Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episódios

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Pandya ने जमकर की Sai Sudarshan की तारीफ, कही ये बड़ी बात…खेल खबर | 5.April | 1 pm 05.04.2023

हार्दिक पांड्या ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि वह (साई सुदर्शन) शानदार बल्लेबाजी कर रहा है, उसने अपनी बल्लेबाजी पर बहुत मेहनत की है। पिछले 15 दिनों में साई सुदर्शन ने बल्लेबाजी का जितना भी अभ्यास किया है यह उसी का नतीजा है कि आज उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली है।

IPL 2023: आज आमने-सामने होंगे दिल्ली और गुजरात। खेल खबर | 04.April | 6 pm 04.04.2023

राजधानी दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2023 के अपने पहले मुकाबले की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है।

MSD ने क्यों दी CSK की कप्तानी छोड़ने की धमकी…खेल खबर | 4.April | 1 pm 04.04.2023

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों से नाराज हैं और उन्होंने कप्तानी तक छोड़ने की धमकी दे दी है।मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में धोनी गेंदबाजों के एक्सट्रा रन देने से नाखुश दिखे और उन्होंने कप्तानी तक छोड़ने की धमकी दे दी।

IPL 2023: आज होगी चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक भिड़ंत। खेल खबर | 03.April | 6 pm 03.04.2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का छठा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का यह गृह मैदान भी है।

IPL, एक-एक मैच होने के बाद पॉइंट्स टेबल …खेल खबर | 3.April | 1 pm 03.04.2023

जबकि गुजरात टाइटंस चौथे नंबर पर खिसक गई है।वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स 2 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का अभी खाता नहीं खुला है।

IPL 2023 : क्या टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड? खेल खबर | 31.March | 6 pm 31.03.2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच से होगी। तीन साल बाद टूर्नामेंट का आयोजन होम और अवे फॉर्मेट में होगा। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर का नया नियम भी होगा।

IPL का आगाज़…खेल खबर | 31.March | 1 pm 31.03.2023

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सत्र की शुरुआत शुक्रवार को होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस (GT) और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा

ऋषभ पंत का नाम लेकर भावुक हो गए अक्षर पटेल। खेल खबर | 30.March | 6 pm 30.03.2023

अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा है कि उनका ऋषभ पंत से दिल का रिश्ता है। दिल्ली कैपिटल्स में पंत की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता।

World Cup खेलने भारत नहीं आएगा Pakistan?…खेल खबर | 30.March | 1 pm 30.03.2023

भारत में अक्टूबर – नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पाकिस्तान की टीम भारत न आकर अपने मुकाबले बांग्लादेश में खेल सकती है।

पिता की मार यादकर भावुक हो गए खलील अहमद। खेल खबर | 29.March | 6 pm 29.03.2023

दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जियो सिनेमा पर आकाश चोपड़ा से बातचीत में अपने बचपन के दिनों को यादकर भावुक हो गए। खलील अहमद ने बताया कि बचपन में क्रिकेट खेलने पर पिता उन्हें बेल्ट से पीटते थे।

क्या Rohit Sharma नहीं खेलेंगे MI के लिए IPL? …खेल खबर | 29.March | 1 pm 29.03.2023

कप्तान रोहित शर्मा कुछ मुकाबलों से बाहर बैठ सकते हैं।रोहित शर्मा फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान हैं और अतीत में वह चोटिल रह चुके हैं। वह किसी भी कीमत पर नहीं चाहेंगे कि बड़े मौकों पर चोटिल हों।

सचिन तेंदुलकर को लेकर अब्दुल रज्जाक का बड़ा बयान। खेल खबर | 28.March | 6 pm 28.03.2023

साल 2006 में एक मैच में पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाले अब्दुल रज्जाक ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को लेकर बड़े बयान दिए हैं।

CSK को मिल गया MSD का उत्तराधिकारी?…खेल खबर | 28.March | 1 pm 28.03.2023

25 मिनट तक तीनों गैलरियों से अपने प्रिय धोनी के लिए चीयर करने के बाद फैंस ने ‘बेन स्टोक्स’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह ध्वनि मैदान के चारों ओर एक आभासी लहर की तरह फैल गई और इसे सीएसके के भविष्य के बारे में सीएसके के फैंस के समर्थन के रूप में देखा गया।

पेंटिंग करते हुए अलग अंदाज में दिखे धोनी। खेल खबर | 27.March | 6 pm 27.03.2023

सोशल मीडिया पर कैप्टन कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह टीम के घरेलू मैदान चेन्नई के चेपक स्टेडियम में कुर्सी को जर्सी के रंग में रंगते दिख रहे हैं।

कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान की दुर्दशा हो गई है…खेल खबर | 27.March | 1 pm 27.03.2023

ऐसा पहली बार हुआ कि अफगानिस्तान ने आईसीसी रैंकिंग में टॉप-6 टीमों में से किसी के खिलाफ सीरीज अपने नाम किया है। इससे पहले अफगानिस्तान ने पहला टी20 6 विकेट से जीता था।

“सूर्यकुमार यादव की तुलना संजू सैमसन से नहीं की जानी चाहिए।” खेल खबर | 24.March | 6 pm 24.03.2023

कपिल देव का कहना है कि भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तुलना विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन से नहीं की जानी चाहिए।

इन चार भारतीय मुक्केबाजों ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया …खेल खबर | 24.March | 1 pm 24.03.2023

चार भारतीय मुक्केबाजों निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू गंघास और स्वीटी बूरा ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीते और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सुनील गावस्कर की टीम इंडिया को चेतावनी। खेल खबर | 23.March | 6 pm 23.03.2023

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत क्रिकेट टीम को बुधवार 22 मार्च 2023 की रात चेन्नई में तीसरे और अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों मिली हार को नहीं भूलने की चेतावनी दी है।

2005 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ किया ये कारनामा…खेल खबर | 23.March | 1 pm 23.03.2023

ऑस्ट्रेलिया ने 22 मार्च 2023 की रात तीसरे और अंतिम वनडे में एडम जम्पा (45 रन पर 4 विकेट) और एशटन एगर (41 रन पर 2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 21 रन से जीत हासिल की और तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

विराट कोहली को लेकर क्या कह गए शोएब अख्तर? खेल खबर | 22.March | 6 pm 22.03.2023

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना ​​है कि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगभग एक दशक और खेल सकते हैं। कोहली

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11…खेल खबर | 22.March | 1 pm 22.03.2023

हार्दिक पांड्या की अगुआई में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया था। उनके चैपियन बनने में साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर ने काफी बड़ी भूमिका निभाई थी

कोहली के कहने पर सहवाग ने दिया था कोच पद के लिए आवेदन! खेल खबर | 21.March | 6 pm 21.03.2023

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार 20 मार्च 2023 को खुलासा किया कि उन्होंने 2017 में टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका के लिए आवेदन किया था, क्योंकि तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने उनसे संपर्क किया था।

PM Modi से बोले Afridi, “मोदी साहब…” …खेल खबर | 21.March | 1 pm 21.03.2023

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को ‘अधिक जिम्मेदारी’ दिखानी चाहिए, क्योंकि वह ‘बहुत मजबूत बोर्ड’ है और क्रिकेट खेलने वाले दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने का प्रयास करना चाहिए।

इशांत शर्मा की उमरान मलिक को सलाह। खेल खबर | 20.March | 6 pm 20.03.2023

दिग्गज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ‘जम्मू एक्सप्रेस’ उमरान मलिक को बगैर रन के बारे में सोचे पूरी स्पीड से गेंदबाजी करने की सलाह दी है। वह चाहते हैं कि टीम मैनेजमेंट इसके लिए दाएं हाथ के इस युवा गेंदबाज को पूरी आजादी दे।

एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर BCCI और PCB में तकरार जारी है।…खेल खबर | 20.March | 1 pm 20.03.2023

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के आयोजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में तकरार जारी है।

Ouça o podcast Jansatta - खेल खबर no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos