livehindustan - HT Smartcast

Love you Zindagi

Health HI ↓ 100 episódios

हम सब अपनी जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उनका मकसद होता है-खुश रहना और अपने लोगों को खुश देखना। इसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन इस दौड़भाग में कई बार हमारी सेहत पीछे छूट जाती है। दूसरी ओर हम औरतें इस मामले में और भी आलसी हैं, सबका खयाल रखते-रखते हम खुद को ही भूल जाती हैं। इसीलिए इस पॉडकास्ट में लाइव हिंदुस्तान की जयंती रंगनाथन बात करेंगी सेहत की- कुछ मन की और कुछ तन की। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: love-you-zindagi.simplecast.com

Autor

livehindustan - HT Smartcast

Categoria

Health

Último episódio

30 de set de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

29: "कोविडसोमनिया" : रातों की नींद हराम 16.09.2020

पिछले छह महीनों में कोविड संक्रमण से उपजे भय और एंग्जायटी के कारण लोगों की नींद का पैटर्न बहुत बिगड़ गया है। बहुत से लोग कह रहे कि उन्हें रात में ठीक से नींद नहीं आती। इसके अलावा संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों को भी ये समस्या हो रही है। इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल बात करेंगी नींद की इसी समस्या पर। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

28: इच्छाशक्ति और सकारात्मकता कोरोना वायरस को मात देने की कुंजी 09.09.2020

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि विश्व में किसी महामारी ने इतनी तबाही मचाई है। इससे पहले भी कई महामारियां आईं और चली गईं। इंसानी एकजुटता, वैज्ञानिक और सकारात्मक नजरिये, शोधों और वैक्सीनेशन ने इन बड़े-बड़े बैक्टीरिया और वायरसों का काम तमाम किया है। इस बारे में बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

27: पोषण सप्ताह 02.09.2020

सितंबर के पहले हफ्ते को पोषण सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। और कोरोना के इस दौर में तो इम्युनिटी को बनाए रखने के लिए भी खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। बाजार में तमाम तरह के खाद्य पदार्थ हैं, कई तरह के लेबल्स मन को भरमाते हैं लेकिन सच्चाई है कि ताजे और घर के बने सादे भोजन का कोई विकल्प नहीं है। हमारी थाली को कैसा होना चाहिए, बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल Learn more about your ad choices...

26: रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम 26.08.2020

क्या आपको किसी ने बताया है कि सोते समय आप अपने पैरों को हिलाते-डुलाते रहते हैं या पैरों में ऐसी बेचैनी होती है कि ठीक से नींद आना भी मुश्किल होता है? पैरों को हिलाने या थोड़ा चलने से स्थिति कुछ ठीक होती है। क्या पैरों को हिलाने से रोकना आपके बस में नहीं है? अगर इन सारे सवालों के जवाब हां में हैं तो संभव है कि आपको रेस्टलेस लेग सिंड्रोम हो। लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इ...

25: कार्ब तथ्य 19.08.2020

अकसर कार्बोहाइड्रेट्स को सेहत के लिए विलेन की तरह पेश किया जाता है लेकिन क्या वाकई ऐसा है? सच्चाई यह है कि कार्ब्स शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्ब्स के बारे में बहुत सी बातें कही जाती हैं, लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इन्हीं के बारे में बात करेंगी । Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

24: स्वस्थ मांसपेशियां मायने रखती हैं 12.08.2020

हम जितनी भी भागदौड़ करते हैं, वह सब मसल्स की ताकत से ही संभव है। चोट लगने, गलत खानपान या जीवनशैली के अलावा उम्र बढ़ने के कारण मसल्स की सेहत प्रभावित होती है। इनकी ताकत को बनाए रखने के लिए क्या-क्या करें, बता रही हैं इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल I Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

23: कोविड-19 के दुष्प्रभाव | पुनर्प्राप्ति तकनीक 05.08.2020

कोविड 19 का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा लेकिन अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ठीक होने के बाद भी मरीजों में कुछ समय तक इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। खासतौर पर फेफड़ों, किडनी, नर्वस सिस्टम, मांसपेशियों और मानसिक सेहत पर संक्रमण का असर सबसे अधिक नजर आ रहा है। इससे उबरने के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर अलग-अलग टेकनीक्स की...

22: मेमोरी बूस्टर 29.07.2020

बहुत सी बातें जमा होती हैं हमारे दिमाग के स्टोर में, कुछ याद रहती हैं-कुछ भूल जाते हैं। कई बार तो बहुत सामान्य सी घटनाएं भी हम भूल जाते हैं, कभी दिमाग पर बहुत जोर डालने के बाद भी किसी का नाम, कोई घटना या जगह याद ही नहीं आती। क्यों होता है ऐसा और क्या इनसे बचा जा सकता है? इसी पर बात करेंगी इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

21: ईएनटी स्वास्थ्य मुद्दे 22.07.2020

मौसम बदलने के साथ ही ईएनटी से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को परेशान करने लगती हैं। लेकिन ऐसे समय में जबकि कोविड-19 से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हों, सामान्य फ्लू के लक्षणों और ईएनटी की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे कौन से लक्षण हैं, जिनके दिखते ही तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए, इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इसी पर चर्चा करेंगे। Learn more about your ad choices. Visit megap...

20: प्लाज्मा थेरेपी 15.07.2020

कोविड-19 से त्रस्त है दुनिया, मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन अच्छी खबर यह है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। चूंकि अभी इसकी कोई दवा या वैक्सीन नहीं है, ऐसे में कई तरह के विकल्प खोजे जा रहे हैं। इनमें एक विकल्प है प्लाज्मा थेरेपी। इसकी सफलता को देखते हुए दिल्ली में तो प्लाज्मा बैंक ही बना दिया गया है। यह क्या है और कितनी कारगर है, इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इस...

18: डॉक्टर्स डे | कोविड-19 | विशेषज्ञ वार्ता 01.07.2020

डॉक्टर्स डे पर एक सलाम उन सभी डॉक्टर्स के नाम, जो कोविड-19 ड्यूटी में दिन-रात एक करके मरीजों की सेवा कर रहे हैं। बॉर्डर पर तैनात सिपाहियों की ही तरह हम सभी को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं ये डॉक्टर्स। इन दिनों कैसी है दिनचर्या एक डॉक्टर की, उनके अनुभव क्या हैं और वे इस महामारी के बारे में क्या सोचते हैं, जानने की एक कोशिश इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल की। सुनें यह दिलचस्प...

17: मानसिक स्वास्थ्य | अवसाद | लक्षण | समाधान 24.06.2020

इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल मन की सेहत पर चर्चा करेंगी । शरीर में दर्द होता है या तकलीफ होती है तो हम डॉक्टर के पास जाते है मगर दिल बीमार होता है तो किसी को नहीं बताते क्योंकि हमारे समाज में मन की सेहत पर बात करना भी ठीक नहीं समझा जाता। मन को ठीक रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना शरीर का खयाल रखना। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

16: रक्तदान | जीवन बचाओ | अनुभवी सलाह 17.06.2020

इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल ब्लड डोनेशन पर चर्चा करेंगी। साथ ही एक्सपर्ट रक्तदान से जुड़ीं कई अहम जानकारियां देंगे। किसे ब्लड डोनेट करना चाहिए, किसे नहीं करना चाहिए या फिर क्या कोई बीमारी से पीड़ित व्यक्ति भी रक्त दे सकता है। ऐसे ही कई सवालों के जवाब आपको इस एपिसोड में मिलेंगे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

15: पुरुषों के स्वास्थ्य का महत्व | पुरुषों का स्वास्थ्य सप्ताह | प्रोस्टेट कैंसर | मधुमेह | तनाव 10.06.2020

जब हम पुरुषों की सेहत की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सिक्स पैक्स एब्स या माचो मैन टाइप इमेज आती है। पुरुषों को लेकर यह भी धारणा है कि वे ज्यादा स्ट्रॉन्ग होते हैं। हकीकत में ऐसा है नहीं। लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में पुरुषों की सेहत को लेकर इंदिरा और नेहा बात करेंगी | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

14: डॉ रोहिल्ला के साथ स्वच्छता का महत्व | विश्व पर्यावरण दिवस 03.06.2020

5 जून को वर्ल्ड एन्वायरन्मेंट डे है। एन्वायर्नमेंट को सुरक्षित रखने के लिए वाटर वेस्ट मैनेजमेंट और सैनिटाइजेशन का भी बड़ा महत्व है। लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में नेहा सेमवाल ने इसी विषय पर सवाल उठाएंगी और उनकी सहयोगी इंदिरा राठौर इस सन्दर्भ में बात करेंगी डॉ. सुरेश कुमार रोहिल्ला से, जो सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायर्नमेंट, दिल्ली में वाटर प्रोग्राम में सीनियर डायरेक्टर हैं। Learn more about your ad c...

13: पीसीओडी युवा महिलाओं को कैसे प्रभावित करता है? | मासिक धर्म | यौन स्वास्थ्य | जीवन शैली 27.05.2020

महिलाओं की बहुत आम समस्या है पीसीओडी, जो हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। अभी के समय में ये टीनएज लड़कियों में भी बहुत देखी जाने लगी है? क्या है इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं इस से बचाव, इसी पर है ये एपिसोड Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

12: मास्क का महत्व | कोरोनावायरस | संरक्षण | स्वास्थ्य 20.05.2020

लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात करेंगी मास्क्स के मेहत्व और सही इस्तमाल के बारे में।  Mask meaning in Hindi -  Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

10: मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता | आपके मासिक धर्म चक्र के दौरान आहार और व्यायाम विवरण 07.05.2020

लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल बता रही हैं कि पीरियड के दौरान साफ सफ़ाई कैसे रखें, अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें व व्यायाम करें. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

9: कोरोनावायरस के खिलाफ अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं | स्वास्थ्य खाद्य पदार्थ | व्यायाम 29.04.2020

लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल बता रही हैं कि कोरोना से बचने के लिए हम अपने खान-पान में कौन सी घरेलू चीजें जोड़ सकते हैं,जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं ,ताकि मजबूती से हम इस वायरस से लड़ पाएं । Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

8: घर पर फिट हो जाओ | लॉकडाउन | व्यायाम | मानसिक फिटनेस 22.04.2020

लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात करेंगे कि कैसे इस लॉक डाउन के बुरे दौर में भी अपने मन, शरीर और दिमाग को संतुलित रखा जाए, आइये सुनते हैं।  Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

7: एंटीबायोटिक दवाओं के खतरे | चिकित्सा सहायता | डॉक्टर की सलाह | दुष्प्रभाव 15.04.2020

मानते है कि आप बहुत समझदार है पर डॉक्टर नहीं। घर में अपने हिसाब से ही दवा लेना बहुत हानिकारक साबित हो सकता है? क्या है एंटीबायोटिक दवाओं का खतरा? आइये सुनते हैं इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा के साथ। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

6: सकारात्मक रहें | कोरोनावायरस | सकारात्मक सोच | सही तरह का रवैया 08.04.2020

कोरोना का आतंक जैसे जैसे बढ़ रहा है, हमारी सोच भी उतनी ही नकारात्मक होती चली जा रही है। घरों में मानो तन ही नहीं मन भी क़ैद सा हो गया है। तो अब इस सोच को सकारात्मक कैसे बनाया जाये? आइये सुनते हैं इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा के साथ।  Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

5: पैनिक शॉपिंग | कोरोनावायरस | लॉकडाउन | बाज़ार 02.04.2020

आज के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात कर रहे हैं 'पैनिक शॉपिंग' के बारे में। क्यों हमे पैनिक शॉपिंग से बचना चाहिए, क्यों ये इतना हानिकारक है और एक्सपर्ट्स का क्या कहना है इस बारे में, सुनिए इस एपिसोड में।  Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

4: असुरक्षित गर्भपात | गर्भावस्था | दुष्प्रभाव | डॉक्टर की सलाह 25.03.2020

आज के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात कर रहे हैं 'अनसेफ अबॉर्शन' के बारे में। क्या है इसके साइड इफेक्ट्स, क्यों ये इतना हानिकारक है और औरतों को कैसे अपना ध्यान रखना चाहिए, सुनिए इस एपिसोड में।  Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

2: कोरोनावायरस | महामारी | डब्ल्यूएचओ | व्हाट्सएप फॉरवर्ड 11.03.2020

आज के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात कर रहे हैं आजकल की दहशत 'कोरोना वायरस' के बारे में। सोशल मीडिया और Whatsapp पे चल रहे अफ़वाहों से बचें, और WHO के निर्देश मानें | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

Ouça o podcast Love you Zindagi no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos