Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episódios

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

26 de dez de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

किसान की बात, सरकार ने मांगें नहीं मानी, तो एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे अन्नदाता (21 March 2023) 21.03.2023

संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन से वापस लौटते वक्त भी कहा था कि उसके लोग कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं, समय-समय पर सरकार के वादों की समीक्षा करते रहेंगे और अगर सरकार का रुख सकारात्मक नजर नहीं आएगा, तो वे वापस आंदोलन पर उतरेंगे।

प्रतिभा के पैमाने - Parameters of Success (Duniya Mere Aage, 21 March 2023) 21.03.2023

हम बच्चों को मशीन बनाने पर आमादा हैं, जिनसे सिर्फ सफलता की उम्मीद की जा रही है। बड़ा प्रश्न है कि हम असफलता के लिए क्यों तैयार नहीं हैं? जबकि यह स्वाभाविक है, मजबूती लाती है और जीने के कौशल सिखाती है।

मायाजाल में अभिव्यक्तियां - Dependency on Technology (Duniya Mere Aage, 20 March 2023) 20.03.2023

सच कहें तो गूगल ने हमें ‘स्टुपिड’ या बुद्धू बना दिया है। इसने हमारी स्मृति पर हमला कर उसे तगड़ी क्षति पहुंचाई है। लोग अब कुछ भी याद रखना नहीं चाहते। उन्हें पता है कि जो जानना है, वह गूगल कर पल में मालूम कर लेंगे। चूंकि पहले से कुछ भी जानना जरूरी नहीं रह गया है तो सोचना-विचारना और प्रश्न खड़े करना भी छूट गया है। अब तो बने-बनाए प्रश्न हैं और बने-बनाए उत्तर।

शिकंजे से बाहर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल, पुलिस घेरे से निकल भागना खड़े करता है कई सवाल (20 March 2023) 20.03.2023

आम आदमी पार्टी पर खालिस्तान समर्थकों के प्रति हमदर्दी रखने के आरोप लगते रहे हैं। यह आरोप विधानसभा चुनाव के समय ही लग गया था। ऐसे में अगर अमृतपाल जैसे लोगों की गिरफ्तारी में किसी तरह की चूक होती है, तो सवाल उस पर भी उठेंगे ही। उसे इस मामले में अपनी पक्षधरता स्पष्ट करनी होगी।

नाचते डोलते फूल - Incredible Nature (Duniya Mere Aage, 17 March 2023) 17.03.2023

कुछ पाने की आशा के बगैर देना और त्याग भावना ही हर फूल के जीवन का संदेश है। भंवरे और तितलियां फूलों के पराग का रस चूसती हैं। मधुमक्खियां फूल के पराग से मिठास बटोर-बटोर कर मधु पैदा करती हैं।

अनावश्यक आयात पर सरकार के अंकुश से मजबूती की ओर अर्थव्यवस्था, कम हो रहा है देश का व्यापार घाटा (17 March 2023) 17.03.2023

आज के दौर में कोई भी देश पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं हो सकता, उसे दूसरे देशों से कुछ न कुछ चीजें आयात करनी ही पड़ती हैं। खासकर विकासशील देशों को कुछ अधिक ही आयात पर निर्भर रहना पड़ता है।

साहित्य-सृजन के नाम पर चल रही घातक प्रथा - Bad Impact of Social Media on Literature (Duniya Mere Aage, 16 March 2023) 16.03.2023

आजकल सोशल मीडिया यानी फेसबुक-वाट्सऐप आदि का मंच पाकर रचनाकार बनने का कारखाना शुरू हो गया है! कुछ भी लिखकर लोग चिपका देते हैं। बहुत सारे लोग उसे पढ़े बगैर ‘लाइक’ का ऊर्ध्वमुखी अंगूठा लगा देते हैं। लेखक उसे अपनी सराहना समझ कर महीने-दो महीने के दौरान लिखी गई ‘पोस्ट’ को एकत्र कर उपन्यास या कहानी-कविता का संग्रह बना डालते हैं। चिंतनीय है कि जिस रचना को पाठक पढ़ भी न पाएं, उसकी सामाजिक उपादेयता क्या हो! ह...

दिल्ली: जनप्रतिनिधियों का वेतन बढ़ने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार भी अन्य राज्यों के साथ होड़ में हो गई (16 March, 2023) 16.03.2023

दिल्ली में विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी के आम आदमी पार्टी सरकार के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद स्वाभाविक ही अब यहां के जनप्रतिनिधियों में राहत का भाव होगा।

हाशिये पर जाते जीवन-तत्त्व - Generation Loosing Moral Values (Duniya Mere Aage, 15 March 2023) 15.03.2023

संस्कृतियां संस्कारों से बनती हैं, उन्हीं से पलकर पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है और स्मृतियों पर अपने महल खड़े करती है। जिस रसायन से हमारी स्मृतियां बनीं, उन्हीं से अपने बच्चों को महरूम करके आखिर कौन-सा भविष्य उन्हें हम देने की कोशिश कर रहें हैं?

आस्कर पुरस्कारों में उपलब्धि की उड़ान, भारत की दो कृतियों को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान (15 March 2023) 15.03.2023

पंचानबेवें अकादमी पुरस्कारों यानी आस्कर में भारत में बनी दो मुख्य कृतियों को जो उपलब्धि मिली है, वह निश्चित रूप से यहां के सिनेमा प्रेमियों के लिए खुश होने वाली बात है।

बचपन में डूबा मन - Good Old Days (Duniya Mere Aage, 14 March 2023) 14.03.2023

हर बदलता मौसम गांव की तरफ ले जाता है। चाहे उसे छोड़े पांच दशक से अधिक का समय बीत गया। कुछ असुविधाओं, शिकायतों और ढांचों की वजह से गांव छोड़ दिया गया होगा, लेकिन शहरों में आने के बाद भी गांव की कमी की भरपाई नहीं हो पाती। कई बार तो वे वजहें शहरों में भी सताने लगती हैं।

बुजुर्गों का दुख, हर समाज में अपनों के हाथों उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं उम्रदराज लोग (14 March 2023) 14.03.2023

व्यवहार के स्तर पर संवेदनशीलता या फिर प्रशिक्षण के अभाव की व्यापक सामाजिक समस्या की वजह से बुजुर्गों का जीवन अपने आखिरी दौर में और ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

मिठास का मानस - Tradition of Desserts in India (Duniya Mere Aage, 13 March 2023) 13.03.2023

भारत विविधताओं का देश है जहां भाषा से लेकर वेशभूषा तक, सब कुछ अलग लेकिन बेहतरीन है। इसी परिप्रेक्ष्य में हर जगह के स्वादिष्ट व्यंजन विभिन्न प्रकार से मशहूर भी हैं, जिनमें मिठाई और पकवान की विशिष्ट पहचान है। मीठे का मतलब खुशी का वह पल, जहां व्यक्ति किसी सुखद अवसर पर इसे खाकर या खिलाकर खुश होता है। देश के हर कोने में लोगों को मिठाई अत्यंत पसंद होती है।

समय पर सवाल, महिला आरक्षण कानून बनाने की मांग का आंदोलन और चेहरा चमकाने का अवसर (13 March 2023) 13.03.2023

इस बार इस मांग की अगुआई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता कर रही हैं।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों को और मजबूत करेगी खेल कूटनीति, पीएम ने ऐसे दिया संदेश (10 March, 2023) 10.03.2023

क्रिकेट मैच एक ऐसा अवसर होता है, जब दुनिया भर के दर्शक उससे जुड़े होते हैं। ऐसे में जब भारतीय और आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एक साथ मोटेरा स्टेडियम पर उतरे तो वह एक तरह से पूरी दुनिया के लिए एक संदेश था।

समावेशी दृष्टि- School Uniform (Duniya Mere Aage, 10 March 2023) 10.03.2023

हालांकि एक जैसी स्कूली वर्दी के इस व्यापक प्रचलन में अक्सर लड़कों और लड़कियों द्वारा पहने जाने वाले पोशाक में लैंगिक अंतर स्पष्ट रहता है।

रंगों की अपनी रंगत – Colors Of Festival (Duniya Mere Aage, 9 March 2023) 09.03.2023

प्रकाश और रंगों का गहरा संबंध है जैसे होली और दिवाली का

रोजगार के बजाय – Alluring Government Schemes In Place Of Jobs (9 March 2023) 09.03.2023
नियंत्रण की सत्ता – Democratic, Political Crisis In Pakistan (7 March, 2023) 07.03.2023

सत्ता से बाहर होने के बाद से इमरान खान ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और इस क्रम में अलग-अलग मंचों से सवाल उठाते हुए धरना-प्रदर्शनों के जरिए चुनौती पेश की है। इसी दौरान एक बार उन पर जानलेवा हमला भी हुआ।

परा और अपरा विद्या - Education And Moral Values (Duniya Mere Aage, 07 March 2023) 07.03.2023

वास्तविक शिक्षा व्यक्ति में उत्तम संस्कारों, विनम्रता, अहंकार रहित व्यवहार और अंतस के आनंद का जागरण करती है। तथ्यों को घोटना शिक्षित होना नहीं, बल्कि उनको समझकर, उनका विश्लेषण करके समाज के लिए कुछ उपयोगी काम करना ही शिक्षित होना है। यही तो शिक्षा का पहला उद्देश्य है।

दिखावे की कीमत - Cause Of Road Accidents (Duniya Mere Aage, 06 March 2023) 06.03.2023

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में देश भर में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 1,53,972 लोगों की जान गई और 3,84,448 लोग घायल हुए। इन दुर्घटनाओं और उससे हुई मौतों के मुख्य कारण थे- तेज गति से गाड़ी चलाना, हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करना, नशे में गाड़ी चलाना और अन्य यातायात नियमों का पालन नहीं करना आदि।

चिंताजनक मोटापा - Unhealthy Diet Adverse Effect On Health, Obesity Rate Increasing (6 March 2023) 06.03.2023

बढ़ते मोटापे को लेकर आई ताजा रपट में कहा गया है कि अगर खानपान की यही आदतें बनी रहीं, तो अगले बारह सालों में मोटापा बढ़ने की दर लड़कों में बारह फीसद और लड़कियों में सात फीसद तक पहुंच सकती है।

सामाजिक चेतना की धुरी - Social Life (Duniya Mere Aage, 03 March 2023) 03.03.2023

सामाजिक प्राणी होने के नाते मनुष्य समाज से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। उसका हित, कल्याण, उन्नति समाज पर निर्भर है। इसलिए जहां मानवीय जीवन है, वहां सामाजिक संबंध है और जहां सामाजिक संबंध है, वहां समाज का अस्तित्व है। व्यक्ति समाज की केंद्रीय इकाई है, इसलिए समाज में रहकर वह जैसी क्रियाएं करेगा, उसके संबंध वैसे ही स्थापित होंगे।

पूर्वोत्तर की सत्ता - North East Assembly Elections Result (3 March, 2023) 03.03.2023

इस बार पार्टियों के आधार पर वहां जीत-हार का आकलन किया जा रहा है और वहां के तीन राज्यों- त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय- के चुनाव नतीजों के आधार पर इस साल होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों और फिर अगले साल होने वाले आम चुनाव की तस्वीर खींचने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायत का हक - Crimes in Digital World (02 March 2023) 02.03.2023

डिजिटल दुनिया में एक ओर जहां बेहद उपयोगी विचार, बहसें और अन्य सामग्रियों से लोग रूबरू हो रहे हैं, वहीं इसकी उपयोगिता का फायदा उठाने वाले कुछ लोगों की वजह से बहुस्तरीय परेशानियां भी खड़ी हो रही हैं।

Ouça o podcast Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos