Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
ज़मीन में धंसी महिलाएं दलित नहीं, पूरा सच जानिए: फैक्ट चेक 23.07.2024 4:04
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलायें जमीन के अंदर आधी धंसी हुई दिख रही हैं. महिलाओं को रोते हुए भी देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ये मामला मध्य प्रदेश के रीवा का है और ये महिलायें दलित समुदाय की हैं. वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मध्य प्रदेश के रीवा में उच्चकोटि के गुंडों द्वारा दलित महिलाओं को जिंदा ज़मीन के...
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत इस वीडियो को शूट करते हुए हुई?: फैक्ट चेक 22.07.2024 4:19
बीते दिनों मुंबई की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार की एक झरने के पास मौजूद खाई में गिरने से मौत हो गई थी. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि ये वही जानलेवा वीडियो है जिसे शूट करने के दौरान अन्वी का पैर फिसला था. तो क्या है इस वीडियो और इससे जुड़े दावे का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट पॉडकास्ट में.
AAP सांसद संजय सिंह की गणित पर सवाल उठाते वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक 19.07.2024 7:27
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के मामले में जेल में हैं. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस दौरान केजरीवाल का वजन काफी घट गया. इस बीच AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जिसके साथ ये दावा किया जा रहा है संजय सिंह ने 70 में साढ़े आठ घटा कर 81.5 बोला है. ये वीडियो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है जिसमें संजय, केजरीवाल के वजन के बारे में बात कर...
एक झूठ छुपाने के चक्कर में ज्योति मिश्रा बन गईं फ़र्ज़ी IFS अफसर?: फैक्ट चेक 18.07.2024 16:22
ट्रेनी आईपीएस पूजा खेडकर को लेकर उठे विवाद के बाद, कई लोगों पर फर्जी जाति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र के दम पर आईएएस और आईपीएस बनने के आरोप लग रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक कथित फर्जी IFS ज्योति मिश्रा की कहानी को लेकर भी हंगामा मचा हुआ है.
पूजा खेडकर के बाद IPS अनु बेनीवाल पर लग रहे आरोपों की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक 17.07.2024 10:41
महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS अफ़सर पूजा खेडकर के OBC और विकलांगता प्रमाणपत्रों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसके बाद सोशल मीडिया पर देश भर के कई नौकरशाहों पर धोखे से आरक्षण का फ़ायदा उठाने के आरोप लग रहे हैं. कई पोस्ट वायरल हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि बहुत सारे IAS, IPS और IRS अधिकारियों ने EWS या PH कोटा से ग़लत लाभ उठाया. ऐसा ही एक आरोप मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल के खिलाफ...
विराट कोहली ने जताई पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की इच्छा?: फैक्ट चेक 16.07.2024 4:44
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई और कहा कि पाकिस्तानी उनके भाई जैसे हैं? सोशल मीडिया पर विराट कोहली से जोड़कर ये बयान खूब शेयर किया जा रहा है. हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा था कि विराट कोहली अगर पाकिस्तान आकर खेलते हैं तो वो भारत के प्यार को भूल जाएंगे. इसी के मद्देनज़र विराट का ये कथित बयान शेयर किया जा रहा है. क्या...
टीचर के साथ रोहित शर्मा की वायरल तस्वीर में 'तीसरा हाथ' किसका है: फैक्ट चेक 16.07.2024 3:27
सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में रोहित किसी शख्स के साथ खड़े हैं, जिन्हें उनका स्कूल टीचर योगेश पटेल बताया जा रहा है. इस शख्स का एक हाथ रोहित के पेट पर है और एक बाएं कंधे पर. लेकिन तस्वीर में रोहित के दायें कंधे पर एक तीसरा हाथ नजर आ रहा है. इस तीसरे हाथ की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है और सब इसे देख कर हैरानी से पूछ रहे...
शहीद अंशुमान की पत्नी से जुड़े पोस्ट पर अश्लील कमेंट करने वाला शख्स हुआ अरेस्ट?: फैक्ट चेक 12.07.2024 4:49
हाल ही में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति की तस्वीर वाले एक फेसबुक पोस्ट के नीचे एक शख्स ने भद्दा कमेंट कर दिया जिसे लेकर खूब बवाल हुआ. राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस से अहमद नामक इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसी संदर्भ में अब कुछ लोग एक फोटो शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने अहमद नाम के इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस फोटो में एक शख्स दो पुलिस...
आगरा एक्सप्रेसवे पर वाटर पाइपलाइन फटने का दावा करते वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 11.07.2024 4:42
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में किसी सड़क से पानी निकलता दिख रहा है. लेकिन अचानक पानी का रिसाव तेज हो जाता है और ये ऊंचे फव्वारे में तब्दील हो जाता है. इसे शेयर करते हुए हरियाणा कांग्रेस के नेता विकास बंसल ने लिखा है कि वीडियो यूपी के आगरा एक्सप्रेस वे का है. इसके अलावा “मोदी का विकास”, “सड़क फाड़ विकास”, “बीजेपी का विकास मॉडल”...इस तरह के कटाक्ष करते हुए कई लोगों ने इस व...
मणिपुर में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ नारे लगने के दावे का सच: फैक्ट चेक 10.07.2024 3:15
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 जुलाई को मणिपुर के जिरिबाम और चुराचांदपुर जिलों के राहत शिविरों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कुकी-मैतेई समुदायों के बीच चल रही जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों से बातचीत की. यह लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद उनकी पहली यात्रा थी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि मणिपुरी लोग राहुल के खिलाफ "वापस जाओ" के नारे लगा र...
लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने चलती नाव का ये वीडियो एडिटेड है?: फैक्ट चेक 09.07.2024 4:12
देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश और उसकी वजह से जलभराव की खबरों के बीच लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें दिखता है कि चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने पानी भरा है और उसमें नाव चल रही है. वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे हैं. इसे एक्स पर शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के अंबेडकरनगर स...
नए आपराधिक क़ानून का असर, वकील ने पुलिस वाले को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा?: फैक्ट चेक 08.07.2024 3:00
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वकील की पोशाक जैसे सफेद शर्ट, काली पैंट और काला कोट पहने एक शख्स को कुछ और लोगों के साथ एक पुलिसकर्मी को जबरदस्ती पकड़कर ले जाते हुए देखा जा सकता है. बाद में ये दोनों पुलिस की गाड़ी में बैठ जाते हैं. वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो इस कथित पुलिसकर्मी को किसी वकील ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. इस घटना को नए कानून के असर और सफलता के तौर...
ब्राजील का वीडियो अयोध्या से जोड़कर क्यों हुआ वायरल?: फैक्ट चेक 05.07.2024 4:24
अयोध्या का बताकर सोशल मीडिया पर विचलित कर देने वाला एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो किसी सड़क का है जहां से एक महिला निकलते हुए दिख रही है. लेकिन अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस जाता है और महिला उसके भीतर भरे पानी में गिर जाती है. कहा ये जा रहा है कि ये वीडियो अयोध्या के नवनिर्मित रामपथ का है जिसे 844 करोड़ की लागत से बनाया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी की आलोचना की जा रही है. क्या...
हाथरस में भगदड़ मचने से ठीक पहले का नहीं है ये वीडियो?: फैक्ट चेक 04.07.2024 3:56
प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में मची भगदड़ से क़रीब सवा सौ लोगों की मौत हो चुकी है. मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, त्संग के बाद जब नारायण साकार हरी अपनी गाड़ी से निकल रहे थे, तो वहां मौजूद लोग उनके पीछे छूटी धूल-मिट्टी उठाने लगे और देखते ही देखते वहां मौजूद लाखों की भीड़ बेकाबू हो गई. सोशल मीडिया पर अब कथित तौर पर इस हादसे से ठीक पहले का वीडियो सामने आ गया...
महिला ने लड्डू गोपाल को नॉन-वेज बिरयानी का भोग लगाया?: फैक्ट चेक 03.07.2024 4:31
लड्डू गोपाल को बिरयानी का भोग लगाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है महिला ने भगवान को नॉन वेज बिरयानी का भोग लगाया जिसके चलते कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. कुछ लोग इसे चिकन तो कुछ मटन बिरयानी बता रहे हैं. कई लोग वीडियो के साथ कही जा रही बात को सच मानते हुए इसमें दिख रही महिला को अपशब्द कह रहे हैं. क्या है इस मामले की सच्चाई,...
2007 में T20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया पीएम मनमोहन से नहीं, सोनिया गांधी से मिली थी?: फैक्ट चेक 02.07.2024 4:16
17 साल बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के बारबाडोस में दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. ट्रॉफी जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत की और उन्हें बधाई दी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को 2007 की T20 विश्व कप विजेता टीम के साथ देखा जा सकता. इस तस्वीर को शेयर...
केमिकल मिलाकर 10 मिनट में 300 लीटर दूध तैयार किया जा रहा?: फैक्ट चेक 01.07.2024 4:39
केमिकल वाला नकली दूध पकड़े जाने की खबरें आए दिन देखने को मिलती हैं. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो किसी फैक्ट्री का लगता है, जहां एक नीले ड्रम में अलग-अलग केमिकल डालकर उन्हें एक मशीन से मिलाया जा रहा है. कुछ सेकंड बाद ड्रम में एक सफेद तरल पदार्थ दिखता है. जिसे वायरल पोस्ट्स में दूध बताया गया है. साथ में लिखा है कि कैसे केमिकल मिलाकर 10 मिनट में 300 लीटर दूध त...
NEET पेपर लीक के 6 आरोपी झारखंड में कांग्रेस दफ़्तर से गिरफ्तार हुए?: फैक्ट चेक 28.06.2024 4:03
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने नीट पेपर लीक मामले में 21 जून को झारखंड के देवघर से छह लोगों को गिरफ्तार किया था. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने देवघर में जिस जगह से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वो कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है, जहां ये छिपे हुए थे. वायरल वीडियो में पुलिस की टीम को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर एक बिल्डिंग से बाहर आते देखा...
हिंदू महिला के अपने ही बेटे से शादी करने के वायरल दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 27.06.2024 3:58
सोशल मीडिया पर एक महिला और एक लड़के की तस्वीर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि फोटो में दिख रहा लड़का विकास पाठक है जिसने अपनी मां ज्योति पाठक से ही शादी कर ली है. क्या है इसकी असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
वीडियो में बुज़ुर्ग को बुरी तरह पीटने वाले पुलिसकर्मी की हकीकत?: फैक्ट चेक 26.06.2024 4:04
सोशल मीडया पर वायरल एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बूढ़े आदमी को एक पुलिसकर्मी बहुत बुरी तरह से पीट रहा है। इस वीडियो को लेकर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घेरा जा रहा है और यूपी पुलिस पर तंज़ भी कसा जा रहा है. कुछ यूज़र्स ने ये भी लिखा है कि UP जंगल राज की तरफ बढ़ रहा है? तो क्या है इस वायरल वीडियो का सच जानिए हमारे आज के फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
महाराष्ट्र के जलगांव में बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना पर मचे बवाल का पूरा सच: फैक्ट चेक 25.06.2024 3:33
घायल पुलिसकर्मियों का एक विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये महाराष्ट्र के जलगांव का वीडियो है, जहां हाफिज बेग नाम के युवक ने छह साल की एक बच्ची का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी. जब पुलिसकर्मी उसे पकड़ने गए तो हाफिज के मुसलमान साथियों ने उन पर हमला कर दिया. वायरल वीडियो एक कमरे में रिकॉर्ड किया गया है जहां बुरी तरह घायल कुछ पुलिसकर्मियों को...
'आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं था', नेहरू के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 24.06.2024 5:58
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के एक इंटरव्यू का क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो इस इंटरव्यू में नेहरू ने कबूल किया था कि वो भारत की आजादी की लड़ाई में कभी शामिल ही नहीं हुए थे. वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “‘दुर्लभ वीडियो. "मैं आज़ादी की लड़ाई में बिल्कुल भी शामिल नहीं था. बल्कि मैंने इसका विरोध किया था’- नेहरू ज...
गुरुग्राम में तेज़ आंधी से उड़े सोफे की वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 21.06.2024 2:59
पिछले काफी समय से भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के लोगों ने अब जाकर कुछ राहत की सांस ली है क्योंकि कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश देखने को मिली है. गर्मी की तल्खी कम होने की इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि गुरुग्राम में इतनी तेज आंधी आई कि किसी घर की छत पर रखा हुआ सोफा ही उड़ गया. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं. इसमें तेज आंधी के बीच एक बहुमंज...
बंगाल में ईद पर बकरों की सार्वजनिक कुर्बानी देने के वायरल दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 20.06.2024 3:12
ईद उल अजहा या बकरीद के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. इस त्योहार के मौके पर अक्सर कई राज्यों में खास तैयारी की जाती है, जैसे कुछ जगहों को कुर्बानी के लिए चिन्हित किया जाता है. इससे जोड़कर बकरों की कथित सार्वजनिक कुर्बानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो किसी रिहायशी सोसाइटी का लगता है. इसे शेयर करने वालों की मानें तो ये घटना पश्चिम बंगाल की है, जहां ईद के अवसर पर सार्...
लखनऊ में हुई मछलियों की बारिश? वायरल दावे का सच क्या है: फैक्ट चेक 19.06.2024 5:16
उत्तर भारत में मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ अजीबो-गरीब दावा किया जा रहा है. ये वीडियो किसी सड़क पर शूट किया गया है जहां कारों के बीच ऊपर से कई सारी मछलियां गिरते हुए दिख रही हैं. इनमें से कुछ मछलियां जिंदा भी हैं. एक व्यक्ति मछली उठाकर कैमरे में दिखा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है, 'उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मछलियो...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos