Aaj Tak Radio
Bhaunchak
पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर. Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Autor
Aaj Tak Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
10 de jul de 2026
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
मनरेगा कार्ड पर नागालैंड के गवर्नर की फोटो दिखाई दी, तब मामला खुला | भौंचक 26.03.2026 2:45
सरकार की मनरेगा योजना में फिर से करप्शन के आरोप लग रहे हैं मामला बिहार के नवादा जिले का है, सुनिये पूरी ख़बर आज के भौंचक में
सामूहिक विवाह में फ़र्ज़ीवाड़े के लिए बहन के साथ शामिल हुआ युवक | भौंचक 25.03.2026 2:15
यूपी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक युवक का गोलमाल सामने आया है, सुनिये मज़ेदार भौंचक ख़बर
मोहल्ले के बच्चों को नई गाड़ी में घुमाने लाए थे, लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया | भौंचक 24.03.2026 2:45
सोनभद्र में लग्ज़री कार में मोहल्ले के बच्चों को घुमाने लाए युवक के लिए मुसीबत तब हो गयी जब बच्चे शरारत में 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाने लगे... पब्लिक ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और फिर पिटाई कर दी.
भाई-बहन का झगड़ा अस्पताल पहुंचा, भाई बोला "बहन ने काटा है" | भौंचक 23.03.2026 2:04
गाज़ियाबाद के एक अस्पताल में एक भाई ने डॉक्टरों से कहा कि वो उसे रैबीज़ का इंजेक्शन लगा दें. उसने वजह ये बताई कि उसे उसकी बहन ने उसे काट लिया है, सुनिये भौंचक ख़बर
दुख सुनने का वायरल स्टार्टअप, फीस जान लीजिए । भौंचक 20.03.2026 2:00
मुंबई के जूहू बीच से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक शख्स ने “दुख सुनने” का अनोखा इंतज़ाम कर रखा है वो भी तय दामों पर. आखिर ये मामला क्या है, क्यों लग रही है लोगों की लाइन और क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी सुनिए आज की भौंचक खबर में.
शराब की तलब में हिरासत से भागा आरोपी | भौंचक 19.03.2026 2:00
बांदा में चोरी का एक आरोपी पेशी के बाद पुलिस हिरासत से पेशाब का बहाना बनाकर फरार हो गया. काफी तलाश के बाद पुलिस ने उसे जंगल से पकड़ लिया. आखिर उसने ऐसा क्यों किया और आगे क्या हुआ-सुनिए आज की भौंचक खबर में.
रील बनाने के लिए पिता को बोरे में बंद करके कूरियर ऑफिस पहुंची बेटी | भौंचक 18.03.2026 2:39
रील बनाने का ऐसा जुनून लोगों पर छाया हुआ है कि लोग अजब गजब कारनामे कर रहे हैं, सुनिये बेंगलुरु से आई एक भौंचक रिपोर्ट.
सोशल मीडिया पर आई बिल के स्क्रीनशॉट्स की बाढ़ | भौंचक 17.03.2026 2:22
गैस संकट की चर्चा के बीच लोग सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट और कैफे के ऐसे बिल के स्क्रीनशॉट लगा रहे हैं जिनमें दिख रहा है कि गैस के नाम पर अलग से चार्ज जोड़ा गया है, सुनिये भौंचक.
चोर बाकायदा बिल भेजते थे "प्रिय उपभोक्ता, अपना बिल जमा कर दें" | भौंचक 16.03.2026 2:04
रुड़की में बिजली चोरी का ऐसा मामला आया है कि पुलिस प्रशासन सब भौंचक हो गए हैं, आइये बताते हैं
पांच साल से रोज़ाना थोड़ी-थोड़ी दीवार काट रहा था कैदी | भौंचक 13.03.2026 2:41
कभी कभी लंबी प्लैनिंग में भी धोखा हो जाता है जैसे ब्राज़ील के एक जेल में एक कैदी के साथ हो गयी। इस कैदी ने कंक्रीट की दीवार को रोज़ाना थोड़ा-थोड़ा काटना शुरु किया लेकिन फिर पता चला कि ये दीवार तो बाहर नहीं खुलती, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में.
बाराबंकी: शादी में घरातियों ने बरातियों पर फेंकी कुर्सियां, पाइप से मारा | भौंचक 12.03.2026 2:26
यूपी के बाराबंकी में दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंधने ही वाले थे कि तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि शादी का माहौल जंग के माहौल में बदल गया, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
शर्त ये है कि गाली देने का वीडियो या ऑडियो सबूत होना चाहिए | भौंचक 11.03.2026 2:02
भारत के कौन से हिस्से में ये कानून लागू हो गया है कि अब से मां और बहन वाली गाली देने पर गालीबाज़ आदमी को 500 रुपये देना पड़ेगा, बता रहे हैं आज के भौंचक में.
पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, बोले 500 की थी चप्पल | भौंचक 10.03.2026 2:50
MP के बगुलामुखी मंदिर परिसर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी होने का मामला सुर्खियों में है. अधिकारी ने CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान की और खुद उसे पकड़ा, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर.
कोर्ट ने फटकारा, प्याज़-लहसुन की 'तामसिक जांच' के लिए दायर हुई थी PIL | भौंचक 09.03.2026 2:28
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने वकील सचिन गुप्ता को उनकी किस पीआईएल के लिए फटकार लगाते हुए कहा, "आधी रात को जगकर ये सब ड्राफ्ट करते हो"? सुनिये भौंचक ख़बर
गधों की घटती संख्या से सरकारी विभाग परेशान | भौंचक 06.03.2026 2:39
गधों की संख्या बढ़ाने के लिए देश में कौन सी सरकारी स्कीम चल रही है, सुनिये भौंचक
कंपनी में बीवी की नौकरी लगवाई, फिर सैलरी के तरह आने लगी रिश्वत | भौंचक 05.03.2026 2:30
जयपुर में संचार विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रद्युम्न दीक्षित पर बिल्कुल नए तरीके के करप्शन का चार्ज लगा है , बड़ा क्रिएटिव तरीका था, सुनिये पूरी खबर
यूपी की ये वाली अजब गजब होली के बारे में कभी सुना है? | भौंचक 04.03.2026 2:43
भारत विविधताओं का देश है... अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह से होली मनाई जाती है. आज हम आपको बता रहे हैं यूपी की एक मज़ेदार होली के बारे में, सुनिए पूरी ख़बर 'भौंचक' में.
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे रंगनाथ शर्मा | भौंचक 03.03.2026 2:03
इज़रायल-ईरान जंग के दौरान बहुत से लोग दुबई में फंस गए हैं. इनमें तमाम भारतीय हैं जिन्हें सरकार सुरक्षित भारत लाने की कोशिश कर रही है. फंसे लोगों में एक ज्योतिषी भी हैं, सुनिये पूरी खबर
बच्चे की उम्र दस साल, कहा मेरे गिफ्ट्स बेचकर पैसे जुटाए और शादी कर ली | भौंचक 02.03.2026 2:21
पिता की मुहब्बत अक्सर बेटों को पिता के जाने के बाद समझ आती है. क्योंकि पिता ऊपर से सख्त होते हैं लेकिन अंदर नर्म दिल रखते हैं. लेकिन एक बेटे ने अपने पिता पर अजीब इल्ज़ाम लगा दिया. सुनिये भौंचक
हापुड़: मिलावटी मिठाई पर पुलिस छापे से बचने के लिए फेंकी थी | भौंचक 27.02.2026 2:33
मिठाई के आशिक लोगों ने कूड़ेदान में फेंकी गयी मिलावटी सामान से बनी मिठाई उठा ली और मज़े से खाने लगे, सुनिये हापुड़ का भौंचक किस्सा
सरकारी आदेश वायरल होने पर BSNL डायरेक्टर का प्रयागराज दौरा रद्द | भौंचक 26.02.2026 2:20
अधिकारी विवेक बंजल के संगम स्नान के लिए 50 अफसर तैनात किये गए थे. भौंचक में सुनिये कि आदेश में और क्या-क्या लिखा था
चूहे फल ना खा जाएं इसलिए लगा दिया चूहे मार ज़हर | भौंचक 25.02.2026 1:57
मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन ने ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है जो फलों पर चूहे मार दवा लगाकर बेचते थे, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
MP: 56 km लंबा फ्लाईओवर बनाने वाला ठेकेदार पहले से ब्लैकलिस्ट | भौंचक 24.02.2026 2:17
शहर ने सालों डायवर्ज़न झेला ताकि पुल बन सके, ट्रैफिक जाम झेला और साथ ही साथ करोड़ों रुपये फूंक दिये गए, लेकिन चार साल बाद पुल गिर गया... ठेकेदार पहले ही ब्लैकलिस्ट - सुनिये भौंचक ख़बर
टोंक: पूर्व सांसद ने मुस्लिम महिला को कंबल देने से किया था इंकार | भौंचक 23.02.2026 2:03
पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के वायरल वीडियो जिसमें वह एक कंबल बांटने वाले कार्यक्रम में आईं मुस्लिम महिला से धर्म पूछकर कंबल वापस ले लेते नजर आ रहे हैं, उस वीडियो के बाद गांव के लोगों ने क्या किया सुनिये भौंचक में
बारात से पहले बत्ती गुल, बिजनौर में दूल्हे का काटा गया कनेक्शन | भौंचक 20.02.2026 2:16
बिजनौर के नूरपुर में एक बारात निकलने ही वाली थी कि अचानक दूल्हे के घर की बिजली काट दी गई। जिससे शादी का माहौल अंधेरे में डूब गया. दूल्हे ने मौके पर कर्मचारियों से गुहार लगाई, लेकिन कर्मचारियों का मन नहीं पसीझा.जानिए क्या है पूरा मामला आज की भौंचक खबर में.
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos