Lallantop Baaja

किताबवाला

News HI ↓ 69 episódios

एक किताब कितने ideas, feelings और emotions से बनती है ये इसके लेखक से बेहतर कौन बता सकता है। तो किताबवाला में सौरभ द्विवेदी इन्हीं authors से जानेंगे इस सफर के बारे में बड़े विस्तार से। हर गुरुवार सिर्फ बाजा पर।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.thelallantop.com

Autor

Lallantop Baaja

Categoria

News

Site do podcast

www.thelallantop.com

Último episódio

21 de jun de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

ये हैं एक रुपए की तनख्वाह पर काम करने वाले आईएएस गजेंद्र हल्दिया: Ep 19 06.04.2023

किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए गजेंद्र हल्दिया के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक में उन पर लिखे निबंधों के लेखकों से बातचीत. जानिए किस प्रकार किताब 'द डिफिकल्टी ऑफ़ बीइंग गजेंद्र हल्दिया' के द्वारा गजेंद्र हल्दिया को उनके सहकर्मियों, परिवार के लोगो और पत्रकारों ने याद किया है. गजेंद्र हल्दिया ने कैसे हिंदुस्तान को पीपीपी मॉडल की बारीकियां सिखाई. जानिए एक रुपए की तनख्वाह पर काम करने वाले गजेंद्र किस तरह...

मृत्यु के आसपास के चुप का एहसास कराती तितली: Ep 18 30.03.2023

किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए सौरभ के साथ एक्टर और लेखक मानव कौल की बातचीत. ये बातचीत है मानव की किताब तितली को लेकर. किताब एक ऐसे शख्स के बारे में जो अपने बुरे दिनों या कहें की कोविड के सबसे बुरे दौर में डेनमार्क की एक लेखिका की किताब को पढता है और वो किताब जीवन को फिर से समझने और जीने के लिए एक सिरा पकड़ाती है. जानिए ये किताब तितली मृत्यु के आस पास की शांति, जिसे आप सन्नाटा नहीं कह सकते, के बा...

क्या है हिंदी लिखने, पढ़ने और बोलने वालों का संघर्ष?: Ep 17 23.03.2023

किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए सौरभ द्विवेदी ने डॉ. कुंदन यादव से उनकी किताब 'गँड़ासा गुरु की शपथ' के बारे में विस्तार से बात की. यह किताब बनारसी लहजे में लिखी गयी कहानियों का संग्रह है जो लेखक के जीवन में घटित कई घटनाओ और किस्सों को भी समेटे हुए है. इस एपिसोड में जानिए कुंदन यादव के अमेरिका में हिंदी पढ़ाने के अनुभव के बारे में और सुनिए क्यों आज भी हिंदी लिखने पढ़ने वालों का एक धड़ा कुंठा का शिकार...

आज के नज़रिये से प्रेमचंद: Ep 16 16.03.2023

किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए प्रेमचंद के कुछ अनकहे किस्से उन्ही की पोती और लेखिका सारा राय के द्वारा. इस एपिसोड में जानिए सारा राय के द्वारा लिखी गयी किताब रॉ अम्बर के बारे में. क्या है उनकी इस किताब में. इस किताब को लिखने की उनकी प्रेरणा क्या खुद उनके दादा और आधुनिक काल के सबसे उत्कृष्ट लेखक प्रेमचंद जी ही हैं. सुनिए इस किताब के शीर्षक रॉ अम्बर के पीछे का कारण और उसके अलावा सारा राय के द्वारा...

बनारस के हैरतअंगेज़ किस्से: Ep 15 02.03.2023

किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए किताब 'आग और पानी' के बारे में. सुनिए इसके लेखक व्योमेश शुक्ल और सौरभ द्विवेदी के बीच में मज़ेदार बातचीत को. जानिए बनारस का अल्हड़पन और इतिहास कैसे एक दूसरे से जुड़ा हुआ है. सुनिए कला और व्यक्तित्व का अनूठा संगम. कबीर, तुलसीदास, भारतेन्दु, किशन महाराज, सम्पूर्णानंद जैसे कई महान लोगों से जुड़े मज़ेदार किस्से.

नेहरू के चार संवाद जिसने बदला इतिहास: Ep 14 29.12.2022

किताबवाला के इस एपिसोड में सुनिए किस्सा लाहौर की दोपहर के एक तंग गलियों वाले दो मंजिला मकान से जुड़ा किस्सा. सुनिए उन दो लोगों के बीच की बातचीत से जुड़ी बातें जिन्हें 'क्रिएटर ऑफ हिस्ट्री' कहा गया. सुनिए नेहरू, जिन्ना के बीच हुई कई बहसों की कहानी. उस भाषण की कहानी जिसके लिए सरदार पटेल को सिर्फ पंद्रह मिनट का वक्त मिला था. संविधान के पहले संशोधन पर हुई संसद में बहस से जुड़ी बातें. जानिए एक किताब के बा...

नरेंद्र मोदी, प्रचारक से दुनिया के लोकप्रिय नेता बनने तक का सफर: Ep 13 15.12.2022

किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए एक नेता के तौर पर कैसे बढ़ा नरेंद्र मोदी का कद. जानिए कौन सी थी वो मानव त्रासदी जिसने बदल दी उनकी किस्मत. क्या है उनका उस त्रासदी से रिश्ता? संघ के प्रचारक से देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक नरेंद्र मोदी और बीजेपी से जुड़े किस्से. सुनिए दिलचस्प राजनीतिक कहानियों पर स्पष्टता से चर्चा.

जगजीत सिंह के अनसुने किस्से: Ep 12 25.11.2022

अपने पसंदीदा गायकों में से एक जगजीत सिंह की जिंदगी पर लिखी गई किताब 'कहाँ तुम चले गए' के बारे में सौरभ द्विवेदी ने बात की इसके लेखक वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल के साथ. राज्यसभा पे एक डाक्यूमेंट्री बनाने के बाद भी किताब लिखना क्यों ज़रूरी था. सुनिए जब जगजीत के दो डाई हार्ट फैंस ने उनसे जुड़ी स्मृतियाँ साझा की.

राहगीर- कैसा कुत्ता है: Ep 11 04.11.2022

गिटार खरीदते ही नौकरी छोड़ देने वाले राहगीर को कहाँ से मिली इंस्पिरेशन. सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग गानों के बाद पॉपुलर हुए राहगीर अपने आप क्यों नहीं मानते हैं गायक? किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए आखिर क्यों घूम रहे हैं राहगीर? गाँव, बरगद, नीम और खेत को अपने हर गाने और कविताओं में समाहित रखने वाले राहगीर से उनकी जिंदगी और किताब के बारे में हुई ये बात सुन के आपको बहुत कुछ जानने और सीखने को मिलने वाला...

सचिन तेंदुलकर को क्यों लग रहा था पाकिस्तान जाने से डर: Ep 10 13.10.2022

क्या है उस आखिरी इंकार वाली कहानी जिसने हिंदुस्तान पाकिस्तान के विभाजन को तय कर दिया था. जानिए गाँधी जी के दूत पत्रकार से मोहम्मद अली जिन्ना के बीच की बातचीत जिसने बटंवारे तय कर दिया था. जानिए क्यों कह दिया था गाँधी जी ने कि जिन्ना पागल हो गए हैं. क्या है वो मकान के एक हिस्से में गड़े हुए हीरे जेवरात की कहानी, जिसकी कीमत आग दो सौ ढाई सौ करोड़ होगी. सुनिए किताब 'स्कार्स ऑफ़ 1947: रियल पार्टीशन स्टोरीज़...

सलमान, शाहरुख और आमिर की असली कहानियां: Ep 09 11.10.2022

किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए राजीव गाँधी से मोदी 2.0 के दौर तक की पॉलिटिकल कहानियां, साथ ही अपने चहेते खान के असली किस्से.

सौरभ द्विवेदी के पसंदीदा राइटर अशोक पांडेय: Ep 08 03.10.2022

किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए रामपुर क्यों है अशोक पांडे के लिए खास. हिंदी ब्लॉगिंग का इतिहास और क्या मुश्किलें आईं इसकी शुरुआत में.

मनोज बाजपेयी ने शाहरुख के साथ एक्टिंग और अनुराग कश्यप के साथ झगड़े पर क्या बताया?: किताबवाला EP 07 23.09.2022

किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए क्या हुआ जब पटना में एक पुराने दोस्त ने कहा मनोजवा अब बदल गया है.

राजीव गांधी की मृत्यु के बाद सोनिया अमिताभ पर क्यों भड़की थीं, सौरभ के सामने खुलासा: किताबवाला EP 06 12.08.2022

किताबवाला के इस एपिसोड में जानें, जब अमिताभ बच्चन राजीव गांधी से मिलने गए तो क्या थी उनकी टिप्पणी.

पूर्व CAG विनोद राय ने खोल दिए टीम इंडिया के कई राज़: किताबवाला EP 05 05.08.2022

किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए क्या थे अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच विवाद या सिर्फ एक हवा थी.

नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मिनिस्टर रहे भूपेंद्र यादव ने बीजेपी के क्या राज खोले?: किताबवाला EP 04 28.07.2022

किताबवाला के इस एपिसोड में जानिए कैसे बनी बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी

इंदिरा गांधी से हेमवती नंदन बहुगुणा ने बंद कमरे में क्यों कही थी ये बात: किताबवाला EP 03 18.07.2022

जब हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ पूरी सत्ता थी तब उनकी जनता उनके साथ थी. जानिए पूरा किस्सा किताबवाला के इस एपिसोड में.

पॉलिटिकल थ्रिलर ढाई चाल में कैसे एक पत्रकार ने किया सच का पर्दाफाश: किताबवाला EP 02 18.07.2022

किताबवाला के इस ऐपिसोड में जिसकी पहली किताब पर बन रही वेबसीरीज और दूसरी में है भरपूर सस्पेंस.

किस मजबूरी में जिन्ना के आगे झुके नेहरू, किताब में खुलासा: किताबवाला EP 01 08.07.2022

एक ऐसी किताब जो आपको रूबरू कराएगी नेहरू, जिन्ना और भारत-पाकिस्तान विभाजन के अनकहे किस्सों से.

Ouça o podcast किताबवाला no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos