The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

जब Rajesh Khanna को मिला Bigg Boss का ऑफर, मोटी रकम मिलने के बाद भी क्यों नहीं बने शो का हिस्सा 23.09.2022

राजेश खन्ना को Bigg Boss 3 के लिए ऑफर किया गया था. शो मेकर्स ने उस वक्त राजेश खन्ना को साढ़े 3 करोड़ रुपए देने की बात कही थी। उस वक्त इस शो के किसी भी कंटेस्टेंट को इतनी बड़ी रकम ऑफर नहीं की गई थी। 

Rajesh Khanna की फिल्म अविष्कार की कहानी | Sharmila Tagore | Rajesh Khanna Movie | Rajesh Khanna Hit 23.09.2022

राजेश खन्ना की फिल्म अविष्कार जो हर शादीशुदा शख्स को देखनी चाहिए. ये फिल्म दंपति के आपसी तानेबाने की एक तस्वीर पेश करती है.

जब Rajesh Khanna से हार गए Vinod Mehra, ना चाहते हुए भी बने हिन्दी फ़िल्मों के कामयाब हीरो | PODCAST 22.09.2022

राजेश खन्ना जिस मुकाबले में जीत कर सुपर स्टार बने उस मुकाबले में विनोद मेहरा दूसरे नंबर पर थे. विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब, अमृतसर में हुआ था। तब उनकी दीदी शारदा फ़िल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस हुआ करती थीं। इसी बीच विनोद मेहरा को भी फ़िल्मों में मौका मिल गया। विनोद की उम्र उस वक़्त सिर्फ 13 साल की थी जब उन्हें पहली बार फ़िल्म 'रागिनी' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करने का मौका...

Rajesh Khanna के सुपर स्टारडम पर बोले Dharmendra, कहा - सुपर स्टारडम की बात तो राजेश खन्ना के लिए थी 22.09.2022

राजेश खन्ना अपने दौर में इकलौते ऐसे स्टार थे जिसका फिल्म में होना उसके हिट होने की गारंटी था. एक बार जब धर्मेंद्र के सामने सुपरस्टारडम की बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये ढंग राजेश खन्ना को आता था, उन्हें नहीं आता और न ही वो सीखना चाहते हैं। उनका कहना था कि हम जैसे हैं, वैसे चलना चाहते हैं।

Rajesh Khanna की फिल्म दो रास्ते की कहानी | Mumtaz | Balraj Sahni | Bindu | Prem Chopra | PODCAST 22.09.2022

राजेश खन्ना और मुमताज़ की सुपरहिट फिल्म है दो रास्ते. दो रास्ते 1969 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण राज खोसला ने किया। इसमें राजेश खन्ना जिम्मेदार पुत्र और मुमताज़ को उनकी प्रेमिका के रूप में चित्रित किया गया है। बलराज साहनी और कामिनी कौशल बड़े बेटे और उनकी पत्नी की भूमिका निभाते हैं। प्रेम चोपड़ा हठी बेटे और बिन्दू उनकी पत्नी की भूमिका को निभाते हैं जो विवादों को जन्म द...

Aruna Irani ने सुनाया Rajesh Khanna के सुपर स्टारडम का किस्सा, अपनी फिल्में कैसे चुनते थे काका? 21.09.2022

राजेश खन्ना 70 के दशक में फिल्म के हिट होने की गारंटी माने जाते थे. राजेश खन्ना के पीछे सभी प्रोड्यूसर्स लगे रहते थे कि वो उनकी फिल्म में काम कर लें और किसकी फिल्म का चुनाव करें ये फैसला करना राजेश खन्ना के लिए एक मुश्किल काम था। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने बताया था कि इसके लिए राजेश खन्ना प्रोड्यूसर्स का नाम का ड्रॉ करवाते थे।

Raju shrivastav death News | राजू श्रीवास्तव का निधन | Raju shrivastav News | PODCAST 21.09.2022

राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था. बचपन में उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था. राजू को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक था. राजू को कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से पहचान मिली थी. इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. 

Rajesh Khanna की फिल्म मेरे जीवन साथी की कहानी | Tanuja | Helen | Sujeet | Kishore Kumar | Bindu 21.09.2022

Rajesh Khanna और Tanuja की फिल्म मेरेे जीवन साथी काका की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. मेरे जीवन साथी 1972 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। यह रविकांत नगैच द्वारा निर्देशित है, और इसमें राजेश खन्ना, तनुजा, सुजीत कुमार, बिन्दु, हेलन, उत्पल दत्त, नासिर हुसैन और राजेन्द्रनाथ ने अभिनय किया है।

Raj Kapoor ने क्यों ठुकरा दी थी ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म आनंद, Rajesh Khanna कैसे बने थे फिल्म Anand? 20.09.2022

ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म आनंद राजेश खन्ना की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. राज कपूर ने इस बात को लेकर ऋषिकेश मुखर्जी को भी मनाया कि उन्हें कास्ट करने का निर्णय एक खूबसूरत फिल्म के लिए खराब फैसला साबित हो सकता है। राज कपूर के मना करने के बाद उन्होंने इस किरदार के लिए राजेश खन्ना को चुना था। बता दें कि ऋषिकेश मुखर्जी को लेकर यह भी कहा जाता है कि फिल्म में वह पहले महमूद और किशोर कुमार को कास्ट कर...

जब Rajkumar ने उड़ाया Rajesh Khanna और Jitendra का मजाक, कहा- इतने जूनियर एक्टर एक साथ जमा हो गए हैं 19.09.2022

राजकुमार बिंदास और मस्तमौला किस्म के एक्टर थे. वो बड़े से बड़े अभिनेताओं का मजाक उड़ाया करते थे. राजकुमार फिल्म के सेट पर राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे एक्टर्स को देख डायरेक्टर से बोल पड़े थे कि उन्होंने बहुत से जूनियर आर्टिस्ट जमा किए हैं। इस घटना का जिक्र उनके साथ फिल्म सौदागर में काम कर चुके मुकेश खन्ना ने किया था।

जब Shabana Azami ने Rajesh Khanna को कहा घमंडी, बोलीं - मैं आप जैसा बनना चाहती हूं | Film Avtar 19.09.2022

राजेश खन्ना और शबाना आजमी ने साथ में बहुत सी फिल्मों में काम किया. Rajesh Khanna Shabana Azmi Relationship: राजेश खन्ना अपने स्टारडम के लिए हमेशा याद किये जाते हैं। उनका जलवा ऐसा था कि फिल्म में उनकी मौजूदगी ही उसके हिट होने की गारंटी मानी जाती थी। राजेश खन्ना के लिए ये बी कहा जाता है कि वह बहुत घमंडी थे। एक बार जावेद अख्तर की पत्नी (Javed Akhtar Wife) और एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shaban Azmi) ने भी रा...

Rajesh Khanna ने कभी Saira Banu के साथ काम क्यों नहीं किया?, सालों बाद सायरा बानो ने बताई वजह 19.09.2022

राजेश खन्ना और दिलीप कुमार दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे. राजेश खन्ना तो दिलीप साहब की एक्टिंग के कायल थे. Rajesh Khanna Dilip Kumar Saira Banu: राजेश खन्ना और दिलीप कुमार दोनों ही बॉलीवुड के बहुत बड़े नाम हैं। देश के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना हमेशा दिलीप कुमार को फॉलो किया करते थे। राजेश खन्ना दिलीप कुमार को एक्टिंग की स्कूल कहा करते थे। दोनों एक दूसरे के काफी करीब भी थे। दिलीप कुमार की पत...

जब waheeda Rehman ने खोला Rajesh Khanna का राज, कहा - बहुत कंजूस थे राजेश खन्ना | PODCAST 18.09.2022

राजेश खन्ना को इंडस्ट्री के दिलदार दोस्तों पर खर्च करने वाले इंसान के रूप में जानती है मगर वहीदा रहमान के मुताबिक काका कंजूस थे. राजेश खन्ना के साथ वहीदा रहमान को जो अनुभव हुआ कि वो बहुत कंजूस आदमी थे इससे उलट मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान ने राजेश खन्ना के बारे में लिखा है कि वो जिससे खुश होते, उसे मकान और गाडियां गिफ्ट करते थे।

Hema Malini को बहुत घमंडी समझते थे Rajesh Khanna, सालों बाद हेमा मालिनी ने सुनाया किस्सा | PODCAST 18.09.2022

Rajesh Khanna हमेशा अपनी लेट आने की आदत के लिए मशहूर रहे. हेमा मालिनी ने एक बार काका को लेकर बताया था कि राजेश खन्ना जब सेट पर लेट आते थे तो पूरी यूनिट उनके पीछे घूमती दिखती थी। किसी की भी हिम्मत नहीं थी कि कोई उन्हें लेट आने के लिए टोक दे। हेमा ने ये भी बताया था कि हेमा जहां राजेश खन्ना से ठीक से बात नहीं करती थीं वहीं राजेश खन्ना भी समझते थे कि हेमा मालिनी घमंडी हैं

जब Rajesh Khanna के लाख मनाने पर भी नहीं माने Kishore Kumar | Film Dushman का किस्सा | Meena Kumari 17.09.2022

राजेश खन्ना की फिल्म दुश्मन अपने सदाबहार गानों के लिए भी याद की जाती है. वीरेंद्र सिन्हा की कहानी पर बनी फिल्म ‘दुश्मन’ के लिए राजेश खन्ना ने बड़ा रिस्क लिया था. राजेश की इमेज एक रोमांटिक हीरो की थी, लेकिन उन्हें जब दुलाल गुहा ने एप्रोच किया तो वह एक ऐसे ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए जिस पर शराब पीकर ट्रक चलाने और मर्डर का आरोप लगता है. हालांकि काका की बनी बनाई इमेज को नुकसान पह...

जब Devanand ने दिया Rajesh Khanna को सहारा, काका बोले - सर, आपसे बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं 17.09.2022

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई थी। राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता था। यूं तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ‘आखिरी खत’ से कदम रखा था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म ‘अराधना’ से मिली थी। हालांकि काका की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उनके करियर का ग्राफ गिरने लगा था और उनकी फिल्में तक...

Rekha के पिता जेमिनी गणेशन और सावित्री के अफेयर का किस्सा, कम उम्र में रेखा ने फिल्मों में काम किया 13.09.2022

रेखा के पिता जेमिनी गणेशन रंगीन मिज़ाज शख्स थे. उनका अपना एक परिवार था बावजूद इसके रेखा की मां पुष्पावल्ली और सावित्री से उनका अफेयर भी चला बच्चे भी हुए.

Rekha के जन्म की कहानी, पिता जेमिनी गणेशन मां पुष्पावल्ली और बेटी रेखा को अपना नाम क्यों नहीं दिया? 12.09.2022

रेखा की मां पुष्पावल्ली से जब पिता जेमिनी गणेशन की मुलाकात हुई तब वो पहले से शादीशुदा थे. पुष्पावल्ली के भी पूर्व प्रेमी से 2 बच्चे थे. जैसा धोखा वासन ने पुष्पावल्ली को दिया था वैसा ही जेमिनी गणेशन ने भी दिया.

Rekha की मां Pushpavalli और पिता Gemini Ganesan की मुलाकात का किस्सा, तब दो बच्चों की मां थीं पुष्पा 09.09.2022

रेखा की मां ने कभी शादी नहीं की. रेखा के जन्म से पहले भी पुष्पावल्ली की दो संतानें थीं. ये 1947 का मद्रास है.

Mukesh Aggarwal की मौत के बाद दुनिया ने Rekha को डायन कहा, Subhash Ghai ने साथ काम करने से किया मना 08.09.2022

रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने जब दिल्ली के अपने फॉर्म हाउस में खुदकुशी की. तब रेखा अमेरिका में थीं. जब तक भारत लौटीं यहाँ उन्हें इस मौत का जिम्मेदार ठहराया जा चुका था. मुकेश अग्रवाल की मां ने रेखा को डायन तक कहा था.

Rajesh Khanna की फिल्म कटी पतंग की कहानी | Kati Patang Movie | Film Kati Patang | Asha Parekh | 08.09.2022

शक्ति सामंत की कटी पतंग राजेश खन्ना की उन कामयाब फिल्मों में से एक है जिन्होंने काका को सुपरस्टार बनाया. कटी पतंग 1971 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण शक्ति सामंत ने किया। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म में आशा पारेख एक विधवा होने का नाटक करती है और राजेश खन्ना द्वारा निभाए गया किरदार उनका आकर्षक पड़ोसी होता है।[1] यह फिल्म 1969 और 1971 के बीच राजेश खन्ना की लगातार 17...

Rekha के पति Mukesh Aggarwal ने अचानक से खुदकुशी कर ली, नेशनल वैंप बन गई थीं रेखा 07.09.2022

रेखा अपने पति मुकेश अग्रवाल से अलग अब बंबई में ही रहने लगी थीं. इस बीच मुकेश ने कई बार खुदकुशी करने की कोशिश की. फिर 2 अक्टूबर 1990 को अपने फॉर्म हाउस बसेरा में आखिरकर रेखा के दुपट्टे से मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली.

Rekha और Mukesh Aggarwal का रिश्ता अब तलाक की दहलीज पर खड़ा था, तभी मुकेश ने खुदकुशी की कोशिश की 06.09.2022

रेखा और मुकेश अग्रवाल अब एक साथ नहीं रह सकते थे. रेखा ने सोच लिया था कि अब इन परिस्थितियों में साथ रहना मुश्किल है. बंबई में तलाक के कागज़ तैयार करवाए गए. मुकेश अभी भी रेखा से मिन्नतें करते रहे. इसी दौरान ख़बर आई कि मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है.

जब रोते हुए Rekha के पति Mukesh Aggarwal Mumbai में रेखा से मिलने पहुंचे | Rekha Personal Life 05.09.2022

जब रोते हुए Rekha के पति Mukesh Aggarwal Mumbai में रेखा से मिलने पहुंचे | Rekha Personal Life रेखा और मुकेश अग्रवाल का रिश्ता खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका था. रेखा ने मुकेश और उनके परिवार से बातचीत तक बंद कर दी थी. तभी एक रोज़ अपनी भाभी को लेकर मुकेश मुंबई में रेखा के बैंडस्टैंड वाले घर पहुंचे.

जब पति Mukesh Aggarwal ने रेखा से की जिद, कहा - मुझे Rajeev Gandhi से मिलवा दो | Rekha Life Story 05.09.2022

जब पति Mukesh Aggarwal ने रेखा से की जिद, कहा - मुझे Rajeev Gandhi से मिलवा दो | Rekha Life Story रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी शुदा जिंदगी में कड़वाहट घुलने लगी थी. रेखा को लगने लगा था कि मुकेश बस उनका इस्तेमाल करते हैं. ये बात रेखा को बहुत बुरी लगती थी.

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos