Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episódios

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Pakistani Fans ने Kohli से की ये अपील, कहा, बाबर से ज्यादा आप को प्यार करते हैं…खेल खबर | 13. December | 1 pm 13.12.2022

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का फैन क्रेज देखने को मिला। इस टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन दो पाकिस्तान दर्शकों के हाथ में कोहली से जुड़ा पोस्टर थामें देखा गया। उस पोस्टर में लिखा हुआ था कि हम बाबर से ज्यादा तुम्हें प्यार करते हैं कोहली।

जो रूट ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड। खेल खबर | 12.December | 6 pm 12.12.2022

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में जो रूट ने फहीम अशरफ को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में अपना 50 विकेट पूरा किया। सचिन तेंदुलकर यह कारनाम 200 टेस्ट मैच खेलने के बाद भी नहीं कर पाए थे। जबकि जो रूट ने 126 मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

Happy Birthday Yuvraj Singh …खेल खबर | 12. December | 1 pm 12.12.2022

भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में एक अलग पहचान बनाई। हमेशा कठिन समय में भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले इस ऑलराउंडर का सफर मुश्किलों से भरा रहा था। जिसके बाद वो देश के सामने निखरकर आए।

रोहित शर्मा की चोट पर क्या बोले बीसीसीआई सचिव जय शाह? खेल खबर | 09.December | 6 pm 09.12.2022

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि चोटिल कप्तान रोहित शर्मा के बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जायेगा । रोहित को सात दिसंबर को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में स्लिप में क्षेत्ररक्षण के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी ।

अर्श से फर्श पर आए Rohit Sharma…खेल खबर | 09. December | 1 pm 09.12.2022

रोहित शर्मा का इस साल 2022 में प्रदर्शन औसतन रहा है। कप्तान हिटमैन के बल्ले से इस साल उतने रन भी नहीं निकले। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को मुख्य टूर्नामेंट्स में हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप में भारतीय टीम पहले ही बाहर हो गई। उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम को 10 विकेटों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

बांग्लादेश से मिली हार पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, बीसीसीआई ने भी लिया बड़ा फैसला। खेल खबर | 08.December | 6 pm 08.12.2022

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मास्टरकार्ड घरेलू सीरीज के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। भारत का 2022-23 का इंटरनेशनल घरेलू सत्र जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के साथ शुरू होगा।

ICC Mens Cricket Ranking टॉप 10 में ये दो भारतीय खिलाड़ी…खेल खबर | 08. December | 1 pm 08.12.2022

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी पुरूष वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने छलांग लगायी है।

चोटिल हो गए रोहित शर्मा। खेल खबर | 07.December | 6 pm 07.12.2022

बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच की सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान भारतीय टीम को झटका लगा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मैच के दौरान अंगूठे में चोट लग गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की।

Mirabai Chanu ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता …खेल खबर | 7.December | 1 pm 07.12.2022

भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू कलाई की चोट के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं। इसके बावजूद मीराबाई चानू कुल 200 किग्रा भार उठाकर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू कोलंबिया (Colombia) के बोगोता (Bogota) में मंगलवार देर रात 49 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए स्नैच में 87 किग्रा भार उठाने में सफल रहीं

चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हारिस राउफ। खेल खबर | 06.December | 6 pm 06.12.2022

तेज गेंदबाज हारिस राउफ दाईं जांघ में ग्रेड दो के खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बची टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी।

BCCI ने पुरुषों के घरेलू सर्किट में महिला अंपायर्स को शामिल करने का फैसला किया …खेल खबर | 06. December | 1 pm 06.12.2022

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुषों के घरेलू सर्किट में महिला अंपायर्स को शामिल करने का फैसला किया है। बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘आगे चलकर महिला अंपायर्स को रणजी ट्रॉफी मैच करने को मिलेंगे। यह तो केवल एक शुरुआत है।

पहले महिला अंडर-19 का नेतृत्व करेंगी शैफाली वर्मा। खेल खबर | 05.December | 6 pm 05.12.2022

दो टेस्ट, 21 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव रखने वाली शैफाली वर्मा 14 से 29 जनवरी 2023 तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले महिला अंडर-19 विश्व कप में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार 5 दिसंबर 2022 को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को लेकर टीम का ऐलान किया।

पाकिस्तानी पत्रकारों ने उड़ाया Irfan Pathan का मज़ाक…खेल खबर | 5.December | 1 pm 05.12.2022

भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 दिसंबर 2022 की शाम बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच गंवा दिया। बहुत से ट्विटर यूजर्स ने जहां केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की हार का जिम्मेदार ठहराया।

खेल प्रेमियों को फुटबॉलर पेले ने कहा शुक्रिया। खेल खबर | 02.December | 6 pm 02.12.2022

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने गुरूवार को दुनिया भर के खेल प्रेमियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने कैंसर की लड़ाई के लिये उनके साओ पाउलो में अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद उनके लिये शुभकामनायें भेजी हैं। पेले के ‘कोलोन ट्यूमर’ का सितंबर 2021 में इलाज किया गया था।

FIFA में Germany और Japan ने किया बड़ा उलटफेर…खेल खबर | 02. December | 1 pm 02.12.2022

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जापान ने जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अब उसने स्पेन को 2-1 से हराकर चौंका दिया है। इसके साथ ही ग्रुप-ई से जर्मनी की टीम नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा दुनिया की नंबर-2 टीम बेल्जियम भी ग्रुप चरण से बाहर हो गई है।

विराट कोहली को लेकर क्या बोले हारिस रउफ? खेल खबर | 01.December | 6 pm 01.12.2022

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा था। इंडिया की पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली ने हारिस रउफ की गेंद पर दो शानदार छक्के जड़े थे। अब हारिस रउफ ने इसे लेकर कहा है कि विराट कोहली के बजाय दिनेश कार्तिक या हार्दिक पांड्या ने छक्का मारा होता तो उन्हें बर्दाश्त नहीं होता।

जब Washington Sundar बने गजनी…खेल खबर | 1.December | 1 pm 01.12.2022

ब्रॉडकास्टर और पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक के एक सवाल का जवाब देते हुए वाशिंगटन सुंदर भूल गए कि वह कहां हैं। फिर मुरली कार्तिक ने उन्हें याद दिलाया कि क्राइस्टचर्च में हैं। वाशिंगटन सुंदर ने कहा, “निश्चित रूप से लंकाशायर के लिए खेलना, मैनचेस्टर में बहुत ठंडा था। वहां के समान… उम्म्म … बहुत समान … हम कहां हैं?” फिर मुरली कार्तिक ने उन्हें याद दिलाया

आलोचनाओं में घिरे ऋषभ पंत ने कहा, “इतना भी बुरा नहीं है।” खेल खबर | 30.November | 6 pm 30.11.2022

सीमित ओवर के क्रिकेट में अपनी खराब फॉर्म के लिये आलोचनाओं में घिरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को कहा कि सफेद गेंद के क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इतना भी बुरा नहीं है।

FIFA World Cup 2022: Netherlands ने Pre Quarter Finals में बनाई जगह… खेल खबर | 30. November | 1 pm 30.11.2022

नीदरलैंड और सेनेगल ने मंगलवार 29 नवंबर 2022 की देर रात ग्रुप ए के अपने अंतिम लीग मैच में जीत हासिल करके फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाई।

शुभमन गिल का चयन नहीं करने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल। खेल खबर | 29.November | 6 pm 29.11.2022

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि शानदार प्रदर्शन कर रहे ओपनर शुभमन गिल, विकेटकीपर संजू सैमसन और ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को टीम से बाहर करने पर क्या जवाब दिया जाएगा? इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि अगर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को साथ में खिलाना नहीं है तो चुना क्यों जाता है?

Vinod Kambli सहित इन क्रिकेटर्स ने किया ICC Senior Selector के लिए आवेदन …खेल खबर | 29. November | 1 pm 29.11.2022

बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह, पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिव सुंदर दास ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सीनियर चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन किया है। इन्हें भारत के लिए 20 से अधिक टेस्ट खेला है। यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने आवेदन किया है या नहीं?

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए 7 छक्के। खेल खबर | 28.November | 6 pm 28.11.2022

विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया। ऋतुराज ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गायकवाड़ ने नाबाद दोहरा जड़ दिया। उत्तर प्रदेश के खिलाफ ऋतुराज ने 159 गेंदों का सामना करते हुए 16 छक्कों और 10 चौकों के साथ नाबाद 220 रनों की पारी खेली।

FIFA में छा रहे Dhoni और Samson …खेल खबर | 28. November | 1 pm 28.11.2022

फीफा वर्ल्ड में महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब संजू सैमसन छा गए है। संजू सैमसन से पहले कतर में एम एस धोनी के एक फैन ने सीएसके वाली जर्सी लेकर स्टेडियम पहुंचा। इसके बाद संजू सैमसन के फैंस फुटबॉल कप में भारतीय खिलाड़ी के पोस्टर को लहराते हुए नजर आए। संजू के फैंस का समर्थन अब क्रिकेट से फुटबॉल मैदान तक पहुंच गया है।

Ind vs NZ में श्रेयस अय्यर ने ये अनोखा रिकॉर्ड किया अपने नाम…खेल खबर | 25. November | 6 pm 25.11.2022

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड की धरती पर 4 पारियों में 50+ स्कोर करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड की धरती पर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी ऐसा नहीं कर पाए।

FIFA World Cup 2022: चोटिल हो गए नेमार। खेल खबर | 25.November | 1 pm 25.11.2022

ब्राजील ने फीफा विश्व कप में सर्बिया के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ अपने अभियान को शुरू किया लेकिन इस मुकाबले में उसके स्टार स्ट्राइकर नेमार चोटिल हो गये। ब्राजील के लिए ये दोनों गोल रिचर्लिसन ने किये।

Ouça o podcast Jansatta - खेल खबर no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos