Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

सपा नेता की पिटाई का वीडियो वायरल, राणा सांगा विवाद से है कनेक्शन?: फैक्ट चेक 01.04.2025

औरंगजेब के बाद अब मेवाड़ के राजपूत शासक रहे राणा सांगा को लेकर इतिहास से जुड़ा नया विवाद शुरू हो गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोग मिलकर एक आदमी को पीटते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी देखे जा सकते हैं. कहा जा रहा है कि राणा सांगा के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन तभी महेंद्र यादव नाम के एक सपा नेता की गुंडागर्दी के...

एकनाथ शिंदे को लेकर संजय निरुपम के दिए बयानों का सच क्या है?: फैक्ट चेक 31.03.2025

कमेडियन कुणाल कामरा को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम के दो अलग-अलग बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे शेयर करते हुए कई लोग तंज कस रहे हैं कि जब संजय कांग्रेस में थे तो कहा करते थे कि एकनाथ शिंदे के बेटे के माथे पर 'मेरा बाप गद्दार है' लिखवा देना चाहिए. वहीं, अब उनके सुर पूरी तरह बदल चुके हैं और वो कुणाल कामरा के बारे में कह रहे हैं कि किसी को गद्द...

किचन में महिला को बेरहमी से पीट रहे आदमी के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 28.03.2025

एक महिला के साथ मारपीट कर रहे आदमी का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये घटना भारत में हुई है. इसमें एक व्यक्ति, महिला के बाल पकड़कर उसे खींचता हुआ दिखता है. इस दौरान एक छोटी बच्ची भी नजर आती है. वो रोते हुए हाथ जोड़ती है, लेकिन आदमी, महिला को घसीटकर किचन में ले जाता है और वहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कैप्शन...

मां के साथ निकाह-हलाला करने का फतवा जारी करने वाले मौलाना की पिटाई?: फैक्ट चेक 27.03.2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद टोपी पहने एक आदमी को महिला चप्पल से पीटती हुई नजर आ रही है. लोगों का दावा है कि इस महिला के शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद पंचायत में मौलवी ने महिला का निकाह उसके सगे बेटे से करवा दिया. दावे के मुताबिक, मौलाना ने महिला के बेटे के साथ उसका हलाला करवाने का फतवा भी जारी कर दिया. लेकिन महिला बहादुर निकली और उसने सरेआम मौलवी की पिटाई कर दी....

संभल में मुस्लिमों ने नहीं किया हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 25.03.2025

संभल में पिछले साल नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से यूपी का ये ज़िला लगातार सुर्ख़ियों में है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि संभल में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर मुस्लिमों ने हमला कर दिया. वीडियो में बीच सड़क पर कुछ लोगों के बीच बुरी तरह मारपीट होती दिख रही है. ये लोग एक-दूसरे को लाठी से पीट रहे हैं. पास में एक बस भी खड़ी दिख रही...

फ्रांस में 'छावा' की रिलीज पर मुसलमानों का उपद्रव? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 24.03.2025

छत्रपति संभाजी महाराज और मुगल शासक औरंगजेब को लेकर बनी फिल्म ‘छावा’ पर खूब विवाद हुआ है. जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हो चुकी है, वहीं नागपुर में पिछले दिनों हुई हिंसा के तार भी इससे जोड़े जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में ‘छावा’ की रिलीज का विरोध करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दंगे किए. वीडियो में सड़क पर खड़ी पुलिस क...

नौकरी के बहाने हिंदू लड़कियों को अरब देशों में बेचा जा रहा? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 21.03.2025

दिल्ली में एक खास समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोग विदेशी कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने के बहाने हिंदू महिलाओं को अपनी कंसल्टेंसी में बुलाते हैं और फिर धोखे से उन्हें अरब देशों में बेच देते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ ये चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. वीडियो में एक फ्लैट में घुसकर एक आदमी को एक दूसरे युवक की पिटाई करते देखा जा सकता है. पीट रहे आदमी के साथ एक महिला भी है जो बता रही है कि इस...

लखनऊ पुलिस ने पीट-पीटकर ई-रिक्शा चालक को मार डाला? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 20.03.2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि लखनऊ में एक मुस्लिम ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. वीडियो में कुछ पुलिसवाले एक बेसुध आदमी को कंधे पर लादकर ले जा रहे हैं. आसपास काफी भीड़ भी नजर आ रही है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग लिख रहे हैं, “भारत में मुसलमान होना गुनाह है? लखनऊ में अभी निशातगंज चौराहे के पास रोज़गार मुस्लिम ई रिक्शा चालक को पुलिस के द्व...

वायरल वीडियो में बच्चे को बेतरह पीटने की घटना का सच क्या है: फैक्ट चेक 19.03.2025

एक बच्चे को बेरहमी से पीटते आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. सफेद धोती और टीशर्ट पहना ये शख्स पहले बच्चे को कई थप्पड़ मारता है. उसके बाद बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक देता है और फिर बर्बरता के साथ उसके पैरों पर डंडा मारने लगता है. वहीं, कुछ बच्चे पास खड़े होकर ये पूरी घटना देखते रहते हैं. लोगों की मानें तो ये वीडियो हरिद्वार के एक अनाथ आश्रम का है, जहां एक बच्चे के साथ इस तरह बर्बरता हुई. क...

अहमदाबाद में होली से पहले आतंक मचाने वाले उपद्रवी कौन हैं?: फैक्ट चेक 18.03.2025

होली से एक दिन पहले 13 मार्च की रात को अहमदाबाद में उपद्रवियों की भीड़ ने सड़क पर आतंक मचाया था. उन्होंने राह चलते लोगों पर रॉड से हमला किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. अब इसी मामले से जोड़ते हुए कुछ लोगों की पिटाई करते पुलिस वालों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि होली से ठीक पहले अहमदाबाद की सड़क पर आतंक मचाने वाले लोग मुस्लिम समुदाय के थे. क्या है इस...

बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर पिता की हत्या, हाथरस की इस घटना का सच क्या: फैक्ट चेक 17.03.2025

एक रोती हुई लड़की का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कई लोगों का दावा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई है. इस वीडियो में लड़की रोते हुए बता रही है कि उसे एक लड़का छेड़ता था. उसके खिलाफ लड़की के पिता ने पुलिस में केस दर्ज करवा दिया. इसके बाद खुन्नस में आरोपी ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे ह...

मस्जिद जैसे ढांचे पर बुलडोज़र एक्शन के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 14.03.2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है. इसमें मस्जिद जैसे दिख रहे एक ढांचे को बुलडोजर से गिराते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करने वाने वालों का कहना है कि ये घटना उत्तराखंड की है. वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा है, "देवभूमि उत्तराखंड से सुकून वाला विडियो प्राप्त हुआ." क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

सपा के राज में यूपी पुलिस इफ्तार पार्टी में खाना परोसती थी?: फैक्ट चेक 13.03.2025

बुर्का पहनी बच्चियों और महिलाओं को खाना परोसते पुलिसकर्मियों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. वीडियो किसी समारोह का लग रहा है, जहां पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग हाथों में खाने की प्लेटें पकड़े हुए हैं और एक कतार में कुर्सियों पर बैठे बच्चों को खाना दे रहे हैं. इसे शेयर कर रहे यूजर्स के मुताबिक ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान यूपी पुलिस को इफ्तार...

बीमार बच्चों की तस्वीरें वायरल कर मुनाफ़ाखोरी करने वाले गिद्ध?: फैक्ट चेक 12.03.2025

अस्पताल के बिस्तर पर लेटे गंभीर रूप से बीमार बच्चों की तस्वीरें आप सोशल मीडिया पर अक्सर देखते हैं. ऐसी तस्वीरों को देखकर आपके अंदर भले ही संवेदना जागती हो, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए ये तस्वीरें कमाई का जरिया हैं. वो इनके लिए मदद मांगते हैं और डोनेशन में मिले पैसे हड़प जाते हैं. सुनिए पड़ताल 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया की जीत पर अफ़ग़ानिस्तान में मना ज़ोरदार जश्न?: फैक्ट चेक 11.03.2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान में भी लोगों ने सड़क पर उतरकर भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मनाया. वायरल हो रहे इस वीडियो में कई अलग-अलग क्लिप्स मौजूद हैं, जिनमें लोगों को सड़क पर आतिशबाजी करते, नाचते-झूमते देखा जा सकता है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान क्या मोहम्मद शमी का रोज़ा जबरन तुड़वाया गया?: फैक्ट चेक 10.03.2025

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के रोजा न रखने के विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें क्रिकेटर ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें जबरन रोजा तोड़ने के लिए मजबूर किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शमी को टोपी और कुर्ता पहने देखा जा सकता है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने जबरन रोज़ा तुड़वाने की बात स्वीकार की है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए...

ग़ाज़ियाबाद में हुई मारपीट में हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 07.03.2025

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में मुस्लिमों की भीड़ ने एक हिंदू व्यक्ति और उसके बेटे को उनके घर के बाहर बेरहमी से पीटा. वीडियो में घर के बाहर उग्र भीड़ दिख रही है और कुछ लोग अंदर खड़ी एक महिला और दो लोगों की तरफ पत्थर फेंक रही है. भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने मुस्लिम टोपी पहन रखी है. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

'छावा' देखकर निकली भीड़ हाजी अली दरगाह के अंदर घुस गई?: फैक्ट चेक 06.03.2025

संभाजी महाराज पर बनी फिल्म 'छावा' देखने के बाद कुछ लोग क्या मुंबई की हाजी अली दरगाह में दाखिल होकर 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगे? सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग यही दावा कर रहे हैं. वीडियो में भगवा रंग का अंगवस्त्र पहने हुए कुछ लोग एक मजार के चारों ओर खड़े हैं और ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

हरिद्वार का राम झूला गिरने वाला है, वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 05.03.2025

हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिलते-डुलते पुल पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. चीखते-चिल्लाते हुए लोग इस झूलते हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों की मानें तो तूफान के बीच हरिद्वार का ये पुल टूटने की कगार पर आ गया है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

चोर को उल्टा लटका कर सबक सिखाने वाले वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक 04.03.2025

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें कथित तौर पर रेप के एक आरोपी को भीड़ ने एक पुल पर उल्टा टांग दिया. वीडियो में भीड़ में से कई लोगों को बांग्ला भाषा में बात करते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो को कई लोग पश्चिम बंगाल से जोड़ते हुए भारत का बता रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

इलाज के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले डॉक्टर का सच क्या है?: फैक्ट चेक 03.03.2025

एक महिला का शारीरिक शोषण करते डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें डॉक्टर किसी महिला को एक तख्त नुमा स्ट्रेचर पर लेटाता है और इन्जेक्शन लगाने के लिए उसकी साड़ी उठाने लगता है. महिला उसका हाथ हटाते हुए ऐतराज जताती है, पर डॉक्टर उसे जबरन इन्जेक्शन लगा देता है. इन्जेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर महिला के साथ अभद्र हरकतें करता है.ये वीडियो शेयर करते हुए लोग इस डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग क...

कुंभ खत्म होने के बाद प्रयागराज में लगा कछुओं का जमघट?: फैक्ट चेक 28.02.2025

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ का समापन हो गया. अब कथित तौर पर संगम के तट पर बड़ी संख्या में उमड़े कछुओं का एक वीडियो वायरल हो गया है. कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि प्रयागराज में महाकुंभ खत्म होते ही ये कछुए नदी किनारे इकट्ठा हो गए हैं. वीडियो में एक शख्स बोल रहा है, “कुंभ मेला खत्म होने के बाद गंगा नदी के किनारे लाखों की तादाद में कछुओं की भीड़ खुलेआम घूमती हुई दिखाई दी." प्रयाग...

बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ करने के बाद पिटता शख्स कौन है?: फैक्ट चेक 27.02.2025

एक आदमी का कॉलर पकड़ कर उसपर थप्पड़ बरसाती महिला का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है. मार खाते हुए ये आदमी बार-बार बुर्का पहनी इस महिला से माफी मांगता है और कहता है कि वो दोबारा ये गलती नहीं दोहराएगा. वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स की मानें तो ये घटना कानपुर के बेकनगंज की है और मार खाता शख्स हिंदू है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी मनाया जश्न?: फैक्ट चेक 26.02.2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब आलोचना हो रही है. लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुका है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कमरे में स्पोर्ट्स जर्सी पहने बैठे कुछ लोगों से कह रहे हैं कि ऐसे ताली बजाओ मानो हम चैंपियन हैं. इस वीडियो को...

भारत-पाक मैच के बाद रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर कसा तंज? वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 25.02.2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी हार मिली. इस मैच के बाद कुछ लोग एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आलोचना कर रहे हैं. स्क्रीनशॉट में रेखा गुप्ता नाम के एक एक्स अकाउंट का पोस्ट है जिसमें मैच को लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा गया है. इसमें लिखा है, “केजरीवाल जी ने जो पटाखे पाकिस्तान की जीत पर फोड़ने के लिए रखे थे वह व्यर्थ हो गए.” कुछ...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos