Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

News HI ↓ 1000 episódios

Aaj Ke Akhbaar is a daily newspaper wrap-up podcast in Hindi presented by Aaj Tak Radio. No time to catch up with the newspapers? Fikar not. Every morning two of our presenters discuss what newspapers from India and around the world have published. A nuanced discussion on not just the news stories, but their different approach on a same story. You will miss nothing if you listen to this news commentary every day. हर सुबह हम पढ़ते हैं देश और दुनिया के बड़े अख़बार और उनकी चुनिंदा बड़ी ख़बरों पर करते हैं चर्चा. किस अख़बार ने क्या छापा है और किस तरह छापा है, आपसे मिस नहीं होगा अगर आप सुनेंगे, 'आज...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

आज के नतीजे कैसे डालेंगे महाराष्ट्र-झारखंड-दिल्ली के चुनावों पर असर?: आज के अख़बार, 8 अक्टूबर 08.10.2024

आज सामने आएंगे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावी नतीजे, भारत ने मॉलदीव को दी 3 हज़ार करोड़ की मदद, दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को मिलेगा नोबेल पुरस्कार, सीबीआई की चार्जशीट से कोलकाता रेप केस में बड़ा खुलासा, NEET एक्जाम लीक मामले में दाखिल हुई एक और चार्जशीट, झारखंड चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने किया सत्ता में आने पर NRC लागू करने का ऐलान और गिरते शेयर बाज़ार के बीच भारत के लिए अच्छी खबर. सुनिए दे...

मुख्यमंत्री पद के लिए दावों का दौर शुरू!: आज के अखबार, 7 अक्टूबर 07.10.2024

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मी तेज़, चेन्नई के एयर शो में मची भगदड़, आज PM मोदी से मिलेंगे मालदीव के राष्ट्रपति, स्त्री 2 फेम कोरियोग्राफर से छिना नेशनल अवॉर्ड, फ्रेंच राष्ट्रपति के बयान पर नेतन्याहू का पलटवार, शेयर बाज़ार में बढ़े यंग इनवेस्टर्स और भारत ने क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

हरियाणा में वोटिंग से ऐन पहले बढ़ी BJP की मुश्किलें?: आज के अख़बार, 4 अक्टूबर 04.10.2024

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत जल्द ही युवाओं को मिलेगा बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका, सुप्रीम कोर्ट ने जेल मैनुअल में जातिगत आधारित कामों पर उठाए सवाल, हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका, मैरिटल रेप पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट, लगातार टूटते सेंसेक्स का विश्लेषण, वर्ल्ड कप में आज से शुरू होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अभियान और आज OTT पर छाएंगी ‘CTRL’ ओर 'THE TRIBE'.सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें...

ईरान-इज़रायल जंग के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार?: आज के अखबार, 3 अक्टूबर 03.10.2024

नेतन्याहू ने खाई ईरान से बदले की कसम, बिहार में लांच हुई प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज पार्टी’, दिल्ली में हुआ अब तक का सबसे बड़ा ड्रग बस्ट, भारत से कब विदा होगा मॉनसून, शेयर मार्केट में क्यों अचानक आई गिरावट, अमेरिका उपराष्ट्रपति की डिबेट में कौन पड़ा किसपर भारी और 6 अक्टूबर को होगा भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच.सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

उधर हिजबुल्लाह का बदला, इधर अमेरिका में मीटिंग, अब आगे क्या?: 2 अक्टूबर, 2024 02.10.2024

ईरान ने किया इज़रायल पर बड़ा हवाई हमला, बुलडोज़र एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंंग, फिर हड़ताल पर बैठे कोलकाता में जूनियर डॉक्टर्स, गोविंदा को गोली लगने पर क्या बोले उनके मैनेजर, भारत ने बनाए टेस्ट क्रिकेट में एक साथ कई रिकॉर्ड और आज से सिनेमाघरों में ‘Joker: Folie à Deux’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई चंद्रबाबू को डांट?: आज के अखबार, 1 अक्टूबर 01.10.2024

तिरुपति लड्डू विवाद पर कल सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जम्मू कश्मीर में किन सीटों पर रहेगी नज़र, कर्नाटक CM पर केस होते ही MUDA मामले में आया नया मोड़, सेंसेक्स में क्यों आई भारी गिरावट, नेतन्याहू से क्या बोले PM मोदी, कानपुर टेस्ट मैच में टूटे कौन से रिकॉर्ड और मिथुन चक्रवर्ती को कब मिलेगा दादासाहब फालके? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

हिज़बुल्लाह पर हावी इज़रायल, कौन होगा नया चीफ़?: आज के अखबार, 30 सितंबर 30.09.2024

महाराष्ट्र चुनाव से पहले राज्य को करीब 11 हज़ार करोड़ की सौगात, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सरकार की तैयारी, तमिलनाडु सरकार की कैबिनेट में हुए फेरबदल, सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंची आम आदमी पार्टी, दिल्ली रोड रेज में कांसटेबल की मौत, लेबनान में इज़रायल की स्ट्राइक जारी, IPL के नए रीटेंशन नियम क्या कहते हैं और क्यों देखनी चाहिए फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में...

नेमप्लेट मामले में बैकफुट पर कांग्रेस, विक्रमादित्य से किया किनारा!: आज के अखबार, 27 सितंबर 27.09.2024

PMLA के प्रावधानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, नेमप्लेट मामले पर बैकफुट पर आई कांग्रेस, कर्नाटक सरकार का CBI पर बड़ा आरोप, लेबनान में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार की एडवायज़री, तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्या कहती है जनसंख्या को लेकर आई SBI ERD की नई रिपोर्ट और आज OTT-सिनेमाघर में आ रही हैं लव सितारा, ताज़ा खबर और देवरा. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबर...

पुलिस करती कोशिश तो टल सकता था बदलापुर एनकाउंटर?: आज के अखबार, 26 सितंबर 26.09.2024

बदलापुर एनकाउंटर पर हाईकोर्ट के सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने दी जजों को विवादित टिप्पणी से बचने की सलाह, MUDA केस की जांच करेगी लोकायुक्त पुलिस, भारत-चीन संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री, UP के बाद अब हिमाचल में भी लगानी होगी नेमप्लेट, शांतिपूर्ण रहा जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान, शेयर बाज़ार में फिर से उछाल और नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई Rom-Com ‘Nobody wants this’. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘...

कर्नाटक CM की बढ़ी मुश्किलें, देंगे इस्तीफा?: आज के अखबार, 25 सितंबर 25.09.2024

MUDA मामले में फंसे कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया पर चलेगा केस, UP सीएम ने होटलों-ढाबों पर नेमप्लेट लगाना किया अनिवार्य, 32 दिनों में दूसरी बार मिले पीएम मोदी- ज़ेलेंस्की, बांग्लादेश की नई सरकार से पहली बार हुई भारत की हाई लेवल डिप्लोमेटिक मुलाकात, जम्मू कश्मीर में आज दूसरे चरण की वोटिंग, भारतीय बाज़ीर में गज़ब का उछाल, हरियाणा में बेरोज़गारी दर सबसे कम और WWE के को-फाउंडर के जीवन पर बनीं Docuseries आज...

रिमोट से चलेगी दिल्ली की आतिशी सरकार?: आज के अखबार, 24 सितंबर 24.09.2024

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Summit of future में क्या बोले पीएम मोदी, आतिशी ने बगल में क्यों रखी खाली कुर्सी, बदलापुर यौन शोषण के आरोपी ने खुद को मारी गोली, इज़राइल ने की अब तक की सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक, भारतीय वर्कफोर्स में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी और ऑस्कर जाएगी किरण राव की फिल्म लापता लेडीज़. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

अब अमेरिका भी करेगा भारतीय सेमीकंडक्टर चिप का इस्तेमाल!: आज के अखबार, 23 सितंबर 23.09.2024

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के हाइलाइट्स, तिरुपति लड्डू पर आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जारी, अमेरिका ने लौटाई भारत को 297 पुरातन मूर्तियां, ममता ने क्यों लिखा पीएम मोदी को खत, श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के लिए सामने बड़ी चुनौतियां, वोडाफोन-आइडिया ने साइन की बड़ी डील और भारतीयों ने बोर्ड-मैदान में फहराया जीत का परचम. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे का एजेंडा क्या है?: आज के अख़बार, 20 सितंबर 20.09.2024

कोलकाता में 40 दिन बाद काम पर वापस लौटेंगे हड़ताली डॉक्टर, जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी ने कांग्रेस-NC को कैसे घेरा, हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 मंत्रियों के साथ कल सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, बिहार के नवादा में हुई घटना पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, प्रधानमंत्री के यूएस दौरे का एजेंडा क्या है, अमेरिका में पन्नू के मुक़दमे पर भारत का रिएक्शन और लेबनान में हुए विस्फोटों पर क्या...

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ डालेगा आगामी महाराष्ट्र-झारखंड चुनावों पर असर?: आज के अखबार, 19 सितंबर 19.09.2024

वन नेशन वन इलेक्शन कब हो सकता है संसद में पास, Indus Water Treaty की मौजूदा स्थिति से क्यों खुश नहीं भारत, हरियाणा में क्या है कांग्रेस की रणनीति, ‘स्त्री 2’ ने तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड, ट्रंप का भारत पर दोमुंहा बयान और लेबनान में पेजर के बाद फटे वॉकी-टॉकी. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

जनगणना में शामिल होगा जाति का कॉलम?: आज के अखबार, 18 सितंबर 18.09.2024

दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री, जम्मू कश्मीर में आज हो रहा है मतदान, मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर अमित शाह का जवाब, बुलडोज़र एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, भारतीय हॉकी टीम ने फिर नाम किया चैंपियंस का खिताब, कोलकाता मामले पर शीर्ष अदालत की राज्य सरकार को फटकार, सेसेंक्स के ऑल टाइम हाई के पीछे क्या रहा बड़ा कारण और पाकिस्तान में किस बात पर इमरान खान की पा...

केजरीवाल आज देंगे इस्तीफ़ा, सीएम की रेस में सबसे आगे कौन?: आज के अख़बार, 17 सितंबर 17.09.2024

दिल्ली के नए सीएम को लेकर AAP ने क्या फैसला किया और नए मुख्यमंत्री की कैबिनेट में क्या शामिल होंगे नए मंत्री, कोलकाता में डॉक्टरों के दबाव के आगे झुकीं ममता, 100 दिन के कार्यकाल पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जन्मदिन पर ओडिशा में सुभद्रा योजना करेंगे लॉन्च, जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार ख़त्म, J-K के लिए कांग्रेस के मेनिफेस्टो में क्या है, मणिपुर में मंत्री के आवास पर फेंके...

अग्निपरीक्षा देंगे केजरीवाल, कौन चलाएगा दिल्ली सरकार?: आज के अखबार, 16 सितंबर 16.09.2024

केजरीवाल देंगे इस्तीफा तो कौन संभालेगा दिल्ली की कुर्सी, हरियाणा में फिर मचा बीजेपी में घमासान, केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू के किस बयान पर हुआ विवाद, अगले हफ्ते से क्यों दिख सकती है दुनियाभर के शेयर बाज़ारों में तेज़ी और ब्रसेल्स में नीरज चोपड़ा ने कैसे चमकाया भारत का नाम? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

सीएम ममता ने की इस्तीफा देने की पेशकश, अब आगे क्या?: आज के अखबार, 13 सितंबर 13.09.2024

बंगाल सीएम ने क्यों की इस्तीफे की पेशकश, भारत-चीन के सीमा तनाव पर क्या बोले विदेश मंत्री, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अब तोड़ी ‘हिल्सा’ की प्रथा, सीताराम येचुरी का निधन, अमेरिकी चुनाव के लिए क्या है ट्रंप-कमला की नीति और कल बाज़ार ने कैसे तोड़े सारे रिकॉर्ड? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत के साथ.

कमला पर Personal attack, ट्रंप को पड़ेगा भारी?: आज के अखबार, 12 सितंबर 12.09.2024

केंद्र सरकार ने दी बुज़ुर्गों को नई सौगात, बंगाल सरकार के सामने डॉक्टर्स ने रख दी कौन सी शर्तें, हरियाणा विधानसभा अचानक क्यों हुई भंग, ट्रंप-कमला की डिबेट में कौन पड़ा किसपर भारी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का भारतीय प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ा फैसला. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

ममता करती रहीं इंतज़ार, डॉक्टर्स ने ठुकराई बातचीत की पेशकश: आज के अखबार, 11 सितंबर 11.09.2024

इंफाल में हिंसा के चलते इंटरनेट बंद, सुप्रीम कोर्ट के अल्टीमेटम के बाद भी क्यों नहीं थमा डॉक्टर्स का प्रदर्शन, अमेरिका में आरक्षण पर क्या बोले राहुल गांधी, बीजेपी ने जारी की हरियाणा के लिए दूसरी लिस्ट और क्यों नहीं शुरु हो पाया अफगानिस्तान-न्यूज़ीलैंड का टेस्ट मैच? सुनिए देश दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से

ममता सरकार ने क्यों ऑफ़र किए थे रेप पीड़िता के पैरेंट्स को पैसे?: आज के अखबार, 10 सितंबर 10.09.2024

कोलकाता मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया डॉक्टर्स को अल्टीमेटम, आखिर क्यों नहीं हो पाया हरियाणा में आप-कांग्रेस का गठबंधन, कैंसर की दवा और हेल्थ इंश्योरेंस पर GST में कटौती, आईफोन 16 सीरीज़ की 3 खास बातें, US ओपन में कौन बना सिकंदर और अमेरिका चुनावों से पहले आज भिड़ेंगे ट्रंप-हैरिस. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत के साथ. 

हरियाणा में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर लगेगी मुहर?: आज के अख़बार, 9 सितंबर 09.09.2024

मणिपुर हिंसा रोकने को CM ने केंद्र से मांगी सहायता, बंगाल गवर्नर की ममता को नसीहत, हरियाणा में साथ लड़ेंगे कांग्रेस-आप, बेलारुसी खिलाड़ी ने अपने नाम किया यूएस ओपन का खिताब और कैसा रहा पेरिस पैरालिंपिक में भारत का आखिरी दिन? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने में भारत कर सकता है मध्यस्थता: आज के अखबार, 6 सितंबर 06.09.2024

यूक्रेन के साथ जंग के बीच रुसी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी ने किन समझौतों पर किए हस्ताक्षर, हरियाणा बीजेपी में क्यों हुई बगावत, कोलकाता केस में हुआ कौनसा बड़ा खुलासा, सेबी कर्मचारियों ने क्यों मांगा सेबी चीफ से इस्तीफा, भारत में कई गुना बढ़ी डीमेट अकाउंट्स की संख्या और पैरालिंपिक में एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव...

हरियाणा के लिए BJP की कैंडिडेट लिस्ट में चौंकाने वाली बात क्या है?: आज के अखबार, 5 सितंबर 05.09.2024

बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र जारी की पहली लिस्ट. ब्रूनेई में पीएम मोदी ने चीन पर साधा निशाना. दलबदलू विधायकों को हिमाचल सरकार नहीं देगी पेंशन. ‘राजाजी’ पर सुप्रीम कोर्ट क्यों नाराज़? सेबी चीफ़ माधवी पुरी बुच पर अब सेबी कर्मचारियों ने लगाए आरोप और पैरालिंपिक से आई खुशखबरी. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

बंगाल में पारित एंटी रेप कानून मौजूदा लॉ से कितना अलग?: आज के अखबार, 4 सितंबर 04.09.2024

बंगाल विधानसभा में पारित हुआ ‘अपराजिता’ बिल, ब्रूनेई दौरे पर पीएम मोदी, हरियाणा में साथ आ सकतीं हैं आप-कांग्रेस, दंतेवाड़ा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वर्ल्ड बैंक ने जताई भारतीय जीडीपी में ग्रोथ की उम्मीद, सीवीसी की रिपोर्ट में हुए भ्रष्टाचार को लेकर बड़े खुलासे और रेलवे ने अपनी हेल्थ केयर नीति में किये बड़े बदलाव. सुनिए देश दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अखबार’ में मानव देव रावत से.

Ouça o podcast Aaj Ke Akhbaar no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos