Aaj Tak Radio
Iti Itihaas
Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half minutes. In this podcast,Our host will narrate the chronical and archived facts in the form of short stories. The stories may concern a war, tragic downfall of a leader, a conspiracy hatched in a king's court, or an uncanny obsession of a famous performer. We will weave a show about every intriguing event you should be aware of. 'इति इतिहास' हमारा इतिहास का पॉडकास्ट है जिसमें हमारे होस्ट नितिन ठाकुर आपके लिए...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
8 de jun de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
ट्रेडमिल को सेहत के लिए नहीं इंसान को सुधारने के लिए बनाया गया था: इति इतिहास, Ep 158 13.10.2024 2:16
हर जिम में एक कोना कार्डियो एक्सरसाइज का होता है जिसमें ट्रेडमिल खास तौर पर होती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज करने और पसीना बहाने के काम में आने वाला ट्रेडमिल कभी सज़ा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. आज के इति–इतिहास में कहानी सज़ा के तौर पर ट्रेडमिल के इस्तेमाल की.
14 मैच में 114 विकेट लेने वाला भारतीय गेंदबाज़, बाबा साहब जिसके फैन थे!: इति इतिहास, Ep 157 06.10.2024 2:38
इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जी.ए लोमेन के नाम है. लोमेन ने 16 मैचों में ये कीर्तिमान रचा लेकिन क्या आपको पता है कि एक भारतीय गेंदबाज ने केवल 14 मैचों में ही 114 विकेट ले ली थी. आज के इति इतिहास में कहानी इसी बॉलर की, सुनिए 'इति इतिहास' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत
दुनिया के सबसे बड़े हीरे के मिलने और तराशे जाने की कहानी: इति इतिहास 05.10.2024 2:22
हीरे को याद करने पर हमें हीरे जड़ी अंगूठियां या कोहिनूर याद आता है. आपने भी हीरों के छोटे-छोटे टुकड़े देखे होगें! लेकिन क्या आपने कभी आधा किलो से भी बड़ा हीरा देखा है? आज के इति-इतिहास में सुनिए कहानी दुनिया के सबसे बड़े हीरे के मिलने और उसके तराशे जाने की.
साल के दिन कब से 365 किए गए और ये आइडिया किसका था?: इति इतिहास, Ep 155 29.09.2024 2:17
रोम के इतिहास में 46 ईसा पूर्व का साल एक असाधारण साल था, जब एक साल, 445 दिन का हुआ. इसका रहस्य जूलियस सीज़र के कैलेंडर सुधारों में छिपा हैं, क्यों कैलेंडर को बदला गया और ये आईडिया किसका था? सुनिए 'इति इतिहास' में. साउंड मिक्स- नितिन रावत
मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब के बारे में संभाजी महाराज की कौन-सी भविष्यवाणी सच हुई? इति इतिहास 28.09.2024 2:22
औरंगज़ेब का दक्कन पर काबिज़ होने का सपना मरते दम तक नहीं पूरा हो सका. मराठा राजा संभाजी महाराज ने औरंगजेब पर एक सटीक भविष्यवाणी बहुत पहले कर दी थी. क्या थी यह भविष्यवाणी? जानिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दबा कर ऐसा क्या खा लिया कि हट्टे-कट्टे आदमी की मौत हो गई?: इति इतिहास, Ep 153 22.09.2024 1:50
राष्ट्रपति ज़ैकरी टेलर अमेरिका के 12वें राष्ट्रपति थे, जिनकी मौत पद पर केवल 16 महीने रहने के बाद हुई, टेलर अचानक से बीमार पड़ गए और पांच दिन बाद 9 जुलाई को उनकी मौत हो गई. पेट में गड़बड़ी हो जाने से. टेलर ने ऐसा क्या खाया था, सुनिए 'इति इतिहास' में.
इतिहास की सबसे कुख्यात महिला सीरियल किलर जो कत्ल करने के बाद खून से नहाती थी : इति इतिहास 21.09.2024 2:07
हंगरी की एक राजकुमारी, जिसने 600 लड़कियों की बेरहमी से हत्या की और तो और उनके खून में नहाई भी. इन हत्याओं की वजह क्या थी? पकड़े जाने के बाद भी राजकुमारी को सज़ा क्यों नहीं हुई? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.
पानी के फ़व्वारे में पेशाब करते हुए लड़के का स्टेच्यू पूरे ब्रुसेल्स शहर में क्यों लगाया गया? : इति इतिहास 15.09.2024 2:25
ब्रुसेल्स में पानी के फ़व्वारे में पेशाब करते हुए लड़के के स्टेच्यू का इतिहास क्या है? क्यों इसे पूरे शहर में क्यों लगाया गया? सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
सिकदर ने माउंट एवरेस्ट नापकर सिर्फ़ इतिहास ही नहीं बदला! दुनिया की गणित भी सुधार दी : इति इतिहास, Ep 149 14.09.2024 2:23
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ का नाम किसके नामपर रखा गया है? माउंट एवरेस्ट से पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी थी? कैसे एवरेस्ट पहुंचे बिना ही एवरेस्ट को नाप दिया गया? सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
सम्राट जिसे भ्रम था कि उसका शरीर शीशे का बना है: इति इतिहास, Ep 149 07.09.2024 2:10
शीशे से बनी चीजों को बहुत सलीके से रखा जाता है क्योंकि ये नाजुक चीजें एक झटके से ही टूट जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि रोम में एक राजा हुआ जिसे ये भ्रम था कि उसका शरीर शीशे से बना है. इसलिए सम्राट खुद के साथ भी बहुत सावधानी से पेश आता था. कौन था वो राजा और इस भ्रम का शिकार कैसे हुआ, सुनिए उस राजा की कहानी 'इति-इतिहास' में नितिन ठाकुर से. साउंड मिक्स: नितिन रावत
सूअर ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से फांसी दी गई?: इति इतिहास, Ep 148 01.09.2024 2:16
अगर आपसे कहा जाए कि एक सूअर पर मुकदमा चला और फांसी दी गई. तो आपको यकीन होगा? यकीन हो या न हो लेकिन इतिहास में ऐसा सच में हुआ है. 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से सुनिए कहानी इसी घटना की.
ऐसा क्या हुआ कि एक मछली को उड़ाने के लिए डायनामाइट लगाना पड़ गया? इति इतिहास, Ep 147 31.08.2024 2:23
इतिहास के गर्भ में कई अजीबोगरीब कहानियां छिपी हैं. 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में सुनिए कहानी उस घटना की जब एक मछली पर आधा किलो डायनामाइट लगाकर उसके चिथड़े उड़ाए गए.
मृत्यु से पहले अल्बर्ट आइंस्टीन ने क्या कहा था?: इति इतिहास, Ep 146 25.08.2024 2:09
18 अप्रैल 1955 को अमेरिका के प्रिंसटन हॉस्पिटल में आइंस्टीन ने अपनी उखड़ती सांस के सहारे कुछ बातें कही. जीवन के आख़िरी क्षणों में आख़िर आइंस्टीन ने क्या कहा था? क्यों वह शब्द रहस्य बनकर रह गए? सुनिए 'इति इतिहास' में. प्रड्यूसर - अतुल तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
एक हज़ार साल से भी अधिक पुराना मंदिर जिसके रहस्य आज तक अनसुलझे हैं: इति इतिहास, Ep 145 24.08.2024 2:42
तमिलनाडु के तंजौर शहर में बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण चोल शासन के राजराजा प्रथम ने कराया था. इस मंदिर को करीब साल 1003 से 1010 से बीच बनाया गया. भगवान शिव के इस मंदिर से कई रहस्य जुड़े हुए हैं. जानिए तमिलनाडु के बृहदेश्वर मंदिर का अनोखा रहस्य 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
मालिक से बदला लेने के लिए बिल्लियों की हत्या क्यों की गई?: इति इतिहास, Ep 144 18.08.2024 2:10
सन 1730 के पेरिस में एक अजीब घटना घटी. घटना को नाम दिया गया 'द ग्रेट कैट मैसेकर'. क्या है इस द ग्रेट कैट मैसेकर की कहानी, मालिक से बदला लेने के लिए बिल्लियों की हत्या क्यों की गई? जानेंगे आज के 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
एक 'बाल्टी' के लिए दो राज्यों में हुई जंग, मारे गए 2000 सैनिक : इति इतिहास Ep 143 17.08.2024 2:23
दुनियाभर में लड़े गए युद्धों की सूची बहुत लंबी है. इंसानों ने अनेक वजहों से एक से बढ़कर एक खतरनाक और हास्यास्पद युद्ध लड़े. 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से सुनिए कहानी उस जंग की, जब बाल्टी के लिए 2 हजार लोग मारे गए.
समंदर की बर्फ में फंसा एक 'भूतहा जहाज़' जिसका कैप्टन अपना आखिरी नोट लिखते हुए जम गया: इति इतिहास Ep 142 11.08.2024 2:57
सालों पहले दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री रास्तों पर एक जहाज़ अपने सफर पर निकला. Jenny नाम के इस जहाज़ पर सवार लोगों पता ही नहीं था कि यह सफर इतना खतरनाक होने वाला है. आज के टइति इतिहासट में कहानी उस सफर की जिसने Jenny को एक 'भूतहा जहाज़' में तब्दील कर दिया, सुनिए 'नितिन ठाकुर' से. साउंड मिक्स- नितिन रावत
पाकिस्तानी तानाशाह के आगे न झुकने वाले पत्रकार ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम को कैसे बदल दिया? : इति इतिहास Ep 141 10.08.2024 3:20
पाकिस्तानी रिपोर्टर एंथनी मस्कारेन्हास ने ब्रिटेन के संडे टाइम्स एक आर्टिकल लिखा. इसमें बताया गया कि कैसे पाकिस्तान साल 1971 में अपने पूर्वी प्रांत को बचाने के लिए अत्याचारी रवैया अपना रहा है. इस लेख को सदी का सबसे असरदार आर्टिकल क्यों माना गया? कैसे इस आर्टिकल ने पूरा इतिहास ही बदलकर रख दिया? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.
सालों पहले ओलंपिक विजेता को मेडल की जगह क्या मिलता था? : इति इतिहास Ep 140 03.08.2024 2:23
ओलिंपिक मेडल्स जीतने के लिए दुनियाभर के खिलाड़ी हर चौथे साल एक जगह इकट्ठा होते हैं. इसकी टैली में एक एक मेडल के बढ़ने से खेल और अंतरराष्ट्रीय जगत में देश का सम्मान बढ़ता है. लेकिन क्या आपको पता है ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को मेडल की जगह कुछ और मिलता था! सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
कारगिल की जंग से पहले पाकिस्तानी सेना ने अपने प्रधानमंत्री को कैसे बेफकूफ़ बनाया?: इति इतिहास, Ep 139 28.07.2024 3:07
कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे हो गए हैं. 25 साल पहले पाकिस्तान LOC पार कर भारत में घुसा और इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को इस लड़ाई में धूल चटाई थी. लेकिन इस घुसपैठ और लड़ाई से पहले पाकिस्तान में एक मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग में पाकिस्तान की सेना ने अपने ही प्रधानमंत्री को मूर्ख बनाया था. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
ओलंपिक में आखिरी बार कब खेला गया था क्रिकेट? कब होगी क्रिकेट की वापसी?: इति इतिहास, Ep 138 21.07.2024 2:27
ओलंपिक के सैकड़ों सालों के इतिहास में कई ऐसे खेल थे जो पहले शामिल किए गए और बाद में बंद कर दिए गए. इन खेलों में क्रिकेट भी शामिल था. 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से जानिए कहानी 124 साल पहले ओलंपिक में खेले गए एकमात्र क्रिकेट मैच की.
भारत को ओलंपिक में गोल्ड दिलाने वाली हॉकी टीम की कहानी: इति इतिहास, Ep 137 20.07.2024 2:34
ओलंपिक का जब भी ज़िक्र होता है तो भारतीय हॉकी का वह स्वर्णिम अतीत सुर्खियां बटोरता ही है, जब टीम ने एक के बाद एक गोल्ड मेडल्स जीते थे. आज के 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से सुनिए कहानी भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक में पहली बार क़दम रखने और गोल्ड मेडल जीतने की.
इजरायल का जासूस कैसे सीरिया का रक्षा मंत्री बनने वाला था?: इति इतिहास, Ep 136 14.07.2024 2:20
एली कोहेन ने सीरिया में एक सीरियाई बिजनेसमैन के तौर पर एंट्री ली, वो बड़ी बड़ी पार्टियां दिया करते थे. इनमें सीरिया के बड़े मंत्री और डिप्लोमैट भी आते थे, यहां एली इनसे मुलाकात करके जान पहचान बढ़ाते थे. इन्हें महंगे तोहफे दिया करते थे. धीरे-धीरे करते हुए वो कैसे सत्ता के करीब आता गया और कैसे रक्षा मंत्री की कुर्सी पर बैठने वाला था, सुनिए नितिन ठाकुर से 'इति इतिहास' में. प्रोड्यूसर- अतुल तिवारी साउ...
रेलवे की गलती से अचानक ट्रेन का मालिक बन गया एक किसान: इति इतिहास, Ep 135 13.07.2024 2:10
लुधियाना के एक जिला अदालत ने मुआवजे की मांग करने आए एक किसान को पूरा का पूरा ट्रेन सौंपने का आदेश क्यों सुना दिया? सुनिए इति इतिहास के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.
ऐसा योगी जिसके लिए जॉन लेनन ने गाना लिखा 'महर्षि तुमने सबको बेवकूफ बनाया’: इति इतिहास, Ep 134 07.07.2024 2:15
भारत में ऐसे कई योगी, तांत्रिक और बाबा हुए जिन्होनें दुनियाभर को आकर्षित किया. आज के इति इतिहास में कहानी अपनी करेंसी चलाने वाले उस योगी की जो अपने भक्तों को उड़ाना सिखाता था. प्रड्यूसर: अतुल तिवारी साउन्ड मिक्सिंग: सौरभ कुकरेती
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos