Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episódios

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दिलशान मदुशंका की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल | खेल खबर | 21.March| 1 PM 21.03.2024

मुंबई इंडियंस ने बुधवार 20 मार्च को आईपीएल के 17वें सीजन के लिए चोटिल श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के प्रतिस्थापन के रूप में अनकैप्ड साउथ अफ्रीकी मीडियम पेसर क्वेना मफाका को नामित किया। 23 साल के श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को बांग्लादेश में हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला में हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी। उस वनडे सीरीज में श्रीलंका को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।आईपीएल 2...

IPL 2024 में ऋषभ पंत संभालेंगे टीम की कमान | खेल खबर | 20.March| 6 PM 20.03.2024

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कौन करेगा, इसकी अटकलों पर मंगलवार 19 फरवरी को फ्रेंचाइजी ने विराम लगा दिया। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर बाताया कि आगामी सीजन के लिए ऋषभ पंत को उसने अपना कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में कप्तानी के फैसले की पुष्टि की गई।वीडियो का कैप्शन में लिखा था, वापसी हो गई, अब आपका स्वागत है, कप्तान ऋषभ पंत। पिछले साल दिल्ली...

वरुण एरोन ने कभी 150 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से की थी गेंद, अब ग्लेन मैक्ग्रा से तेज गेंदबाजों की फैक्ट्री में करेंगे काम | खेल खबर | 19.Marc 19.03.2024

भारत के लिए 9 टेस्ट खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास के बाद कोचिंग का रुख कर लिया है। अपने लगभग 15 साल के प्रथम श्रेणी करियर के दौरान वह आठ बार स्ट्रेस फ्रैक्चर और तीन बार पैर फ्रैक्चर से जूझे, लेकिन अभी भी 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करने की क्षमता रखते हैं। अब वह चेन्नई में एमआरएफ पेस फाउंडेशन में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा क...

यशस्वी जायसवाल से EXCLUSIVE बातचीत | खेल खबर | 19.March| 1 PM 19.03.2024

यशस्वी जायसवाल का हाल में उनका जिस तरह का प्रदर्शन रहा है उससे लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं। यशस्वी ने जो मुकाम हासिल किया है उसमें उनके बचपन के कोच ज्वाला सिंह का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने यशस्वी का हाथ तब थामा जब मुंबई मे उन्हें कोई देखने, सुनने और मौका देने वाला नहीं था। उनकी देखरेख और बेहतरीन कोचिंग की वजह से भारत को एक ऐसा बल्लेबाज मिला जो क्रिकेट के हर प्रारूप में दम...

रविचंद्रन अश्विन क्यों नहीं कर पाए भारत की कप्तानी, दिग्गज स्पिनर ने खुद बताया कारण | खेल खबर | 18.March| 6 PM 18.03.2024

रविचंद्रन अश्विन की गिनती उन भारतीय खिलाड़ियों में होती जो काफी दिमाग लगाते हैं और काफी चालाक हैं। हालांकि, दिग्गज स्पिनर का मानना ​​है कि ‘ओवरथिंकिंग’ के टैग ने उन्हें नुकसान पहुंचाया है। इस वजह से उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी नहीं मिली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में अश्विन ने 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट भी पूरे किए। ह...

WPL Final: पहले 4 मैच में सिर्फ 2 विकेट, हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर; RCB की गेंदबाज ने पर्पल कैप के साथ किया टूर्नामेंट का अंत | खेल खबर | 18 18.03.2024

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम ने रविवार को वह कारनाम कर दिखाया जो कि पुरुष टीम 16 साल से नहीं कर सकी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराया और ट्रॉफी जीती। आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का दिल भी गार्डन गार्डन हो गया। उन्होंने टीम की जीत के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की।विराट कोहली ने महिला टीम की जीत पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर...

कोहली IPL 2024 में इतने रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, बन जाएंगे T20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बैट्समैन | खेल खबर | 15.March| 1 PM 15.03.2024

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास आईपीएल 2024 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का बड़ा मौका है। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी और पहले ही मुकाबले में आरसीबी का सामना डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके के साथ होगा। इस मैच में विराट कोहली 6 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे।कोहली इस लीग के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले 16 सीजन से सिर्फ आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। उनके ना...

यशस्वी जायसवाल को जबरदस्ती किया जाता है नेट्स से बाहर, युवा खिलाड़ी ने बताया 5 टेस्ट की सीरीज के लिए कैसे करते हैं तैयारी | खेल खबर | 14.Mar 14.03.2024

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का खेल दिखाया। यशस्वी जायसवाल ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 712 रन बनाए। जायसवाल ने इस दौरान दो दोहरे शतक भी लगाए। जायसवाल ने अपनी इस सफलता का कारण बताया और साथ ही यह भी बताया कि आखिर क्यों उन्हें जबरदस्ती नेट्स से बाहर निकाला जाता है।इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यशस्वी जायसवाल ने कहा, ‘हां मुझे नेट्स से जबरदस...

आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित | खेल खबर | 14.March| 1 PM 14.03.2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) से पहले अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 15-18 मार्च के बीच इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित हो गई है। इससे गुजरात टाइटंस (GT) को खुशखबरी मिली है। पिछले साल की उपविजेता टीम को अब हार्दिक पंड्या का साथ नहीं मिलेगा। शुभमन गिल को हाथों में कप्तानी होगी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी पूरे सीजन से बाहर हैं।इस बीच अफगानिस्तान की टीम...

ICC Rankings: रविचंद्रन अश्विन बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज, साथी खिलाड़ी को पछाड़ा | खेल खबर | 13.March| 6 PM 13.03.2024

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 13 मार्च (बुधवार) को आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर एक बार फिर कब्जा जमा लिया। अपने 100वें टेस्ट मैच में नौ विकेट लेने के बदौलत शीर्ष पर पहुंचे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें मैच में अश्विन ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 51 रन देकर 4 और दूसरी पारी में 77 रन देकर 5 विकेट लिए। भारत ने धर्मशाला टेस्ट में...

Ranji Trophy: मुंबई-विदर्भ के बीच मैच हुआ ड्रा तो कौन बनेगा रणजी ट्रॉफी चैंपियन? | खेल खबर | 13.March| 1 PM 13.03.2024

वानखेड़े में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल में मुंबई का पलड़ा विदर्भ पर भारी दिखाई दे रहा है। मुंबई ने विदर्भ को 538 रन का टारगेट दिया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ ने बैगर किसी विकेट के 10 रन बना लिए थे। अथर्व तायडे 3 और ध्रुव शौर्य 7 रन बनाकर क्रीज पर। अभी 2 दिन का खेल यानी 180 ओवर बचे हैं, ऐसे में मैच का परिणाम निकलना तय है।अजिंक्य रहाणे की अगुआई में मुंबई 42वीं बार रणजी...

यशस्वी जायसवाल का एक और कमाल,केन विलियमसन और पथुम निसांका को पछाड़ बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ | खेल खबर | 12.March| 6 PM 12.03.2024

भारत के युवा सुपरस्टार यशस्वी जायसवाल को फरवरी 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यशस्वी जायसवाल ने फरवरी 2024 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने के लिए न्यूजीलैंड के अनुभवी केन विलियमसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को पीछे छोड़ा।बहुत कम क्रिकेटर्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत यशस्वी जायसवाल जितनी मजबूत की है। आंकड़े साबित करते हैं कि यशस्वी जा...

पेरिस ओलंपिक की रेस में बने रहने के लिए विनेश फोगाट ने चयन ट्रायल में काटा बवाल, समय पर शुरू नहीं हुए 2 वर्गों के मुकाबले | खेल खबर | 11.Mar 11.03.2024

पेरिस ओलंपिक की दौड़ में बने रहने की कवायद में स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किलो और 53 किलो वर्ग में चयन ट्रायल शुरू नहीं होने दिये और अधिकारियों से लिखित आश्वासन मांगा कि 53 किलो भारवर्ग के आखिरी ट्रायल ओलंपिक से पहले होंगे।डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने और लंबे चले प्रदर्शन की अगुवाई करने वाली विनेश 50 किलोवर्ग के ट्रायल के लिये साइ...

WTC Ranking:क्या फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया? | पर्दे की बात | 11.March| 1 PM 11.03.2024

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की 2-0 हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग 2023-25 (WTC Ranking 2023-25)में बड़ा बदलाव हुआ है। कीवियों का क्लीन स्वीप करके कंगारू टीम को रैंकिंग में फायदा हुआ है। भारत शीर्ष पर काबिज है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है। डब्ल्यूटीसी 2021 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। डब्ल्यूटीसी 2023 का फाइनल भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था।...

एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बैट्समैन की लिस्ट में इस नंबर पर पहुंचे रोहित | खेल खबर | 8.March| 6 PM 08.03.2024

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा धर्मशाला में पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरे और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेल डाली। रोहित शर्मा ने इस मैच की पहली पारी में 103 रन बनाए और उन्होंने इस दौरान 162 गेंदों का सामना किया। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान 3 शानदार छक्के और 13 चौके लगाए। बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह 11वां शतक रहा और अपने इस...

हिटमैन रोहित शर्मा का धर्मशाला में शतक, बने पहले भारतीय | खेल खबर | 8.March| 1 PM 08.03.2024

धर्मशाला में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए तूफानी शतक ठोक दिया. उनके टेस्ट करियर का यह 12वां शतक है. रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान जेम्स एंडरसन से लेकर शोएब बशीर तक की गेंदों पर शानदार शॉट्स लगाए. धर्मशाला के मैदान पर रोहित टेस्ट मैचों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.मैच के पहले दिन इंग...

IND vs ENG, 5th Test, Day 1: भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में पलटी बाजी, 200 रन से पहले इंगलैंड ने खोए 8 विकेट | खेल खबर | 7.March| 6 PM 07.03.2024

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा था लेकिन दूसरे सेशन में वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भारी पड़े। भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में छह विकेट झटके और इंग्लैंड को बैकफुट पर ले गए। टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 194 रन बना लिए थे। दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक बेन फोक्स 8 और शोएब बशीर 5 बनाकर क्र...

पिता ने की आत्महत्या, मां को हुआ कैंसर और इंग्लैंड की टीम में अनिश्चित रोल : जॉनी बेयरस्टो का 100वें टेस्ट तक का सफर | खेल खबर | 7.March| 1 07.03.2024

भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में गुरुवार को जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए। हालांकि, उनका रिकॉर्ड इस मुकाम तक पहुंचने वाले कुछ अन्य दिग्गजों जितना शानदार नहीं है, लेकिन 34 वर्षीय इस खिलाड़ी की जीवन में कई बाधाओं को पार करने की कहानी उल्लेखनीय है। इसके बारे में उनकी आत्मकथा अ क्लियर ब्लू स्काई में जिक्र है। इसमें न केवल उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बारे...

अब खेलो इंडिया के खिलाड़ी सरकारी नौकरी के लिए योग्य | खेल-खबर | 6.March| 6 PM 06.03.2024

भारतीय खिलाड़ियों के लिए खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बड़ी घोषणा की है. अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यह घोषणा की है, जिसके मुताबिक अब खेलो इंडिया के खिलाड़ी सरकारी नौकरी के लिए योग्य होंगे. खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है. अपनी पोस्ट में अनुराग ठाकुर ने लिखा, “खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा… हमारे माननीय प...

मध्य प्रदेश को हरा फाइनल में पहुंचा विदर्भ, क्या मुंबई को हराकर तीसरी बार जीतेगा खिताब | खेल खबर | 6.March| 1 PM 06.03.2024

रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के पहले सेमीफाइनल में विदर्भ ने मध्य प्रदेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। विदर्भ ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर मैच के आखिरी दिन 62 रन से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल 2 में मुंबई ने तामिलनाडु को हराया था। फाइनल मुकाबले में 2 बार की चैपिंयन विदर्भ की टीम का सामना घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई से होगा। मुंबई की टीम 41 बार की चैंपियन है।रणजी ट्रॉफी 2023-24 के पह...

पाकिस्तान में मैच के दौरान महिला खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, अस्पताल ले जाते-जाते हो गई मौत| खेल खबर | 5.March| 6 PM 05.03.2024

पाकिस्तान में मैच के दौरान सिर में चोट लगने से एक महिला खिलाड़ी की मौत हो गई। रविवार 3 मार्च 2024 को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दन जिला स्थित मार्डन शिक्षा विभाग के खेल परिसर में प्राइम मिनिस्टर यूथ टैलेंट हंट ट्रायल के तहत जूडो के मुकाबले चल रहे थे। इसी दौरान एक युवा महिला जूडोका फिजा शेर अली के सिर में चोट लग गई। सिर में चोट से उनकी हालत बिगड़ गई।रेसक्यू अधिकारियों ने फिजा को अस्पताल ले जाने स...

पेरिस ओलंपिक से पहले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने लिया संन्यास | खेल खबर | 5.March| 1 PM 05.03.2024

पेरिस ओलंपिक से पहले भारत की मेडल की उम्मीदों को एक और झटका लगा है। देश के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 31 साल के इस खिलाड़ी ने देश के लिए कई मेडल जीते जिसमें वर्ल्ड चैम्पियनशिप का ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल है।हैदराबाद के 31 वर्ष के प्रणीत ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन उसके बाद से चोटों से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर...

लंदन से लौटे केएल राहुल, क्या IPL 2024 में खेलने के लिए NCA से मिलेगी हरी झंडी | खेल खबर | 4.March| 6 PM 04.03.2024

भारत के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी चार टेस्ट से बाहर हो गए। इसकी उन्होंने पिछले साल सर्जरी कराई थी। वह इंडियन प्रीमियर लीग के लिए फिट होने की राह पर हैं, जो 22 मार्च से शुरू होगी। वह लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के कप्तान हैं, जो आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 24 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलेगी।अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द...

सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को लेकर जताई सहानुभूति | खेल खबर | 4.March| 1 PM 04.03.2024

बीते हफ्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इशान किशन और श्रेयस अय्यर को घेरलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के मद्देनजर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का मानना है कि श्रेयस को कड़ी सजा मिली, क्योंकि उन्होंने खेलने से इन्कार नहीं किया था। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी खेले भी थे। उनको अभी तक यह बात समझ में नहीं आई है कि आखिर क्यों रणजी ट्रॉफी में...

रणजी सेमीफाइनल खेलने मैदान पर उतरेंगे श्रेयस अय्यर, BCCI के सख्त कदम के बाद लिया फैसला | खेल खबर | 1.March| 6 PM 01.03.2024

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई का मुकाबला तमिलनाडु के साथ होगा और इसकी शुरुआत शनिवार यानी 2 मार्च से होगी। इस मुकाबले में मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आएंगे जिन्हें बीसीसीआई ने सालाना केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। बीसीसीआई ने श्रेयस को सालाना अनुबंध में इस वजह से शामिल नहीं किया थ...

Ouça o podcast Jansatta - खेल खबर no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos