मार्ग सत्य जीवन

मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan

मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: margsatyajeevan.com

Autor

मार्ग सत्य जीवन

Categoria

Religion

Site do podcast

margsatyajeevan.com

Último episódio

8 de dez de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

आप अन्त में हार नहीं सकते हैं/You Cannot Lose in the End. 16.07.2022

आप अन्त में हार नहीं सकते हैं You Cannot Lose in the End. “तुम्हारे पास पहरेदार हैं; जाओ, जैसे भी उसे सुरक्षित रख सको, वैसा ही करो” (मत्ती 27:65) जब यीशु की मृत्यु हुई और उसको गाड़ा गया और उसके कब्र पर एक बड़ा पत्थर लुढ़काया गया, तब फ़रीसी पिलातुस के पास आए और उन्होंने पत्थर को मुहरबन्द करने और क़ब्र की सुरक्षा के लिए अनुमति माँगी। उन्होंने व्यर्थ में अपनी ओर से उत्तम प्रयास किया था। यह तब निष्फल...

उचित लज्जा क्या है/What Is Well-Placed Shame? 16.07.2022

उचित लज्जा क्या है? What Is Well-Placed Shame? क्योंकि जब तुम पाप के दास थे तो धार्मिकता की ओर स्वतन्त्र थे। जिन बातों से अब तुम लज्जित होते हो उनसे उस समय पर क्या लाभ प्राप्त करते थे? क्योंकि उनका परिणाम तो मृत्यु है। (रोमियों 6:20-21) जब एक ख्रीष्टीय की आँखे अपने पुराने व्यवहार द्वारा परमेश्वर का अनादर करने वाली दुष्टता के प्रति खोली जाती हैं, तो वह ख्रीष्टीय उचित रीति से लज्जा का आभास करता है।...

महान राजा का दाखरस/The Great King’s Wine. 16.07.2022

महान राजा का दाखरस The Great King’s Wine. क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं जो हमारी निर्बलताओं में हमसे सहानुभूति न रख सके। वह तो सब बातों में हमारे ही समान परखा गया, फिर भी निष्पाप निकला। (इब्रानियों 4:15) मैंने कभी भी किसी को यह कहते हुए नहीं सुना है कि, “मेरे जीवन की वास्तविक गहन शिक्षाएँ शान्ति और सुख के समय में आयी हैं।” किन्तु मैंने दृढ़ सन्तों को यह कहते हुए सुना है कि, “परमेश्वर के प्रेम की...

परमेश्वर से बात करें, केवल उसके विषय में नहीं/Talk to God, Not Just About Him. 16.07.2022

परमेश्वर से बात करें, केवल उसके विषय में नहीं Talk to God, Not Just About Him. भजन 23 का ढाँचा शिक्षाप्रद है। भजन 23:1-3 में दाऊद परमेश्वर को “वह” कहता है: यहोवा मेरा चरवाहा है… वह मुझे बैठाता है… वह मेरी अगुवााई करता है… वह मेरे जी में जी ले आता है। तब 4 और 5 पद में वह परमेश्वर को “तू” कहता है: मैं हानि से नहीं डरूँगा क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है। तू...

शैतान को उसकी पराजय से अवगत कराएँ/Make Satan Know His Defeat. 16.07.2022

शैतान को उसकी पराजय से अवगत कराएँ Make Satan Know His Defeat. शैतान का सामना करो तो वह तुम्हारे पास से भाग जाएगा। (याकूब 4:7) हमारे दिनों में शैतान जितना अधिक वास्तविक — और जितना अधिक स्पष्ट रूप से सक्रिय होता—  प्रकट होता है, उतना ही अधिक उस पर भरोसा करने वालों के लिए ख्रीष्ट की विजय बहुमूल्य होगी। नया नियम सिखाता है कि जब ख्रीष्ट मरके जी उठा, तो शैतान निर्णायक रूप से पराजित हुआ। उसे सीमित स...

अनुग्रह को सेंतमेत में होना चाहिए/Grace Must Be Free. 16.07.2022

अनुग्रह को सेंतमेत में होना चाहिए Grace Must Be Free. तेरे पास क्या है जो तुझे नहीं मिला? यदि वह तुझे मिला है तो फिर घमण्ड क्यों करता है मानो तुझे नहीं मिला? (1 कुरिन्थियों 4:7) उद्धार को एक घर के रूप में चित्रित करें जिस में आप रहते हैं। यह आपको सुरक्षा प्रदान करता है। यह खाने पीने की वस्तुओं से भरा हुआ है जो सदा के लिए रहेगा। यह न कभी सड़ता है और न ही टूटता है। इसके झरोखें सर्व-संतोषजनक महिमा के...

यीशु को स्मरण करने की दो रीतियाँ/Two Ways to Remember Jesus. 16.07.2022

यीशु को स्मरण करने की दो रीतियाँ Two Ways to Remember Jesus. मेरे सुसमाचार के अनुसार दाऊद के वंशज मृतकों में से जी उठे यीशु ख्रीष्ट को स्मरण रख। (2 तीमुथियुस 2:8) पौलुस यीशु को स्मरण करने की दो विशिष्ट रीतियों का उल्लेख करता है: मृतकों में से जी उठे के रूप में उसे स्मरण करो। और उसे दाऊद की सन्तान के रूप में स्मरण करो। यीशु के विषय में ये दो बातें क्यों हैं? क्योंकि यदि वह मृतकों में से जी उठा है त...

न्याय के समय की पुस्तकें/The Books at the Judgment. 16.07.2022

न्याय के समय की पुस्तकें The Books at the Judgment. पृथ्वी के सब निवासी [पशु] की पूजा करेंगे, अर्थात प्रत्येक व्यक्ति जिसका नाम उस मेमने के जीवन की पुस्तक में, जो जगत की उत्पत्ति के समय से घात किया गया है नहीं लिखा गया है। (प्रकाशितवाक्य 13:8) जिनका नाम जीवन की पुस्तक में लिखा गया है उद्धार उन सब के लिए सुरक्षित है। जीवन की पुस्तक में नाम लिखा जाना हमारे उद्धार को सुरक्षित इसलिए करता है क्योंकि इस...

नई वाचा में नई बात क्या है/What’s New About the New Covenant 16.07.2022

नई वाचा में नई बात क्या है। What’s New About the New Covenant. “परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बान्धूँगा वह यह है,” यहोवा कहता है, “मैं अपनी व्यवस्था उनके मनों में डालूँगा और उसे उनके हृदयों पर लिखूँगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगे।” (यिर्मयाह 31:33) यीशु प्रेम और आज्ञाओं के मध्य में किसी भी सम्पूर्ण पृथकता को नष्ट करता है। वह कहता है, “यदि तुम...

जब आप लड़खड़ाते हैं तो कैसे प्रतिउत्तर दें/How to Respond When You Falter. 16.07.2022

जब आप लड़खड़ाते हैं तो कैसे प्रतिउत्तर दें How to Respond When You Falter. क्योंकि जिस भलाई की मैं इच्छा करता हूँ, वह तो नहीं कर पाता; परन्तु जिस बुराई की इच्छा नहीं करता, वही करता रहता हूँ। (रोमियों 7:19) ख्रीष्टीयगण केवल पराजय में ही जीवन नहीं जीते हैं। और न ही हम सर्वदा पाप पर सिद्ध विजय में जीते हैं। तो उन समयों में जब हम पाप पर विजयी होने में असफल होते हैं, तो रोमियों 7:13-25  दिखाता है...

एवरेस्ट से उत्तम/Better Than Everest 16.07.2022

एवरेस्ट से उत्तम Better Than Everest. और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिये वह सब बातों के द्वारा भलाई को उत्पन्न करता है, अर्थात् उन्हीं के लिए जो उसके अभिप्राय के अनुसार बुलाए गए हैं। (रोमियों 8:28) यदि आप इस विशाल प्रतिज्ञा के भीतर रहते हैं, तो आपका जीवन एवरेस्ट पर्वत से भी अधिक ठोस और स्थिर है। जब आप रोमियों 8:28 की दीवारों के भीतर हों तो कुछ भी आपको उड़ाकर नहीं गिरा...

सिंह और मेमना/The Lion and the Lamb. 16.07.2022

सिंह और मेमना The Lion and the Lamb. “देखो, मेरा सेवक जिसे मैंने चुना है, मेरा प्रिय जिस से मेरा मन अति प्रसन्न है। मैं उस पर अपना आत्मा डालूंगा और वह ग़ैरयहूदियों पर उचित न्याय की घोषणा करेगा। वह न तो विवाद करेगा और न चिल्लाएगा, और न कोई उसकी आवाज़ गलियों में सुनेगा। वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा और टिमटिमाती हुई बत्ती को न बुझाएगा, जब तक कि वह न्याय को विजयी न बनाए। और उसी के नाम में ग़ैरयहू...

यदि वह बुलाता है, तो वह बनाये रखता है/If He Calls, He Keeps 16.07.2022

यदि वह बुलाता है, तो वह बनाये रखता है। If He Calls, He Keeps. [प्रभु] जो तुम्हें अन्त तक दृढ़ भी करेगा कि हमारे प्रभु यीशु ख्रीष्ट के दिन में निर्दोष ठहरो। परमेश्वर विश्वासयोग्य है, जिसके द्वारा तुम उसके पुत्र हमारे प्रभु यीशु ख्रीष्ट की संगति में बुलाए गए हो। (1 कुरिन्थियों 1:8-9) आप यह सुनिश्चित करने के लिए किस पर निर्भर हैं कि आपका विश्वास यीशु के आने तक बना रहेगा? प्रश्न यह नहीं है, कि क्या आप...

अपने पुत्र के लिए परमेश्वर के प्रेम जितना निश्चित/As Sure as God’s Love for His Son 16.07.2022

अपने पुत्र के लिए परमेश्वर के प्रेम जितना निश्चित As Sure as God’s Love for His Son. वह जिसने अपने पुत्र को भी नहीं छोड़ा परन्तु उसे हम सब के लिए दे दिया, तो वह उसके साथ हमें सब कुछ उदारता से क्यों न देगा?(रोमियों 8:32) परमेश्वर प्रत्येक पीड़ा को उसके विनाशकारी शक्ति से निरस्त्र कर देता है। आपको इस पर अवश्य ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आप आधुनिक जीवन के दबावों और प्रलोभनों में एक ख्रीष्टीय के रूप...

परमेश्वर के वचन में कैसे आनन्दित हों/How to Delight in God’s Word. 15.07.2022

परमेश्वर के वचन में कैसे आनन्दित हों How to Delight in God’s Word. तेरे वचन मुझको कितने मीठे लगते हैं, हाँ मेरे मुँह में मधु से भी मीठे हैं! (भजन 119:103) ख्रीष्टीयता को कभी भी केवल माँगों और संकल्पों और इच्छाशक्ति के विषय तक ही  घटाकर न प्रस्तुत करें। यह तो इस विषय से सम्बन्धित है कि हमें क्या प्रिय लगता है, हम किसमें आनन्दित होते हैं, हमें किसका स्वाद भाता है। जब यीशु संसार में आया तो मानवत...

अज्ञानता अभक्ति को सुनिश्चित करती है/Ignorance Guarantees Ungodliness. 15.07.2022

अज्ञानता अभक्ति को सुनिश्चित करती है I gnorance Guarantees Ungodliness उसकी ईश्वरीय सामर्थ्य ने उसी के पूर्ण ज्ञान के द्वारा जिसने हमें अपनी महिमा और सद्भावना के अनुसार बुलाया है, वह सब कुछ जो जीवन और भक्ति से सम्बन्ध रखता है, हमें प्रदान किया है। (2 पतरस 1:3) मैं उस सामर्थ्य से अचम्भित हूँ जिसका श्रेय बाइबल, ज्ञान को देती है। 2 पतरस 1:3 को फिर से सुने: “[परमेश्वर की] ईश्वरीय सामर्थ ने उसी के पूर्...

छह बिन्दुओं में सुसमाचार का सारांश/A Six-Point Summary of the Gospel. 15.07.2022

छह बिन्दुओं में सुसमाचार का सारांश A Six-Point Summary of the Gospel. ख्रीष्ट भी सब के पापों के लिए एक ही बार मर गया,अर्थात् अधर्मियों के लिये धर्मी जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए। (1 पतरस 3:18) यहाँ सुसमाचार का सारांश दिया गया है जो इसे समझने और इसका आनन्द लेने और इसको बाँटने में आपकी सहायता करेगा। 1) परमेश्वर ने हमें अपनी महिमा के लिए रचा है। “मेरे पुत्रों को दूर से तथा मेरी पुत्रियों को...

प्रार्थना का विस्मयादिबोधक बिन्दु/Prayer’s Exclamation Point. 15.07.2022

प्रार्थना का विस्मयादिबोधक बिन्दु Prayer’s Exclamation Point. परमेश्वर की जितनी भी प्रतिज्ञाएँ हैं यीशु में ‘हाँ’ ही ‘हाँ’ हैं। इसीलिए उसके द्वारा हमारी आमीन भी परमेश्वर की महिमा के लिए होती है। (2 कुरिन्थियों 1:20) प्रार्थना प्रतिज्ञाओं के प्रति अर्थात् परमेश्वर के भविष्य-के-अनुग्रह के आश्वासनों के प्रति प्रत्युत्तर है। प्रार्थना उस खाते से धन निकालने की नाई है जहाँ परमेश्वर ने भविष्य-के-अनुग्रह...

उद्धारकर्ता के लिए क्रान्तिकारी/Subversive for the Savior. 15.07.2022

उद्धारकर्ता के लिए क्रान्तिकारी Subversive for the Savior. जब यीशु गदरेनियों के प्रदेश में दुष्टात्माओं से भरे व्यक्ति से मिला, तो दुष्टात्माएं चिल्ला कर बोलीं, “हे परमेश्वर के पुत्र, हमारा तुझ से क्या काम? क्या तू यहाँ हमें समय से पहले यातना देने आया है?” (मत्ती 8:29) दुष्टात्माओं ने यहाँ एक रहस्य को सीखा था। वे जानते थे कि उनका विनाश निश्चित् था। वे जानते थे कि परमेश्वर का पुत्र विजयी होगा। परन्...

विजय निश्चित है/The Triumph Is Sure. 15.07.2022

विजय निश्चित है। The Triumph Is Sure. इस कारण शक्तिशाली जाति तेरी महिमा करेगी, निष्ठुर देशों के नगर तेरा सम्मान करेंगे। (यशायाह 25:3) यशायाह उन दिनों को आते हुए देखता है जब सारे देश — सभी लोगों के समूह के प्रतिनिधि — इस्राएल के परमेश्वर यहोवा और उसके मसीहा का विरोध नहीं करेंगे, जिसे हम जानते हैं कि वह यीशु है। अब वे, बेल या नबो या मोलेक या अल्लाह या बुद्ध या आदर्शवादी सामाजिक कार्यक्रम या पूंजीवाद...

दो अनन्त शक्तिशाली और कोमल सत्य/Two Infinitely Strong and Tender Truths. 15.07.2022

दो अनन्त शक्तिशाली और कोमल सत्य Two Infinitely Strong and Tender Truths. “. . . मैं अन्त की बात आदि से और जो बातें अब तक नहीं हुईं उन्हें प्राचीनकाल से बताता आया हूँ। मैं कहता हूँ कि मेरी योजना स्थिर रहेगी और मैं अपनी भली इच्छा पूरी करूँगा” (यशायाह 46:10)। “सम्प्रभुता” शब्द (“त्रिएकता” शब्द के भाँति ही) बाइबल में नहीं आता है। हम इसका उपयोग इस सत्य की बात करने के लिए करते हैं: परमेश्वर संसार के सबस...

यीशु परमेश्वर का आमीन है/Jesus Is God’s Amen. 15.07.2022

यीशु परमेश्वर का आमीन है। Jesus Is God’s Amen. परमेश्वर की जितनी भी प्रतिज्ञाएँ हैं यीशु में ‘हाँँ’ ही ‘हाँ’ हैं। इसलिए उसके द्वारा हमारी आमीन भी परमेश्वर की महिमा के लिए होती है। (2 कुरिन्थियों 1:20) प्रार्थना वह स्थान है जहाँ भूतकाल और भविष्यकाल हमारे जीवन में बार-बार जुड़ते हैं। मैं यह बात यहाँ इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि पौलुस इस पद में प्रार्थना को परमेश्वर के हाँ  के साथ एक अद्भुत रीति से ज...

जब कुम्हार हमारे पक्ष में हो/When the Potter Is for Us. 15.07.2022

जब कुम्हार हमारे पक्ष में हो When the Potter Is for Us. “हाय उस पर जो अपने सृष्टिकर्ता से झगड़ता है‌‌ - वह तो मिट्टी के बरतनों में एक ठीकरा ही है! क्या मिट्टी कुम्हार से कहेगी, ‘तू यह क्या करता है?’ क्या तेरी हस्तकला कहेगी, ‘इसके तो हाथ ही नहीं’ ?” (यशायाह 45:9)। परमेश्वर के महाप्रताप का आवर्धन होता है जब हम उसे एक्स  निहिलो (कुछ नहीं में से) सृष्टि के दृष्टिकोण से देखते हैं। वह शून्यता को आज्...

जब परमेश्वर 100% हमारे पक्ष में हो जाता है/When God Becomes 100% for Us. 15.07.2022

जब परमेश्वर 100% हमारे पक्ष में हो जाता है। When God Becomes 100% for Us. .उन्हीं में हम सब भी पहिले अपने शरीर की लालसाओं में दिन बिताते थे, शारीरिक तथा मानसिक इच्छाओं को पूरा करते थे, और अन्य लोगों के समान स्वभाव ही से क्रोध की सन्तान थे (इफिसियों 2:3)। परमेश्वर का सारा प्रकोप, सारी दण्डाज्ञा जिसके हम योग्य हैं, यीशु पर उण्डेल दिया गया था। ख्रीष्ट के द्वारा सिद्ध धार्मिकता के लिए परमेश्वर की सारी...

आपसे अत्यन्त प्रेम किया गया है/You Are Greatly Loved. 15.07.2022

आपसे अत्यन्त प्रेम किया गया है। You Are Greatly Loved. हम सब भी पहिले [आज्ञा न मानने वालों के साथ] अपने शरीर की लालसाओं में दिन बिताते थे, शारीरिक तथा मानसिक इच्छाओं को पूरा करते थे, और अन्य लोगों के समान स्वभाव ही से क्रोध की सन्तान थे। परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है, अपने उस महान् प्रेम के कारण जिस से उसने हमसे प्रेम किया,  जबकि हम अपने अपराधों के कारण मरे हुए थे उसने हमें ख्रीष्ट के स...

Ouça o podcast मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos