Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
पिच पर मचे हंगामे के बीच सिराज और शमी का जादू। खेल खबर | 09.February | 6 pm 09.02.2023 5:12
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर की पिच को लेकर काफी हंगामा काटा। कंगारू मीडिया ने भारत पर स्पिनर्स के मुफीद विकेट बनाने समेत कई आरोप लगाए, लेकिन जब टेस्ट मैच शुरू हुआ तो मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की फास्ट बॉलिंग जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया टीम को दोनों ओपनर्स को 3 ओवर के अंदर आउट करके बैकफुट पर धकेल दिया।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग 11…खेल खबर | 9.February | 1 pm 09.02.2023 4:58
स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना के कारण मैदान से दूर हैं, ऐसे में उनकी जगह श्रीकर भरत को मौका मिला। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चोटिल हुए श्रेयस अय्यर फिट नहीं हो पाए और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिला।
India vs Australia: नागपुर की पिच देख भड़क उठी ऑस्ट्रेलिया। खेल खबर | 08.February | 6 pm 08.02.2023 4:57
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए नागपुर की पिच को देखकर कंगारुओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पूर्व कंगारू तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा कि क्यूरेटर्स भारतीय टीम के अनुकूल पिच तैयार कर रहे हैं।
Women Premier League…खेल खबर | 8.February | 1 pm 08.02.2023 5:36
वुमन्स प्रीमियर लीग का उद्घाटन संस्करण 4 से 26 मार्च 2023 तक मुंबई में खेला जाएगा।
India vs Australia: सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा फेरबदल। खेल खबर | 07.February | 6 pm 07.02.2023 5:27
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में 9 फरवरी 2023 से खेला जाना है। मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़े झटके लगे हैं। उसके इनफॉर्म गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड नागपुर में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
Aaron Finch ने किया सन्यास का ऐलान…खेल खबर | 7.February | 1 pm 07.02.2023 5:36
एरोन फिंच ने 7 फरवरी 2023 को टी20 इंटरनेशनल अपने संन्यास की घोषणा की। इससे एरोन फिंच के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। इसका अर्थ है कि इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक नए कप्तान की अगुआई में मैदान पर उतरेगी।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के भारत को लेकर बिगड़े बोल। खेल खबर | 06.February | 6 pm 06.02.2023 5:17
एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान जारी है। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तानी को करनी है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चाहता है कि इसका आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर हो। एशिया कप 2023 का आयोजन कहां होगा इसका फैसला मार्च में लिया जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ आग उगला है।
नवाब अकबर बुगती स्टेडियम के पास बम धमाका, मौजूद थे कप्तान बाबर आजम और शाहिद अफरीदी…खेल खबर | 6.February | 1 pm 06.02.2023 5:30
कप्तान बाबर आजम और शाहिद अफरीदी समेत शीर्ष पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को नवाब अकबर बुगती स्टेडियम से कुछ मील की दूरी पर रविवार 5 फरवरी 2023 को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया।
क्यों रोते दिखे शुभमन गिल? खेल खबर | 03.February | 6 pm 03.02.2023 4:51
न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 2-1 से हराने के बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल, इशान किशन और युजवेंद्र चहल का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीनों ने होटल रूम में रियलिटी शो रोडीज की नकल उतारी।
क्यों चर्चा में हैं क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी? खेल खबर | 02.February | 6 pm 02.02.2023 5:20
हार्दिक पंड्या की अगुआई में भारतीय टी20 टीम ने एक फरवरी 2023 की रात न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड जीत हासिल की। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया। राहुल त्रिपाठी ने लॉकी फर्ग्यूसन की 148 किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर छक्का जड़कर क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा नहीं आ पाए भारत। खेल खबर | 01.February | 6 pm 01.02.2023 5:37
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा वीजा विलंब के कारण बुधवार को अपने साथियों के साथ भारत रवाना नहीं हो पाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ख्वाजा के बिना ही भारत के खिलाफ चार टेस्ट की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के लिए रवाना हो गई। ख्वाजा के अब गुरुवार को भारत रवाना होने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मैच में श्रेयस अय्यर को रिप्लेस कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव। खेल खबर | 01.February | 1 pm 01.02.2023 5:33
भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज को पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था।
हार्दिक पंड्या के गुस्से का असर, हटाया गया पिच तैयार करने वाला क्यूरेटर। खेल खबर | 31.January | 6 pm 31.01.2023 5:26
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच तैयार करने वाले क्यूरेटर को पद से हटा दिया गया है। इस मुकाबले की पिच उम्मीद के मुताबिक नहीं थी और इस पर बल्लेबाजों को काफी जूझना पड़ा था।
क्यों भड़क उठे हार्दिक पंड्या? खेल खबर | 30.January | 6 pm 30.01.2023 5:02
भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराकर 1-1 से सीरीज बराबर कर ली। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गेंद इतनी टर्न हो रहती मानो टेस्ट मैच का पांचवां दिन हो। दोनों टीमों के बल्लेबाजों को रन बनाने में पसीने छूट गए। मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या इकाना की पिच पर भड़क गए।
क्रिकेट नहीं खेलना चाहते थे बल्लेबाज जितेश शर्मा। खेल खबर | 27.January | 6 pm 27.01.2023 5:03
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को साल 2017 में मुंबई इंडियंस ने चुना था, लेकिन पूरा सीजन उनका ड्रेसिंग रूम में ही गुजरा। 28 वर्ष के इस खिलाड़ी को साल 2022 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और अब वह टीम इंडिया में हैं।
जल्द ही मैदान में लौट सकते हैं जसप्रीत बुमराह। खेल खबर | 25.January | 6 pm 25.01.2023 4:42
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सितंबर 2022 के बाद से मैदान से दूर हैं। वह पिछले 6 महीने से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में उनका चयन नहीं हुआ है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी वापसी को लेकर अपडेट दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा है कि वे उम्मीद कर रहे है कि ऑस्ट्रेलिया के ख...
Jaspreet Bumrah की वापसी पर क्या बोले Rohit Sharma …खेल खबर | 25.January | 1 pm 25.01.2023 4:30
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सितंबर 2022 के बाद से मैदान से दूर हैं। वह पिछले 6 महीने से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में उनका चयन नहीं हुआ है। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी वापसी को लेकर अपडेट दिया है।
राशिद खान से रचा इतिहास। खेल खबर | 24.January | 6 pm 24.01.2023 5:27
साउथ अफ्रीका 20 में मुंबई इंडियंस की टीम एमआई केपटाउन के कप्तान राशिद खान ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ इतिहास रचा। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए। ऐसे करने वाले वह दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। कैरेबियाई क्रिकेट ड्वेन ब्रावो इम मामले में शीर्ष पर हैं। 24 साल के राशिद खान ने 371 मैच में 500 विकेट झटके हैं।
Ind vs NZ 3rd One Day Updates …खेल खबर | 24.January | 1 pm 24.01.2023 5:21
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी वनडे आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम दोपहर 1:30 बजे से खेला जाना है। टॉस का समय दोपहर 1:00 बजे है। भारत ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है।
India vs NZ: व्हाइटवॉश करने पर होगी भारत की नज़र। खेल खबर | 23.January | 6 pm 23.01.2023 5:25
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। उसकी निगाहें लगातार दूसरी वनडे सीरीज में व्हाइटवॉश करने पर होगी। इससे पहले टीम ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया था। पहला और दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर टीम इंडिया कब्जा जमा चुकी है, ऐसे में प्लेइंग 11 में भी बदलाव होने की पूरी गुंजाइश है।
उज्जैन महाकाल की शरण में पहुंचे Indian Cricketers…खेल खबर | 23.January | 1 pm 23.01.2023 5:05
भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में 19 जनवरी 2023 को वेल्स को 4-2 से हराया। हालांकि, इस जीत के बाद भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की भारतीय उम्मीदों पर पानी फिर गया।
“स्लिम और ट्रिम लड़के चाहिए तो फैशन शो में जा सकते हैं।” खेल खबर | 20.January | 6 pm 20.01.2023 5:16
यदि आप केवल स्लिम और ट्रिम लड़कों की तलाश कर रहे हैं, तो किसी फैशन शो में जा सकते हैं और कुछ अन्य मॉडल ढूंढ़ सकते हैं और उनके हाथों में बल्ला और गेंद दे सकते हैं और फिर उन्हें मैदान पर उतार सकते हैं। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रणजी ट्रॉफी मैचों में बार-बार अपनी क्षमता साबित करने के बावजूद सरफराज खान पर विचार नहीं करने के लिए चेतन शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अखिल भारतीय...
FIH Mens Hockey World Cup, एक भी मैच नहीं हारा भारत। खेल खबर | 20.January | 1 pm 20.01.2023 5:24
भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में 19 जनवरी 2023 को वेल्स को 4-2 से हराया। हालांकि, इस जीत के बाद भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की भारतीय उम्मीदों पर पानी फिर गया।
ईशान किशन का रोहित शर्मा को जवाब। खेल खबर | 19.January | 6 pm 19.01.2023 4:41
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल का इंटरव्यू लिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने अचानक इशान किशन से पूछ लिया कि आपने 200 बनाकर भी 3 मैच नहीं खेले? इस पर इशान किशन ने कहा, ‘भईया ये तो आप ही बताओगे, कप्तान तो आप ही थे। आपने ही हटा दिया।"
मो. सिराज के प्रदर्शन से गदगद हुआ परिवार। खेल खबर | 19.January | 1 pm 19.01.2023 4:44
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जैसे ही रोहित शर्मा ने सिराज को गेंद थमाई तो उधर कॉरपोरेट बॉक्स बॉलकनी में उनकी मां शबाना बेगम को कुर्सी पर बैठना भारी पड़ गया। जब भीड़ सिराज-सिराज का नारा लगा रही थी तो सिराज की बहन शबाना बेगम के बगल में ही थी, लेकिन वह भावनाओं से अभिभूत थीं। शबाना बेगम ने ग्रिल की रेलिंग को कस कर पकड़ रखा था।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos