The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

जब Amitabh Bachchan ने फिल्म के सेट पर Rekha को थप्पड़ मारा | Film Lawaris | Jaya Bachchan | Podcast 11.03.2023

Amitabh Bachchan Rekha Sad Love Story : रेखा और अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े इतने राज हैं, जो कभी सुर्खियां नहीं बने. हालांकि, उनकी लव स्टोरी से जुड़े कुछ किस्से अखबारों-पत्रिकाओं के जरिये लोगों के सामने आते रहे हैं. कहते हैं कि जब अमिताभ बच्चन और रेखा का अफेयर परवान पर था, तब उनके बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी. एक्टर अपना आपा खो बैठे थे और रेखा को जोरदार थप्पड़ मार दिया था.

Amitabh Bachchan को फिल्म Guddi से कर दिया गया था बाहर, Rajesh Khanna की फिल्म Anand थी बड़ी वजह 10.03.2023

Amitabh Bachchan in Guddi: ऋ​षिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' के जरिए जया बच्चन ने डेब्यू किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में थे, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था. अमिताभ ने 'केबीसी' के सेट पर फिल्म से जुड़ा किस्सा सुनाया.

Shatrughan Sinha ने सालों बाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले - हां मैं बहक गया था 09.03.2023

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अरबाज़ खान के शो में एंट्री की. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासा किया कि कैसे रीना रॉय के प्यार में अपने घर को तबाह करने वाले थे. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

Bollywood Actor Satish kaushik का हार्ट अटैक से निधन, कुछ घंटे पहले खेल रहे थे होली | Anupam Kher 09.03.2023

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है. अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है. लेकिन अपने जिगरी दोस्त के बारे में ये लिखूंगा, ऐसा कभी नहीं सोचा था.

जब बिना स्क्रिप्ट पढ़े Rajesh Khanna ने साइन कर ली फिल्म,Salim Khan और Javed Akhtar ने काका को बचाया 07.03.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने एक के बाद 15 सुपरहिट फिल्में देने के बाद 16वीं हिट फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ थी. लेकिन इस फिल्‍म को साइन करने के पीछे इसकी अच्‍छी कहानी नहीं थी. बल्‍कि राजेश खन्ना को ये फ‍िल्‍म करने के लिए बहुत पैसा द‍िया गया था. बिना सोचे समझे साइन की गई ये फिल्म हिट नहीं होती अगर सलीम-जावेद नहीं होते.

Dharmendra और Asha Parekh के बीच फिल्माया जाना था एक रोमांटिक सीन, डायरेक्टर के छूट गए थे पसीने 06.03.2023

Dharmendra and Asha Parekh Film: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के साथ आशा पारेख ने कई यादगार फिल्मों में काम किया था. वे जब धर्मेंद्र के साथ 1966 की फिल्म 'आए दिन बहार के' में काम कर रही थीं, तब सेट का बड़ा अजीब माहौल था. दोनों को एक रोमांटिक सीन शूट करना था, पर टेंशन फिल्म निर्माता ओम प्रकाश को हो रही थी. आशा पारेख ने एक बातचीत में फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है.

Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia से शादी करने से पहले रखी थी शर्त, Rishi Kapoor से जुड़ा है कनेक्शन 06.03.2023

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने फिल्म ‘बॉबी’ में साथ काम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस वक्त ये दोनों डेट कर रहे थे, लेकिन ऋषि कपूर के पिता राज कपूर के चलते दोनों की राहें अलग हो गईं और फिर डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना संग शादी कर ली. डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई थी.

Rajesh Khanna के सबसे व्यस्त दौर में बनने वाली फिल्म आनंद, जिसकी स्क्रिप्ट सुनने का समय भी नहीं था 04.03.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म ‘आनंद’ (Anand) की अधिकतर शूटिंग मुंबई (उस समय के बंबई) के मोहन स्टूडियो में की गई थी. ऋषिकेश मुखर्जी ने करीब 1 महीने में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. ‘आनंद’ के सीन और डायलॉग्स आज भी याद किए जाते हैं.

Nargis के लिए Dilip Kumar ने Raj Kapoor से तोड़ ली दोस्ती, किस्मत ने फिर खेला अजब खेल | Podcast 04.03.2023

दिलीप कुमार (Dilip kumar) हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता थे. अपने अभिनय सफर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में किया था. एक्टिंग ऐसी कि लोग उनके मुरीद हो जाते थे. राज कपूर संग उनकी दोस्ती की तो मिसाल दी जाती थी. सायरा बानो संग शादी होने पर सबसे ज्यादा खुश अगर कोई था तो वो राजकपूर ही थे. लेकिन जब दिलीप और सायरा के बीच नरगिस आ गई थीं, तो राज कपूर ने भी दिलीप कुमार का साथ छोड़ दिया था.

Rajendra Kumar से Rajesh Khanna ने खरीदा था भूत बंगला, अचानक से चमक उठी किस्मत | Haunted house 04.03.2023

Haunted Bungalow made Rajendra Kumar Superstar : राजेंद्र कुमार जब एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे,तो उनके पास महज 50 रुपये थे. फिल्मों से पहचान मिली तो 60 के दशक की शुरुआत में राजेंद्र कुमार ने मुंबई के कार्टर रोड पर एक बंगला खरीदा. बंगले में शिफ्ट होते ही अभिनेता की किस्मत चमकी थी. एक्टर ने लगातार 15-20 हिट फिल्में दीं. बाद में उन्होंने ये बंगला राजेश खन्ना को बेच दिया था तो 'काका' के सितारे...

Rekha और Om Puri की सबसे विवादित फिल्म जिसके बोल्ड सीन ने तहलका मचा दिया था | Naveen Nishchal 03.03.2023

सदाबहार और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं. वह अपने एक्टिंग के साथ के अलावा अपनी बोलती हुईं आंखों और डायलॉग डिलीवरी से हर किसी को बेहद आसानी से इम्प्रेस कर देती हैं. वह जिस रोल में रहती हैं उसे इतनी संजीदगी और सादगी से प्ले करती हैं कि फिल्म देखने के बाद लोग उनकी सूरत को काफी दिनों तक भूल ही पाते हैं. कुछ ऐसा ही उनकी फिल्म 'आस्था: इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग' (Aastha: In the Pris...

जब एक इंटरव्यू में अपनी दम तोड़ती शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बोले Rajesh Khanna| Dimple Kapadia 03.03.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) सबसे अधिक फी लेने वाले एक्टर थे. राजेश ने खन्ना तीन दशकों तक बॉलीवुड में राज किया है. हालांकि, राजेश खन्ना अपनी सुपरहिट फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहते थे. कभी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) तो कभी दूसरे एक्ट्रेस के साथ राजेश खन्ना का नाम अक्सर जुड़ता था.

Rajesh Khanna ने पूरी जिंदगी Shatrughan Sinha से नहीं की बात, शॉटगन ने कई बार मांगी थी माफी| Podcast 03.03.2023

बॉलीवुड के सुपरस्टार शत्रुघन सिन्हा एक अभिनेता के साथ सफल राजनेता भी हैं. भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले शत्रुघन सिन्हा की चुनाव को लेकर राजेश खन्ना के साथ सालों पुरानी दोस्ती टूट गई थी. साल 1992 में शत्रुघन सिन्हा ने राजेश खन्ना के खिलाफ दिल्ली उपचुनावों में पर्चा भरा था. इस बात से राजेश खन्ना उनसे खफा हो गए थे और जिंदगी भर बात नहीं की. शत्रुघन ने कई बार कोशिश की लेकिल बात नहीं बनी. शत...

Lata Mangeshkar को हीरोइन बनाना चाहते थे Raj Kapoor, शो मैन के एक कमेंट से नाराज हो गई थीं लता दी 01.03.2023

साल 1978 में राजकपूर ने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ बनाई. इस फिल्म में राजकपूर तन की सुंदरता की बजाय प्यार, विश्वास और निस्वार्थ संबंधों को दिखाना चाहते थे. फिल्म में हीरो शशि कपूर हीरोइन को देखे बिना, सिर्फ उसकी मखमली आवाज सुनकर ही प्रेम कर बैठते हैं. इस फिल्म के लिए लता मंगेशकर बिल्कुल फिट थीं. लता जी इसके लिए तैयार थीं लेकिन एक इंटरव्यू की वजह से लता दी ने फिल्म में एक्टिंग करने से इनकार कर दिया...

जब पहली बार स्टेज पर एक लाइन भी नहीं बोल पाए Rajesh Khanna, पब्लिक ने काका पर फेंके अंडे | Podcast 01.03.2023

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पहली बार जब स्टेज पर चढ़े थे एक लाइन भी नहीं बोल पाए थे. डर के मारे हालत खराब हो गई थी. खैर समय के साथ राजेश यानी जतिन यानी काका ने खुद को तराशा, कई तरह की दिक्कतों का सामना किया और एक दिन थियेटर में अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया. आज किस्सा उस दौर का जब राजेश अपनी जमीन बनाने की कोशिश में जुटे हुए थे.

Mumtaz Interview: Shammi Kapoor से अपनी आखिरी मुलाकात को याद कर रो पड़ीं Mumtaz| Rajesh Khanna 28.02.2023

70 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस मुमताज ((Mumtaz) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हैं. उस दौर में हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास जगह चुकी मुमताज शादी के बाद से ही सिनेमा जगत से दूरी बना ली थी. मुमताज के इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने से फैंस भी काफी खुश है. वहीं हाल ही में, मुमताज ने एक इंटरव्यू भी दिया जिसमें वो कई सवालों पर खुलकर ब...

Rajesh Khanna पर Amitabh Bachchan का सबसे तीखा कमेंट, फिल्म लावारिस के एक गाने से जुड़ा है किस्सा 27.02.2023

Rajesh Khanna made fun of Amitabh Bachchan wear saree: अम‍िताभ की आंधी में धूम‍िल पड़ते राजेश खन्ना के स्‍टारडम के बीच हर क‍िसी ने काका की छटपटाहट देखी थी. 1981 में आई 'लावार‍िस' से अम‍िताभ ने एक और ह‍िट फिल्‍म दी थी. इस फिल्‍म पर बात करते हुए राजेश खन्ना ने ब‍िग बी पर बेहद अटपटा कमेंट कर द‍िया था.

Rajesh Khanna ने अपनी वसीयत से Dimple Kapadia को बाहर क्यों रखा?, जायदाद में नहीं दी फूटी कौड़ी 26.02.2023

राजेश  खन्ना (Rajesh Khanna) बॉलीवुड के शायद इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिनके बारे में किस्से-कहानियों का अंबार हैं. राजेश की अदाओं पर लड़कियां मर मिटती थीं, उनकी सफेद कार लिपिस्टिक से लाल कर देती थीं, जैसे किस्से खूब सुनाए जाते हैं. ये सच है कि जैसी फैन फॉलोइंग राजेश की थी, वैसी किसी की नहीं रही. कहते हैं कि सिनेमाघर में बैठे दर्शक उन्हें अपने जैसा ही समझते थे, शायद यही कनेक्टिविटी उनकी पॉपुलैरिटी की...

Rajesh Khanna पर अपने एक इंटरव्यू में बोलीं Mumtaz, काका के नाराज़ होने की बताई वजह | Anju Mahendru 25.02.2023

Mumtaz Shocking Disclosure About Rajesh Khanna: राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था. दर्शकों के बीच राजेश और मुमताज की जोड़ी काफी मशहूर थी. दोनों ही स्टार्स कई फिल्मों में साथ नजर आए और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को अपने नाम किया. इसी बीच मुमताज ने राजेश खन्ना को लेकर, जो खुलासा किया है, वो बहुत ही हैरान करने वाला है. https://youtube.com/@thebollywoodradio5392

पिता Rajeev Kapoor से हमेशा खफ़ा क्यों रहे Rajeev Kapoor, मरते दम तक नहीं की बात | Mandakini 24.02.2023

मनोरंजन जगत में ‘कपूर फैमिली’ का बड़ा नाम है और इस ​परिवार ने लम्बे समय तक बॉलीवुड पर राज किया है. अब भी परिवार के सदस्य फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं. सभी अपने स्तर पर दर्शकों के मनोरंजन में जुटे हुए हैं. पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) के बाद राज कपूर (Raj Kapoor) ने फिल्मी दुनिया में काफी नाम कमाया था. उन्होंने अपने बेटों और भाईयों की भी सिनेमा में पहचान दिलाने में मदद की थी. लेकिन उनके बेटे र...

जब फ्लाइट में पहली बार Rajesh Khanna से मिलीं Dimple Kapadia, पहली नज़र में काका को हो गया था प्यार 22.02.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने बताया था कि ‘एक पार्टी में मेरी नजर जब इस (Dimple Kapadia) टीनएजर लड़की पर पड़ी. उसकी खूबसूरती और ग्रेस को देखता ही रह गया था. वो लेडीज ग्रुप में बैठी थी, जैसे ही वो खड़ी हुई उसकी नजर मुझ पर पड़ी और नजर मिलते ही जैसे मेरे दिल में कुछ हुआ’.

जब Rekha ने इंटरव्यू में कबूल की शराब पीने की बात, ड्रग्स लेने का भी किया दावा | Simi Garewal 22.02.2023

Rekha Painful Life: रेखा का फिल्मी करियर जितना शानदार रहा, उनका निजी जीवन उतना ही उथल-पुथल से भरा रहा. एक्ट्रेस ने जिनसे शादी की, उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई. जिनसे प्यार किया, उनकी कभी हो नहीं पाईं. एक्ट्रेस ने एक बार अपनी जिंदगी को लेकर ऐसे खुलासे किए थे, जिसे कहने के लिए काफी हिम्मत चाहिए. एक्ट्रेस ने अपने अफेयर से लेकर नशे की आदत तक के बारे में बताया था.

जब Raj Kapoor को चकमा देकर भाग गईं Hema Malini, Zeenat Aman की खुल गई किस्मत | Shashi Kapoor 21.02.2023

1978 में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ (Satyam Shivam Sundaram) फिल्म को बनाकर राज कपूर (Raj Kapoor) ने एक ऐसा अनोखा एक्सपेरिमेंट किया था, जिसे आज भी याद किया जाता है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर जीनत ने फिल्म से जुड़ी यादों को साझा किया था. हिंदी सिनेमा के शोमैन माने जाने वाले राज कपूर ने जब इस फिल्म को बनाने का फैसला किया तो शशि कपूर (Shashi Kapoor) को लीड हीरो के तौर पर कास्ट किया और शशि के अपोजि...

जब film Anand की शूटिंग के दौरान Rajesh Khanna को लालची कहा गया, थोक के भाव साइन कर रहे थे फिल्में 21.02.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म ‘आनंद’ (Anand) की अधिकतर शूटिंग मुंबई (उस समय के बंबई) के मोहन स्टूडियो में की गई थी. ऋषिकेश मुखर्जी ने करीब 1 महीने में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. ‘आनंद’ के सीन और डायलॉग्स आज भी याद किए जाते हैं.

जब Dharmendra ने Shatrughan Sinha को शूटिंग पर शराब पीने की सलाह दी, इंटरव्यू में दोनों ने खोली पोल 20.02.2023

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने हर किरदार से लोगों का खूब दिल जीता. शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से अभिनय सफर की शुरुआत की. बात साल 1974 में आई फिल्म ‘काला पत्थर’ के दौरान की है जब एक गाने‘शोर मच गया शोर’ को शूट करने से शत्रुघ्न सिन्हा घभरा रहे थे. उनकी हालत देख एक्टर धर्मेंद्र ने उन्हें अनोखी सलाह दे दी थी. जिसे सुनने के बाद उन्होंने अभिनेता हैरान रह गए थे.

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos