Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episódios

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

26 de dez de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

राहत के बरक्स - Rise In Tiger Death Even After Conservation Programmes (26 April 2023) 26.04.2023

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने अपने ताजा आंकडो में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक इस साल अब तक अलग-अलग वजहों से छप्पन बाघों की जान जा चुकी है।

अपना कठघरा - Educational System (Duniya Mere Aage, 25 April 2023) 25.04.2023

स्कूल को हमने ज्ञान के निर्माण की जगह के बनाने की बजाय बच्चों के मस्तिष्क को नियंत्रित करने के ठिकानों के रूप में विकसित किया है, जहां बच्चे अपने माता-पिता की अधूरी महत्त्वाकांक्षाओं का बोझ ढोते हुए हांफने लगते हैं। हमने न उन्हें अपने विवेक पर भरोसा करना सिखाया और उनके सपनों को पंख दिए।

सड़क पर हिंसा - Road Rage Leading To Deaths (25 April 2023) 25.04.2023

गौरतलब है कि दिल्ली के रणजीतनगर इलाके में शनिवार को देर रात सामान पहुंचाने वाले एक स्कूटी सवार युवक की दो अन्य युवकों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी, क्योंकि उसके वाहन को रास्ता देने को लेकर कहा-सुनी हो गई थी।

धधक रही है धरती - Global Warming (Duniya Mere Aage, 24 April 2023) 24.04.2023

धरती तप रही है, तापमान रिकॉर्ड लेवल पर बढ़ रहा है और लोग गर्मी से त्रस्त चल रहे हैं। ये बात कोई सिर्फ इस गर्मी की नहीं है, यूएन की नई रिपोर्ट बताती है कि बीते आठ साल सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं। ग्लेशियर तेजी से पिघला है और समुद्री जलस्तर बढ़ता जा रहा है। पिछले एक दशक के भीतर ही जलस्तर वार्षिक औसत के लिहाज से 4.62 मिलिमीटर तक बढ़ गया है।

कठघरे में सुरक्षा- Firing Inside Court In Delhi (24 April 2023) 24.04.2023

दिल्ली के साकेत स्थित अदालत परिसर में जिस तरह सरेआम गोलीबारी की घटना हुई, उससे एक बार फिर राजधानी और खासकर न्यायालयों के दायरे में सुरक्षा-तंत्र की हकीकत का ही पता चलता है।

जड़ों से दूर होती पौध - Childhood Memories (Duniya Mere Aage, 21 April 2023) 21.04.2023

जीवन का सबसे सुंदर पड़ाव है बचपन, जहां न आज की चिंता होती है और न आने वाले कल की। यही वह समय होता है, जब हम सूरज की चकमक रोशनी से जागते हैं और रात को चंदा मामा की लोरी सुन सोते हैं। याद आता है वह बचपन, जब नानी घर जाने के सपने संजोए जाते थे। दादी के हाथों से बने लड्डू तो हमारी जान हुआ करते थे। किसी ने ठीक ही कहा है कि बचपन कुदरत का दिया अनमोल तोहफा होता है।

भाषायी बाधा - UGC Writes To Universities Regarding Exams In Regional Languages (21 April, 2023) 21.04.2023

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि वे विद्यार्थियों को स्थानीय भाषाओं में भी परीक्षा देने का अवसर उपलब्ध कराएं।

किताबों का कोना - World of Books (Duniya Mere Aage, 20 April 2023) 20.04.2023

पुस्‍तक द्वारा हमें ज्ञान, अनुभव और जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में सीखने का सुअवसर मिलता है। इनकी सहायता से हम प्राचीन धर्म, विज्ञान, तकनीक, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, कला, साहित्य आदि के बारे में जान सकते हैं। इनका संसार बड़ा रोचक, मोहक और ज्ञानवर्धक है। जिंदगी पट्टी पूजन से शुरू होती है और पूरी जीवन यात्रा में पुस्तकें हमारा पाथेय बनी रहती हैं।

मीठा जहर - Modern Lifestyle Leading To Increased Cases Of Type 2 Diabetes (20 April 2023) 20.04.2023

बीते कुछ दशकों में खासतौर पर शहरों-महानगरों में जिस तरह की जीवन-शैली ने अपनी जड़ें जमाई हैं, उसने लोगों को अपनी ओर आकर्षित तो किया है, लेकिन साथ ही बिना किसी हलचल के ऐसा असर किया, जो अब वैश्विक स्तर पर चिंता की वजह बन रहा है।

नैतिकता का संबल - Strength of Moral Values (Duniya Mere Aage, 19 April 2023) 19.04.2023

नैतिक शिक्षा वह प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से लोगों में नैतिक मूल्यों का संचार होता है। इन मूल्यों का मुख्य संचार स्थल घर और विद्यालय ही होता है। साथ ही अन्य तमाम सामाजिक स्थल भी नैतिकता के प्रवाह केंद्र हो सकते हैं। व्यक्तियों का समूह ही समाज बनाता है और समाज से देश बनता है। स्वाभाविक रूप से जैसा व्यक्ति होगा, समाज और देश भी वैसा ही बनेगा।

छूट की सीमा - Delhi Government To Not Provide Subsidy Electricity Anymore (19 April 2023) 19.04.2023

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने में उसकी ओर से बिजली मुफ्त मुहैया कराए जाने के वादे ने बड़ी भूमिका निभाई थी। इस मुद्दे पर पार्टी को जनता के एक बड़े हिस्से का समर्थन मिला था। इस पर काफी हद तक अमल भी हुआ, जिसका फायदा दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को मिला।

सभी दुखों का मूल कारण है वहम - Illusions and Phobia (Duniya Mere Aage, 18 April 2023) 18.04.2023

अगर हर व्यक्ति अपने संवाद के प्रति इतना-सा सतर्क और ईमानदार व्यवहार अपना ले कि किसी को अपुष्ट बात नहीं बताऊंगा और झूठा शुभचिंतक बनकर किसी के घर-परिवार देह या कारोबार के बारे ऐसी टिप्पणी नहीं करूंगा जो उसके मन में वहम का विष घोल दे, तो इस मसले का आधा हल यों ही निकल आएगा।

लापरवाही का सिलसिला - Hooch Tragedy In Bihar Yet Again Even After The Ban (18 April 2023) 18.04.2023

गौरतलब है कि बिहार के मोतिहारी में तीन दिन पहले शराब पीने के बाद फिलहाल छब्बीस लोगों की जान जाने की खबर आ चुकी है। हैरानी की बात यह है कि राज्य में शराब पर सख्त पाबंदी को मौजूदा सरकार अपनी एक बड़ी उपलब्धि बताती रही है।

भाव संप्रेषण की कला - Expressions in Communication (Duniya Mere Aage, 17 April 2023) 17.04.2023

आज अधिकांश रिश्तों में दरार, टूटन, अनबोला होना, सब कुछ इसी कला की अपूर्णता से हो रहा है। बहस, तकरार, शब्द बाण, व्यंग्य बाण, सब कुछ इस कला के अभाव में सामने आते हैं। कई बार हम जो कहना चाहते हैं, उस भाव की मूल संवेदना सामने वाले तक संप्रेषित नहीं हो पाती और वक्ता की बात का श्रोता अपने हिसाब से अर्थ लगा लेता है।

सेहत का सवाल - Tobacco Sale High Even After Supreme Court Intervention (17 April 2023) 17.04.2023

इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि जहां तंबाकू के सेवन से गंभीर रोग होने की जानकारी देने और इस खतरनाक पदार्थ का सेवन छोड़ने का संदेश देने वाले विज्ञापनों के जरिए आम लोगों को सचेत और जागरूक किया जाता है, वहीं रोजमर्रा की जिंदगी में स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होने वाली चीजों की सरेआम बिक्री चलती रहती है।

समय की परिधि - Importance of Time (Duniya Mere Aage, 14 April 2023) 14.04.2023

जब तक घड़ी के तीनों कांटे अपना काम ठीक से कर रहे होते हैं, तब तक हमारा ध्यान सेकंड के कांटे पर बहुत कम, लेकिन मिनट और घंटे को दर्शाने वाले कांटों पर कुछ ज्यादा ही जाता है। जब तक सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, तब तक ये दोनों कांटे हमारी नजरों में ऐसे केंद्र बिंदु बने रहते हैं।

चौकसी और चुप्पी - Atique Ahmed Son Asad Encounter (14 April 2023) 14.04.2023

पुलिस अगर अपराधियों पर शिकंजा कसने में संजीदगी दिखाए, तो सचमुच अपराधमुक्त समाज बनाया जा सकता है।

अंतहीन इच्छाओं का जाल - Endless Desire of Evolution (Duniya Mere Aage, 13 April 2023) 13.04.2023

यह सदी है विज्ञान की और बहुत सारे बदलते नए मूल्यों के बीच मानव की बुद्धि के विकास की भी है। हम जिधर भी नजर दौड़ाएं, हर चीज मनुष्य के विकास की कहानी कह रही है। लंबी-चौड़ी सड़कें, गगनचुंबी इमारतें, माल के रूप में मशहूर चमकते व्यावसायिक परिसर, सरपट दौड़ती आधुनिक गाड़ियां, बुलेट ट्रेन की तैयारी, पलों में गणना करता सुपर कंप्यूटर आदि।

शालीनता का तकाजा - Decency in showing Love (13 April 2023) 13.04.2023

निया की सभी संस्कृतियों में बच्चों से स्वस्थ प्यार जताना एक सहज और स्वाभाविक भाव-अभिव्यक्ति है। इससे संवेदनात्मक धरातल पर सामाजिक कड़ियां मजबूत होती हैं और भावी पीढ़ियों के भीतर मानवीय मूल्यों का जरूरी विकास होता है। लेकिन इसके बरक्स एक कड़वी हकीकत यह भी है कि सामाजिक व्यवहार के इसी पहलू को ढाल बना कर कुछ ऐसी अवांछित हरकतें भी की जाती रही हैं, जिसे बच्चों के शोषण के दायरे में भी देखा जाता है।

शोर के बीच भाषा का विवेक - Decency of Language (Duniya Mere Aage, 12 April 2023) 12.04.2023

जीव-जंतु भी आपस में सहज रूप से स्वाभाविक स्वर में संवाद करते हुए नजर आते हैं। जब जरूरी होता है, तभी वे अपनी आवाज को बुलंद करते हैं। दुखद है कि हम एक ऐसे समय से गुजर रहें हैं जहां हर व्यक्ति के पास अपनी बात कहने के कई माध्यम तो उपलब्ध है पर विवेकशीलता की कमी भी है।

बाघ का जीवन - The Life of Tiger (12 April 2023) 12.04.2023

कुछ साल पहले तक देश में बाघों की कम संख्या को लेकर चिंता जताना एक तरह से सिलसिला बन गया था। इसके मद्देनजर बाघों के संरक्षण के लिए भी विशेष और लक्ष्य आधारित कार्यक्रम चलाए गए। शायद व्यापक स्तर पर किए गए लगातार प्रयासों का ही यह नतीजा है कि एक ताजा रिपोर्ट में बाघों की संख्या को लेकर आए नए आंकड़े पर काफी राहत महसूस की जा रही है।

आदतों की गिरफ्त - Addiction of Habits (Duniya Mere Aage, 11 April 2023) 11.04.2023

पुरानी कहावत है कि इंसान आदतों पर जीने वाला जीव है। कई आदतों से हम परिचित होते हैं, जबकि कई ऐसी भी होती हैं जो मन के अचेतन, अंधेरे कोने में कहीं छिपी रहती हैं। पर उनकी आड़ी-तिरछी रेखाओं पर ही हमारी रोज की जिंदगी चलती है। आदतें अक्सर जीवन को यांत्रिक, बोझिल और उबाऊ बना देती हैं। कई अजीबोगरीब आदतें हम पाल लेते हैं।

सुर ना सधे - Artist Booked For Allegedly Defaming Maharashtra Government (11 April 2023) 11.04.2023

महाराष्ट्र पुलिस ने एक गायक के खिलाफ इसलिए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है कि उसने अपने एक गीत में तथाकथित रूप से महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

मैदान का जादू - Importance of Playgrounds (Duniya Mere Aage, 10 April 2023) 10.04.2023

कुछ समय पहले देश की शीर्ष अदालत ने अपने एक फैसले में कहा कि खेल मैदान के बिना कोई स्कूल-कालेज नहीं हो सकता। जाहिर है, यह फैसला सराहनीय है। स्मृतियों ने करवट ली। यों यह संभवत: नियम है कि स्कूल-कालेज में खेल परिसर होना चाहिए। लेकिन जब जरूरी बातें उपेक्षित होती रहती हैं, तो इस पहलू पर कोई कैसे ध्यान देता।

प्रदूषित नदियां - Polluted Rivers (10 April 2023) 10.04.2023

आज भी नदियों के प्रदूषित होते जाने पर पर्यावरणविदों की ओर से लगातार चेतावनी दी जाती है, सरकारों की ओर से जरूरी कदम उठाने की घोषणाएं होती हैं, संबंधित महकमों के जरिए अलग-अलग स्तर पर योजनाओं पर अमल करने की बात कही जाती है।

Ouça o podcast Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos