Rajesh Kumar

हिन्दी कहानियाँ Hindi Story

Kids HI ↓ 87 episódios

If you want to improve your Hindi language, then you must listen Hindi stories. Our podcasts have funny stories which include general Hindi story, moral stories and children's stories. Sometimes we also conduct Hindi interviews on our shows. You can learn a lot by listening to them. You can listen to our podcast on different platforms to improve your Hindi languageयहाँ पर आपको हिन्दी कहानियाँ मिलेंगी। Support this podcast with a small monthly donation to help sustain future episodes. paypal.me/discoveryofrajasthanFor business inquiries rajasikar11@gmail.com

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: lovelyjaipur.blogspot.com

Autor

Rajesh Kumar

Categoria

Kids

Site do podcast

lovelyjaipur.blogspot.com

Último episódio

25 de jan de 2026

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

!! मित्रता की परिभाषा !! 26.11.2020

एक बेटे के अनेक मित्र थे, जिसका उसे बहुत घमंड था। उसके पिता का एक ही मित्र था, लेकिन था सच्चा। एक दिन पिता ने बेटे को बोला कि तेरे बहुत सारे दोस्त हैं, उनमें से आज रात तेरे सबसे अच्छे दोस्त की परीक्षा लेते हैं। बेटा सहर्ष तैयार हो गया। रात को 2 बजे दोनों, बेटे के सबसे घनिष्ठ मित्र के घर पहुंचे। बेटे ने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा नहीं खुला, बार-बार दरवाजा ठोकने के बाद दोनों ने सुना कि अंदर से बेटे का द...

दो घडे़ - Do Ghade 25.11.2020

दो घडे़ एक बार एक नदी में जोरो की बाढ़ आई। तीन दिनों के बाद बाढ़ का जोर कुछ कम हुआ। बाढ़ के पानी में ढेरों चीजें बह रही थीं। उनमें एक ताँबे का घड़ा एवं एक मिट्टी का घड़ा भी था। ये दोनों घड़े अगल-बगल तैर रहे थे। ताँबे के घड़े ने मिट्टी के घड़े से कहा, अरे भाई, तुम तो नरम मिट्टी के बने हुए हो और बहुत नाजुक हो अगर तुम चाहो, तो मेरे समीप आ जाओ। मेरे पास रहने से तुम सुरक्षित रहोगे। मेरा इतना ख्याल रखने...

एकता का बल - Ekta Mein Bal Ki Kahani 24.11.2020

एकता का बल एक किसान था। उसके पाँच बेटे थे। सभी बलवान और मेहनती थे। पर वे हमेशा आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। किसान यह देख कर बहुत चिंतित रहा करता था। वह चाहता था कि उसके बेटे आपस में लड़ाई-झगड़ा न करें और मेलजोल से रहें। किसान ने अपने बेटों को बहुत समझाया और डाँटा-फटकारा भी, पर उनपर इसका कोई असर नहीं हुआ। किसान को हमेशा यही चिंता सताती रहती कि वह अपने बेटों में एकता कैसे कायम करे! एक दिन उसे अपनी...

बिल्ली के गले मे घंटी - Who will Bell the Cat in Hindi 23.11.2020

बिल्ली के गले मे घंटी एक पंसारी था। उसकी दुकान में बहुत से चूहे रहते थे। वहाँ उनके खाने का भरपूर समान था। वे अनाज, सूखे मेवे, ब्रेड, बिस्कुट, जैम और चीज़ आदि छककर खाते थे। चूहों के कारण पंसारी को काफी नुकसान होता था। एक दिन उसने सोचा, "इन चूहों से छुटकारा पाने के लिए मुझे कुछ उपाय करना चाहिए। वरना ये तो मुझे कहीं का नहीं छोडेगें। एक दिन दुकनदार एक बड़ी और मोटी-सी बिल्ली ले आया। उसने उसे दुकान में...

लोक आस्था का पर्व छठ पूजा 16.11.2020

भारत में छठ सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है। मूलत: सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है। पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जात...

दिवाली की कहानी - Hindi Kahaniya | Hindi Moral Stories || Diwali Ki Kahani 12.11.2020

यह कहानी एक मजदूर व उसकी विकलांग बेटी की है। दिवाली आने वाली है और उन दोनों के बीच बड़ी असमंजस की स्थिति है। क्योंकि मजदूर की नौकरी चले जाने की वजह से उनके घर में खाने पीने का सामान भी समाप्त हो गया और ऊपर से दिवाली का त्यौहार भी आ गया। सुनिए यह कहानी। 

Karwa Chauth Story -- सुने करवा चौथ व्रत कथा 03.11.2020

दांपत्‍य जीवन में मधुरता लाने वाला त्‍योहार करवा चौथ इस बार 4 नवंबर को यानी बुधवार को है। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत करेंगी और शाम को चांद को अर्घ्‍य देकर और छलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत तोड़ेंगी। वहीं कुंवारी कन्याएं मनोनुकूल पति की प्राप्ति के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखकर तारों को देखेंगी फिर व्रत खोलेंगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं करवा चौथ के व्रत में पढ़ी जाने वाली पूरा क...

महाभारत की कहानी: दानवीर कर्ण | Danveer Karan Ki Katha 30.10.2020

महाभारत की कथा में कई महान चरित्रों का जिक्र है। उन्हीं में से एक थे दानवीर कर्ण। श्रीकृष्ण हमेशा कर्ण की दानवीरता की प्रशंसा करते थे। वहीं, अर्जुन और युधिष्ठिर भी दान-पुण्य करते रहते थे, लेकिन श्रीकृष्ण कभी उनकी प्रशंसा नहीं करते थे। एक दिन अर्जुन ने श्रीकृष्ण से इसका कारण पूछा। श्रीकृष्ण बोले, “समय आने पर वह यह साबित कर देंगे कि सबसे बड़ा दानवीर सूर्यपुत्र कर्ण है।” कुछ दिनों के बाद एक ब्राह्मण अ...

चांद पर खरगोश | The Hare On The Moon Story In Hindi 30.10.2020

बहुत समय पहले गंगा किनारे एक जंगल में चार दोस्त रहते थे, खरगोश, सियार, बंदर और ऊदबिलाव। इन सभी दोस्तों की एक ही चाहत थी, सबसे बड़ा दानवीर बनना। एक दिन चारों ने एक साथ फैसला लिया कि वो कुछ-न-कुछ ऐसा ढूंढकर लाएंगे, जिसे वो दान कर सकें। परम दान करने के लिए चारों मित्र अपने-अपने घर से निकल गए। ऊदबिलाव गंगा तट से लाल रंग की सात मछलियां लेकर आ गया। सियार दही से भरी हांडी और मांस का टुकड़ा लेकर आया। उसके...

पेशावर एक्सप्रेस 24.10.2020

पेशावर एक्सप्रेस -- कृष्ण चंदर जब मैं पेशावर से चली तो मैंने छका छक इत्मिनान का सांस लिया। मेरे डिब्बों में ज़्यादा-तर हिंदू लोग बैठे हुए थे। ये लोग पेशावर से हुई मरदान से, कोहाट से, चारसदा से, ख़ैबर से, लंडी कोतल से, बन्नूँ नौशहरा से, मांसहरा से आए थे और पाकिस्तान में जानो माल को महफ़ूज़ न पाकर हिन्दोस्तान का रुख कर रहे थे, स्टेशन पर ज़बरदस्त पहरा था और फ़ौज वाले बड़ी चौकसी से काम कर रहे थे। इन लोगों क...

Lazy-Donkey-Story-In-Hindi आलसी गधे की कहानी 23.10.2020

किसी गांव में एक गरीब व्यापारी अपने गधे के साथ रहा करता था। व्यापारी का घर बाजार से कुछ दूरी पर ही था। वह रोज गधे की पीठ पर सामान की बोरियां रखकर बाजार जाया करता था। व्यापारी बहुत अच्छा और दयालु इंसान था और अपने गधे का अच्छी तरह ध्यान रखता था। गधा भी अपने मालिक से बहुत प्यार करता था, लेकिन गधे की एक समस्या थी कि वह बहुत आलसी था। उसे काम करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। उसे सिर्फ खाना और आराम करना...

तेनालीराम की कहानी: मौत की सजा 22.10.2020

तेनालीराम की कहानी: मौत की सजा- एक समय की बात है, बीजापुर नामक देश के सुल्तान इस्माइल आदिलशाह को यह डर सताने लगा था कि राजा कृष्णदेव उस पर हमला करके उसके देश को जीत सकते हैं। सुल्तान ने कई जगह से सुन रखा था कि राजा कृष्णदेव ने अपने साहस और वीरता से कई देशों को जीतकर अपने राज्य में मिला लिया है।

1919 की एक बात -- सआदत हसन मंटो 22.10.2020

ये 1919 ईस्वी की बात है, भाईजान, जब रौलेट ऐक्ट के ख़िलाफ़ सारे पंजाब में एजीटेशन हो रहा था। मैं अमृतसर की बात कर रहा हूँ। सर माईकल ओडवायर ने डिफ़ेन्स ऑफ़ इण्डिया रूल्ज़ के मातहत गांधी जी का दाख़िला पंजाब में बन्द कर दिया था। वो इधर आ रहे थे कि पलवाल के मुक़ाम पर उनको रोक लिया गया और गिरफ़्तार करके वापस बम्बई भेज दिया गया। जहाँ तक में समझता हूँ, भाईजान, अगर अँग्रेज़ ये ग़लती न करता तो जलियाँवाला बा...

तेनालीराम और मटके की कहानी 21.10.2020

तेनालीराम और मटके की कहानी- एक बार की बात है, किसी कारण से महाराज कृष्णदेव राय तेनालीराम से नाराज हो गए थे। वे उनसे इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने कहा, “पंडित तेनालीरामा, अब आप हमें अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे और अगर आपने हमारे आदेश का पालन नहीं किया, तो हम आपको कोड़े मारने का आदेश देंगे।” महाराज की यह बात सुनकर तेनालीराम वहां से चुपचाप चले गए।

तेनालीराम की कहानी: मनपसंद मिठाई 21.10.2020

तेनालीराम की कहानी: मनपसंद मिठाई तेनालीराम हमेशा जवाब देने के अपने नायाब तरीकों के कारण जाने जाते थे। उनसे कोई भी सवाल पूछा जाए, वह हमेशा एक अलग अंदाज के साथ जवाब देते थे, फिर चाहे वो सवाल उनकी मनपसंद मिठाई का ही क्यों न हो। आइए, जानते हैं कि कैसे तेनालीराम ने अपनी मनपसंद मिठाई के पीछे महाराज कृष्णदेव राय की कसरत करवा दी। सर्दियों की एक दोपहरी महाराज कृष्णदेव राय, राजपुरोहित और तेनालीराम महल के बा...

हीरे का हार -- चंद्रधर शर्मा गुलेरी 21.10.2020

चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' (1883 - 12 सितम्बर 1922) हिन्दी के कथाकार, व्यंगकार, निबन्धकार तथा सम्पादक थे। उन्हें हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेज़ी, प्राकृत, बांग्ला, मराठी, जर्मन तथा फ्रेंच भाषाओं का ज्ञान था। उनकी रुचि धर्म, ज्योतिष इतिहास, पुरातत्त्व, दर्शन भाषाविज्ञान शिक्षाशास्त्र और साहित्य से लेकर संगीत, चित्रकला, लोककला, विज्ञान और राजनीति तथा समसामयिक सामाजिक स्थिति तथा रीति-नीति में थी। आम हिन्दी प...

पंचतंत्र हिंदी कहानी- सिंह और सियार 19.10.2020

वर्षों पहले हिमालय की किसी कन्दरा में एक बलिष्ठ शेर रहा करता था। एक दिन वह एक भैंसे का शिकार और भक्षण कर अपनी गुफा को लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे एक मरियल-सा सियार मिला जिसने उसे लेटकर दण्डवत् प्रणाम किया। जब शेर ने उससे ऐसा करने का कारण पूछा तो उसने कहा, “सरकार मैं आपका सेवक बनना चाहता हूँ। कुपया मुझे आप अपनी शरण में ले लें। मैं आपकी सेवा करुँगा और आपके द्वारा छोड़े गये शिकार से अपना गुजर-बसर...

कोरोना के दौरान बच्चों की पढ़ाई और उसके फायदे व नुकसान 17.10.2020

नमस्कार श्रोताओं आज की पॉडकास्ट की चर्चा का विषय है, कोरोना के दौरान बच्चों की पढ़ाई और उसके फायदे व नुकसान। इस चर्चा में हमने एक मेहमान को शामिल किया है, जो कक्षा आठ की छात्रा है, और जयपुर के एक विद्यालय में पढ़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि बच्चों के हिसाब से कोरोना के दौरान पढ़ाई के नुकसान व फायदे क्या है, और बच्चे इस बारे में क्या सोचते हैं। 

तेनालीराम की कहानी- राजगुरु की चाल 17.10.2020

तेनालीराम की कहानी- राजगुरु की चाल 

तेनालीराम की कहानी- दूध न पीने वाली बिल्ली 17.10.2020

दूध न पीने वाली बिल्ली- दक्षिण भारत के विजयनगर में राजा कृष्णदेव राय का राज था। एक बार विजयनगर में चूहों ने बहुत तबाही मचाई, जिससे पूरी प्रजा परेशान थी, क्योंकि चूहे आए दिन किसी के कपड़े कुतर जाते, तो किसी की फसल और अनाज को नुकसान पहुंचाते। इससे परेशान होकर एक दिन पूरी प्रजा राजा कृष्णदेव राय के दरबार में पहुंची और उनकी समस्या दूर करने की प्रार्थना की। प्रजा के मुखिया ने राजा कृष्णदेव राय से कहा,...

डरावनी कहानी- एक खौफनाक साया 11.10.2020

एक खौफनाक साया- आशपुरा विस्तार में रहने वाली धरा शर्मा की अभी नयी-नयी शादी हुई थी। शादी के 2-3 दिन बाद ही पति दिलीप को ऑफिस के काम से एक हफ्ते के लिए दुबई जाना पड़ा।  एक रात जब धरा अपने कमरे में अकेली सोयी हुई थीं तभी अचानक उनका टीवी चलना शुरू हो गया, जिससे वह चौंक गयी। उन्होने तुरंत उठ कर टीवी बंद कर दिया। और फिर से सोने की कोशिश करने लगी। थोड़ी देर बाद उन्हे महसूस हुआ कि उनकी बगल में बिस्तर प...

बच्चों की कहानी-कछुआ और खरगोश 11.10.2020

कछुआ और खरगोश- एक दिन, खरगोश ने सोचा क्यों न कछुए से दौड़ लगाई जाए। उसने कछुए से पूछा और कछुआ सहमत हो गया, और दौड़ शुरू हो गई। दौड़ में खरगोश कछुए से काफी आगे निकल गया क्योंकि वह बहुत तेज रनर था। खरगोश को अपने तीव्रता पर घमंड था और उसने सोचा कि वह एक झपकी लेकर उठ भी जाएगा तब भी वह कछुए से जीत जाएगा। और उसने ऐसा ही किया, फिनिशिंग लाइन से ठीक पहले, कुछ दूरी पर वह एक पेड़ के नीचे सो गया। वह आश्वस्त था क...

बच्चों की कहानी-भेड़िया आया… भेड़िया आया… 10.10.2020

भेड़िया आया… भेड़िया आया… एक बार एक लड़का था जिसके पिता ने एक दिन उससे कहा कि अब वह इतना बड़ा हो गया है कि भेड़ों की देखभाल कर सके।हर दिन वह भेड़ों को घास चरने के लिए ले जाता और उन पर निगरानी रखता। देखते ही देखते, भेड़ें बड़े हो गए और उनका ऊन भी घना हो गया था । परंतु वह लड़का दुखी था, वह इन उबाऊ भेड़ों पर नज़र नहीं रखना चाहता था, उसे भागना था, जी भर के खेलना था। इसलिए, उसने कुछ मज़ेदार करने का फैसला किया...

बच्चों की कहानी-एक चतुर गणना 10.10.2020

एक चतुर गणना - अकबर ने एक बार अपनी अदालत में एक प्रश्न रखा, जिसने सभी को चक्कर में डाल दिया। वे सब जवाब ढूंढने की कोशिश कर ही रहे थे कि इतने में वहाँ बीरबल आया और उसने समस्या जाननी चाही। फिर उन्होंने उसे, अकबर द्वारा पूछे सवाल के बारे में बताया। ‘इस शहर में कुल कितने कौवे हैं?’ बीरबल तुरंत मुस्कुराया, अकबर के पास गया और घोषणा की, कि उनके सवाल का जवाब “इक्कीस हजार पाँच सौ तेईस” है। जब उससे पूछा गया...

हिंदी कहानी-सुई का पेड़ 10.10.2020

सुई का पेड़- पुराने समय की बात है, दो भाई थे जो एक जंगल के नज़दीक रहते थे, बड़ा भाई अपने छोटे भाई के प्रति बहुत धूर्त था, और उसका सारा खाना खा जाता था और उसके सभी अच्छे कपड़े भी ले लेता था। एक दिन, बड़ा भाई, बाज़ार में बेचने के लिए , कुछ लकड़ियाँ इक्कठा करने जंगल में गया। जैसे ही वह एक पेड़ से दूसरे पेड़ की शाखाएं काटकर आगे बढ़ा , उसकी मुलाकात एक जादुई पेड़ से हुई। पेड़ ने उससे कहा, “हे! दयालु महोदय, कृपया म...

Ouça o podcast हिन्दी कहानियाँ Hindi Story no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos