Aaj Tak Radio

Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

Education

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

4 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

PFI का बाबरी विध्वंस और मंडल कमीशन से क्या कनेक्शन है?: ज्ञान ध्यान, Ep 555 28.09.2022

PFI के बनने की कहानी क्या है, इसका गठन किस मकसद से किया गया था, नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ इसका क्या संबंध है, PFI का बाबरी विध्वंस और मंडल कमीशन से क्या कनेक्शन है, केरल सरकार ने हाई कोर्ट में दिए हलफनामे में PFI को लेकर क्या कहा था, ED और NIA के निशाने पर ये क्यों था, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

क्या गालियां देने की आदत कोई बीमारी है? : ज्ञान-ध्यान, Ep 554 25.09.2022

कोई गाली क्यों देता है, गालियों का इतिहास क्या है, क्या गालियां देने वाले किसी बीमारी के शिकार हैं और गालियों की आदत पर विज्ञान क्या कहता है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता से.

किन मुद्दों पर सुनवाई के लिए एक साथ बैठते हैं कई जज?: ज्ञान ध्यान, Ep 553 24.09.2022

सुप्रीम कोर्ट के कई अहम मामलों की सुनवाई फिलहाल संविधान पीठ कर रही है, किन मामलों में ऐसी बेंच की ज़रूरत पड़ती है, क्यों ये बहुत महत्वपूर्ण है, बड़ी बेंच और संविधान पीठ के बीच का फ़र्क़ क्या होता है. सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत

कब से शुरू हुई कहानियों की परंपरा?: ज्ञान-ध्यान, Ep 552 23.09.2022

कहानी का इतिहास क्या है, कहानी लिखने की शुरुआत क्यों हुई, बढ़ते वक्त के साथ इसमें किस तरह के बदलाव आते गए, पहली कहानी को लेकर किस तरह मतभेद के किस्से सुनने को मिलते हैं, साहित्य का दरवाज़ा खोलने में कहानी की क्या भूमिका रही, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ. प्रड्यूस- अमन गुप्ता साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

Moonlighting क्या है जो बन गई है IT कम्पनियों के लिए सरदर्द? : ज्ञान ध्यान, Ep 551 22.09.2022

देश में इस वक्त मूनलाइटिंग की चर्चा गर्म है. खास करके IT Sector में. कोई इसे सही कह रहा है तो कोई इसे धोखा बता रहा है. पर आखिरकार ये मूनलाइटिंग है क्या और इसकी इतनी चर्चा क्यों हो रही है इस पूरे बहस की शुरुआत कैसे हुई? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

वक़्फ़ बोर्ड के दावे वाली ज़मीन का मालिकाना हक़ कैसे तय होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 550 21.09.2022

वक़्फ़ बोर्ड क्या है, इसका गठन कब और क्यों हुआ, इससे जुड़े एक्ट क्या कहते हैं, वक़्फ़ का मतलब वक़्फ़ एक्ट में क्या है, इस कानून को लेकर विवाद क्यों है, वक़्फ़ बोर्ड के दावे वाली ज़मीन का मालिकाना हक़ कैसे तय होता है, क्यों वक़्फ़ बोर्ड के संचालन पर सवाल उठते रहते हैं और क्या इस बोर्ड में कोर्ट किसी तरह का दखल दे सकता है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत...

कौन होते हैं अटॉर्नी जनरल जो कोर्ट में रखते हैं सरकार का पक्ष?: ज्ञान ध्यान, Ep 549 18.09.2022

सितंबर 2022 में ये ऐलान किया गया कि मुकुल रोहतगी देश के अगले सॉलिसिटर जनरल होंगे. केके वेणुगोपाल अब तक ये पद संभाल रहे थे. मुकुल रोहतगी इससे पहले 2014 से 2017 तक अटॉर्नी जनरल का पद संभाल चुके हैं. जून 2017 मेंउन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अटॉर्नी जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था. कभी अटार्नी जनरल को चर्चा में देख के , खबरों में सुन के पढ़ के आपने ये नहीं सोचा कि आख़िर ये अटॉर्नी जनरल ह...

अफ्रीका से आए चीते भारत के माहौल में ढल पाएंगे?: ज्ञान ध्यान, Ep 548 17.09.2022

क्या अफ्रीका से आए चीते भारत के माहौल में ढल पाएंगे, चीते और तेंदुए एक दूसरे से अलग कैसे हैं, नामीबिया से ही भारत क्यों लाए गए चीते, उनकी देखभाल को लेकर किस तरह के कदम उठाए जाएंगे, कितने साल पहले भारत से विलुप्त हो गए थे चीते और भारत से जुड़े इतिहास में चीते को लेकर क्या दावे किए जाते हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस- शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

और इन वजहों से टैटू कभी नहीं बनवाना चाहिए: ज्ञान ध्यान, Ep 547 16.09.2022

टैटू बनवाने का शौक है पर जानते हैं ये कितने खतरनाक हो सकते हैं? टैटू बनवाते वक़्त किन बातों का ख़्याल रखना चाहिए और इसे बनवाने का चलन कबसे शुरू हुआ? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

वो संगठन जिसका चीन, भारत और पाकिस्तान हिस्सा है: ज्ञान ध्यान, Ep 546 15.09.2022

क्या है शंघाई सहयोग संगठन, कौन-कौन देश इसका हिस्सा हैं, इस संगठन को नाटो का जवाब क्यों कहा जाता है, इसकी शुरुआत कब हुई थी, शुरुआत में कितने देश इसका हिस्सा थे, भारत और पाकिस्तान कब इसमें शामिल हुए और इस संगठन की अहमियत क्या है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

क्या भारत में असेंबल होने पर सस्ता हो जाएगा iPhone 14?: ज्ञान-ध्यान, Ep 545 14.09.2022

एप्पल कम्पनी टेक्नोलॉजी के मामले में दिग्गज है लेकिन प्राइस के मामले में भी ये सबसे ऊपर आती है. इसके iPhones की क़ीमत लाख रुपये से भी ऊपर रहती है लेकिन यही कीमत दूसरे देशों में कम रहती है तो ऐसा क्यों? और ऐसा क्या ख़ास है iPhones में जो ये इतने महंगे हो जाते हैं. सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में अमन गुप्ता के साथ.

साउंड से 5 गुना तेज QRSAM मिसाइल की क्या है ख़ासियत? : ज्ञान ध्यान, Ep 544 11.09.2022

8 सितंबर को, इंडियन आर्मी और DRDO ने एक मिसाइल का सक्सेसफुल टेस्ट किया जिसे QRSAM कहा गया. इस मिसाइल की क्या खासियत है और पहले से मौजूद मिसाइलों से किस तरह अलग है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में ख़ुशबू कुमार के साथ.

कैसे काम करती है M-777 तोप जो चीन पर कहर बरपाने को है तैयार: ज्ञान-ध्यान, Ep 543 10.09.2022

चीन की सेना LAC के आस-पास ऐसे कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ आई है जहां सामरिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए उसे नहीं बढ़ना था. काफी ज्यादा तनाव की स्थिति बन गई थी. इसके बाद दोनों ही देशों की सेनाओं ने जरूरी और रणनीतिक मोर्चों पर पोजिशन ले ली. इस दौरान कई ऐसे हथियार तैनात किए गए जो बड़े ही विध्वंसक हैं और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मुफ़ीद हैं. इन्हीं में से एक है M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर. तो इ...

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की मौत के बाद क्यों शुरू किया गया ऑपरेशन यूनिकॉर्न? : ज्ञान-ध्यान, Ep 542 09.09.2022

महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद क्यों शुरू हुआ 'ऑपरेशन यूनिकॉर्न' और 'ऑपरेशन लंदन ब्रिज'? इसके तहत एलिज़ाबेथ को किस तरह श्रद्धांजिली दी जायेगी और ये कितने दिनों तक चलेगा? सुनिए ज्ञान ध्यान में.

मैदान पर क्रिकेट की बजाय 'कुश्ती' हो जाए तो क्या करती है ICC ? :ज्ञान-ध्यान, Ep 541 08.09.2022

क्रिकेट के इतिहास में टसल और लड़ाई की घटनाएं बहुत पुरानी रही है. हालाँकि टेस्ट क्रिकेट में स्लेज करना एक रणनीति के तहत होता है लेकिन कभी कभी यही स्लेजिंग बड़े लेवल पर उतर आती है और मामला झगड़े से शुरू हो कर मारपीट तक उतर आता है. तो मैदान पर खिलाड़ियों के झगड़े पर क्या हैं ICC के नियम और अगर वहाँ क्रिकेट की बजाय कुश्ती हो जाए तो क्या करती है ICC? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में.

रैमन मैग्सेसे कौन थे और उनके नाम पर अवार्ड की शुरूआत क्यों हुई?: ज्ञान ध्यान, Ep 540 07.09.2022

रैमन मैगसेसे पुरस्कार एशिया के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जो अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहे हैं. इसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है जिसे फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है. मगर क्या आपको इस अवार्ड का इतिहास मालूम है, क्या आप जानते हैं कि रैमन मैग्सेसे के नाम पर ये अवार्ड दिया जाना क्यों शुरू हुआ, रैमन मैग्सेसे कौन थे और उनका अमेरिका से...

जब कॉफी हाउस जाने पर दी जाती थी मौत की सज़ा : ज्ञान-ध्यान, Ep 539 04.09.2022

घर में कोई मेहमान आए तो जो सामान्य तहजीब है कि उसके अनुसार हम उससे चाय या कॉफी का जरूर पूछते हैं. चाय का तो फिर भी भारत में एक लंबा इतिहास रहा है लेकिन कॉफी के इतिहास के बारे में कम ही लोग जानते हैं. कैसे एक समय आधुनिकता की पहचान रही कॉफी लोगों के घर घर तक पहुंची? और इसकी शुरुआत कहाँ से हुई? इन सवालों के जवाब काफी दिलचस्प हैं और इन्हीं के जवाब सुनिए आज के ज्ञान-ध्यान में अमन गुप्ता के साथ.

IMF की परछाईं भर से क्यों डरते हैं गरीब देश? : ज्ञान-ध्यान, Ep 538 03.09.2022

IMF का जब गठन हुआ था, तब उसका काम क्या था और अब वो क्या करने लगी है. किन शर्तों पर IMF देती है किसी देश को कर्ज़ और क्यों देश IMF की शरण में जाने से कतराते हैं? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में शुभम तिवारी से.

क्या है एंटी रेडिएशन पिल जो परमाणु हादसे के वक्त दी जाती है? : ज्ञान ध्यान, Ep 537 02.09.2022

परमाणु हादसे के वक़्त एंटी रेडिएशन दवा क्यों दी जाती है? कैसे ये दवा काम करती है? इसकी जरूरत कब और क्यों पड़ी और कितनी असरदार होती है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.

कागज से महासागर तक आने में INS विक्रांत को क्यों लग गए 20 साल?: ज्ञान ध्यान, Ep 536 01.09.2022

INS विक्रांत बनाने की शुरुआत सबसे पहले किसने की थी, क्यों ये प्रोजेक्ट कई सालों तक अटका रहा, इसकी खासियत क्या है, इसके आने से भारतीय नौसेना की ताकत कैसे बढ़ेगी, ये बाकी के युद्धपोत से अलग कैसे है, INS विक्रांत और रूस के बीच क्या संबंध है, कौन-कौन सी कंपनियां इसे बनाने में शामिल रहीं, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में खुशबू कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

धरती पर कहां गिराए जाते हैं ख़राब हो चुके सैटेलाइट्स? : ज्ञान-ध्यान, Ep 535 31.08.2022

अंतरिक्ष में बहुत से देशों ने सेटेलाइट भेज रखे हैं. बताया जाता है कि अब तक धरती के चारों तरफ़ क़रीब 7500 सैटेलाइट हैं. अब ये सेटेलाइट हैं तो मशीन ही तो किसी भी मशीन की तरह ये भी ख़राब होते हैं, तो ख़राब होने के बाद उनका क्या होता है? कहां जाता है उनका मलबा? सुनिए इस ज्ञान-ध्यान में अमन गुप्ता के साथ.

बड़े-बड़े टावर्स और बिल्डिंग को बनाने में किन नियमों का पालन करना है ज़रूरी?: ज्ञान-ध्यान, Ep 534 28.08.2022

क्यों नोएडा के सुपरटेक ट्विन टॉवर्स को गिरा दिया गया, बड़े-बड़े टॉवर्स और बिल्डिंग बनाने के नियम-क़ायदे क्या हैं, कोई टॉवर को कब अवैध घोषित किया जा सकता है, सुनिए ज्ञान-ध्यान में अमन गुप्ता से.

मुख्यमंत्री के अयोग्य होने पर उनपर कौन सी कार्रवाई होती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 534 27.08.2022

मुख्यमंत्री के अयोग्य होने पर क्या होता है, इसका फैसला कौन लेता है, अयोग्य होने पर कैसे कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पद पर बना रह सकता है, अयोग्यता होने पर कब तक कोई सीएम पद पर बना रह सकता है, इमरजेंसी से इसका कनेक्शन क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से प्रड्यूस- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

क्या है क्लाउड सीडिंग, जिससे चीन जब चाहे बारिश करवा सकता है? :ज्ञान ध्यान, Ep 533 26.08.2022

चीन ने सूखे से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग का उपाय क्यों निकला? कैसे इस तकनीक से जब चाहे बारिश करवाई जा सकती है और इसके नुकसान क्या है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.

मुधोल हाउंड के देसी नस्ल वाले कुत्तों को भारतीय प्रधानमंंत्री की सुरक्षा में क्यों लगया गया है?: ज्ञान ध्यान, Ep 532 25.08.2022

मुधोल हाउंड कुत्ते की नस्ल हर कुत्ते की नस्ल से बेहतर क्यों है, इसे पीएम के सुरक्षा की ज़िम्मेदारी क्यों दी गई है, इसका इतिहास कब से शुरू होता है, इसके नामकरण की कहानी क्या है, क्यों शिवाजी भी कुत्ते की इस नस्ल को अपनी सेना में शामिल करते थे, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

Ouça o podcast Gyaan Dhyaan no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos