Newslaundry.com
NL Charcha
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
Autor
Newslaundry.com
Categoria
Site do podcast
Último episódio
11 de jul de 2026
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
एनएल चर्चा 134: संसद सत्र से अपेक्षा और अन्य घटनाएं 19.09.2020 1:12:08
एनएल चर्चा का 134वां अंक संसद के मानसून सत्र में कोविड-19 के मद्देनजर किए गए बदलावों और सरकार द्वारा अध्यादेशों के जरिए लागू किए गए नए कानूनों पर केंद्रित रहा. इस दौरान सरकार की कृषि नीति से नाराज़ होकर बरवक़्त एनडीए में भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी अकाली दल ने विरोध शुरू कर दिया है, अकाली दल के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफ़ा, भारत- चीन के बिगड़ते रिश्ते, और कृषि नीतिय...
एनएल चर्चा 133: कंगना के घर पर बीएमसी का बुलडोजर और रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी 12.09.2020 1:26:26
एनएल चर्चा का 133वां अंक खास तौर पर कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जारी जुबानी तकरार, बीएमसी द्वारा तोड़ा गया कंगना का ऑफिस और रिया चक्रवर्ती की ड्रग मामले में हुई गिरफ्तारी पर केंद्रित रहा. इसके अलावा हमने भारत चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच एलएसी पर हुई गोलीबारी, ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दर्ज केस में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई राहत और बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वा...
एनएल चर्चा 132: माइनस में जाती अर्थव्यवस्था और संसद में प्रश्नकाल का संकट 05.09.2020 1:26:33
एनएल चर्चा के 132वें अंक में जीडीपी में आई भयावह गिरावट, संसद में प्रश्नकाल खत्म करने को लेकर विपक्षी पार्टियों का विरोध, सुदर्शन टीवी से अमूल द्वारा विज्ञापन वापसी, फेसबुक द्वारा टी राजा सिंह का अकांउट अपने प्लेटफॉर्म से हटाना या, प्रशांत भूषण पर एक रुपए का जुर्माना आदि चर्चा का विषय रहे. इस बार की चर्चा में द वायर की बिजनेस की एडिटर मिताली मुखर्जी, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट ए...
एनएल चर्चा 131: अधर में कांग्रेस का नेतृत्व और जेईई-नीट परीक्षा कराने पर अड़ी सरकार 29.08.2020 1:10:05
एनएल चर्चा के 131वां अंक खासतौर पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर उठे सवालों और हंगामेदार सीडब्ल्यूसी की बैठक पर केंद्रित रही. इसके अलावा जेईई-नीट परीक्षा कराने को लेकर अड़ी सरकार से छात्रों के टकराव और इसके औचित्य पर भी विस्तार से बात हुई. ब्लूम्सबरी पब्लिकेशन द्वारा दिल्ली दंगो पर आने वाली किताब का प्रकाशन स्थगित करने का निर्णय, एक्सेंचर कंपनी द्वारा भारत में 5 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालना, जीए...
एनएल चर्चा 130: फेसबुक और बीजेपी के बीच रिश्ते और प्रशांत भूषण का अवमानना केस 22.08.2020 1:24:14
एनएल चर्चा के 130वें अंक में वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में फेसबुक द्वारा बीजेपी के नेताओं को हेट स्पीच मामले में ढील देने का आरोप, कांग्रेस द्वारा इस मामले पर की गई जेपीसी की मांग, प्रशांत भूषण के अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई, आमिर खान और टर्की के फर्स्ट लेडी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग, सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश...
एनएल चर्चा 129: बंगलुरु हिंसा और सचिन पायलट की घर वापसी 15.08.2020 1:20:45
एनएल चर्चा के 129वें अंक में बेंगलुरु में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कारवां पत्रिका के पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और सचिन पायलट की कांग्रेस पार्टी के साथ सुलहनामे पर विस्तार से बातचीत हुई. इसके अलावा लेबनान में हुए ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा, रामजन्म भूमि तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का कोरोना पॉजिटिव आना, केरल में दुर्घटनाग...
एनएल चर्चा 128: 370 समाप्ति का एक बरस और और पाकिस्तान का नया राजनीतिक नक्शा 08.08.2020 1:00:32
एनएल चर्चा का 128वां अंक विशेष तौर पर धारा 370 की समाप्ति के एक बरस पूरा होने और पाकिस्तान द्वारा अपना नया राजनीतिक नक्शा जारी करने पर केंद्रित रहा. इसके साथ ही राममंदिर भूमिपूजन पर हुई टीवी रिपोर्टिंग, लेबनान में हुआ धमाका, भारत में हुई एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज़ों में बढ़ोतरी और सीबीआई द्वारा रिया चक्रवर्ती पर दर्ज किया गया केस आदि विषयों का भी जिक्र किया गया. इस बार की चर्चा में...
एनएल चर्चा 127: नई शिक्षा नीति की समीक्षा 01.08.2020 1:08:47
एनएल चर्चा का 127वां अंक विशेष तौर पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित नई शिक्षा नीति 2020 पर केंद्रित रहा. साथ ही राफेल का भारत में आगमन, दिल्ली विश्वविघालय के एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू की गिरफ्तारी, सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराए गए एफ़आईआर, दिल्ली सरकार का नया जॉब पोर्टल आदि विषयों का जिक्र हुआ. इस बार की चर्चा में आईपी यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेत...
एनएल चर्चा 126: असम, बिहार में बाढ़ और यूपी की बदहाल कानून व्यवस्था 25.07.2020 1:26:08
एनएल चर्चा का 126वां अंक विशेष रूप से असम और बिहार में आई बाढ़ पर केंद्रित रहा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश तेजी से बढ़ रहे अपराध, लचर कानून व्यवस्था के अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण को जारी किया अवमानना नोटिस भी इस चर्चा के विषयों रहे. इस बार की चर्चा में असम से स्वतंत्र पत्रकार सादिक़ नक़वी जुड़े, साथ में न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री...
एनएल चर्चा 125: ट्रांसजेंडर कानून ड्राफ्ट और सचिन पायलट की कलाबाजी से राजस्थान में आया सियासी तूफान 18.07.2020 1:13:03
एनएल चर्चा के 125वें अंक में ट्रांसजेंडर कानून 2019 को लागू करने संबंधी नियमावली पर जनता से मांगा गया सुझाव, राजस्थान में जारी राजनीति रस्साकसी के बीच सामने आया गजेंद्र सिंह शेखावत का कथित ऑडियो टेप, भारत-चीन सीमा पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, कॉमेडियन अग्रीमा जोशवा के खिलाफ दर्ज हुआ केस और मध्यप्रदेश के गुना में किसान दंपति की पिटाई जैसे विषयों पर बातचीत हुई. इस बार की चर्चा में पीआरएस रिसर...
एनएल चर्चा 124: फिल्मी तर्ज पर हुआ विकास दुबे का एनकाउंटर 11.07.2020 1:13:37
एनएल चर्चा के 124वें अंक में विकास दुबे का एनकाउंटर, सीबीएसई द्वारा पाठ्यक्रम से हटाए गए सब्जेक्ट, अमेरिका आधिकारिक तौर पर डब्लूएचओ से अलग हुआ, दैनिक भास्कर के पत्रकार की आत्महत्या और ऑनलाइन एक्जाम पर बढ़ता विरोध समेत कई और विषयों पर बातचीत हुई. कतिपय कारणों से इस बार चर्चा में अतुल चौरसिया शामिल नहीं हो सके, लिहाजा चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने किया. इस बार की चर्चा...
एनएल चर्चा 123: भारत सरकार द्वारा बैन किए गए 59 चीनी ऐप्स और प्रधानमंत्री का लेह दौरा 04.07.2020 1:02:45
एनएल चर्चा के 123वें अंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेह दौरा, तमिलनाडु में पिता और बेटे की पुलिस हिरासत में हुई मौत, सीआरपीएफ एनकाउंटर के दौरान आतंकवादियों द्वारा मारे गए सिविलियन की वायरल होती तस्वीर, सीमा पर भारत और चीन के बीच जारी बातचीत, भारत द्वारा बैन किए गए 59 चीन ऐप्स, प्रसार भारती में स्थापित होने जा रही रिक्रूटमेंट बोर्ड और पीटीआई की रिपोर्टिंग पर प्रसार भारती द्वारा भेजे गए नोटिस...
एनएल चर्चा 122: भारतीय क्षेत्र में चीन की बढ़ती घुसपैठ और पतंजिल की कोरोना दवाई 27.06.2020 1:06:59
एनएल चर्चा के 122वें अंक में भीरतीय सीमा में घुसकर चीन द्वारा किया जा रहा निर्माण, महाराष्ट्र सरकार द्वारा चीनी कंपनियों को दिए गए ठेका को निरस्त करना, सुप्रीम कोर्ट द्वारा जगन्नाथ रथयात्रा को हरी झंडी और बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा बनाई गई कोरोना की दवा की दवाई जैसे विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई. इस बार चर्चा में एनडीटीवी इंडिया की सीनियर एडिटर और एंकर नगमा सहर, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभका...
एनएल चर्चा 121: चीन ने की 20 भारतीय सैनिकों की हत्या और अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या 20.06.2020 1:04:33
एनएल चर्चा के 121वें अंक में भारत-चीन सेना की बीच हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद हो जाने की ख़बर, सुशांत सिंह की अकस्मात आत्महत्या, लॉकडाउन की शुरूआत होने के बाद से पूरे देश में करीब 55 पत्रकारों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमें और ब्रिटेन के वैज्ञानिकों द्वारा कोरोना वायरस के इलाज के लिए डेक्सामेथासोन दवा के प्रभाव आदि विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई. इस बार चर्चा में वरिष्ठ फिल्म समीक्षक...
एनएल चर्चा 120: सामुदायिक प्रसारण का बढ़ता खतरा और एलजी ने रद्द किया दिल्ली सरकार का फैसला 13.06.2020 1:08:34
एनएल चर्चा के 119वें अंक में आईसीएमआर प्रमुख का कोरोना के सामुदायिक प्रसार संबंधी बयान, एलजी अनिल बैजल द्वार बदला गया दिल्ली सरकार का फैसला, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बढ़ते कोरोना केस को लेकर चिंता, भारत-चीन सीमा विवाद, दलित उत्पीड़न की घटनाएं और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डैरेन सामी का रंगभेदी बयान को लेकर भारतीय क्रिकेटरों पर लगाया गया आरोप आदि विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई. इस बार...
एनएल चर्चा 119: भारत-चीन सीमा विवाद, तुषार मेहरा और अमेरिका में जारी विद्रोह 06.06.2020 57:48
एनएल चर्चा के 119वें अंक में महाराष्ट्र और गुजरात में आए निसर्ग तूफान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पत्रकारों पर किया गया हमला, भारत-चीन के बीच जारी तनाव, अमेरिकी अश्वेत नागरिक जार्ज\ फ्लायड की हत्या के बाद अमेरिका में भड़ी हिंसा आदि विषयों पर बातचीत की गई. इस बार चर्चा में प्रभात ख़बर के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख प्रकाश के रे और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एस शामिल हुए...
एनएल चर्चा 118: भारत-चीन सीमा विवाद, हवाई सेवा बहाली और अन्य 30.05.2020 1:23:06
एनएल चर्चा का 118वां अंक बंगाल और ओडिशा में आए अम्फन तूफान, भारत चीन के बीच जारी सीमा विवाद, कोरोना वायरस से संक्रमितों की बढ़ती संख्या, इंवाका ट्रंप का ट्वीट और फिर से शुरू हुई हवाई यातायात जैसे विषयों पर केंद्रित रही. इस बार चर्चा में एनडीटीवी इंडिया के फॉरेन अफेयर्स एडिटर उमाशंकर सिंह, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एस शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के...
एनएल चर्चा 117: योगी और कांग्रेस का बस विवाद, ज़ी न्यूज़ में कोरोना और अन्य 23.05.2020 1:05:53
एनएल चर्चा के 117वें अंक में केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज, उत्तर प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी के बीच बस विवाद, कोरोना वायरस के बीच अम्फान तूफान की तबाही, नेपाल-भारत के बीच सीमा विवाद और रेडियो रंवाडा नरंसहार के आरोपी की पेरिस से 25 साल बाद हुई गिरफ्तारी आदि विषयों पर बातचीत की गई. इस चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसो...
एनएल चर्चा 116: श्रम कानूनों में बदलाव और 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज 16.05.2020 55:31
चर्चा के 116वें अंक में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों में किया गया बदलाव, प्रधानमंत्री द्वारा किया गया 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान और पीएमओ द्वारा सार्वजनिक किए गए पीएम केयर फंड की जानकारी आदि पर बात हुई.इस बार चर्चा में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च से सुयश तिवारी, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संप...
एनएल चर्चा 115: विशाखापट्टनम में गैस रिसाव और मजदूरों से वसूला गया ट्रेन का किराया 09.05.2020 1:05:39
एनएल चर्चा के 115वें एपिसोड में विशाखापट्ट्नम में जहरीली गैस के रिसाव से हुई मौत, पुलित्जर अवार्ड पर हुआ विवाद, मजदूरों के लिए चलाई गई ट्रेनों में टिकट वसूला गया, और लॉकडाउन में खुली शराब की दुकान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार निवेदिता खांडेकर, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एस शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी स...
एनएल चर्चा 114: इरफ़ान खान और ऋषि कपूर का असमय निधन 02.05.2020 1:03:41
एनएल चर्चा के 114वें एपिसोड में बातचीत का दायरा फिल्म अभिनेता इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर के निधन के इर्द-गिर्द ही सीमित रहा. इस हफ्ते की चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज, फिल्म समीक्षक मिहिर पंड्या, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा 113: पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग और फेसबुक- रिलायंस जियो का गठबंधनharcha Episode -113 25.04.2020 57:12
चर्चा के इस एपिसोड में महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं के साथ हुई हिंसा,कश्मीर के तीन पत्रकारों पर दर्ज हुए केस, वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत कीगिरती रैंकिंग, फेसबुक द्वारा रिलायंस जियो में किया गया निवेश और चीन केसेंट्रल बैंक का एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के बाद एफडीआई नियमोंमें सरकार द्वारा किए गए बदलाव पर चर्चा हुई.इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार अनिंद्यो चक्रवर्ती, न्यूज़लॉन्ड्...
एनएल चर्चा 112: मुंबई में उमड़ा लोगों का हुजूम और अमेरिका द्वारा डब्ल्यूएचओ की फंडिग पर रोक 18.04.2020 59:00
एनएल चर्चा का यह लगातार चौथा एपिसोड है जिसमें हम कोरोना वायरस औरउससे पैदा हुई वैश्विक चुनौतियों की चर्चा कर रहे है. कोरोना वायरस के अलावाचर्चा के 112वें एपिसोड में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने, मुंबई के बांद्रा स्टेशनपर जुटे हजारों की संख्या में मजदूरों और इस मामले में गिरफ्तार हुए एबीपीमाझा के पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता, बांद्रा की तरह ही गुजरात के सूरत मेंइकट्ठा हुए मजूदर और डोनाल्ड ट्रंप द्वार...
एनएल चर्चा 111: दो डॉक्टरों के अनुभव और एक सर्वाइवर की आपबीती 11.04.2020 1:07:25
न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के 111वें एपिसोड में कोरोना वायरस से मरने वालों की बढ़ती संख्या, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को लेकर ट्रंप की धमकी और कोरोना से बढ़ती बेरोजगारी आदि पहलुओं पर चर्चा हुई.इस सप्ताह चर्चा में कोरोना वायरस के इलाज और बचाव को बताने के लिए लंदन से ओवरसीज डॉक्टर एसोसिएशन की सेक्रेटरी डॉ नेहा शर्मा, एम्स पल्मोनरी मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय हड्डा और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एड...
एनएल चर्चा 110 : तब्लीगी जमात ने कोरोना वायरस से जारी लड़ाई को किया कमजोर 04.04.2020 1:05:58
न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के 110वें एपिसोड में हमने कोरोना वायरस के वैश्विकदुष्परिणाम, तब्लीगी जमात के दिल्ली मरकज से फैली महामारी, सुप्रीम कोर्ट मेंखबरों की स्क्रीनिंग का मसला और महामारी में मदद करने के लिए स्थापितपीएम केयर फंड आदि पहलुओं पर चर्चा की.इस सप्ताह चर्चा में एशियाविल वेबसाइट के पत्रकार अमित भारद्वाज, न्यूज़लॉन्ड्रीके साथी शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एसशामिल ह...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos