Express Audio

Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)

News HI ↓ 1000 episódios

सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का बड़ा एक्शन, अटैच की 97 करोड़ की संपत्ति | सुर्खियां | 18.April| 5 PM 18.04.2024

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है। बिजनेसमैन की 97 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने अटैच कर दी है। ईडी की मुंबई ब्रांच ने पीएमएलएल एक्ट के तहत शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति को अटैच किया है।जब्त की गई संपत्ति में शिल्पा शेट्टी के नाम का जुहू में स्थित एक बंगला भी शामिल है। वहीं पुणे में मौजूद एक बंगले के अलावा राज कुंद्रा के नाम के...

अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए भारतीय नागरिक की मौत | सुर्खियां | 18.April| 2 PM 18.04.2024

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले एक भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाना था। संघीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) विभाग ने बताया कि न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 57 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत के बारे में जानकारी दे दी गई है। साथ ही उसके परिजनों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। आईस...

बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प, छतों से फेंके गए पत्थर, कई लोग घायल | सुर्खियां | 18.April| 10 AM 18.04.2024

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी जुलुस के दौरान झड़पें हुईं। इस घटना में 20 लोग घायल हो गए। यह घटना शक्तिपुर इलाके में उस समय हुई जब रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इलाके के वीडियो में लोग अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते दिख रहे हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने...

नंगे पैर, सीने पर हाथ और… रामलला का सूर्य तिलक देख पीएम मोदी हुए भावुक, प्लेन में टैबलेट पर देखा ‘अद्भुत दृश्य’ | सुर्खियां | 17.April| 8:30 17.04.2024

रामनवमी के अवसर पर आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर में इस अभिषेक को अपने टैब पर देखा। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर नजर आए। उन्होंने अपने जूते उतारकर रखे हुए थे और एक हाथ अपने सीने पर लगाकर रामलला की आराधना में लीन नजर आए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक...

‘इलेक्टोरल बॉन्ड सबसे बड़ी उगाही की स्कीम’, राहुल-अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी पर बोला बड़ा हमला | सुर्खियां | 17.April| 5 PM 17.04.2024

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इंटरव्यू पूरा स्क्रिप्टेड था।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले प्रध...

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिए समाधान निकालने को कहा | सुर्खियां | 17.April| 2 PM 17.04.2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने आतंकवादियों को मारने के लिए सीमा पार करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कथित बयानों पर कहा कि अमेरिका इस मसले में बीच में नहीं पड़ेगा लेकिन उसने ‘‘भारत और पाकिस्तान को तनाव बढ़ाने से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने’’ का अनुरोध किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को संवाददाताओं स...

रामनवमी पर आज रामलला के मस्तक पर होगा अद्भुत सूर्य तिलक, दिखेगा खूबसूरत नजारा | सुर्खियां | 17.April| 10 AM 17.04.2024

दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीटों पर सत्तापक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि, एक साथ चुनाव लड़ने के बाद भी आप और कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर काफी दूर हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सात में से चार उम्मीदवार उतारे हैं और कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन, AAP के विधायको को केवल अ...

ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया दिल्ली का नंदनगरी इलाका, ASI की मौत; आरोपी ने खुद को भी मारी गोली | सुर्खियां | 16.April| 8:30 PM 16.04.2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नंदनगरी में एक शख्स ने दो लोगों को गोली मार और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना मीत नगर फ्लाईओवर की है। मृतक दिेनेश शर्मा दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे। घटना आज दोपहर करीब 11:45 बजे हुई जब मीत नगर फ्लाईओवर पर मुकेश नाम के शख्स ने अचानक से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।इस गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दि...

बालकृष्ण के बयान पर सुप्रीम कोर्ट बेहद नाराज, नहीं दी माफी, सुनवाई के बाद पहली बार रामदेव क्या बोले? | सुर्खियां | 16.April| 5 PM 16.04.2024

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले (patanjali misleading Ads Case) में आज (15 अप्रैल 2024) फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में आज हुई सुनवाई में एक बार फिर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को माफी नहीं मिली। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानुल्लाह की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि...

अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामलों में काफी वृद्धि हुई है | सुर्खियां | 16.April| 2 PM 16.04.2024

भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह “नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत” भर है। सांसद श्री थानेदार ने सोमवार को यहां नेशनल प्रेस क्लब में हुए संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, “आज मैं अमेरिका में हिंदुत्व पर हुए हमलों में काफी वृद्धि देख रहा हूं। ऑनलाइन और अन्य तरीकों से दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।''...

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच को गुजरात में मिले आरोपी | सुर्खियां | 16.April| 10 AM 16.04.2024

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शूटर गुजरात के भुज से से गिरफ्तार किए गए। मुंबई क्राइम ब्रांच को देर रात ये सफलता मिली। मुंबई पुलिस ने आशंका की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्धों को गुजरात के भुज जिले में पकड़ा गया था। गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध में अतिरिक्त विवरण का पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए...

अभी जेल में ही रहेंगे CM अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत, ED को भी जारी किया नोटिस | सुर्खियां | 15.April| 8:30 15.04.2024

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। कोर्ट ने 24 अप्रैल या उससे पहले जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट इस मामले पर 29 अप्रैल को फिर से सुनवाई करेगा।केजरीवाल की ओर से पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी और ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने दलीलें पेश कीं। सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि मैं आपके सामन...

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी, तमिलनाडु में लैंड होते ही पहुंचे अधिकारी | सुर्खियां | 15.April| 5 PM 15.04.2024

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों ने तलाशी ली है। वह चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दक्षिण भारतीय राज्य पहुंचे थे। खबर है कि वह केरल रवाना हो रहे थे। राहुल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए केरल की वायनाड सीट से मैदान में हैं। इस तरह का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है।चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को तमिलनाडु में उतरने के तुर...

इजराइल की ओर दागे ईरान के 80 से अधिक ड्रोन नष्ट किए | सुर्खियां | 15.April| 2 PM 15.04.2024

अमेरिका ने इजराइल पर ईरान द्वारा छोड़े गए 80 से अधिक ड्रोन और कम से कम छह बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। पेंटागन ने रविवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इसमें एक बैलिस्टिक मिसाइल और यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में नष्ट किए गए सात मानवरहित यान या ड्रोन शामिल हैं जिन्हें छोड़ने से पहले ही नष्ट कर दिया गया। ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं जिसे तेहरान ने...

ईरानी हमले का जवाब देगा इजराइल, ब्रिटेन का भी मिला साथ, जानें किस देश ने किसे दिया समर्थन | सुर्खियां | 15.APRIL | 10 AM 15.04.2024

1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर अचानक हमला कर दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। हमले में शीर्ष ईरानी सैन्य अधिकारी मारे गए। इसके बाद बीते दिन ईरान ने इजराइल पर हमला कर दिया। इस हमले को लेकर अमेरिका ने पहले ही चेतावनी दे दी थी। हालांकि, ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइल को इजराइल ने रोक दिया। बड़ी बात ये है अब इजराइल ईरान को उसी की भाषा में जबाव देने की तैयारी में है।ईरान के डायरेक्...

सुभाष चंद्र बोस की चिट्ठियों से खुले राज | सुर्खियां | 14.APRIL | 8:30 PM 14.04.2024

सुभाष चंद्र बोस आमतौर पर कभी भी बड़ी चिट्ठियां नहीं लिखते थे। लेकिन जब यही चिट्ठी नेहरू को लिखी जाती थी तो और छोटी हो जाया करती थी। कई बार तो नेहरू सुभाष दा को चार-चार चिट्ठियां लिखकर भेजते। तब जाकर सुभाष जवाब में नेहरू को एक चिट्ठी भेजते, वो भी चार लाइन की, लेकिन इस बार जो चिट्ठी लिखी गई उसमें ऐसा कुछ नहीं हुआ. नमस्ते...आज का सियासी किस्सा है नेहरू और सुभाष चंद्र बोस के बीच हुई तल्लखियों का. 28 म...

अर्श से सीधे फर्श पर बायजू रवींद्रन! एक साल में 17,545 करोड़ से 0 हुई नेट वर्थ | सुर्खियां | 14.APRIL | 7 PM 14.04.2024

भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका लगा है। जी हां, रवींद्रन की सारी दौलत खत्म हो गई है और उन्हें Forbes Billionaire Index से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले यानी साल 2023 में फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में उनकी नेट वर्थ 17,545 करोड़ रुपये (2.1 बिलियन) दिखाई गई थी। लेकिन लेटेस्ट 2024 इंडेक्स से उनकी नेट वर्थ जीरो है। आपको बता दें कि बायज...

आदर्श चुनाव आचार संहिता क्‍या होती है? | सुर्खियां | 14.APRIL | 6 PM 14.04.2024

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, तीसरे चरण में 7 मई को 94 सीटों पर, चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर, पांचवें चरण में 20 मई को 49 सीटों पर, छठे चरण में 25 मई को 57 सीटों पर और सातवें यानी आखिरी चरण में 1 जून को 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते ही आदर्श आचार सं...

इंद‍िरा को हटाने के बाद पीएम बनने के ल‍िए उलझ गए थे चरण स‍िंंह, मोराराजी देसाई, जगजीवन राम | सुर्खियां | 14.APRIL | 5 PM 14.04.2024

इंद‍िरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लागू क‍िया था और 1977 में अचानक चुनाव कराने की घोषणा कर दी थी। कई नेता उस समय भी जेल में ही थे। जो बाहर थे, वह भी खुलेआम राजनीत‍िक गत‍िव‍िध‍ि करने की स्‍थ‍ित‍ि में नहीं थे।इंद‍िरा गांधी ने जनवरी में चुनाव की घोषणा की और मार्च की तारीख दी। वक्‍त काफी कम था। इतने कम वक्‍त में नेताओं के ल‍िए कार्यकर्ताओं को तैयार करना, पैसे जुटाना आदि काम मुश्‍क‍िल था। ऐसे में जेपी क...

जब चूड़ी बेचने वाले और हलवाई के बीच हुआ चुनावी मुकाबला | सुर्खियां | 14.APRIL | 4 PM 14.04.2024

1920 में दिल्ली निवासी अब्दुल माजिद ब्रिटिश सरकार की नज़र में आये। वह ऐसे व्यक्ति थे जिनका प्रशासन के रडार पर आना सामान्य बात नहीं थी। माजिद की मिठाई की दुकान थी। उन्हें कुछ लोग हलवाई भी कहते थे।माजिद ब्रिटिश सरकार की नजर में कैसे आ गए थे? दरअसल, माजिद ने नवंबर 1920 के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके विरोध में कुछ वकील और एक चूड़ी बेचने वाला खड़ा था। सरकार ने पहले तो माजिद और चूड़ी विक्...

जब पत्‍नी के ल‍िए ट‍िकट मांग रहे थे हेमवती नंदन बहुगुणा, भड़क गए थे चरण सिंह | सुर्खियां | 14.APRIL | 3 PM 14.04.2024

यह आपातकाल के बाद का पहला चुनाव (1977) था। तमाम नेता जेल में बंद रहे थे। द‍िवंगत प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी उनमें से एक थे। जब वह जेल से छूटे तो एक राजनीत‍िक पार्टी बनाने की चर्चा जोरों पर थी। कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ने के ल‍िए तैयार थे। जयप्रकाश (जेपी) ने कांग्रेस (संगठन), समाजवादी, जनसंघ और कुछ अन्‍य लोगों को लेकर पार्टी बनाने की बात की थी। लेक‍िन, चंद्रशेखर इसे लेकर उस समय कोई रुच‍ि...

अर्श से सीधे फर्श पर बायजू रवींद्रन! एक साल में 17,545 करोड़ से 0 हुई नेट वर्थ | सुर्खियां | 14.APRIL | 1 PM 14.04.2024

भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका लगा है। जी हां, रवींद्रन की सारी दौलत खत्म हो गई है और उन्हें Forbes Billionaire Index से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले यानी साल 2023 में फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में उनकी नेट वर्थ 17,545 करोड़ रुपये (2.1 बिलियन) दिखाई गई थी। लेकिन लेटेस्ट 2024 इंडेक्स से उनकी नेट वर्थ जीरो है। आपको बता दें कि बायज...

जब लोकसभा चुनाव के वक्‍त Election Commission के ख‍िलाफ सड़कों पर उतरी थी BJP | सुर्खियां | 14.APRIL | 2 PM 14.04.2024

आज व‍िपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है क‍ि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में चुनाव आयोग (Election Commission) व अन्‍य संवैधान‍िक संस्‍थाओं की गर‍िमा का हनन हो रहा है। इस लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा है और आम आदमी पार्टी लगातार ईडी के ख‍िलाफ सड़कों पर उतरी हुई है। जब बीजेपी व‍िपक्ष में थी तो वह भी ऐसे ही आरोप लगाती रही थी। बीजेपी नेताओं ने ‘चुनाव आयोग को शेषण से बचाओ’ जैसे नारे भी लगाए थे।अक्‍तूबर, 1990 की...

आपातकाल लगाने के बाद इंदिरा गांधी अपने विरोधियों के निशाने पर आ गई थीं | सुर्खियां | 14.APRIL | 12 PM 14.04.2024

साल 1975 में आपातकाल लगाने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने विरोधियों के निशाने पर आ गई थीं। हजारों लोगों की जेल, पत्रकारों पर लगने वाले प्रतिबंधों ने उनके खिलाफ एक ऐसा माहौल तैयार किया कि 1977 में हुए चुनाव में उन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस का हर दिग्गज उस चुनाव में अपनी सीट गंवा बैठा। लेकिन ये इंदिरा की कांग्रेस थी जिसने हारना नहीं बल्कि लड़कर फिर खड़ा होना सीखा था।...

जब बोस ने नेहरू से पूछा, आखिर आप हैं कौन?| सुर्खियां | 14.APRIL | 10 AM 14.04.2024

सुभाष चंद्र बोस आमतौर पर बहुत बड़ी चिट्ठी नहीं लिखते थे। फिर जब ये चिट्ठी नेहरू के लिए लिखी गई हो तो थोड़ी और छोटी हो जाया करती थी। कई बार तो नेहरू बोस को चार-चार चिट्ठियां लिखते। तब जाकर बोस जवाब में नेहरू को एक चिट्ठी भेजते, वह भी चार लाइन की, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। 28 मार्च 1939 को जब बोस, नेहरू को चिट्ठी लिखने बैठे तो लिखते ही गए। जब यह चिट्ठी प्रिंट हुई तो उन दिनों इसके लिए कुल 27 पन्ने ख...

Ouça o podcast Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos