Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

रामनवमी पर पत्थर फेंकने वाली महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा?: फैक्ट चेक 20.04.2022

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाओं को पुलिस कार में बैठाया जा रहा है और वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि रामनवमी पर इन महिलाओं ने पत्थर फेंके थे. कई यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि 'रामनवमी पर पत्थर फेंकने वाली शेरनियों की विदाई'. क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

पुतिन के ऑफिस में लगी है आंबेडकर की फोटो?: फैक्ट चेक 19.04.2022

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती के मौके पर 14 अप्रैल 2022 के दिन देश भर में कई आयोजन हुए. इन सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई. इस फोटो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ लोगों के साथ एक बड़े से कमरे में कोई मीटिंग कर रहे हैं. पीछे दीवार पर बाबा साहब आंबेडकर की फोटो लगी है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत सारे लोग ऐसा कह रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय में ये फ...

राष्ट्रपति कोविंद की बेटी को एयर होस्टेस से हटाकर ग्राउंड ड्यूटी में लगाया गया? फैक्ट चेक 18.04.2022

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की बेटी स्वाति, जो पहले एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं, उनका हाल ही में सुरक्षा कारणों के चलते ग्राउंड ड्यूटी में ट्रांसफर कर दिया गया है. ऐसा कहते हुए दो एयर होस्टेस की तस्वीर शेयर की जा रही है जिन्होंने यूनिफॉर्म के तौर पर लाल रंग की साड़ी पहन रखी है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

मैनपुरी में तमंचे के साथ गिरफ़्तार हुई मुस्लिम लड़की?: फैक्ट चेक 15.04.2022

यूपी के मैनपुरी में देसी तमंचा रखने की वजह से गिरफ्तार हुई लड़की का वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है. अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि ये युवती मुस्लिम समुदाय से है. ऐसा कहते हुए मुस्लिम समाज पर निशाना साधा जा रहा है. मिसाल के तौर पर, एक व्यक्ति ने लिखा, “यह लोग किस बात की तैयारी कर रहे हैं जो इनकी औरतों के पास भी इस तरह के रिवाल्वर निकल रहे हैं. फेसबुक पर बहुत सारे लोग इस वीडियो को पोस्ट...

पुतिन ने पाकिस्तान को बताया कब्रिस्तान?: फैक्ट चेक 14.04.2022

सोशल मीडिया पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हवाले से एक बयान वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है कि हर सफल पाकिस्तानी नागरिक विदेशी सुख-सुविधाओं को ही तवज्जो देता है और उसके लिए अपने देश का वजूद एक कब्रिस्तान से ज्यादा नहीं है. क्या है इस बयान की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या है महिला को नशीला प्रसाद खिलाकर लूटने के वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 13.04.2022

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक महिला को "प्रसाद" खाने के बाद एक गिरोह द्वारा लूटे जाने का सीसीटीवी फुटेज दिखाया जा रहा है. वीडियो में, हम देखते हैं कि एक महिला बस स्टैंड पर इंतजार कर रही है, जिसे दो अन्य महिलाओं द्वारा कथित तौर पर नशीला "प्रसाद" दिया जा रहा है। इसे खाने के बाद महिला स्पष्ट रूप से होश खो बैठी है। इसके बाद उसे दो महिलाएं और एक तीसरा पुरुष लूटता हुआ दि...

केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ की चिकन और दारू पार्टी?: फैक्ट चेक 12.04.2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक फोटो वायरल हो गई है जहां उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ देखा जा सकता है और फोटो में मीट और शराब भी दिख रही है, लोग इस फोटो को अलग अलग कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं. क्या है इस फोटो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर ने पीएम राहत कोष में दान किए 200 करोड़?: फैक्ट चेक 11.04.2022

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 200 करोड़ रुपये दान दिए हैं. और इन पैसों का इस्तेमाल कश्मीरी पंडितों की मदद के लिए किया जाएगा. ऐसा कहते हुए लोग सबूत के तौर पर एक फोटो शेयर कर रहे हैं, जिसमें विवेक रंजन अग्निहोत्री, उनकी पत्नी पल्लवी जोशी, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता अभिषेक अग्रवाल और प्रधानमंत्री न...

करौली में मस्जिद को हिंदुओं ने घेरा, क्या है भीड़ के वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 08.04.2022

राजस्थान के करौली शहर में 2 अप्रैल को हुई सांप्रदायिक हिंसा की वजह से अभी तक माहौल तनावपूर्ण है, इस घटना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये करौली की घटना का सच्चा वीडियो है . क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

करौली की मस्ज़िद में हिंदुओं ने लहराया झंडा?: फैक्ट चेक 07.04.2022

राजस्थान के करौली शहर में 2 अप्रैल को हुई सांप्रदायिक हिंसा की वजह से अभी तक माहौल तनावपूर्ण है जिसके चलते वहां कर्फ्यू 7 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. इस घटना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसके साथ कहा जा रहा है कि करौली की जिस मस्जिद से पत्थरबाजी की गई थी, वहां कुछ हिंदुओं ने भगवा झंडा फहरा दिया. इस वीडियो में एक युवक मस्जिद की छत पर खड़े होकर भगवा झंडा फहरा रहा है. कुछ...

गन्ने का रस बेचने वाले की मशीन जब्त करने की घटना जयपुर में हुई या इंदौर में?: फैक्ट चेक 06.04.2022

गन्ने का रस बेचने वाले एक शख्स की कोल्हू मशीन जब्त होने और इस पर उसके रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो में गन्ने का रस बेचने वाला व्यक्ति अधिकारियों के आगे हाथ जोड़ रहा है, उनके पैर भी छू रहा है. साथ ही, किसी से कह रहा है कि सर, मेरी मशीन छुड़वा दीजिए. एक व्यक्ति अधिकारियों से सवाल करता है कि क्या आपको सिर्फ गरीब लोग ही मिलते हैं? इसके बाद भी अधिकारी कोई मुरव्वत नहीं करते. सोशल...

क्या संसद में योगी आदित्यनाथ के एक इशारे पर ओवैसी चुप हो गए?: फैक्ट चेक 05.04.2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लगभग एक महीने बाद भी सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आसपास चर्चा बनी हुई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इस वीडियो में योगी संसद में बोलते हुए दिख रहे हैं और उनके साथ AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी दिख रहे हैं, वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि योगी के भाषण के बीच में बोलने वाले ओवैसी को एक बार रोकने पर असद...

क्या बाइक चोरी के इल्ज़ाम में गिरफ़्तार किए गए थे भगवंत मान: फैक्ट चेक 04.04.2022

सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक पुरानी तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है. इसे शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि ये मान की 12 साल पहले की फोटो है जब पंजाब पुलिस ने उन्हें बाइक चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया था. इस फोटो में कुछ लोग रंगे हुए कपड़ों में जमीन पर बैठे हैं. इनमें से एक शख्स का चेहरा पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिल रहा है, क्या है इस फोटो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक...

ज़ेलेंस्की की कॉमेडी परफॉरमेंस का लुत्फ़ उठाते पुतिन के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 01.04.2022

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच , रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमे वे कथित रूप से यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमर ज़ेलेंस्की के कॉमेडी शो का मज़ा ले रहे हैं, 16 सेकंड के इस वीडियो में ज़ेलेंस्की स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और पुतिन ऑडियंस में बैठे हँसते दिख रहे हैं, कुछ लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि कुछ साल पहले पुतिन जेलेंस्की की कॉमेडी का मज़ा ले रहे थे...

उत्तराखंड में मुस्लिम लड़के ने हिंदू गर्लफ्रेंड को मारकर सूटकेस में किया बंद?: फैक्ट चेक 31.03.2022

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक सूटकेस में अपनी प्रेमिका की डेड बॉडी के साथ एक लड़का पकड़ा गया था। घटना की चौंकाने वाली तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर मार दिया और ये मामला लव जिहाद का है, क्या है इस पोस्ट की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से 'पठान' फिल्म बॉयकॉट करने की अपील की है?: फैक्ट चेक 30.03.2022

योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' का बहिष्कार करने का आग्रह किया है. इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि "कुछ तथाकथित लेफ्ट माइंडेड कलाकारों और लेखकों ने एंटी नेशनल बयान देना शुरू कर दिया है, दुर्भाग्य से, शाहरुख खान उनमें से एक है, क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए...

क्या रूस में McDonald's की जगह खुल रहे हैं अंकल वान्या के आउटलेट्स: फैक्ट चेक 29.03.2022

फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स यूक्रेन के आक्रमण के बाद रूस में अपना काम बंद करने के लिए कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गए थे, इस खबर के कुछ दिन बाद ही अंकल वान्या नाम की एक देशी फास्ट फूड चेन ने मैकडॉनल्ड्स को रिप्लेस करने की सुर्खियां बटोरी थी, इसके चलते सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो वायरल है जो रूस में पहले अंकल वान्या आउटलेट खुलने का दावा करता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉड...

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब ‘द इमरजेंसी फाइल्स’ भी बनेगी?: फैक्ट चेक 28.03.2022

सोशल मीडिया पर पल्लवी जोशी के नाम पर बने ‘@ipallavijoshi’ ट्विटर अकाउंट से किए गए कुछ ट्वीट्स वायरल हो गए हैं. इन ट्वीट्स में कहा गया है कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब आपातकाल के दौर को लेकर ‘द इमरजेंसी फाइल्स’  (The Emergency Files), उस दौर में हुई पुरुषों की नसबंदी का सच सामने लाने के लिए ‘द वैसेक्टोमी फाइल्स’ (The Vesectomy Files) और अजमेर के 1992 के सेक्स स्कैंडल पर ‘द अजमेर फाइल्स’ (The...

मुसीबत में घिरे इमरान खान जन्मदिन का केक काट रहे हैं? जानिए सच: फैक्ट चेक 25.03.2022

पाकिस्तान में हो रहे इमरान के विरोध का असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई देने लगा है. पिछले कुछ दिनों से इमरान खान की केक काटते हुए एक फोटो वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उनके इर्द-गिर्द कई महिलाएं और फोटोग्राफर भी दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के साथ लिखा है, “जीडीपी जाए गड्ढे में, मैं बिजी हूं बर्थडे में.” क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

'द कश्मीर फाइल्स' से प्रेरित होकर महिला ने मुस्लिम लड़के को पीटा?: फैक्ट चेक 24.03.2022

'द कश्मीर फाइल्स' से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि फिल्म से प्रभावित होकर एक महिला ने ट्रेन में छेड़खानी करने वाले लड़के को जमकर पीटा, इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि कश्मीर फाइल्स के रुझान आने शुरू हो गए हैं, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बरेली में मुसलमानों ने होली खेल रहे हिन्दू लड़कों को घेर कर पीटा?: फैक्ट चेक 23.03.2022

होली के बाद से ही सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके बारे में कहा जा रहा है कि बरेली में रंग खेलते हिंदू युवक को मुसलमानों ने पीटा. वीडियो में कुछ लड़के एक बाइक से भागने की कोशिश करते दिख रहे हैं. अचानक कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर चिल्लाते हुए उन पर हमला कर देते हैं. इस हमले में एक लड़का भाग नहीं पाता और गिर जाता है. हमलावर उसके सिर पर कई वार करते हैं जिसके बाद वो बेसुध-सा हो ज...

क्या पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाने के लिए पुलिस ने लड़के को पीटा?: फैक्ट चेक 22.03.2022

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, इस वीडियो में दो पुलिस वाले एक लड़के को बेरहमी से मारते दिख रहे हैं, लड़का उनसे माफ़ी मांग रहा है और दोबारा नहीं करूँगा कहता सुनाई देता है, वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि इस लड़के ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए थे इस वजह से पुलिस लड़के को मार रही है, वीडियो को कई लोग शेयर करते होते लिख रहे हैं कि "पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाने के बाद पुलिस सबक सिखा...

AAP की जीत पर खालिस्तानियों ने निकाला जुलूस? : फैक्ट चेक 21.03.2022

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सिख समुदाय के कुछ लोग हाथ में भगवा और पीले रंग का झंडा लिए एक रैली में चलते दिखाई दे रहे हैं. बीच-बीच में “खालिस्तान जिंदाबाद” और “खालिस्तान जरूरी है” जैसे नारे भी सुनाई दे रहे हैं. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये जुलूस खालिस्तानी समर्थकों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की खुशी में निकाला था. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट...

जंग के बीच यूक्रेन में पैराड्रॉप किए गए अमेरिकी सैनिक?: फैक्ट चेक 18.03.2022

व्हाइट हाउस के यूक्रेन में सैन्य हस्तक्षेप करने से इनकार करने के बावजूद, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें सैनिकों को ग्लोबमास्टर III विमान से पैराड्रॉप किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि इस वीडियो में अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेन में उतरते दिखाया गया है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या वायरल RTI में कश्मीरी पंडितों की मौत का आंकड़ा ग़लत बताया गया है?: फैक्ट चेक 17.03.2022

सोशल मीडिया पर एक RTI रिपोर्ट वायरल हो रही है, इस रिपोर्ट में कश्मीरी पंडितों की मौत का आकंड़ा दिया गया है, इस RTI रिपोर्ट को कई न्यूज़ पोर्टल ने भी छापा था और रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 89 कश्मीरी पंडितों की मौत आंतकवादियों के द्वारा हुई है, इस वायरल रिपोर्ट को कई लोग ग़लत बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ये फेक है, तो क्या है इस वायरल RTI रिपोर्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos