Aaj Tak Radio
Gyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers. Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields. ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बन...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
4 de mai de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
IUML की कांग्रेस से लव & हेट रिलेशनशिप की हिस्ट्री: ज्ञान ध्यान, Ep 730 03.06.2023 5:03
केरल में कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग गठबंधन में है. राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि IUML पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. इससे भारत में विवाद हो गया. मोहम्मद अली जिन्ना वाले मुस्लिम लीग और आईयूएमएल के तार ढूंढे जाने लगे. आईयूएमएल राजनीतिक पार्टी के तौर पर कब अस्तित्व में आई, मुस्लिम लीग से उसका क्या कोई कनेक्शन है और कांग्रेस से उसके लव & हेट रिलेशनशिप का हिस्ट्री क्या रहा है, स...
क्या हमारे अलावा ब्रह्मांड में कोई और दुनिया भी मौजूद है? : ज्ञान ध्यान EP 729 02.06.2023 8:17
क्या ब्रह्मांड में हमारी दुनिया के अलावा भी कोई दुनिया है? इस सवाल पर लंबे वक्त से वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं लेकिन इस बार एख साइंस जर्नल में इस बात के कुछ नए तर्क दिए गए हैं। वो तर्क क्या हैं? सुनिए ज्ञान-ध्यान के इस खास अंक में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
आने वाले वक्त में मोबाइल फोन की ज़रूरत क्यों नहीं रहेगी? : ज्ञान ध्यान, Ep 728 01.06.2023 7:19
Humane नाम की कंपनी के फाउंडर इमरान चौधरी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं जो स्क्रीनलेस है. क्या है इस स्मार्टफोन की खासियत,ये अभी के स्मार्टफोन्स से कैसे अलग है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.
ब्लैक बॉक्स को AI में क्यों और कैसे इस्तेमाल किया जाता है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 727 31.05.2023 7:37
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर साइंस का एक सब-डिवीजन है और इसकी जड़ें पूरी तरह से कंप्यूटिंग सिस्टम पर आधारित हैं. एआई का मेन काम ऐसे उपकरणों का निर्माण करना है जो मशीन लर्निंग से और स्वतंत्र रूप से काम कर सके, जिसमें इंसानों की ज़रूरत कम से कम हो. इसके लिए उसे ढ़ेर सारा डेटा चाहिए होता है, जिसे पहले वो प्रोसेस करता है, उसमें पैटर्न ढूंढने की कोशिश करता है और उस पैटर्न के आधार पर एक लॉजिकल आउटपुट...
जो चीज़ है ही नहीं वो दिखती या महसूस क्यों होती है? :ज्ञान-ध्यान,Ep 726 28.05.2023 5:11
बंद कमरे में अकेले बैठे हुए अचानक डर जाना,ऐसा लगना कि कमरे में और कोई है. नींद में अचानक उठ कर बैठ जाना. भीड़ में भी अकेलेपन का एहसास हो या फिर किसी खास जगह जाने से डरना. हॉरर फिल्मों में किसी कैरेक्टर के साथ ये सब होना बहुत कॉमन है. उसे फिल्माया भी इसी तरह से जाता है कि देखने वाले डर जाएं. पुराने जमाने में और अभी भी देश के कुछ हिस्सों में जब भी किसी को इस तरह की समस्या होती है तो लोग भूत-प्रेत का...
नई संसद के लिए कहां-कहां से लाई गईं चीज़ें?: ज्ञान ध्यान, Ep 725 27.05.2023 5:07
भारत में संसद की जो नई बिल्डिंग बनी है. उसकी ख़ासियत क्या है, जो नक्काशी हुई है नए सदन की, उसके लिए ज़रूरी साजोसामान कहां से लाई गई, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
क्लाइमेट बदलेगा तो 70 साल बाद क्या क्या बदलेगा? :ज्ञान ध्यान, Ep 724 26.05.2023 8:13
जलवायु में होता जा रहा परिवर्तन अब मानव जीवन के हर पहलू के लिए ख़तरा बन चुका है. रिसर्चर्स ने चेतावनी दी है कि अगली सदी की शुरुआत तक दुनिया की बड़ी आबादी को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ेगा. दुनिया के कौन से इलाक़े हैं जिन्हें गर्मी का प्रकोप ज़्यादा झेलना पड़ सकता है, किन किन चीजों में और बदलवा होगा और भारत को इससे कितना ज्यादा खतरा है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
पंडित नेहरू को जब संगोल के बारे में मालूम चला तो क्या हुआ?: ज्ञान ध्यान, Ep 723 25.05.2023 6:14
संगोल का अर्थ क्या होता है, इसकी शुरुआत कब हुई थी, चोल साम्राज्य से इसे क्यों जोड़ा जाता है, आज़ादी के वक्त इसका इस्तेमाल कैसे हुआ, नेहरू को इसके बारे में कैसे पता चला, आज़ादी के बाद इसका क्या हुआ और अब इसे नई संसद में क्यों रखा जा रहा है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती
कौन थे निएंडरथल जिनसे आपकी नाक का रिश्ता है?: ज्ञान-ध्यान, Ep-722 24.05.2023 5:03
सांस लेने और कुछ सूंघने के अलावा नाक हमारी खूबसूरती की समझ से भी जुड़ा होता है. अलग अलग संस्कृतियों में अलग-अलग तरह की नाक को सुंदरता के मानकों पर ऊपर या नीचे स्थान दिया जाता है. मोटी, छोटी, नुकीली नाक के मालिक होने से कोई सुंदर है या नहीं तय होता है. और ये बात लगभग सभी चीज़ों पर लागू होती है, लेकिन आज हम बस नाक पर फ़ोकस करेंगे. नाक की बनावट का इंपॉर्टेंस ऐसा है कि आपकी फ़ोन में मौजूद फ़ेस रिकॉगिन...
एटम बम चुटकियों में तबाही मचाने की ताकत कैसे रखता है?:ज्ञान-ध्यान,Ep 721 21.05.2023 5:50
साल 1945 के 6 और नौ अगस्त को जापान के दो शहरों पर अमेरिका ने परमाणु हमलों के दो घाव दिए थे, जो अभी भी उन शहरों के लिए नासूर बने हुए हैं. इन शहरों के नाम हमें आज भी सामान्य ज्ञान के किसी तथ्य की तरह याद हैं. अमरीका ने जापान के किन दो शहरों पर एटम बम गिराए थे- पूछेंगे तो शायद 5 या 6 में पढ़ने वाला बच्चा भी कह दे हिरोशिमा और नागासाकी. लेकिन इन दोनों शहरों पर बम गिरने के प्रभाव अभी मिटे नहीं हैं. बम गि...
RBI की 'क्लीन नोट पॉलिसी' क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 720 20.05.2023 5:49
साल 2016 में नोटबन्दी के बाद चलन में आए 2000 के नोट को भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने वापस लेने का फैसला किया है. हालांकि, 2000 रुपये के नोट का लीगल टेंडर जारी रहेगा. आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की सुविधा दी है. लेकिन सवाल ये है कि 2000 रुपये के इन नोटों को वापस क्यों लिया जा रहा है? आरबीआई की ये 'क्लीन नोट पॉलिसी' है क्या जिसके तहत RBI समय-समय पर ल...
जिस G7 का भारत मेंबर नहीं, उसमें शामिल होने से क्या फायदा है? :ज्ञान ध्यान, Ep 719 19.05.2023 8:52
19 मई को जापान के हिरोशिमा शहर में दुनिया के अमीर देशों के संगठन ‘G7’ की बैठक शुरू हो रही है. लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संगठन की मीटिंग में बतौर गेस्ट शामिल होंगे. G7 का इतिहास क्या है, कब बना था, किस मकसद से बना था, ये काम कैसे करता है और भारत के लिए ये बैठक क्यों खास है? सुनिए ज्ञान ध्यान में.
कौन होते हैं सुपर बेबी जिनके होते हैं तीन बॉयलॉजिकल पैरेंट?: ज्ञान ध्यान, Ep 718 18.05.2023 6:48
कौन होते हैं सुपर बेबी, इन्हें जेनेटिक बीमारियां क्यों नहीं होती, इन्हें बीमारियों से सुरक्षित रखने में सबसे बड़ा रोल किसका होता है, माता-पिता के डीएनए का कितना प्रतिशत हिस्सा ये कंज्यूम करता है और क्या इसमें कोई ख़तरा भी है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती
10 अंकों के पैन नंबर में कितनी जानकारियां छिपी होती हैं? ज्ञान-ध्यान, Ep- 717 17.05.2023 5:29
बैंक अकाउंट खोलने से लेकर डीमेट अकाउंट बनाने तक पैन कार्ड की ज़रूरत पड़ती है, व्यक्ति से जुड़ी कई जानकारियां पैन कार्ड पर मौजूद होती हैं, मसलन, उसका नाम, उसके पिता का नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, उसकी तस्वीर, और हस्ताक्षर… इसके अलावा 10 अंको की एक संख्या भी लिखी होती है, जिसे पैन नंबर कहा जाता है, वो नंबर ऐसे ही कोई रैंडम नंबर नहीं होता, उसमें कई जानकारियां छिपी होती हैं, वो क्या होती हैं, और वो आपके लिए कि...
CBI डायरेक्टर चुनने और हटाने की पूरी प्रक्रिया: ज्ञान ध्यान, Ep 716 14.05.2023 5:50
सीबीआई देश की सबसे प्रमुख जांच एजेंसी में से एक है. ऐसे में, सीबीआई के डायरेक्टर के चुनाव को लेकर समय-समय पर विवाद होता रहा है. इस ताकतवर जांच एजेंसी के डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया क्या है, कैसे उन्हें हटाया जा सकता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में रोहित त्रिपाठी से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
उस पक्षी के बारे में जानिए जो अपने पंखों में ज़हर लिए घूमता है :ज्ञान ध्यान, Ep 715 13.05.2023 4:53
धरती पर इंसानों को सबसे कम खतरा जिन जीवों से हैं वो हैं पक्षी. एकाध अपवाद पक्षी है जिनसे खतरा है लेकिन वो भी बड़े स्तर पर नहीं. लेकिन क्या आपको पता है इस धरती पर एक ऐसी चिड़िया है जिसे छूने पर से इंसानों की मौत हो सकती है. सुनिए ज्ञान ध्यान के इस एपिसोड में.
भारतीय सेना की यूनिफॉर्म वाली टोपी, बेल्ट और कंधों के सितारों का इतिहास क्या है? :ज्ञान ध्यान, Ep 714 12.05.2023 6:42
इस साल अगस्त से ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक वाले अफसरों की वर्दियां एक जैसी हो जाएंगी. क्यों इस बदलाव की ज़रूरत पड़ी, क्या यह पहली बार किया जा रहा है और दूसरे देश की सेनाओं में क्या परंपरा है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में.
मोबाइल की रिपेयरिंग से अब कंपनियां इंकार क्यों नहीं कर पाएंगी?: ज्ञान ध्यान, Ep 713 11.05.2023 7:57
क्या है राइट टू रिपेयर, कैसे इससे आप फायदा उठा सकते हैं, मोबाइल की मरम्मत से अब कंपनियां क्यों इंकार नहीं कर पाएंगी, क्या आज के टाइम में इसकी कोई वैल्यू है और क्यों इसमें कुछ मिसलीडिंग फैक्टर भी हैं, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती
मौत से ठीक पहले मुस्कुराते हुए इंसान के दिमाग में क्या चलता है? :ज्ञान-ध्यान, Ep-712 10.05.2023 7:58
मौत... मौत का ज़िक्र आते ही ज़हन में उभरते हैं रोते हुए चहरे, उदासी, मातम, औऱ ख़ून… और इसी के इर्द गिर्द हमारा इमैजिनेशन भागता दौड़ता है। मौत अपने की हो या पराए की, सुनकर चेहरे पर संजीदगी आ जाती है। आंखें उदासी से भर जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मौत ऐसी भी होती है जिसमें मरने वाला मुस्कुराता है। उस मुस्कुराहाट के अलावा बाकी सारी बातें वैसी हो होती हैं, बस इंसान जो मर रहा होता है, उसके चहर...
तलाक ए हसन को महिला अधिकारों के खिलाफ क्यों कहा जा रहा है?: ज्ञान ध्यान, Ep 711 07.05.2023 5:56
इस्लाम मे तलाक के अलग-अलग तरीक़े हैं. अलग अलग प्रोसीजर है. भारत में तीन तलाक के हटाए जाने के बाद साल 2023 में ये मांग उठने लगी कि तलाक ए हसन की भी लीगैलिटी पर विचार करना चाहिए. ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया. सुप्रीम कोर्ट में ऐसी आठ याचिकाएं दायर हुई. जिनमें एक याचिका गाजियाबाद की रहने वालीं बेनजीर हिना की भी थी. हिना के पति ने तलाक-ए-हसन के तहत उन्हें तलाक दे दिया था. सुप्रीम कोर्ट इस पर सुन...
किस तरह घटती जा रही है ब्रिटेन में राजशाही की लोकप्रियता?: ज्ञान ध्यान, Ep 710 06.05.2023 5:29
किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला की ताजपोशी लंदन के शाही गिरजाघर वेस्टमिन्सटर एबे में की गई. शाही गिरजाघर वेस्टमिन्सटर का इतिहास, ब्रिटेन के किंग के पास क्या-क्या शक्तियां हैं और राजशाही को ब्रिटेन में कितना पसंद किया जाता है? सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में.
महिला खिलाड़ी यौन उत्पीड़न पर कहां शिकायत कर सकती हैं? :ज्ञान ध्यान, Ep 709 05.05.2023 7:30
वर्क प्लेस या खेलों में यौन उत्पीड़न महिलाओं के लिए एक आम समस्या है. अगर किसी खेल में या किसी वर्क प्लेस में किसी महिला के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हो तो वो क्या करे? वो पहले किसके पास अपनी शिकायत लेकर जाए? इसे लेकर किस तरह के नियम कानून है? सुनिए आज के ज्ञान ध्यान में.
सिख धर्म में पगड़ी पहनने की शुरुआत कैसे हुई थी?: ज्ञान ध्यान, Ep 708 04.05.2023 5:54
सिख धर्म में पगड़ी पहनने की शुरुआत कब हुई, गुरु गोबिंद सिंह ने पगड़ी पहनने के पीछे क्या दलील दी थी, क्यों गुरु गोबिंद सिंह ने अपने बेटों को दूल्हे की तरह तैयार कर युद्ध में उतारा था, पगड़ी को हमेशा गर्व की अनुभूति से क्यों जोड़ा जाता रहा है, सुनिए ज्ञान ध्यान में सूरज कुमार से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सौरभ कुकरेती
क्रिकेट में काटी गई मैच फ़ीस के पैसों का क्या होता है?: ज्ञान-ध्यान, Ep 707 03.05.2023 6:35
विराट कोहली ने क्या कहा, गौतम गंभीर ने वापस आ कर क्या बातें कहीं, क्या नवीन उल-हक़ की ग़लती थी, उसने झगड़े की शुरुआत की या विराट कोहली उकसाने वाली हरकतें कर रहे थे. ये कुछ सवाल हैं जिसके जवाब दिश की जनता जानना चाहती है. IPL के एक मैच के दौरान लखनऊ और बैंग्लोर की टीम के खिलाड़ी और स्टाफ़ आपस में उलझ गए, जिसकी वजह से विराट कोहली और गौतम गंभीर के ऊपर 100 प्रतिशत मैच फ़ीस का फ़ाइन लगाई गई. इसमें ग़लती...
कई देश कीड़ों की खेती कर रहे हैं, इससे फायदा क्या है?: ज्ञान-ध्यान,Ep 706 30.04.2023 6:05
कीड़े मकोड़े देख कर बिदकने वाले, कीड़ों मकोड़ों के नाम पर बच्चों को नसीहते देने वाले हम लोग अगर ये सुनें कि इन दिनों दुनिया इतनी आगे बढ़ चुकी है कि कीड़ों की भी खेती की जा रही है. यानी कीड़े जान बूझकर पैदा किए जा रहे हैं तो क्या हमें यकीन होगा? यकीन हो न हो लेकिन ऐसा सचमुच हो रहा है. जाहिर है इससे फायदा क्या है , ऐसा क्यों किया जा रहा है, कहाँ चल रही है ये खेती ऐसे सवाल आपके दिमाग़ में आ रहे होंगे? सुनिए...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos