Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episódios

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

26 de dez de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

अंधेरे के बरक्स उम्मीदों के उजाले - Hope Of Light (Duniya Mere Aage, 31 October 2022) 31.10.2022

दीये हमारे मार्गदर्शक होते हैं, क्योंकि जो कोई दीये को अपने पीछे रखते हैं, वे अपने मार्ग में अपनी ही छाया डालते हैं। सच तो यह है कि प्रकाश उस दाता की प्रतिकृति है और हम मानवों के लिए उसकी बहुत बड़ी नियामत है। दीपावली के पंच महोत्सव में दीयों की महत्ता बढ़ जाती है।

जोखिम की उड़ान - Emergency Landing Of Flights Due To Technical Defect In The Aircraft (31 October 2022) 31.10.2022

पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें सबसे अधिक स्पाइस जेट के विमान शामिल थे। कुछ मामलों में डीजीसीए ने स्पाइस जेट के खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाया है। अब इंडिगो में भी वैसी ही घटना हो गई। इसे लेकर विमान सेवाओं में यात्री सुरक्षा पर सवाल गहरे होने लगे हैं।

उम्मीदों के चक्रव्यूह में - Lottery System in India (Duniya Mere Aage, 28 October 2022) 28.10.2022

पांच या दस पैसे दो, एक पर्ची उखाड़ लो। उसको खोलने पर अगर उसमें दर्ज नंबर लाटरी के पोस्टर पर छपे नंबरों से मेल खा जाता, तो उस नंबर के संग छपे नोट का इनाम निकल आता। वरना टांय-टांय फिस्स। पिछले दिनों केरल के एक व्यक्ति की पच्चीस करोड़ रुपए की लाटरी निकलने की खबर आई थी। उस व्यक्ति के बारे में बताया गया कि उसकी माली हालत इतनी खस्ता थी कि उसने अपने बेटे की गुल्लक से पचास रुपए निकाल कर टिकट खरीदने के लिए प...

बेतुके बयान - Absurd Statements By Political Leaders (28 October 2022) 28.10.2022

यहां तक कि वे मजाक तो अपने प्रतिद्वंद्वी का बनाना चाहते हैं, मगर हंसी का पात्र वे खुद बन जाते हैं। फिर भी खुद को सही साबित करने की जिद नहीं छोड़ते। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भी केंद्र सरकार की खिल्ली उड़ाने की कोशिश में यही हो रहा है।

वर्तमान पर विश्वास के छोर – Belief and Culture (Duniya Mere Aage, 27 October 2022) 27.10.2022

जिंदगी की वास्तविकता कभी पास तो कभी दूर सहमी-सी खड़ी देखती रहती है। इन्हीं में से एक श्राद्ध पक्ष जीवन का एक पवित्र अंतराल माना जाता है, जिसमें पितरों को स्मरण करने की परंपरा है। पितृ पक्ष के अवसर पर हर वर्ष अनेक प्रवचन दिए जाते हैं। संस्कृति और कर्मकांड के जानकार आम जनों को खूब समझाते हैं। किसी युग में रचे शास्त्र अब संचार के शस्त्र हो गए हैं, जिन्हें जो चाहे उठाए और निजी तलवार की तरह घुमाए रखता ह...

हादसों की पटरी - Accidents While Crossing The Railway Tracks Carelessly (27 October 2022) 27.10.2022

दिल्ली के बादली इलाके में तीन मजदूर अपने घर की ओर लौटते हुए पटरियों को पार करने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। यह समझना मुश्किल है कि ट्रेन आने की न केवल आशंका, बल्कि पास पहुंचने के बावजूद उन्हें सिर्फ कुछ पल धीरज रखना जरूरी क्यों नहीं लगा और पटरी पार करने की हड़बड़ी क्यों सूझी! यह त्रासद घटना दूसरे तमाम लोगों के लिए एक सबक हो सकती है, मगर इसमें तीन लोगों की जान चली गई। फिर...

वक्त के रंगों में घुलते अर्थ - Meaning Of Colors (Duniya Mere Aage, 26 October 2022) 26.10.2022

फिर बच्चे जब स्कूल जाने लगते हैं, तब रंगों के अर्थ कुछ-कुछ समझ में आने लगते हैं। स्कूल में चित्रकला की कक्षा में चित्रों में रंग भरते-भरते रंगों का सौंदर्यबोध होने लगता है। जन्म दिन पर मिलने वाले हरे, लाल, नीले, पीले गुब्बारों के रंगों में खुशियों को अंदर तक महसूस किया जा सकता था, गर्मी की छुट्टियों में जब गर्मी बढ़ जाती और बाहर लू के थपेड़े पड़ने लगते थे, तब माता-पिता की नसीहत पर घर के अंदर ही रह कर...

राहत के बावजूद- Air Pollution In Delhi Worsens Even After Many Restrictions (26 October 2022) 26.10.2022

सीमित संख्या में ही सही, कुछ लोगों ने इस समस्या के चिंताजनक नतीजों को लेकर सोचना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि आमतौर पर दिवाली की रात जहां व्यापक प्रदूषण के चलते सबके लिए घातक बन जाती थी, वहीं इस साल इसमें थोड़ी राहत देखी गई। यों दिल्ली सरकार की ओर से सख्ती की घोषणा के बावजूद लोगों ने जम कर पटाखे जलाए और स्वाभाविक ही इसका असर वायु की गुणवत्ता पर नकारात्मक पड़ा, फिर भी अन्य सालों की अपेक्षा इस साल आ...

नफरत के खिलाफ - Action Against Those Spreading Hate (25 October 2022) 25.10.2022

अदालत ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस को इस बाबत नोटिस भी भेजा है कि उन्होंने नफरती भाषण देने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की। इन्हीं तीनों राज्यों में सबसे अधिक नफरती भाषण दिए गए हैं।

छूट जाने के डर से टूटती रफ्तार - Fear of Missing Out (Duniya Mere Aage, 25 October 2022) 24.10.2022

थकान काम के सिलसिले में की गई निरंतर यात्राओं से। एक यात्रा से निढाल वे दूसरी यात्रा के लिए तैयार रहते हैं। घबराहट जो अब तक हासिल किया उसे खो देने के डर से। यह सहज सवाल आया कि उन्हें सब कुछ सहज उपलब्ध है, फिर वे भयातुर क्यों हैं, तब जवाब था कि उनके लिए जीवन का दूसरा नाम भागते चले जाना है। जब वे रुकते हैं तो इस दौड़ में हार जाने का डर उन्हें सताने लगता है। वे जहां है, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने...

आभासी दुनिया का नशा - Addiction Of Smartphones (Duniya Mere Aage, 24 October 2022) 24.10.2022

कई बार तो लगता है कि अफीम और चाय की तरह यह भी एक नशा है। आज स्थिति यह है कि दुनिया की एक अच्छी-खासी आबादी को इंटरनेट की लत लग चुकी है। इस लत के शिकार लोगों का अनुपात दुनिया में मादक पदार्थ लेने वाली जनसंख्या से ज्यादा है। इंटरनेट का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है। यह धीरे-धीरे दुनिया के लिए भविष्य में आने वाली सार्वभौमिक समस्या के रूप में उभर रहा है।

राहत बनाम अवसर - FATF Removes Pakistan From Suspicious List (24 October 2022) 24.10.2022

गौरतलब है कि पेरिस में एक समीक्षा बैठक के बाद एफएटीएफ ने पाकिस्तान को संदिग्ध सूची से बाहर करने के फैसले पर अपनी सहमति दे दी। इसके बाद अब पाकिस्तान अपनी बिखर चुकी अर्थव्यवस्था की दशा को सुधारने के लिए वैश्विक स्तर पर आर्थिक लेनदेन में आ रही अड़चन को कम कर सकेगा।

अब नया सूरज निकलना चाहिए - How Social Media Changed the Lives! (Duniya Mere Aage, 21 October 2022) 21.10.2022

अब लोग इतने अधिक व्यावहारिक हो गए हैं कि न आ पाने की खबर देते हैं और भूले-भटके उस शहर पहुंच भी जाएं या इलाके में जाना हुआ तो हाल पूछने चले जाते हैं। बच्चों से इस विषय पर निबंध लिखवाया जा सकता है कि ‘मोबाइल के लाभ-हानि क्या हैं’, लेकिन रिश्तों के पलड़े में मोबाइल ने रिश्तों को बहुत अधिक औपचारिक भी बना दिया है।

लक्षित आतंक - Target Killing Of Migrant Workers and Kashmiri Pandits By Terrorists (21 October 2022) 21.10.2022

आम लोगों के बीच दहशत का माहौल है और कश्मीर पंडित करीब डेढ़ महीने से धरने पर भी बैठे हुए हैं कि उन्हें कश्मीर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने दिया जाए। मगर सरकार ने उन्हें वहीं रोक रखा है। दरअसल, कश्मीरी पंडितों के घाटी में पुनर्वास की मंशा से उन्हें नौकरियां दी गर्इं, उनके मुहल्ले आबाद किए गए, मगर जैसी सुरक्षा उन्हें मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पाई।

कर्म नहीं तो भाग्य कहां - From Karma to Destiny (Duniya Mere Aage, 20 October 2022) 20.10.2022

अगर आम लोगों से पूछा जाए कि वह क्या है तो अधिकांश मामलों में उत्तर यही आएगा कि भाग्य ईश्वर द्वारा निर्धारित होता है और जिसके भाग्य में जो लिखा होता है, वही होता है। वास्तव में अगर हम इसी अर्थ में भाग्य को मान लें तो फिर कर्म और प्रतिफल की पूरी व्यवस्था ही बाधित हो जाएगी। अगर हर व्यक्ति के साथ वही होता है जो उसके भाग्य में है तो फिर उसका अपना अधिकार, उसके होने का अर्थ ही समाप्त हो जाएगा और वह कठपुत...

कथनी बनाम करनी - The Truth About Right To Information Act (20 October 2022) 20.10.2022

विडंबना यह है कि सूचना का अधिकार कानून के लागू होने के डेढ़ दशक के बाद अब हालात ऐसे होते जा रहे हैं कि उसमें सरकारें इस नियम के तहत मांगी गई जानकारी देने में भी आनाकानी कर रही हैं। यह खबर एक संदर्भ हो सकती है कि दिल्ली के स्कूलों में कक्षा निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आरटीआइ कानून के तहत पूछे गए सवाल का जवाब तीन साल बाद भी नहीं मिलने पर भाजपा ने दिल्ली की ‘आप’ सरकार को घेरा है।

जीवन की सांध्य वेला में - Life in Old Age (Duniya Mere Aage, 19 October 2022) 19.10.2022

वृद्धजनों से हमें प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से सदैव मार्गदर्शन मिलता है। आयु तो एक संख्या भर है, उसका जीवन के प्रति दृष्टिकोण से भला क्या लेना देना। पर नहीं, कुछ लोग बार-बार यह कह कर कि अब आप बूढ़े हो चुके हैं, आपकी अवस्था ढल चुकी है, इसलिए भगवान का नाम लें और एक कोने में चुपचाप पड़े रहें, बुजुर्गों को यह अहसास दिलाते हैं कि आपने अपनी जिंदगी जी ली, अब दूसरों के जीवन में दखल मत दें। एक कोने में पड़े रहें,...

हादसों की उड़ान - Helicopter Crash In Kedarnath (19 October 2022) 19.10.2022

केदारनाथ में जिस जगह ताजा हादसा हुआ, वहां पहले भी हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। पिछले नौ सालों में उस इलाके में पांच हेलिकाप्टर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनमें चार मौसम की खराबी की वजह से हुर्इं। फिर जिस हेलिकाप्टर ने यात्रियों को लेकर उड़ान भरी, उसने इस जोखिम को गंभीरता से क्यों नहीं लिया, हैरानी की बात है।

नृत्य के उत्सव में मग्न सृष्टि - Celebrate the Dance (Duniya Mere Aage, 18 October 2022) 18.10.2022

इस संपूर्ण सृष्टि में ईश्वरीय यानी ब्रह्मांडीय नृत्य चल रहा है। इसका हरेक अणु और परमाणु नृत्य में लीन है। पृथ्वी अपनी धुरी पर नृत्य रत है। यह नृत्य का भाव आकाश के मेघ में है तो हवाओं के उल्लास में है। प्रकृति की लय और गति का नर्तन हमारी श्वास क्रिया, हृदय की धड़कन, कोशिकाओं में इलेक्ट्रान के चक्कर, ज्वार भाटा और ऋतुओं के परिवर्तन से होकर अनंत विस्तार में व्यक्त होता है।

युद्ध के मुहाने - Russia- Ukraine War Now a Threat For The World (18 October 2022) 18.10.2022

बीते कुछ दिनों के घटनाक्रम से यह आशंका पैदा हो गई है कि यह युद्ध कहीं दुनिया के अन्य देशों के बीच भी न फैल जाए।गौरतलब है कि हाल ही में रूस के क्रीमिया पुल के एक हिस्से को तबाह कर दिया गया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव ने गंभीर शक्ल अख्तियार कर ली थी। उस हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए थे और तभी इस बात की आशंका उभरी थी कि शायद हालात और बिगड़ें। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस...

रोशनी के रंगों का विस्तार - Festival of Lights (Duniya Mere Aage, 17 October 2022) 17.10.2022

दीपोत्सव आने वाला है और इसमें अभिव्यक्त सामूहिक खुशियों का अर्थ शानदार, महंगे आयोजन और कीमती वस्तुओं, कपड़ों, गहनों और पटाखों तक सीमित नहीं है। दरअसल, उत्सव के रूप में दीपोत्सव परंपरा का वह उज्ज्वल रूप है जो व्यक्ति की आतंरिक भावनाओं और सामाजिक मूल्यों से भी जुड़ा है।

कामयाबी के मोर्चे - INS Arihant, India's Most Powerful Submarine (17 October 2022) 17.10.2022

इस परीक्षण को इसलिए ज्यादा महत्त्व दिया जा रहा है कि इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता है। गौरतलब है कि आइएनएस अरिहंत रणनीतिक लिहाज से भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण पनडुब्बी है और जलक्षेत्र में युद्ध के मद्देनजर इसकी उपयोगिता जगजाहिर रही है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस मिसाइल का परीक्षण पूर्व निर्धारित सीमा तक किया गया।

अंतर्द्वंद्व की दीवारों के पार - Negligence of Self Love (Duniya Mere Aage, 14 October 2022) 14.10.2022

इंसान की जिंदगी के आखिरी पड़ाव तक यह निरंतर गतिशील रहता है। शुरुआती दौर से लेकर अपने अंतिम समय तक वह इस जीवन को इतना उलझा देता है कि चाह कर भी अपने द्वारा रचे गए चक्रव्यूह से निकल नहीं पाता। सामाजिक और निजी तौर पर इंसान ताउम्र सिर्फ सगे-संबंधियों और अपने परिवार को सामने रख कर जीवन में आगे बढ़ता है। वह यह भूल जाता है कि उसका स्वयं का भी एक अस्तित्व है, अपनी पहचान है, जिसके साथ वह इस धरा पर जन्मा है।

प्रदूषण पर पहरा - Measures To Control Pollution (14 October 2022) 14.10.2022

प्रदूषण पर पहरादशहरे के बाद हवाओं में नमी उतरनी शुरू हो जाती है, जिसके चलते धूल और धुएं की परत धरती की सतह के करीब सघन होने लगती है। इस वजह से हर साल दिल्ली में लोगों को सांस संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। कई बार स्कूल आदि बंद करने पड़ते हैं।लोगों को सुबह और शाम की सैर के लिए निकलने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सरकार का समय रहते सतर्क होना अच्छी बात है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने...

बदलाव की चिंता में एक क्षमा प्रार्थना - Promises of Good Days (Duniya Mere Aage, 13 October 2022) 13.10.2022

पिछली बार उन्होंने बारात सजाई थी तो सबके लिए ‘अच्छे दिन आने’ का उपहार देने का वादा किया गया था। इसके बाद इनके हर भाषण का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए न जाने कितने पत्थर तबीयत से उछाले गए, मगर आसमान में कोई सूराख नहीं हो सका। कवि दुष्यंत के शेर के सार्थक न हो पाने की त्रासदी डोलते हुए अपने इर्द-गिर्द घिरते हुए बेकारी, बीमारी, गरीबी और कर्जदारी के आसमान को अपना जान हमने गले से लगा रहने दिया। सुखद भ...

Ouça o podcast Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos