Express Audio

Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines)

News HI ↓ 1000 episódios

सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां है आपके लिए। यहां सुनिए दिनभर की हर बड़ी खबर मिनटों में।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

राहुल गांधी को मानहानि मामले में बेंगलुरु की अदालत ने दी जमानत | 7 JUNE | सुर्खियां | 5 बजे 07.06.2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में बेंगलुरु की एक अदालत जमानत दे दी है। वह आज सुबह ही यहां पहुंचे थे। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने कांग्रेस पर समाचार पत्रों में कथित रूप से झूठे विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाया था, इस ही मामले में राहुल गांधी कोर्ट के सामने पेश हुए थे। अदालत ने इस मामले में एक जून को सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार को जमानत दे दी थी।

अमेरिकी क्रिकेट का सुनहरा दौर, पाकिस्तान को हराकर भारत से आगे निकाला | 7 JUNE | खेल-खबर | 1 बजे 07.06.2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर उलटफेर किया। इस जीत के साथ अमेरिका ग्रुप-ए में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में गुरुवार (6 जून) को अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली जमानत, मानहानि मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने दिया फैसला | 7 JUNE | सुर्खियां | 2 बजे 07.06.2024

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का होटल बदल दिया है। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के न्यूयॉर्क में टीम के सदस्यों के क्रिकेट स्टेडियम से दूर रहने पर असंतोष जाहिर किया था

टॉप 5 शोज की लिस्ट से बाहर हुआ ‘झनक’, TMKOC ने बनाई अपनी जगह | 7 JUNE | पर्दे की बात | 12 बजे 07.06.2024

हिंदी टेलीविजन सीरियल की इस हफ्ते की टीआरपी क्या रही, किसे कितनी रेटिंग मिली, इसका रिपोर्ट कार्ड आ चुका है। टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है और हर बार की तरह रूपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ इस बार भी नंबर 1 पर है

संसद भवन में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर घुसने की कोशिश कर रहे थे तीन मजदूर, CISF ने किया गिरफ्तार | 7 JUNE | सुर्खियां | 10 बजे 07.06.2024

संसद भवन में फर्जी आधार कार्ड से घुसने की कोशिश को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CISF के जवानों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सभी की नजरें नई सरकार के गठन पर है।

मोदी कैबिनेट 3.0 में फिर रिपीट को सकते हैं पुराने मंत्री, स्मृति इरानी और राजीव चंद्रशेखर को मिल सकता है एक और मौका | 6 JUNE | सुर्खियां | 8 06.06.2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हो रही बीजेपी की मीटिंग समाप्त हो गई है। इस बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

मोदी सरकार के ‘किंगमेकर’ चंद्रबाबू नायडू हैं अरबों के मालिक | 6 JUNE | रुपया-पैसा | 7 बजे 06.06.2024

लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 आने के बाद, जो दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- पहला नीतीश कुमार और दूसरा चंद्रबाबू नायडू। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू फिलहाल बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए किंगमेकर की भूमिका में हैं। आंध्र प्रदेश में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लज़ने वाली टीडीपी वहां सत्ता में आ गई है।

इस अमेरिकी को बनाएं कप्तान, इन खिलाड़ियों को भी कर सकते हैं अपनी ड्रीम 11 में शामिल | 6 JUNE | खेल-खबर | 6 बजे 06.06.2024

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगी। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रराएरि स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले जीत हासिल करना चाहेगा। बाबर आजम ने मैच से पहले कहा कि किसी को भी पिच के बारे में अंदाजा नहीं है

बसपा थोड़ी भी कमजोर होती तो यूपी में ये 16 सीटें भी हार जाती BJP, मायावती ने ऐसे बिगाड़ा सपा-कांग्रेस का खेल | 6 JUNE | सुर्खियां | 5 बजे 06.06.2024

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के परिणामों पर गौर करें तो बसपा ने 16 सीटों के नतीजों को प्रभावित किया है। जहां बसपा को BJP और उसके सहयोगी दलों के जीत के अंतर से ज्यादा वोट मिले हैं। इनमें से 14 सीटें BJP ने और 2 सीटें आरएलडी और अपना दल ने जीती हैं। इन सभी सीटों की जानकारी हम आपको देंगे लेकिन उदाहरण के तौर पर कहानी को उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से समझते हैं, जहां सपा ने इंडिया अलायंस के तहत यह सीट...

Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल क्यों बोले- आम आदमी की ताकत को कभी कम नहीं आंकना चाहिए | रुपया-पैसा | 3 बजे 06.06.2024

लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद अब NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब 8 जून को हो सकता है।इस समारोह में श्रीलंका, बांग्लादेश से मेहमान भारत आएंगे

रोहित शर्मा ने तोड़ा बाबर आजम और क्रिस गेल का रिकॉर्ड, विराट कोहली को रास नहीं आई ओपनिंग | खेल-खबर | 1 बजे 06.06.2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपन करने के लिए आए। आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार विराट कोहली ने भारत के लिए ओपन किया, लेकिन ओपनिंग उन्हें रास नहीं आई और वो आयरलैंड के खिलाफ 5 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

कांग्रेस जोड़-तोड़ की कोशिश में नहीं, TMC और शिवसेना बनाना चाहते हैं सरकार, आगे क्या हो सकता है? | सुर्खियां | 8 बजे 06.06.2024

लोकसभा चुनाव-2024 का परिणाम सामने है। NDA के पास 293 की संख्या के साथ बहुमत है तो वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA के पास 234 की संख्या है। दोनों दलों की कल एक अहम बैठक हुई। NDA की ओर से देश के नाम सरकार बनाने का संदेश गया और एक बार फिर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की घोषणा की गई

बसपा के पतन के बीच दलितों का एक नया सितारा उभरा, नगीना से चंद्रशेखर आजाद जीते | सुर्खियां | 8 बजे 05.06.2024

उत्तर प्रदेश में बसपा का पतन जारी है, लेकिन अब पार्टी के सामने एक नया चुनौती देने वाला आ गया है। वो हैं युवा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद, जिन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगीना अनुसूचित जाति-आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से 1.51 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है

पारिवारिक विरासत के नए चेहरे | सुर्खियां | 7 बजे 05.06.2024

विरासत और परिवारवाद हमेशा से राजनीति में चर्चा का केंद्र बना रहा है...लोकसभा चुनाव 2024 में भी ऐसे परिवार हैं जिनका कुनबा पहले से ही सत्ता में रहा है. बहुत सी पार्टियों ने ऐसे परिवार के सदस्यों को टिकट देने में खूब दिलचस्पी दिखाई और दिखाए भी क्यों ना.. क्योंकि पार्टी का हित जो इससे जुड़ा है. ऐसे कुछ युवा उम्मीदवार अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव के मैदान में थे. इनमें से...

एनडीए की बैठक से पहले JDU और TDP की प्रेशर पॉलिटिक्स | सुर्खियां | 5 बजे 05.06.2024

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद एनडीए के पास बहुमत तो है, लेकिन बीजेपी के पास अकेले बहुमत न होने के चलते उसके सहयोगी दलों यानी TDP और JDU की अहमियत बढ़ गई है

भारत-आयरलैंड मैच में किसका साथ देगी नासाउ की पिच, यहां न्यूयॉर्क की मौसम रिपोर्ट भी पढ़िये | सुर्खियां | 6 बजे 05.06.2024

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार 5 जून 2024 को टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर पॉल स्टर्लिंग की अगुआई वाली आयरलैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। आधा घंटा पहले यानी शाम 7:30 बजे टॉस होगा।IND vs IRE T20 Records, Head 2 Head: भारत बनाम आयरलै...

गर्मी में गला सूखा रहता है, राहत पाने के लिए इन 5 Drink का करते हैं सेवन तो तुरंत संभल जाये | हेल्थ की बात | 4 बजे 05.06.2024

बॉडी को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए कुछ जरूरी पोषक तत्वों की दरकार हमेशा रहती है। आयरन बॉडी के लिए जरूरी खनिज है जिसकी हमारी बॉडी को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यकता होती है। आयरन

कहीं सिर्फ 48 वोटों से जीत तो कहीं 10 लाख का मार्जिन, जानें सबसे कम और ज्यादा हार जीत वाली सीटें | सुर्खियां | 2 बजे 05.06.2024

लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन्हें वोटों के लिहाज से सबसे बड़े मार्जिन की जीत हासिल हुई है तो महाराष्ट्र की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के रवीन्द्र वायकर ने सिर्फ 48 वोटों से जीत दर्ज की है। अभी तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक इस लोकसभा चुनाव में वोटों के लिहाज से ये सबसे छोटा मार्जिन है

मेलोनी से लेकर मोइज्जू तक, विदेशी नेताओं ने दी PM मोदी को बधाई | सुर्खियां | 1 बजे 05.06.2024

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी के नेृतृत्व में एनडीए गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ है और आने वाले दिनों में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने वाली है।

अयोध्या में बीजेपी की हार के बाद आखिर क्यों ट्रोल हो रहे हैं सोनू निगम? 1 कमेंट से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर हंगामा | पर्दे की बात | 12 बजे 05.06.2024

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी तीसरी बार केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि नतीजे थोड़े चौकाने वाले हैं। सबसे ज्यादा जिस लोकसभा सीट के रिजल्ट ने लोगों को हैरान किया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार हुई है।

मेलोनी से लेकर मोइज्जू तक, विदेशी नेताओं ने दी PM मोदी को बधाई | सुर्खियां | सुबह 10 बजे 05.06.2024

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी के नेृतृत्व में एनडीए गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ है और आने वाले दिनों में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने वाली है। इन सबके बीच पीएम मोदी के वैश्विक नेताओं से भी बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं,

देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी | सुर्खियां | रात 8:30 बजे 04.06.2024

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने जारी हैं. वोटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती लगातार जारी है. बारामूला से उमर अब्दुल्ला की हार हुई. बारामूला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद की जीत हुई. वहीं जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है.जयपुर से बीजेपी की मंजू शर्मा ने जीता मुकाबला.अब बात करते हैं बिहार की यहां की गया सीट से (HAM)के जीतनराम मांझी ने जीत का परचम लहराया

महंगाई का बड़ा झटका! अमूल के बाद मदर डेयरी ने महंगा कर दिया दूध, जानें अब किस रेट पर मिलेगा मिल्क | रुपया-पैसा | 4 june | 7 PM 04.06.2024

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के दूध के दाम (3 जून 2024) से बढ़ा दिए गए हैं। मदर डेयरी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह पिछले 15 महीनों में लागत में वृद्धि को बताया है। सभी प्रकार के दूध की कीमतों में वृद्धि सोमवार (तीन जून) से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ-साथ अन्य बाजारों में भी लागू हो गई है।गौर करने वाली बात है कि देश...

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी अमेरिका नहीं छोड़ेंगे पैट कमिंस, धोनी के पुराने साथी की टीम में होंगे शामिल | खेल खबर | 4 june | 6 PM 04.06.2024

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस के सितारे इन दिनों बुलंद है। अपने देश को दो फॉर्मेट का वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने अपनी आईपीएल टीम को भी फाइनल में पहुंचाया। अब कमिंस अमेरिका में है लेकिन इस बार वह कप्तान नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद भी पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया वापस नहीं जाएंगे

देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी | सुर्खियां | शाम 5 बजे 04.06.2024

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने जारी हैं. वोटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती लगातार जारी है. बारामूला से उमर अब्दुल्ला की हार हुई. बारामूला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद की जीत हुई. वहीं जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है.जयपुर से बीजेपी की मंजू शर्मा ने जीता मुकाबला.अब बात करते हैं बिहार की यहां की गया सीट से (HAM)के जीतनराम मांझी ने जीत का परचम लहराया....

Ouça o podcast Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos