के पहले ही दिन सेट से भाग गई थीं एक्ट्रेस 07.03.2022 2:34
Satyam Shivam Sundram was Earlier Offer to Hema Malini: ऐसी तमाम फिल्में हैं जिनका नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज है. उन्हीं फिल्मों में से एक है राज कपूर की सत्यम शिवम सुंदरम (Satyam Shivam Sundram). फिल्म की कहानी, फिल्म के गाने, फिल्म के कलाकार जबरदस्त थे लिहाजा फिल्म भी जबरदस्त बननी ही थी. इस फिल्म में ज़ीनत अमान ने रूपा नाम की लड़की का किरदार निभाया था लेकिन ये किरदार इतना बोल्ड और ग्लैम...
जब Sanjay Dutt को पिता Sunil Dutt ने कार देने से किया था इंकार, कहा- ‘जब कमाओगे, उस दिन बैठना कार मे 07.03.2022 2:32
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपनी शानदार एक्टिंग और खास अंदाज से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने 90 के दशक में 'साजन', 'खलनायक', 'सड़क', 'रॉकी' और 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. आज संजय दत्त (Sanjay Dutt) बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. साथ ही संजय एक लग्ज़री लाइफ जीते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें लोकल ट्रेन में सफर करना पड़ता था. संजय...
राजेश खन्ना से बेपनाह मोहब्बत करती थीं टीना मुनीम, ‘काका’ ने एक वादा पूरा नहीं किया तो तोड़ लिया था 07.03.2022 3:00
जब राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते में दरार आई तो काका ने टीना मुनीम से वादा किया कि वो डिंपल को तलाक देकर उनसे शादी कर लेंगे। टीना इंतजार करती रहीं और समय बीतता रहा। जब भी काका से इसका जिक्र करतीं तो वो बात को टाल जाते। राजेश खन्ना न तो डिंपल को तलाक दे रहे थे और न तो टीना मुनीम को कुछ साफ-साफ बता रहे थे। #RajeshKhanna #TinaAmbani #TheBollywoodRadio
पिता के देहांत के बाद कंडक्टर की नौकरी करते थे Sunil Dutt, इतनी थी पहली सैलरी 06.03.2022 2:32
हिंदी सिनेमा में सुनील दत्त (Sunil Dutt) का बहुत बड़ा नाम हुआ करता था. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया जिनमें 'मेरा साया', 'मदर इंडिया' और 'पड़ोसन' जैसे नाम शामिल हैं. भले ही उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों में जगह बनाई लेकिन उस मुकाम तक पहुंचना सुनील (Sunil Dutt) के लिए आसान नहीं था. सुनील दत्त की ज़िंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था जब उन्होंने कंडक्टर की नौकरी क...
Madhubala ने लगवाए थे Dilip Kumar को कोर्ट के चक्कर, गुस्से में की थी इस बड़े स्टार से शादी 03.03.2022 2:43
हिंदी सिनेमा में मधुबाला (Madhubala) का नाम हमेशा के लिए अमर है, वजह न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती भी थी. अपने करियर के दौरान मधुबाला (Madhubala) का नाम बहुत से लोगों के साथ चर्चा में रहा. इनमें सुपरस्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का नाम भी शामिल है. आज भी दोनों के प्यार के चर्चे लोगों की जुबान पर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधुबाला (Madhubala) और दिलीप कुमार (Dilip KUmar) का रिश्ता 9...
Rekha के एक मजाक के चलते Jitendra ने Sridevi संग की थी अपनी ये फिल्म, हिट हो गई थी जोड़ी 01.03.2022 2:44
रेखा (Rekha) के एक मजाक के कारण ही जितेंद्र (Jitendra) ने श्रीदेवी (Shri Devi) के साथ फिल्म की थी। रेखा ने अगर मजाक न किया होता तो शायद श्रीदेवी इंडस्ट्री में इतनी जल्दी कायमायब न हुई होतीं।
Jaya Bachchan के कहने पर डैनी ने बदल दिया था अपना नाम, अमिताभ के साथ काम करने से हट जाते थे पीछे 28.02.2022 3:19
फिल्म ‘अग्निपथ’ में अमिताभ बच्चन ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका और डैनी डेन्जोंगपा को कांचा चीना के किरदार में देखा गया था। वहीं डैनी ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने फिल्म को याद करते हुए कहा था ‘जब मुकुल आनंद ने मुझे अग्निपथ में अमित जी के साथ कांचा चीना की भूमिका के बारे में बताया, तो मुझे पता था कि मेरे किरदार पर किसी का भी ध्यान नहीं जाएगा’।
Madhubala के आखिरी दिनों में अस्पताल मिलने पहुंचे थे Dilip Kumar, कही थी ये बात 27.02.2022 3:28
Madhubala-Dilip Kumar: हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार मधुबाला (Madhubala) न सिर्फ अदाकारी के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती थीं. सुपरस्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ मधुबाला (Madhubala) की लव स्टोरी को लोग आज भी पढ़ना पसंद करते हैं. दोनों कई सालों तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे लेकिन मधुबाला (Madhubala) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) शादी के बंधन...
Rajesh Khanna को किस फिल्म को न करने का रहा जीवन भर मलाल और क्यों? 26.02.2022 4:01
राजेश खन्ना ने शक्ति सामंत की पूरी परेशानी सुनी और उनकी बातों को समझा. इसके बाद ‘अमानुष’ के हिंदी वर्जन के लिए भी उत्तम कुमार को साइन कर लिया गया. इसके बाद ये फिल्म टाइम पर बनकर रिलीज हुई और दर्शकों को काफी पसंद भी आई. भले ही राजेश खन्ना ने हंसते हुए शक्ति सामंत के कहने पर इस फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए थे, लेकिन इस सुपरस्टार को जिंदगी भर ये मलाल रहा कि वो इतनी शानदार और कल्ट फिल्म का हिस्सा न...
वो एक्टर जिसने एक विधवा औरत पर रहम खाकर की थी उसकी बेटी से शादी 25.02.2022 3:04
ओमप्रकाश को ‘दासी’ फिल्म के जरिये पहला ब्रेक मिला, इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। ओमप्रकाश ने अपने करियर में आजाद,मिस मैरी, हावड़ा ब्रिज, दस लाख, प्यार किए जा, खानदान, साधु और शैतान, गोपी, दिल दौलत दुनिया समेत कई फिल्मों में काम किया। हर फिल्म में उनका किरदार पहले से जुदा होता था। वे डायरेक्टर भी रहे। राजकपूर और नूतन जैसे स्टार्स को उन्होंने ‘कन्हैया’ में डायरेक्ट किया था।
जब Shatrughan Sinha को फ़िल्म से हटाने पर अड़ गए डायरेक्टर, इस एक्ट्रेस ने दे दी थी धमकी 23.02.2022 2:13
जब ये बात मुमताज़ को पता चली तो उन्होंने डायरेक्टर को धमकी दे दी कि अगर शत्रुघ्न को फिल्म से निकाला गया तो वो इस फिल्म में काम नहीं करेंगी. वो लीड एक्ट्रेस थीं और उस वक्त मुमताज़ हिंदी सिनेमा में हिट हो चुकी थीं, इसीलिए डायरेक्टर ने अपना फैसला बदल दिया. आपको बता दें कि फिल्म 'खिलौना' साल 1970 में रिलीज़ हुई थी जिसमें मुमताज़ और शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा संजीव कुमार लीड रोल में थे.
Rajesh Khanna के साथ बाइक पर शूटिंग को लेकर डरी हुई थीं Hema Malini, खुद बताई वजह 23.02.2022 2:05
हेमा मालिनी ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर परेशान थी कि राजेश खन्ना को बाइक चलानी आती भी है या फिर नहीं? डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने एक दिन बताया कि ये गाना बाइक पर शूट होगा. मैं डर गई और ये सोचने लगी कि अब क्या होगा? जब मैं पहली बार राजेश खन्ना के पीछे बाइक पर बैठी तब उनसे मैंने पूछा कि आपको बाइक चलानी आती भी है या फिर नहीं?'
जब चार शब्द ढंग से नहीं बोल पाए थे राजेश खन्ना, नाराज हो गए थे डायरेक्टर, रोते हुए घर लौटे थे काका 22.02.2022 3:14
उनके कॉलेज के दिनों का एक दोस्त मुंबई के बहुचर्चित आईएनटी ड्रामा कंपनी से जुड़ा हुआ था। राजेश खन्ना अपने दोस्त के साथ हर शाम आईएनटी ड्रामा कंपनी की रिहर्सल के वक्त वहां पहुंच जाते। एक कोने में बैठ जाते और चुपचाप रिहर्सल कर रहे अभिनेताओं को घूरते रहते और अपने मन में तमाम ख्वाब पालते रहते।
जब Mehmood से अपने रिश्ते पर बोलीं Aruna Irani, कहा - उन्होंने मेरा करियर बनाया भी है और बिगाड़ा भी 21.02.2022 4:46
अरुणा ईरानी और महमूद की जोड़ी बॉम्बे टू गोवा से खूब फेमस हुई थी। इसके बाद दोनों का नाम भी जोड़ा जाने लगा था। अपने रिश्ते पर ऐक्ट्रेस ने कहा था, 'हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे, यही नहीं दोस्त से भी ज्यादा अच्छे थे। शायद आप सभी इसे आकर्षण, दोस्ती या कुछ और भी कह सकते हैं। लेकिन हमने शादी कभी नहीं की, क्योंकि हम कभी प्यार में नहीं थे। लेकिन अगर हमें प्यार होता तो हम जरूर शादी भी करते। लेकिन अब मैं अपन...
जब Jawahar Lal Nehru ने मजरूह सुल्तानपुरी को करवा दिया गिरफ्तार 19.02.2022 3:38
कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ नेहरू जी के जमाने में ही नहीं हुई। कालांतर में जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनीं तो उनके कार्यकाल में भी फिल्म से जुड़े लोगों को विरोध करने की सजा मिली। प्रख्यात अभिनेता देवानंद ने अपनी आत्मकथा ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में इमरजेंसी के दौर की एक घटना का उल्लेख किया है। देवानंद के मुताबिक इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी सातवें आसमान पर थीं। ‘गूंगी गुड़िया’ निरंकुश...
Ranveer Singh की एनर्जी का खुला राज, ब्रेकफास्ट में खाते हैं शिलाजीत के लड्डू 18.02.2022 3:10
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मस्त-मौला एक्टर हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जाने जाते हैं. शूटिंग सेट पर धमाल मचाने वाले रणवीर की एनर्जी कमाल की है. हमेशा उत्साह से भरपूर एक्टर की चुस्ती-फुर्ती का राज पता चल गया है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पति और फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार ने अपनी हाई एनर्जी के सीक्रेट का खुलासा खुद किया है
Randhir Kapoor और Babita Kapoor 19 साल एक दूसरे से अलग रहे, जानिए क्या थी वजह? 18.02.2022 3:15
बबिता, रणधीर कपूर से इतना प्यार करती थी कि उनके लिए अपना करियर तक छोड़ दिया था। दरअसल शादी से पहले रणधीर ने बबीता के आगे शर्त रखी थी कि शादी के लिए उन्हें फिल्मी दुनिया को त्यागना होगा। बबीता ने उनकी बात मान ली और दोनों ने साल 1971 में शादी की।
Amitabh Bachchan से मिलने की वजह से Rekha ने ठुकरा दी थी ये फिल्म, लौटा दिया था साइनिंग अमाउंट भी 17.02.2022 2:36
राइटर राशिद किदवई ने भी अपनी बुक,'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पावर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में रेखा और रंजीत के इस किस्से का ज़िक्र किया है. किताब के मुताबिक, रेखा ने रंजीत की फिल्म का साइनिंग अमाउंट तक भी लौटा दिया था. उधर, फिल्म के हीरो धर्मेंद्र भी अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में बिज़ी हो गए थे. फिर धर्मेंद्र ने ही रंजीत को एक्ट्रेस अनीता राज को फिल्म में लेने की बात की. हालांकि उनके साथ भी बात ज...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos