Express Audio

Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)

News HI ↓ 1000 episódios

सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

कौन है कनॉट प्लेस का मालिक? दुकानों का किराया कितना? जानें ‘दिल्ली के दिल’ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें | सुर्खियां | 25 May| 10 AM 25.05.2024

दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस (Connaught Place) देशभर में मशहूर है। देश-दुनिया से भारत आने वाले सैलानी कनॉट प्लेस यानी CP की सैर जरूर करते हैं। ना केवल भौगोलिक बल्कि इसका अपना सांस्कृतिक महत्व भी है। कमर्शियल एपिसेंटर कहे जाने वाली यह जगह पिछले कई सालों से राजधानी दिल्ली की पहचान है। 1929 में बने कनॉट प्लेस को ब्रिटिश राज के समय बनाया गया था

‘मैंने कभी नहीं कहा कि गाड़ी नहीं लूंगा, घर नहीं लूंगा’, यू टर्न वाले आरोप पर केजरीवाल | सुर्खियां | 24 May| 8:30 PM 24.05.2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय चुनावी प्रचार में व्यस्त चल रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटों पर उनकी तरफ से जोरदार प्रचार किया गया है। वे लगातार मीडिया से बात भी कर रहे हैं, कई इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक और इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है।

वोटिंग डेटा को सार्वजनिक करने की मांग को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनाव के बाद होगा फैसला | रुपया-पैसा | 24 May| 5 PM 24.05.2024

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए कह दिया है कि वोटिंग डेटा को सार्वजनिक करने की मांग पर चुनाव के बाद फैसला लिया जाएगा। असल में ये मांग की जा रही थी कि हर चरण में जो वोटिंग होती है, उसका सारा डेटा सार्वजनिक किया जाए और चुनाव आयोग उसे अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करे।

ब्रिटेन में आम चुनाव की घोषणा, ऋषि सुनक ने की संसद भंग करने की सिफारिश | सुर्खियां | 24 May| 2 PM 24.05.2024

ब्रिटेन में संसदीय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। देश में 4 जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान होगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने आम चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। हालांकि, कैबिनेट की माटिंग से पहले इस बात की चर्चा तेज थी कि मीटिंग में जल्द ही संसदीय चुनाव कराने पर सहमति बन सकती है

‘खून-खराबा तत्काल बंद करें…’, नंदीग्राम में बुजुर्ग की हत्या पर ममता बनर्जी को राज्यपाल ने लिखी चिट्ठी | सुर्खियां | 24 May| 10 AM 24.05.2024

पश्चिम बंगाल में हिंसा और गवर्नर-मुख्यमंत्री विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई। अब इस मामले पर गवर्नर सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कार्रवाई करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

बिभव में मुझे 7-8 थप्पड़ मारे और पैर पकड़कर घसीटा: स्वाति मालीवाल | सुर्खियां | 23 May| 8:30 PM 23.05.2024

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में 13 मई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनके सहयोगी बिभव कुमार ने उन पर हमला किया था, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास पर मौजूद थे।स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं 13 मई को सुबह करीब 9 बजे केजरीवाल के आवास पर गई थी

माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतज़ार कर रहा हूं – अरविंद केजरीवाल | सुर्खियां | 23 May| 5 PM 23.05.2024

स्वाति मालीवाल मामले में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार शाम अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी संदर्भ के दावा किया था कि दिल्ली पुलिस उनके बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ के करेगी लेकिन अब खबरों है कि आज दिल्ली पुलिस सीएम आवास नहीं जाएगी और न ही मुख्यमंत्री के माता-पिता के बयान दर्ज किए जाएंगे। जब भी दिल्ली पुलिस को जरूरत महसूस होगी तो वो उनके माता-पिता...

ब्रिटेन में आम चुनाव की घोषणा, ऋषि सुनक ने की संसद भंग करने की सिफारिश | सुर्खियां | 23 May| 2 PM 23.05.2024

ब्रिटेन में संसदीय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। देश में 4 जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान होगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने आम चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। हालांकि, कैबिनेट की माटिंग से पहले इस बात की चर्चा तेज थी कि मीटिंग में जल्द ही संसदीय चुनाव कराने पर सहमति बन सकती है।

सेना भी कर रही अपना सर्वे, क्या अग्निवीर योजना को लेकर होने वाला है बड़ा फैसला? | सुर्खियां | 23 May| 10 AM 23.05.2024

देश में जब से अग्निवीर योजना लागू हुई है, इस पर जमकर बहस देखने को मिल रही है। आलम ये है कि इंडिया गठबंधन ने तो चुनावी मौसम में इस योजना को ही खत्म करने की कसम खा ली है। राहुल गांधी तो दो टूक कह चुके हैं कि हम इस योजना को सत्ता में आते ही कूड़ेदान में फेंक देंगे।

पुणे मामले में नाबालिग आरोपी के पिता को 5 दिन की पुलिस कस्टडी, कोर्ट में फेंकी गई थी स्याही | सुर्खियां | 22 May| 8:30 PM 22.05.2024

पुणे पोर्शे हिट एंड रन केस में कोर्ट नाबालिग आरोपी के पिता को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने इन पांच दिनों में आरोपी के पिता से कई अहम बिंदुओं को लेकर पूछताछ करेगी।

स्वाति मालीवाल का बयान ‘पार्टी के बड़े नेता ने मुझे फोन किया… पर्सनल फोटो लीक करने का दबाव’ | सुर्खियां | 22 May| 5 PM 22.05.2024

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर पार्टी पर सवाल खड़े किए और हैं पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता के फोन कॉल का हवाला देते हुए आरोप लगाए हैं।सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस में मारपीट के आरोप लगाए थे।अब सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि उन्हें पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कॉल आया था और...

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर UNSC में रखा गया मौन, जानें क्यों भड़का इजरायल? | सुर्खियां | 22 May| 2 PM 22.05.2024

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रेश में हुई मौत की खबर दुनियाभर में चर्चा में है। भारत सहित कई देशों ने राजकीय शोक का भी ऐलान किया है। इस मामले पर सबसे ज़्यादा चर्चा इजरायल की प्रतिक्रिया को लेकर भी हुई

सिंगापुर से भारत पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट, मिले 324 मामले, इस राज्य में सबसे ज्यादा केस | सुर्खियां | 22 May| 10 AM 22.05.2024

कोरोनावायरस के पूरे देश में अब तक 324 नए केस सामने आए हैं, जिसमें से 290 केस कोरोना के नए वेरिएंट KP.1 KP.2 के हैं। बता दें कि KP.1 कोरोना के जेएन 1 ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक सब वेरिएंट है, जिसने सिंगापुर में काफी तबाही मचाई थी। अब तक भारत में KP.1 वेरिएंट के करीब 34 मामले सामने आए हैं।

‘CM केजरीवाल से न थी ऐसी उम्मीद’, स्वाति मालीवाल से बातचीत के बाद LG वीके सक्सेना का बड़ा बयान | सुर्खियां | 21 May| 8:30 PM 21.05.2024

दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP आए दिन नए विवादों में घिरती जा रही हैं। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ, सीएम आवास में अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव द्वारा हुई कथित मारपीट की घटना ने पार्टी की काफी किरकिरी कराई है। इस मुद्दे पर अब दिल्ली के उपराज्यपाल डॉक्टर वीके सक्सेना ने भी स्वाति मालीवाल से फोन कर बातचीत की है और सीएम आवास में हुए इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है

‘कौन होगा PM मोदी का वारिस? केजरीवाल के आरोप के बाद महाराजगंज की रैली में प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब | सुर्खियां | 21 May| 5 PM 21.05.2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी एक टिप्पणी की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योगी जी दिल्ली आए थे और उन्होंने मुझे बहुत गालियां दी। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि उनके असली दुश्मन तो बीजेपी में ही है

इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच शुरू, जानें किस अधिकारी को सौंपा गया जिम्मा | सुर्खियां | 21 May| 2 PM 21.05.2024

ईरान ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर कैश में मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी ने एक हाई रैंकिंग प्रतिनिधिमंडल को सौंपी है। जांच के लिए प्रतिनिधिमंडल क्रैश साइट पर पहुंचा और उसने जांच शुरू कर दी है।

इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच शुरू, जानें किस अधिकारी को सौंपा गया जिम्मा | सुर्खियां | 21 May| 10 AM 21.05.2024

ईरान ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर कैश में मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी ने एक हाई रैंकिंग प्रतिनिधिमंडल को सौंपी है। जांच के लिए प्रतिनिधिमंडल क्रैश साइट पर पहुंचा और उसने जांच शुरू कर दी है

पांचवे फेज में देश के 8 राज्यों में वोटिंग हुई, बंगाल में BJP और टीएमसी समर्थक आपस में भिड़े | सुर्खियां | 20 May| 8:30 PM 20.05.2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान जारी है। यह दौर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला करेगा। 49 सीटों पर होने वाले चुनाव में 82 महिलाओं समेत कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं।

भारत की दीप्ति जीवनजी ने जापान में रचा इतिहास; पैरा विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला ट्रैक गोल्ड मेडल | सुर्खियां | 20 May| 5 PM 20.05.2024

भारत की दीप्ति जीवनजी ने जापान के कोबे में 20 मई 2024 को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर T20 रेस में 55.07 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। दीप्ति जीवनजी ने इसके साथ ही पेरिस में ओलंपिक के बाद होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए भी कोटा हासिल किया

जिस हेलिकॉप्टर में सवार थे ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी उसका अमेरिका से क्या है कनेक्शन? | सुर्खियां | 20 May| 2 PM 20.05.2024

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। दुर्घटना के करीब 18 घंटे बाद जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो वहां किसी के भी जिंदा होने का कोई सबूत नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में रईसी की मौत हो गई है। हादसा अजरबैजान के घने और पहाड़ी इलाके में हुआ है।

हेलिकॉप्टर हादसे में हुई ईरानी राष्ट्रपति की मौत! स्थानीय मीडिया का दावा | सुर्खियां | 20 May| 10 AM 20.05.2024

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के 16 घंटे बीतने के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है। ईरान की स्थानीय मीडिया ने ये रिपोर्ट दी है। तुर्की के ड्रोन ने एक हीट सोर्स का पता लगाया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम वहां पहुंची।तुर्किश ड्रोन ने ईरान के अधिकारियों के साथ उस जगह के संबंध में जानकारी साझा की। उसके बाद उस जगह की भौगोलिक स्थिति का सटीक पता लगाया गया।

कौन है कनॉट प्लेस का मालिक? दुकानों का किराया कितना? जानें ‘दिल्ली के दिल’ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें | सुर्खियां | 19 May| 8:30 PM 19.05.2024

दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस (Connaught Place) देशभर में मशहूर है। देश-दुनिया से भारत आने वाले सैलानी कनॉट प्लेस यानी CP की सैर जरूर करते हैं। ना केवल भौगोलिक बल्कि इसका अपना सांस्कृतिक महत्व भी है। कमर्शियल एपिसेंटर कहे जाने वाली यह जगह पिछले कई सालों से राजधानी दिल्ली की पहचान है।

टैक्स की बचत करने का इंतजाम ये पॉडकास्ट | सुर्खियां | 19 May| 7 PM 19.05.2024

अपनी कमाई पर कानून के हिसाब से आयकर भरना सबके लिए जरूरी है. लेकिन इनकम टैक्स के नियमों में ही आपके लिए कानूनी तौर पर टैक्स की बचत करने का इंतजाम भी किया गया है. अगर आप अपनी बचत को सही ढंग से निवेश करते हैं, तो इन नियमों का फायदा उठाकर अपनी टैक्स देनदारी कम कर सकते हैं. टैक्स बचाने के लिहाज से निवेश के विकल्पों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है,

टीवी, बॉलीवुड से राजनीति में आए चेहरे | सुर्खियां | 19 May| 6 PM 19.05.2024

लोकसभा चुनाव 2024 अपने चरम पर है और चार फेज की वोटिंग पूरी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) हो या कांग्रेस,सभी राजनीतिक दल चुनावों में जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी ने इस बार कई नए चेहरे चुनावों में उतारे हैं और उनमें से एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

अरावली की पहाड़ियों पर खनन बैन | सुर्खियां | 19 May| 5 PM 19.05.2024

दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रंख्ला अरावली भारत में हैं.लेकिन इंसानों की भौतिकवादी सोच ने इन पर्वत श्रंख्लाओं को खत्म करने में अपनी सबसे अहम भूमिका निभाई है.अरावली पर्वत श्रंख्ला में खनन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए हरियाणा,राजस्थान,गुजरात और दिल्ली में हो रही माइनिंग पर क्या एक्शन लिया है आइए बताते हैं

Ouça o podcast Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos