Ravish Kumar

रेडियो रवीश

News HI ↓ 100 episódios

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें निस्पृह वार्तालापों के लिए और उन मुद्दों पर एक अनोखा नजरिया पाने के लिए जो मायने रखते हैं। कोई चकाचौंध नहीं, सिर्फ सच्ची बातचीत और वास्तविक कहानियाँ।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: radioravish.castos.com

Autor

Ravish Kumar

Categoria

News

Site do podcast

radioravish.castos.com

Último episódio

23 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

वायनाड में 300 मरे, इतने ही लापता, भयंकर भूस्खलन पर हमारी रिपोर्ट 23.08.2024

August 03, 2024, 12:57PM August 03, 2024, 12:57PM केरल के वायनाड में लैंड स्लाइड ने बड़ी-बड़ी बस्तियों को उजाड़ दिया है। मकान के मकान लापता हैं। वहां से हमारे लिए रिपोर्ट करना आसान नहीं था लेकिन टी ए अमीरुद्दीन की मदद से हम यह रिपोर्ट कर पाए। हमने इस रिपोर्ट में पहाड़ों के धंसने से लेकर अनेक पहलुओं पर बात की है। पूरा देखिएगा।

ममता की माँग वापिस लो 18 GST 23.08.2024

August 04, 2024, 10:11AM August 04, 2024, 10:11AM मेडिकल बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर 18 प्रतिशत की जीएसटी मुद्दा बनता जा रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिख कर जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर से जीएसटी हटाने और मेडिकल बीमा के प्रीमियम को नई टैक्स रिजीम में आयकर कानून के 80D और 80C में इसे शामिल किया ज...

क्यों भागना पड़ा हसीना को बांग्लादेश से, छात्रों का विद्रोह सफल 23.08.2024

August 05, 2024, 01:09PM August 05, 2024, 01:09PM बांग्लादेश में छात्रों का विद्रोह बेकाबू हो चुका है। प्रदर्शनकारी ढाका में घुस आए हैं। शेख हसीना को इस्तीफ़ा देकर देश से भागना पड़ा है। छात्र और नागरिक शेख़ हसीना के सरकारी आवास में घुस गए हैं। जहां वे 2009 से रह रही थीं। आरक्षण हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया, लेकिन गोलीबारी के कारण प्रदर्शन ने कुछ और ही मोड़ ले लिया और हसीना क...

पेपर लीक, कोटा, बेरोज़गारी, बांग्लादेश में बग़ावत का कारण 23.08.2024

August 06, 2024, 01:29PM August 06, 2024, 01:29PM भारत ने चुप्पी तोड़ी।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्य सभा में बांग्लादेश की घटना पर बयान दिया है। जयशंकर ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का ज़िक्र किया और शेख हसीना को प्रधानमंत्री कहा। उनके बयान की भी समीक्षा की गई है। इसके अलावा बांग्लादेश में पेपर लीक की घटना ने भी आग में घी का काम किया है। इस वीडियो में हमने आठ अलग-अलग खंडों में बताया है। इ...

विनेश फोगाट को पदक क्यों नहीं मिला, क्या कहा है मोदी सरकार ने 23.08.2024

August 07, 2024, 12:32PM August 07, 2024, 12:32PM विनेश फोगाट के जीतने की ख़बर से देश में उत्साह का संचार हो गया था। फाइनल में जीतने की उम्मीद बढ़ गई थी लेकिन तभी ऐसी ख़बर आई कि दिल टूट गया औऱ विनेश फोगाट को पदक नहीं मिला। हमने इस वीडियो में विस्तार से बताया है कि क्या हुआ विनेश के साथ। कई लोग साज़िश की बात कर रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने विस्तार से जवाब दिया है। साथ ही राजनीति पर भी हमने बात क...

वायनाड भूस्खलन पार्ट 2 23.08.2024

August 07, 2024, 04:58PM August 07, 2024, 04:58PM वायनाड की त्रासदी भारत में हाल के कुछ सालों में हुई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से है। भूस्खलन प्राकृतिक कारणों से हुआ है मगर क्या इसकी परिस्थितियां पहले से मौजूद थीं? क्या यह सच नहीं है कि चेतावनियों के बाद भी सरकारों ने इस इलाके में निर्माण कार्य जारी रखा? वायनाड के कुछ गांव अब इंसानों के रहने के लायक नहीं रह गए हैं। मृतकों और गुमशुदा लोगों का...

विनेश का संन्यास 23.08.2024

August 08, 2024, 01:24PM August 08, 2024, 01:24PM विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है। घोषणा करते हुए उन्होंने अपनी मां के नाम संदेश में कहा है कि मैं हार गई, आपका सपना और मेरी हिम्मत सब टूट चुके, इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही। विनेश के साथ जो हुआ और उसके बाद उनके संन्यास की घोषणा भारतीय खेल के लिए एक सदमा है। सरकार ने अपने बयान में विनेश पर खर्च किए गए पैसे का विवरण देकर अपना काम कर दिया है...

मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिली, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों पर उठाया सवाल 23.08.2024

August 09, 2024, 10:28AM August 09, 2024, 10:28AM 17 महीने बाद मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ रहे हैं। उन्हें ज़मानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आज उनकी ज़मानत को लेकर निचली अदालतों पर भी कड़ी टिप्पणी की है। कहा है कि ज़मानत न देने के कारण सुप्रीम कोर्ट में ज़मानत याचिकाओं के ढेर लग रहे हैं। ED को भी नहीं छोड़ा, जिसके पास इस सवाल का जवाब ही नहीं था कि सिसोदिया मामले में ट्रायल कब तक पूरी होगी? ED जवा...

मनीष सिसोदिया ने जेल से आते ही तानाशाह किसे कहा 23.08.2024

August 09, 2024, 03:10PM August 09, 2024, 03:10PM दो बार ट्रायल कोर्ट, दो बार हाई कोर्ट और दो बार सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत रद्द होने के बाद सिसोदिया को आज ज़मानत मिली है। 17 महीने बाद सिसोदिया ने बाहर आकर अपने पहले भाषण में क्या कहा इस वीडियो में विस्तार से बताया है।साथ ही संजय सिंह और सिसोदिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का विश्लेषण है। पूरा देखिएगा।

सिसोदिया ने इतनी बार तानाशाही का नाम क्यों लिया कौन है वो तानाशाह 23.08.2024

August 10, 2024, 09:45AM August 10, 2024, 09:45AM आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर मनीष सिसोदिया का भाषण हुआ। मनीष सिसोदिया का भाषण मुख्य रुप से तानाशाही पर केंद्रित रहा। एक बार भी उन्होंने मोदी को तानाशाह नहीं कहा लेकिन उनकी बातों से लगा कि वे अपनी लड़ाई का एक मकसद लेकर आए हैं। देखिए पूरा वीडियो।

कहीं वक़्फ़ बोर्ड की लाखों एकड़ ज़मीन पर नज़र तो नहीं 23.08.2024

August 10, 2024, 01:40PM August 10, 2024, 01:40PM वक़्फ़ कानून में संशोधन की ज़रूरत क्यों पड़ रही है? क्या वाकई सरकार इसके ज़रिए इसकी ज़मीनों का प्रबंधन बेहतर करना चाहती है? मगर ख़ुद सरकार ने वक़्फ़ की हज़ारों करोड़ की ज़मीन पर दफ़्तर बना लिया, किसी कारपोरेट को लीज़ पर दे दिया, अगर इसी का सही पैसा मिला होता तो वक़्फ़ के पास हज़ारों करोड़ रुपया मिल जाता। क्या सरकार अपना अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाएगी?...

सेबी की चीफ़ का बेनामी फंड में निवेश, अदाणी से लिंक अदाणी ने किया इंकार 23.08.2024

August 11, 2024, 07:01AM August 11, 2024, 07:01AM हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की अगर यह बात सही है तो इससे बड़ा घोटाला कुछ नहीं हो सकता। सेबी का काम था अदाणी मामले की जांच करे और इसकी प्रमुख ने उसी बेनामी फंड में पैसा लगाया जिसका संबंध कथित रुप से गौतम अदाणी से था। हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट ने सेबी की साख को बड़ा झटका दिया है। अब सरकार के पास सेबी चीफ को हटाकर जांच करने के अलावा कोई रास्ता नहीं। यह आज़ाद भ...

सेबी की सफ़ाई पर सवालों की भरमार, बीजेपी ने जांच से क्यों किया इंकार 23.08.2024

August 12, 2024, 11:34AM August 12, 2024, 11:34AM सेबी और सेबी की प्रमुख की सफ़ाई टिक नहीं पा रही है। एक तरफ कह रही हैं कि उन्होंने अदाणी समूह की जांच से ख़ुद को अलग कर लिया था, सवाल है कि क्यों करना पड़ा, दूसरी जानकारी इसी वीडियो में है कि फिर किस हैसियत से सेबी चीफ ने सुप्रीम कोर्ट के पैनल के सामने प्रस्तुति दी थी? सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद जांच के लिए पैनल का गठन किया...

क्या सेबी चीफ़ इस्तीफ़ा देंगी कांग्रेस ने मांगा इस्तीफ़ा 23.08.2024

August 13, 2024, 10:55AM August 13, 2024, 10:55AM इंडियन एक्सप्रेस ने जिस तरह से चार्ट बनाकर दिखाया है कि कैसे सेबी की प्रमुख उन्हीं फंड में निवेश करती हैं, जिनमें विनोद अदाणी निवेश करते हैं। दोनों के निवेश कैसे एक मोड़ पर जाकर मिल जाते हैं।इस चार्ट के बाद भी क्या माधबी बुच नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा नहीं देंगी? दूसरी तरफ़ बात राजनीति की है।बीजेपी जेपीसी से जांच कराने की मांग को नकारती है...

कोलकाता कांड जूनियर डॉक्टर आंदोलन पर अड़े, सीबीआई जांच शुरू 23.08.2024

August 14, 2024, 01:41PM August 14, 2024, 01:41PM कोलकाता में जूनियर डाक्टरों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फ़ैसला किया है। आज दिन भर की बैठक में तय हुआ कि इस मुद्दे को लेकर बड़ी रैली का आयोजन होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने ख़बर मिलते ही इस मामले की जांच पर नज़र रखी और तुरंत ही गिरफ्तारी हो गई थी। मगर छात्रों की नाराज़गी प्रिंसिपल के पद पर रहे संदीप घोष को लेकर है।...

ममता का मार्च, बीजेपी का रास्ता जाम, डॉक्टरों का आंदोलन तेज़ 22.08.2024

August 16, 2024, 02:10PM August 16, 2024, 02:10PM कोलकाता में डॉक्टर पीड़िता के इंसाफ़ की लड़ाई कई मोर्चों पर खुल गई है। टीएमसी, सीपीएम और बीजेपी ने अलग-अलग आंदोलनों का एलान कर दिया है तो डॉक्टर भी अपनी मांग को लेकर मुखर होते जा रहे हैं। उन्होंने अपना आंदोलन ख़त्म नहीं किया। लेकिन इस बीच एक और लड़ाई चुनौती बन गई है। अफ़वाहों से निपटने की चुनौती ने। कोलकाता कांड ने कोलकाता शहर के नागरिकों के किरदार...

जम्मू कश्मीर में चुनाव की घोषणा, महाराष्ट्र का क्यों नहीं हुआ एलान 22.08.2024

August 16, 2024, 03:22PM August 16, 2024, 03:22PM 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव होंगे। वैसे दस साल बाद वहां चुनाव हो रहे हैं। क्या राज्य का दर्जा बहाल होगा? क्या बीजेपी इस बार घाटी में अपने उम्मीदवार उतारेगी? दूसरा मुद्दा महाराष्ट्र का है? हरियाणा के साथ महाराष्ट्र की घोषणा क्यों नहीं हुई? वजह बारिश है या रेवड़ी है? देखिए हमारा पूरा वीडियो

राहुल को पीछे क्यों बिठाया 22.08.2024

August 17, 2024, 11:39AM August 17, 2024, 11:39AM 15 अगस्त को लाल क़िले के कार्यक्रम में राहुल गांधी को पीछे की पंक्ति में बिठा दिया गया। इसे लेकर बहस हो गई कि नेता प्रतिपक्ष का अपमान किया गया है। इसी बहाने हमने दिखाया है कि कैसे नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद बीजेपी के सांसदों और मोदी सरकार के मंत्रियों का नज़रिया राहुल को लेकर बदल जाता है। लाल क़िले पर जो हुआ, उसी रणनीति का हिस्सा है। वीडियो देखिएगा...

क्या आपके नमक में प्लास्टिक है 22.08.2024

August 18, 2024, 09:57AM August 18, 2024, 09:57AM पर्यावरण के मामलों में अध्ययन करने वाली संस्था टॉक्सिक्स लिंक ने आपके नमक और चीनी के नमूनों की जाँच कर पाया है कि इनमें माइक्रोप्लास्टिक के कण मिल रहे हैं। यह प्लास्टिक के सूक्ष्म कण होते हैं जो सालों तक पर्यावरण और आपके शरीर में रह सकते हैं। ज़ाहिर है आपकी सेहत पर इसका प्रभाव अच्छा नहीं है। इस अध्ययन में टेबल नमक, सेंधा नमक, समुद्री नमक और स्थानीय...

कोलकाता कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, क्याक्या पूछा कोर्ट ने 22.08.2024

August 20, 2024, 01:32PM August 20, 2024, 01:32PM कोलकाता बलात्कार कांड के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई हुई। कोर्ट की भूमिका से लगा कि अब वह इस मामले में जांच की प्रगति पर नज़र रखेगी। 22 अगस्त तक सीबीआई को जांच के मामले में स्टेटस रिपोर्ट देनी है और पश्चिम बंगाल सरकार को बताना है कि अस्पताल में जो हिंसा हुई थी, उस मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पीड़िता के मामले में FIR में देर...

क्यों वापस लिया मोदी सरकार ने लैटरल एंट्री का विज्ञापन 22.08.2024

August 20, 2024, 03:33PM August 20, 2024, 03:33PM तीन दिन के भीतर मोदी सरकार ने लैटरल एंट्री का विज्ञापन वापस ले लिया। यह कहानी बहुत लंबी है। आरक्षण को लेकर इतना विरोध हुआ कि मोदी सरकार झेल नहीं पाई और विज्ञापन वापस ले लिया। एक सवाल और है। अगर आरक्षण दिया जाए तो क्या लैटरेल एंट्री से संयुक्त सचिव बनाना सही होगा? पूरा वीडियो देखिएगा।

भारत बंद कितनी एकजुटता, कितना विरोध 22.08.2024

August 21, 2024, 12:20PM August 21, 2024, 12:20PM 21 अगस्त का भारत बंद व्यापक रहा है। कई शहरों में प्रचंड रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के आरक्षण में उप -वर्गीकरण का आदेश दिया है। इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ आज देश भर में प्रदर्शन हुआ है। लेकिन क्या इस बंद में वह जातियां भी शामिल हुई हैं जिनके लिए सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दिया है। राजनीतिक दलों के भीतर उप-वर्गीकरण के विरोध को लेकर...

महाराष्ट्र के बदलापुर में क्या हुआ क्यों विपक्ष ने महाऱाष्ट्र बंद का एलान किया है 22.08.2024

August 21, 2024, 02:40PM August 21, 2024, 02:40PM महाराष्ट्र के बदलापुर में मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना भयानक है। उससे भी ज़्यादा दुखद है FIR दर्ज करने में पुलिस की देरी। ठीक इस समय में जब कोलकाता कांड को लेकर ममता सरकार से FIR को लेकर कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, बदलापुर में वही सवाल सामने आ खड़े हुए हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में इस घटना से भूचाल आ गया है। देखिए हमारा वीडियो

ईकॉमर्स फैला तो आ जाएगी तबाही, क्यों कहा पीयूष गोयल ने 22.08.2024

August 22, 2024, 12:52PM August 22, 2024, 12:52PM ई-कॉमर्स को लेकर जो कहा जा रहा था, अब मंत्री पीयूष गोयल भी वही कहने लगे हैं। बस उन्हें ये बात दस साल बाद समझ आई है कि ई-कॉमर्स का जाल फैलता है तो गली-मोहल्ले की दुकानें बंद हो जाती हैं। कई देशों ने इसे रोकने के लिए सख़्त नियम बना दिए हैं कि कुछ चीज़ें आपको नुक्कड़ की दुकानों से ही लेनी होगी। बड़ी बात यह है कि गोयल ने ई-कॉमर्स से रोज़गार बढ़ने का दा...

वीलचेयर पर तेजस्वी की रैलियों की डबल सेंचुरी 22.05.2024

May 22, 2024, 11:41AM May 22, 2024, 11:41AM तेजस्वी यादव ने 200 सभाओं को संबोधित करने का आंकड़ा पार कर लिया है। तेजस्वी के कार्यक्रमों को देख कर लगता है कि वे एक साथ नगर निगम से लेकर पंचायत और विधानसभा से लेकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी को डाक्टरों ने सलाह दी है कि वे तीन सप्ताह के लिए बेड रेस्ट करें। कोई भी मरीज़ होता तो यही करता, लेकिन जिस तरह से तेजस्वी हर दिन रैलियां कर रहे हैं, अपने...

Ouça o podcast रेडियो रवीश no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos