Express Audio

Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)

News HI ↓ 1000 episódios

सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

जिंदा है गोल्डी बरार, गोलीबारी में अफ्रीकी नागरिक की हुई मौत, US पुलिस ने बताई सच्चाई | सुर्खियां | 2 May| 2 PM 02.05.2024

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मास्टरमाइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड की हत्या नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक वह अभी भी जिंदा है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में एक अफ्रीकी शख्स की मौत हुई है। वह गोल्डी बरार जैसा दिखाई देता है। जानकारी के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उसी समय वहां से गुजर रहे एक पंजाबी शख्स ने गोल्डी बरार की हत्या की बात फैला दी।

जिंदा है गोल्डी बरार, गोलीबारी में अफ्रीकी नागरिक की हुई मौत | सुर्खियां | 2 May| 10 AM 02.05.2024

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मास्टरमाइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड की हत्या नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक वह अभी भी जिंदा है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में एक अफ्रीकी शख्स की मौत हुई है। वह गोल्डी बरार जैसा दिखाई देता है। जानकारी के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उसी समय वहां से गुजर रहे एक पंजाबी शख्स ने गोल्डी बरार की हत्या की बात फैला दी।कुछ मीडिया र...

जिहाद की बात, रूस से ईमेल, गृह मंत्रालय की जांच जारी | सुर्खियां | 1 May| 8:30 PM 01.05.2024

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बुधवार को बम होने की सूचना से पूरे देश में खलबली मच गई है। जिहाद की बात से लेकर रूस से ईमल किये जाने जैसी बातों को सामने आने और ऐन चुनाव के समय इस तरह के धमकी मेल मिलने के पीछे कुछ लोगों ने साजिश की भी आशंका जताई है।बुधवार को तड़के करीब 4 बजे दिल्ली के कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी में जिहाद की बातें लिखी थीं स्कूलों की सूचना पर उच्चाधिका...

‘हमारे दिलों में जिहाद की आग है…’, दिल्ली-नोएडा के स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे मैसेज में क्या-क्या लिखा?| सुर्खियां | 1 May| 5 PM 01.05.2024

धवार की सुबह दिल्ली-नोएडा के स्कूलों के लिए अच्छी नहीं रही। स्कूलों में बच्चों तथा टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पहुंचने से पहले किसी ने ईमेल भेजकर कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। इससे हर तरफ दहशत वाली स्थिति बन गई। मैनेजमेंट ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी तो कुछ देर में पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और गहन तलाशी अभियान चलाया

रूस ने फिर किया यूक्रेन के ठिकानों पर हमला, ‘हैरी पॉटर कैसल’ तबाह, 5 की मौत | सुर्खियां | 1 May| 2 PM 01.05.2024

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है। इस बार रूस ने यूक्रेन के ओडेसा स्थित मशहूर इमारत हैरी पॉटर कैसल को निशाना बनाया है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है

DPS द्वारका समेत चार स्कूलों को बम से उड़ाने की सूचना से खलबली, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस | सुर्खियां | 1.May| 10 AM 01.05.2024

राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल समेत चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से खलबली मच ई। बुधवार की सुबह ईमेल और काल के जरिए बम होने की सूचना मिली। इसकी जानकारी होते ही मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

अश्लील वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बड़ा एक्शन, JDS की कोर कमेटी ने पार्टी से किया निलंबित | सुर्खियां | 30.April| 8:30 PM 30.04.2024

कर्नाटक में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो क्लिप्स वायरल हुई हैं। इसके बाद उनके निलंबन की मांग चल रही थी। अब जेडीएस ने उन्हें एसआईटी जांच पूरी होने तक के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। जेडीएस की कोर कमेटी की बैठक में ये फैसला हुआ है।

किस कंपनी ने बनाई कोविशील्ड, कितने ट्रायल के बाद मिली थी मंजूरी, क्या-क्या लगे आरोप? जानें सबकुछ | सुर्खियां | 30.April| 5 PM 30.04.2024

कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन के साइड इफेक्ट के तमाम दावों के बीच कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन के कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। कंपनी ने अदालती दस्तावेजों में पहली बार माना है कि कोविड-19 वैक्सीन के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी का दावा है कि ऐसे साइड इफेक्ट के मामलों की संख्या बहुत कम है।

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने लगे खालिस्तानी समर्थक नारे, खालसा दिवस समारोह में हजारों लोग थे मौजूद | सुर्खियां | 30.April| 2 PM 30.04.2024

कनाडा के टोरंटो में हो रहे खालसा दिवस समारोह में कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में खालिस्तान समर्थक नारे लगाए लगाए जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही पीएम ट्रूडो खालसा दिवस के अवसर पर अपने संबोधन के लिए मंच पर जाने वाले थे वहां मौजूद कुछ लोग खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाने लगे।

कोविशील्ड वैक्सीन से हो सकता है हार्ट अटैक! एस्ट्राजेनेका ने कबूली TTS की बात | सुर्खियां | 30.April| 10 AM 30.04.2024

कोरोना महामारी के दौरान लोगों को बीमार होने से बचाने के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगाई गई थी। इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में अदार पूनावाला के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया था। इसके बाद भारत समेत दुनियाभर के करोड़ों लोगों ने यह वैक्सीन लगवाई थी

‘इस्तीफा दो घंटे में हो गया मंजूर, अंदाजा लगाइए कि हमारी पार्टी कितनी तेज काम करती है’, अरविंदर सिंह लवली का तंज | सुर्खियां | 29.April| 8:3 29.04.2024

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आज बीजेपी नेता ने एक बड़ा खुलासा किया है। बीजेपी नेता ने दावा किया है कि उन्हें अश्लील वीडियो में भरी एक पेन ड्राइव पहले मिली थी, जिसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष को सूचित किया गया था। इस पूरे विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना का नाम सामने आ रहा है, जिसने कर्नाटक की सियासत में खलबली मचा दी है

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इंदौर से उम्मीदवार अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, BJP में हुए शामिल | सुर्खियां | 29.April| 5 PM 29.04.2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग से कुछ दिन पहले सूरत के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से बीजेपी प्रत्याशी की ऐतिहासिक निर्विरोध जीत हो गई थी। अब मध्य प्रदेश के इंदौर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने खुद ही अपना नामांकन वापस ले लिया और वे अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं,

भारत यात्रा टालने के बाद अब अचानक चीन जा रहे एलन मस्क, जानें आखिर क्या है इस कदम के मायने | सुर्खियां | 29.April| 2 PM 29.04.2024

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मस्क चीन के बीजिंग की यात्रा पर जा रहे हैं। चीन टेस्ला के लिए सबसे अहम है, क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला के लिए चीन दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। मस्क की अचानक चीन की यात्रा ने नए कयासों को पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मस्क चीन के टेस्ला से जुड़े अहम अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।बता दें कि एल...

कोलकाता में 29 अप्रैल को भीषण गर्मी, लेकिन ईडन गार्डन पर होगी चौके-छक्कों की बरसात? | खेल खबर | 29.April| 1 PM 29.04.2024

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 29 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी। केकेआर 8 में से 5 मैच जीतकर इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हालांकि, उसने अपने पिछले 5 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) 10 में से 5 मैच जीतकर इस वक्त पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

आरक्षण को लेकर अमित शाह के फर्जी वीडियो पर एक्शन में दिल्ली पुलिस | सुर्खियां | 29.April| 10 AM 29.04.2024

चुनावी दौर में फेक वीडियो की भरमार आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी वायरल हुआ था जिसमें वे आरक्षण को खत्म करने की बात करते नजर आ रहे थे। बीजेपी और गृह मंत्रालय दोनों ने ही इस वीडियो को फेक बताया है। दोनों की ही शिकायत पर अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक्शन लेते हुए FIR भी दर्ज कर ली है

जब पत्‍नी के ल‍िए ट‍िकट मांग रहे थे हेमवती नंदन बहुगुणा, भड़क गए थे चरण सिंह | सुर्खियां | 28.April| 8:30 PM 28.04.2024

चंद्रशेखर ने कहा क‍ि व‍िचार अच्‍छा है, पर अन्‍य नेताओं से म‍िलना सही रहेगा। दोनों साथ ही गए। चौधरी चरण सिंंह से भी मुलाकात हुई। चरण सिंह पार्टी बनाने की बात से बड़े उत्‍साह‍ित हुए।कुछ द‍िनों बाद पता चला क‍ि बाबू जगजीवन राम भी बात करना चाहते हैं। जाड़े की रात में चादर ओढ़े बहुगुणा और चंद्रशेखर चुपके से र‍िक्‍शे में बैठ कर जगजीवन राम के घर पहुंचे। इमरजेंसी हटी नहीं थी। सो, डर बना हुआ था। जगजीवन राम...

Inheritance Tax क्या होता है? कैसे और कहां लगाया जाता है | सुर्खियां | 28.April| 7 PM 28.04.2024

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर एक बयान दिया है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अमेरिका के शिकागो में विरासत कर की पैरवी करते हुए ऐसे ही कानून को भारत में लाने की वकालत की है।

जब अरुण जेटली ने लगाया था कुछ इसी तरह का टैक्‍स, भारी व‍िरोध के बाद मोदी सरकार को लेना पड़ा था वापस | सुर्खियां | 28.April| 6 PM 28.04.2024

nheritance Tax (व‍िरासत कर) से जुड़े सैम प‍ित्रोदा के एक बयान पर भारी चुनावी बवाल हो गया है (व‍िवाद जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अम‍ित शाह समेत पूरी भाजपा व‍िरोधी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। लेक‍िन, यह भी एक सच है क‍ि मोदी सरकार में ही व‍ित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में कुछ इसी तरह का एक कर लगाने के ल‍िए कानून में बदलाव क‍िया था।

जब पत्‍नी के ल‍िए ट‍िकट मांग रहे थे हेमवती नंदन बहुगुणा, भड़क गए थे चरण सिंह | सुर्खियां | 28.April| 4 PM 28.04.2024

चंद्रशेखर ने कहा क‍ि व‍िचार अच्‍छा है, पर अन्‍य नेताओं से म‍िलना सही रहेगा। दोनों साथ ही गए। चौधरी चरण सिंंह से भी मुलाकात हुई। चरण सिंह पार्टी बनाने की बात से बड़े उत्‍साह‍ित हुए।कुछ द‍िनों बाद पता चला क‍ि बाबू जगजीवन राम भी बात करना चाहते हैं।

सुधा मूर्ती की प्रेरक कहानी | सुर्खियां | 28.April| 5 PM 28.04.2024

सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। सुधा मूर्ति ने आठ उपन्यास लिखे हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं।सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं।

ज्योतिषी की भविष्यवाणी पर चुनाव लड़ गए शरद यादव | सुर्खियां | 28.April| 3 PM 28.04.2024

सियासी किस्से में आज बात उस किस्से की जब शरद यादव को राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़वाया गया वो भी एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी के आधार पर. नमस्ते...23 जून 1980 को एक विमान दुर्घटना हुई जिसमें सवार इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की मौत हो गई. इंदिरा के दो बेटे थे बड़े..राजीव जो आगे चलकर भारत के प्रधानमंत्री बने और छोटे संजय जो अमेठी से सांसद थे. लेकिन विमान दुर्घटना में संजय की मौत के बाद अमेठी...

वाजपेयी और सोनिया गांधी के राजनीतिक रिश्ते | सुर्खियां | 28.April| 2 PM 28.04.2024

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर मानते हैं कि राजनीतिक स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी एक थे और अब भी एक हैं.चंद्रशेखर मानते हैं कि सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री न बनकर कोई त्याग नहीं किया है और अगर वे प्रधानमंत्री बन जातीं तो उनकी सरकार अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना में बुरी साबित होती.उन्होंने अपने 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था...

इकीगाई किताब की प्रेरक बातें | सुर्खियां | 28.April| 1 PM 28.04.2024

अगर आप अपने हर दिन को एक अर्थ और नए आनंद के साथ जीना चाहते हैं तो इकिगाई नाम की यह पुस्तक निश्चित रूप से आपके लिए ही है. हम घड़ी के अलार्म की आवाज पर सुबह बिस्तर से उठते जरूर हैं, लेकिन अगर आपको किसी अपने से मिलना है, या कोई इंटरव्यू देना है, सैर-सापेट पर जाना है तो ये बातें हमें आनंद और उत्साह के साथ जागने और आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करती हैं.इकिगाई शब्द ‘इकि’ यानी जीवन और ‘गाई’ यानी महत्त्व से...

सुधा मूर्ती की प्रेरक कहानी | सुर्खियां | 28.April| 12 PM 28.04.2024

सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। सुधा मूर्ति ने आठ उपन्यास लिखे हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं।सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं।

जब पत्‍नी के ल‍िए ट‍िकट मांग रहे थे हेमवती नंदन बहुगुणा, भड़क गए थे चौधरी साब | सुर्खियां | 28.April| 10 AM 28.04.2024

चंद्रशेखर ने कहा क‍ि व‍िचार अच्‍छा है, पर अन्‍य नेताओं से म‍िलना सही रहेगा। दोनों साथ ही गए। चौधरी चरण सिंंह से भी मुलाकात हुई। चरण सिंह पार्टी बनाने की बात से बड़े उत्‍साह‍ित हुए।कुछ द‍िनों बाद पता चला क‍ि बाबू जगजीवन राम भी बात करना चाहते हैं। जाड़े की रात में चादर ओढ़े बहुगुणा और चंद्रशेखर चुपके से र‍िक्‍शे में बैठ कर जगजीवन राम के घर पहुंचे। इमरजेंसी हटी नहीं थी। सो, डर बना हुआ था। जगजीवन राम...

Ouça o podcast Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos