Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

कर्नाटक में पुलिस को धमकाने वाले वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 18.05.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वीडियो कर्नाटक का है जहां चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कुछ मुसलमानों ने एक एक पुलिसकर्मी को धमकी दी. वीडियो में एक मुस्लिम शख्स एक पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहता है, 'अगर तेरे में हिम्मत है तो वर्दी उतार के मिल ले. एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अभी तो मुख्य मंत्री ने शपथ भी नही ली और ये हाल है कर्नाटक में.....

फर्जी तस्वीरों के साथ कर्नाटक में फैलाई जा रही है हिंसा बढ़ने की अफवाह: फैक्ट चेक 17.05.2023

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से सोशल मीडिया पर बुरी तरह से घायल तीन लोगों की तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये कर्नाटक की हालिया तस्वीरें हैं जहां मुस्लिमों ने एक जैन मुनि पर हमला कर दिया.  तस्वीरों में एक महिला और एक पुरुष दिख रहे हैं, जिनके सिर से खून की धार बह रही है. वहीं एक उम्रदराज व्यक्ति के कंधे पर चोट का निशान दिख रहा है. एक फेसबुक यूजर ने इस कोलाज...

यूपी के सहारनपुर में पुलिसवाले ने चौकी में खुलेआम शराब पी?: फैक्ट चेक 16.05.2023

किसी कार्यालय में बैठकर बोतल से गिलास में शराब डालते एक शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है. फोटो में दिख रहे शख्स को कई लोग सहारनपुर की खाताखेड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज इमरान बता रहे हैं. शराब पी रहे शख्स की लंबी दाढ़ी है और उसके चेहरे पर मुस्कान है. सामने टेबल पर कुछ पानी की बोतलें और कुछ नमकीन के पैकेट भी दिख रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "ये महाशय "इमरा...

राजस्थान में सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा में उमड़ी लाखों की भीड़?: फैक्ट चेक 15.05.2023

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 11 मई से पांच दिन की जन संघर्ष यात्रा निकालने का ऐलान किया था. अजमेर से जयपुर जा रही इस पदयात्रा में पायलट पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए घोटालों और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं. इस बीच जन संघर्ष यात्रा से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसमें एक सड़क पर तिरंगा पकड़ कर चल रहे लोगों की भा...

कर्नाटक में बीजेपी वर्कर्स की पिटाई का दावा करते वीडियो का सच: फैक्ट चेक 12.05.2023

गले में भगवा गमछा डाले कुछ लोगों को पीटती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये कर्नाटक में हुई हालिया घटना का वीडियो है जहां ग्रामीणों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. वीडियो में दिखाई ये देता है कि भगवा गमछे वाले लोगों को कुछ लोग दौड़ा रहे हैं. उनके हाथों में डंडे भी हैं. आपाधापी का माहौल है. सुनिए इस वीडियो का सच, फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

साक्षी मलिक ने कौन सा वीडियो आंदोलन का बताकर शेयर कर डाला? :फैक्ट चेक 11.05.2023

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के आंदोलन को किसानों और खाप पंचायतों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर किसी हरे-भरे गोल चक्कर पर उमड़ी भीड़ का एक वीडियो वायरल हो गया है. धरने पर बैठे पहलवानों में शामिल साक्षी मलिक ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'पूरे भारत से समर्थन.' क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

खाली सड़क पर हुए कार एक्सीडेंट के 'भूतिया वीडियो' की पड़ताल: फैक्ट चेक 10.05.2023

एक रहस्यमयी सड़क दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में खाली सड़क पर चलती हुई एक गाड़ी किसी तिराहे से मुड़ रही है. लेकिन कुछ पल बाद ही ये गाड़ी गोल-गोल घूमते हुए विपरीत दिशा में जाने लगती है और इसके परखच्चे उड़ जाते हैं. ऐसा लगता है कि मानो गाड़ी हवा से ही टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है कि बिना किसी चीज से टकराए आखिर ये गाड़ी इतने भयानक हादसे...

जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में निकाला गया ट्रैक्टर मार्च? : फैक्ट चेक 09.05.2023

भारतीय पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं. पहलवानों के समर्थन में किसान भी आये हैं. इन घटनाक्रमों के बीच, एक बड़ी ट्रैक्टर रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि यह पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर की ओर जा रही किसानों की रैली थी. वीडियो में ट्रैक्टरों से जुड़े तिरंगे झंडे देखे जा सकते हैं. क्या...

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण का दावा करते वीडियो का सच क्या है? :फैक्ट चेक 08.05.2023

एक लड़की को बेरहमी से पीटते कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना पाकिस्तान में हुई है, जहां कुछ लोग जबरन एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश कर रहे थे. वीडियो में लड़की को मार रहे लोगों ने वकीलों जैसे कपड़े पहने हुए हैं. एक आदमी लड़की को लातों से भी मारता है. आसपास कुर्ता-पायजामा पहने कई लोग और दो पुलिसवाले भी मूक दर्शक बने खड़े दिख रहे हैं....

भीषण धमाके का वीडियो सूडान के गृहयुद्ध से जोड़कर वायरल, सुनिए इसका सच: फैक्ट चेक 05.05.2023

वायरल वीडियो में धुएं का एक गुबार नजर आ रहा है. अचानक तेज धमाके की आवाज होती है और आग की लपटों का एक विशालकाय गोला ऊपर की ओर उठता है. इसके बाद लोग दहशत में आ जाते हैं और भगदड़-सी मच जाती है. इसे सूडान में गृह युद्ध का बताकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि ये नजारा सूडान का है जहां हरियाणा का एक परिवार युद्ध के हालात के बीच फंसा हुआ है. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सु...

रेप पीड़िता बेटी को पिता ने गोद में उठाकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया? : फैक्ट चेक 04.05.2023

एक छोटी-सी बच्ची को गोद में उठाकर प्रदर्शन कर रहे शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करते हुए लोग ऐसा कह रहे हैं कि दिल्ली में पांच साल की इस मासूम बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है. इस घटना के बाद उसके पिता ने उसे गोद में उठाकर संसद के सामने प्रदर्शन किया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

चूरू में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाने वाला युवक कौन है? :फैक्ट चेक 03.05.2023

फूट-फूट कर रोते एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये राजस्थान के चूरू की घटना है, जहां एक मुस्लिम ने एक हिंदू ट्रैफिक पुलिसवाले से अभद्रता की और उसे धमकाया. वीडियो को पोस्ट करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, "चूरू में गाड़ी हटाने की बात पर मुस्लिम युवक ने की हिंदू ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता कहा: मंत्रीजी की कोठी पर आ जाना. तुझे पता नहीं है कि हमारी...

चलते ट्रक से बकरियां चुराकर सड़क पर फेंक रहे शख़्स के वीडियो का सच: फैक्ट चेक 02.05.2023

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाइवे पर तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही ट्रक से बकरियों को सड़क पर फेंकता नज़र आ रहा है. थोड़ी देर बाद वह ट्रक के ठीक पीछे चल रही कार के बोनेट पर उतर जाता है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है और इसमें दिख रहे लोग चोरी करने के लिए मासूम बकरियों के साथ ज़्यादती कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

वैज्ञानिकों ने बनाई बच्चे पैदा करने वाली मशीन?: फैक्ट चेक 01.05.2023

अगर कोई आपसे कहे कि वैज्ञानिकों ने बच्चे पैदा करने की एक ऐसी फैक्ट्री बना ली है, जिसमें हर साल तीस हजार बच्चे पैदा किए जा सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे? कुछ ऐसे ही दावे के साथ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में हजारों पारदर्शी मर्तबानों में नन्हे शिशु लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के वॉयस ओवर में एक महिला कहती है, 'अब बच्चे पैदा करेंगे मशीन...' साइंटिस्ट हा...

दिल्ली मेट्रो में नहाते हुए शख्स के वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 28.04.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर नहाते हुए नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो की है और 'दिल्ली मेट्रो गर्ल' की हरकतों के जवाब में इस शख्स ने ऐसा किया.  वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स किसी चलती मेट्रो के कोच में अपने कपड़े उतारता है और फिर अपना सूटकेस खोलकर उसमें बैठकर नहाने लगता है. नहाने के दौरान वो अपने शरीर पर साबुन...

CID के 'दया' की मौत की खबर झूठी है! : फैक्ट चेक 27.04.2023

सीआईडी' में दरवाजा तोड़ने के लिए मशहूर और 'दया' का किरदार निभाने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, उनकी कथित मृत्यु की खबर से सोशल मीडिया पर काफी हड़कंप मचा हुआ है. कुछ लोग उनकी माला पहने हुए तस्वीर और किसी रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए कह रहे हैं कि उनका अचानक निधन हो गया है. एक व्यक्ति ने फेसबुक पर इस कथित खबर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, "टीवी के सु...

तेजस्वी यादव को मनीष कश्यप के समर्थकों ने दौड़ा दिया?: फैक्ट चेक 26.04.2023

मनीष कश्यप मामले से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भारी भीड़ के बीच भागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में ‘चोर है चोर है’ के नारे सुनाई दे रहे हैं. साथ ही, वीडियो में लिखा है, “और लो मनीष कश्यप से पंगा. इतनी बेज्जती भी ठीक नहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री जी को सम्मानित करते ग्रामीण.” क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्...

सत्यपाल मलिक का यह ट्विटर अकाउंट फर्जी है! : फैक्ट चेक 25.04.2023

सत्यपाल मलिक ने 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के लिए मोदी सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया. इस बयान के बाद से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब, उनके नाम पर किए गए एक कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. स्क्रीनशॉट को देखकर पता लगता है कि ये ट्वीट '@SatyapalMalik_1' नाम के ट्विटर अकाउंट से किया गया है. इस अकाउंट के 'बायो सेक्शन' में लिखा है 'पूर्व जम...

अतीक की हत्या का इल्जाम CM योगी पर लगाने वाला शख्स कौन है?: फैक्ट चेक 24.04.2023

माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद को शहीद का दर्जा देने और उनके लिए भारत रत्न देने की मांग करते हुए प्रयागराज में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह रज्जू का एक वीडियो हाल ही में काफी वायरल हुआ था. इसके बाद अब अतीक और उसके भाई की हत्या के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोषी ठहरा रहे एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग यूपी पुलिस से इस शख...

आकांक्षा दुबे केस के आरोपी समर सिंह की पुलिस हिरासत में पिटाई हो गई?: फैक्ट चेक 21.04.2023

आकांक्षा दुबे की डेथ मिस्ट्री सुलझने का नाम नहीं ले रही है, कि आखिर ये मामला हत्या का है या खुदकुशी का. वाराणसी की एक अदालत ने 12 अप्रैल को इस मामले के आरोपी गायक समर सिंह को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. समर से आकांक्षा के रिश्ते और उनकी मौत सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसी ही एक कथित खबर फेसबुक पर काफी वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि हिरासत में पुलिस...

असद एनकाउंटर से खौफजदा हुआ पाकिस्तानी पत्रकार? : फैक्ट चेक 20.04.2023

पंद्रह अप्रैल को हुई एक चौंकाने वाली घटना में कुछ लोगों ने माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी. इससे पहले 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद अहमद की भी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ हुए एक एनकाउंटर में मौत गई थी. इन घटनाओं को लेकर पाकिस्तान के मीडिया में भी काफी चर्चा है. इन घटनाक्रमों के बीच कुछ लोग एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कह रहे हैं कि असद के एनकाउंटर के बाद...

गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के जनाजे में जुटी भीड़? : फैक्ट चेक 19.04.2023

जेल में बंद गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों और मीडिया की मौजूदगी में गोली मार दी गई थी। तीन लोगों ने पत्रकारों के रूप में पेश किया और दोनों भाइयों को करीब से गोली मार दी। कुछ दिन पहले 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को झांसी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था.अब, असद के अंतिम संस्कार...

ऋषि सुनक ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ रुपये का चेक? : फैक्ट चेक 18.04.2023

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश भर से लोगों ने पांच हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का दान दिया है. एक अनुमान के मुताबिक, अयोध्या में बन रहे इस मंदिर पर करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंदिर के लिए न केवल देश के आम जनों ने, बल्कि कई पूंजीपतियों, नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने भी दिल खोलकर दान दिया. राम मंदिर के लिए दिए गए दान को लेकर अब एक और कथित खबर वायरल हो रही है. फेसबुक पर वायरल एक...

अक्षय कुमार ने की आकांक्षा दुबे मामले के आरोपी को फांसी देने की मांग? : फैक्ट चेक 17.04.2023

सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं जिसमें अक्षय बेहद गुस्से में लग रहे हैं. रिपोर्ट में अक्षय की तस्वीर के साथ लिखा है, 'फांसी पर लटका दो ** को'. इसके अलावा और भी कई तस्वीरें-वीडियो हैं. एक में आकांक्षा दुबे की फोटो पर माला पड़ी हुई है. उनका एक वीडियो है जिसमें वो खासी परेशान दिख रही हैं. दूसरी फोटो में कथित तौर पर समर सिंह पुलिसवालों की गिरफ्त में नजर आ रहे हैं? सुनिए सच फैक्ट च...

शादीशुदा महिला की 'लव स्टोरी' में ज़बरदस्ती डाला गया 'लव जिहाद' एंगल?: फैक्ट चेक 14.04.2023

एक महिला को गले लगाकर बिलखती दो बच्चियों का भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना उदयपुर की है जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और दो बच्चियों को छोड़कर अपने मुस्लिम प्रेमी से शादी कर ली. वीडियो में दिख रही बच्चियां रोते हुए बार-बार 'मम्मी-मम्मी' कह रही हैं, महिला के पैर तक छू रही हैं. आसपास कुछ दूसरे लोग और पुलिसवाले भी नजर आ रहे हैं. वीडियो...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos