Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की तारीफ में क्या बोले सुनील गावस्कर। खेल खबर | 10.May | 6 pm 10.05.2023 5:19
अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों की धुनाई कर रहा था तो ऐसा लग रहा था मानो वह गली क्रिकेट खेल रहा हो।
KL Rahul ने दी अपनी Surgery की Update…खेल खबर | 10.May | 1 pm 10.05.2023 4:24
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने अपनी सर्जरी के बारे में अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
IPL 2023: रिंकू सिंह को आंद्रे रसेल का संदेश। खेल खबर | 09.May | 6 pm 09.05.2023 5:00
कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला आंद्रे रसेल को खुशी है कि रिंकू सिंह टीम के नये सितारे बनकर उभरे हैं लेकिन उन्होंने अपने ‘भाई’ को एक ही सलाह दी है कि विनम्रता कभी नहीं छोड़े ।
मैच जीतने के बाद भी KKR के कप्तान पर लगा जुर्माना…खेल खबर | 9.May | 1 pm 09.05.2023 4:52
आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा पर फाइन लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ इडन गार्डन्स में खेले गए मैच में समय पर ओवर पूरे नहीं कर सकी. ये उनकी टीम का पहला अपराध है।
IPL 2023: आज कोलकाता नाइट राइडर्स का पंजाब किंग्स से होगा मुकाबला। खेल खबर | 08.May | 6 pm 08.05.2023 5:15
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 53वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। अब जबकि समय तेजी से हाथ से निकलता जा रहा है तब केकेआर और पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे।
पहलवान Bajrang Punia ने ऐसा क्या किया पोस्ट की समर्थकों ने ही किया ट्रोल…खेल खबर | 8.May | 1 pm 08.05.2023 4:43
स्टोरी में हनुमान की तस्वीर बनी हुई थी और लिखा हुआ था, ‘मैं बजरंगी हूं, मैं बजरंग दल का समर्थन करता हूं, जय श्री राम।’ट्विटर पर लोग इस पोस्ट को कर्नाटक चुनाव के साथ जोड़कर देख रहे हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भारत और पाकिस्तान का मैच। खेल खबर | 05.May | 6 pm 05.05.2023 5:27
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच की मेजबानी करने की रेस में सबसे आगे चल रहा है।
World Cup: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भारत-पाकिस्तान मैच…खेल खबर | 5.May | 1 pm 05.05.2023 5:12
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच की मेजबानी करने की रेस में सबसे आगे चल रहा है। साल 2016 के बाद भारतीय सरजमीं पर दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह पहला मैच होगा।
पहलवानों ने अमित शाह को लिखा पत्र। खेल खबर | 04.May | 6 pm 04.05.2023 5:05
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे देश के पहलवानों के लिए बीती रात बहुत मुश्किल रही। खिलाड़ियों की दिल्ली पुलिस के साथ भिड़ंत हुई जिसके बाद सुबह तक हंगामा चलता रहा। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि रात को हंगामे के समय ही पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह को खत लिखा है।
2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टोरी बॉवी का 32 साल की उम्र में निधन…खेल खबर | 4.May | 1 pm 04.05.2023 5:03
यूएसए की एथलेटिक्स फेडरेशन और टोरी की मैनेजमेंट कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है. टोरी की मौत पर कई स्टार खिलाड़ियों ने भी शोक जताया। टोरी की लाश उन्हीं के घर पर मिली और अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई है।
IPL 2023: चोट के कारण सीजन से बाहर हुए जयदेव उनादकट। खेल खबर | 03.May | 6 pm 03.05.2023 5:03
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को सोमवार को आरसीबी के हाथों हार मिली। इस हार के बाद टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल की टीम के स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।
IPL 2023 डबल हेडर का पहला मुकाबला CSK और LSG के बीच खेला जाएगा…खेल खबर | 3.May | 1 pm 03.05.2023 5:35
डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। वहीं शाम में मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।
IPL 2023: गौतम गंभीर और कोहली को भारी पड़ा झगड़ा, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना। खेल खबर | 02.May | 6 pm 02.05.2023 5:08
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के मैच के दौरान फिर एक-दूसरे से उलझ पड़े जिससे इन दोनों के मतभेद खुलकर सामने आ गए।
Gambhir से तीखी नोकझोंक के बाद Virat ने Trollers को दिया जवाब…खेल खबर | 2.May | 1 pm 02.05.2023 5:10
उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसका साफ मतलब था कि उन्हें दूसरों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता।कोहली ने जो स्टोरी शेयर की उसमें लिखा था, ‘जो भी आप सुनते हैं वो राय है हकीकत नहीं। जो भी आप देखते हैं वह नजरिया है सच्चाई नहीं।’ उनकी इस स्टोरी को सोमवार की घटना के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है।
IPL 2023: दूसरी बार आमने-सामने होंगे लखनऊ और बैंगलोर। खेल खबर | 01.May | 6 pm 01.05.2023 5:35
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सोमवार को जब अपने घरेलू मैदान पर होगी तो उसकी नजर अंकतालिका के टॉप स्थान पर होगी। टीम के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती होगी। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी।
Sandeep Sharma का हैरतअंगेज कैच…खेल खबर | 1.May | 1 pm 01.05.2023 5:33
संदीप शर्मा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए 19 मीटर की दौड़ लगाई और फिर हाव में छलांग लगा दी, गेंद हाथ आते ही वो धम्म से जमीन पर गिर गए। इसके बावजूद उनके हाथों से गेंद नहीं गिरी। ये कैच देखकर संदीप के साथी ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए थे।
Neeraj Chopra के बाद पहलवानों को मिला Abhinav Bindra का समर्थन…खेल खबर | 28.April | 6 pm 28.04.2023 4:55
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।
Wrestler Protest के समर्थन में आए Neeraj Chopra…खेल खबर | 28.April | 1 pm 28.04.2023 4:58
देश के स्टार एथलीट ने शुक्रवार को ट्वीट करके इस मामले की तुरंत जांच की अपील की।विनेश फोगाट स्टार खिलाड़ियों के सामने न आने से दुखी थी। उन्होंने गुरुवार को एक्सप्रेस अड्डा में बात करते हुए कहा था कि बाकी खेलों से जुड़े स्टार खिलाड़ियों को भी उनके हक की बात करनी चाहिए।
IPL 2023: महिला से दुर्व्यवहार कर मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स। खेल खबर | 27.April | 6 pm 27.04.2023 4:49
इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अपने क्रिकेटर्स के लिए ‘आचार संहिता’ बनाई है। फ्रेंचाइजी ने यह कदम फ्रेंचाइजी की पार्टी में टीम के एक खिलाड़ी के एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना के कुछ दिन बाद उठाया है।
RR vs CSK संभावित प्लेयिंग 11…खेल खबर | 27.April | 1 pm 27.04.2023 4:57
आज चेन्नई की नजरें उसी हार का बदला लेने पर रहेंगी। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर काबिज है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर है।
“रोहित शर्मा को लेना चाहिए ब्रेक।” खेल खबर | 26.April | 6 pm 26.04.2023 4:41
सुनील गावस्कर को लगता है कि मुंबई इंडियंस और भारत के कप्तान रोहित शर्मा को चल रहे आईपीएल से कुछ समय के लिए छुट्टी लेनी चाहिए और पिछले कुछ लीग मैचों और बाद में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तरोताजा होकर वापस आना चाहिए।
जीत के बाद भी Pandya को सता रही किस बात की चिंता?…खेल खबर | 26.April | 1 pm 26.04.2023 4:43
उनकी परेशानी का कारण है गुजरात के गेंदबाज यश दयाल।यश दयाल मंगलवार को मैच में नहीं उतरे थे। इससे पहले भी उन्हें मौका नहीं मिला था। मैच के बाद हार्दिक पंड्या से यश दयाल को लेकर सवाल किया गया था। गुजरात के कप्तान ने जवाब देते हुए बताया कि यश बीते 10 दिनों से काफी बीमार हैं।
अजिंक्य रहाणे की इंडिया टेस्ट टीम में वापसी। खेल खबर | 25.April | 6 pm 25.04.2023 5:00
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली 15 सदस्यीय टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। बतौर विकेटकीपर केएस भरत को मौका मिला है।
अपनी पुरानी टीम SRH से David Warner ने लिया बदला…खेल खबर | 25.April | 1 pm 25.04.2023 5:03
डेविड वॉर्नर लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े हुए थे। साल 2016 में उन्होंने इस टीम को चैंपियन भी बनाया लेकिन जैसे ही वॉर्नर का फॉर्म खराब हुआ टीम ने भी उनका साथ छोड़ दिया।
IPL 2023: आईपीएल से सन्यास ले लेंगे धोनी? खेल खबर | 24.April | 6 pm 24.04.2023 5:11
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये सीजन धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन होने वाला है। इस लिहाज से केकेआर के फैंस के लिए धोनी को ईडन गार्डन्स में देखने का आखिरी मौका था।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos