Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episódios

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

12 de jan de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

क्या नीतीश काल में लौट आया 'जंगलराज', बिहार में क्राइम का ग्राफ़ क्या कहता है? : आज का दिन, 18 जनवरी 18.01.2021

बिहार में बढ़ रहे क्राइम के असल आंकड़ों की जिन्हें शायद नीतीश कुमार छिपा रहे हैं या तो उन्हें पता नहीं है. वैक्सीनेशन के बाद दिल्ली में जिन लोंगो को जो कुछ माइनर एडवर्स इफ़ेक्ट के सिम्टम्स हुए थे. वो किस तरह के थे और उन लोगों की हालत क्या है. और ओटीटी प्लेटफ़ॉम्स के लिए सेल्फ़ रेगुलेशन बनाने की बात हो रही है तो ये किस तरह का होगा और क्या इससे आपकी इंटरनेट फ़्रीडम तो बाधित नहीं हो रही. सुनिए 'आज का...

किसानों ने ठुकराया, मान ने छोड़ा साथ, अब SC की कमेटी से कैसे बनेगी बात? : आज का दिन, 15 जनवरी 15.01.2021

किसानों के लिए सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी में से भूपिंदर सिंह मान ने ख़ुद को अलग कर लिया है. तो इस कमेटी का आगे क्या होगा. तमिलनाडु में शुरू हुई पोंगल पॉलिटिक्स क्या है? और सियाम के अनुसार बीते साल ऑटो इंडस्ट्री का क्या हाल रहा. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

शादी के बाहर अफेयर वाले कानून से इंडियन आर्मी को परेशानी क्यों है?: आज का दिन, 14 जनवरी 14.01.2021

शादी के बाहर अफ़ेयर को अपराध क्यों बनाए रखना चाहती है सेना, तेजस एयरक्राफ़्ट में क्या है ख़ास, बिहार में क्यों आ गई क्राइम की बाढ़, सुनिए 14 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

अब कौन सी चार नई कोरोना वैक्सीन्स आनेवाली हैं और इतनी वैक्सीन्स के फ़ायदे क्या?: आज का दिन, 13 जनवरी 13.01.2021

चार नई कौन सी कोरोना वैक्सीन आ रही हैं, भारत का पासपोर्ट कितना मज़बूत, महंगाई के नए आँकड़े क्या कहते हैं, चोटिल खिलाड़ियों से कैसे उभरे टीम इंडिया, सुनिए 13 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

आज सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर क्या हो सकता है?: आज का दिन, 12 जनवरी 12.01.2021

आंदोलन पर SC का फ़ैसला आज, चीनी सेना पीछे क्यों हटी, कोरोना वैक्सीनेशन पर क्या बोले पीएम, गुजरात में शराब पर चौंकानेवाले आँकड़े, सुनिए 12 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

WhatsApp- Facebook पर Telegram का हमला, कौन किससे बेहतर?: आज का दिन, 11 जनवरी 11.01.2021

बिहार में क्या एनडीए टूट रहा है, यूपी में बर्ड फ़्लू कैसे रुकेगा और वॉट्सएप या टेलिग्राम में कौन ज़्यादा बेहतर, सुनिए 11 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ. प्रोड्यूसर: अमन गुप्ता साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

पूरे देश को वैक्सीन देना सरकार के लिए कितना बड़ा चैलेंज?: आज का दिन, 8 जनवरी 08.01.2021

वैक्सीनेशन से पहले रिहर्सल कितनी ज़रूरी, किसानों-सरकार के बीच 9वें दौर की बातचीत आज, GDP पर सरकारी अनुमान क्या है, 2050 तक देश में होंगे 31 करोड़ बुजुर्ग, सुनिए 8 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

सरकार- किसानों के बीच डेडलॉक तोड़ सकेगी सुप्रीम कोर्ट?: आज का दिन, 7 जनवरी 07.01.2021

सरकार-किसानों के डेडलॉक को तोड़ सकेगी सुप्रीम कोर्ट, बिहार में कांग्रेस पर कैसा संकट, कितना घातक है बर्ड फ्लू और वैक्सीनेशन कैसे बना साइबर क्राइम का मौक़ा, सुनिए 7 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना के बाद अब ये बीमारी सरकारों के हाथ- पांव फुला रही है: आज का दिन, 6 जनवरी 06.01.2021

आप तक कैसे पहुँचेगी वैक्सीन, कोरोना के बाद इस बीमारी ने दी टेंशन, गूगल में बन गई कर्मचारियों की यूनियन और ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट के पहले टीम इंडिया के चैलेंज, सुनिए 6 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

क्या चीन के सबसे अमीर आदमी जैक मा के ‘ग़ायब’ होने के पीछे चीनी सरकार है?: आज का दिन, 5 जनवरी 05.01.2021

कोवैक्सीन पर हंगामा है क्यों बरपा, ओवैसी बंगाल में क्या खिचड़ी पका रहे हैं, बजाज ने कौन सा क़िला फ़तह किया और चीनी अरबपति कहां और क्यों ग़ायब हैं, सुनिए 5 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना की वैक्सीन आ तो गई लेकिन सवाल अब भी कई हैं: आज का दिन, 4 जनवरी 04.01.2021

कोरोना वैक्सीन तो आ गई लेकिन सवाल भी कई हैं, एक नई बीमारी की दस्तक ने लोगों की फ़िक्र बढ़ाई, महिलाओं से जुड़ा परेशान करनेवाला नया आँकड़ा क्या है, किसानों-सरकार की मुलाकात में बचे मुद्दे सुलझेंगे क्या, सुनिए 4 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

किन राज्यों में सबसे ज़्यादा VIPs की सुरक्षा में पुलिसवालों की तैनाती?: आज का दिन, 1 जनवरी 01.01.2021

किन राज्यों में सबसे ज़्यादा VIPs की सुरक्षा में पुलिसवालों की तैनाती, किस शख़्स ने दबे पाँव मुकेश अंबानी को पछाड़ा, यमन के लिए बुरा क्यों रहा साल का आख़िरी हफ़्ता, सुनिए 1 जनवरी 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

क्यों अगले साल तक के लिए कोरोना वैक्सीन का आना टल गया?: आज का दिन, 31 दिसंबर 31.12.2020

कोरोना वैक्सीन इस साल क्यों नहीं आ सकी, कपिल गुर्जर बीजेपी से निकालकर क्या बोला, बात नहीं बनी लेकिन क्यों किसान-सरकार वार्ता रही पॉज़िटिव और दिल्ली वाले नए साल पर घर से निकलने के पहले ये ज़रूर सुन लें, पेश है 31 दिसंबर का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

किसानों की सरकार को दो टूक, बातचीत का ये एजेंडा रखा सामने: आज का दिन: 30 दिसंबर 30.12.2020

किसान बातचीत करने को तैयार लेकिन सरकार के सामने रखा क्या एजेंडा, बीजेपी सांसद वसावा क्यों छोड़कर जा रहे हैं बीजेपी, ITR पर लोगों ने चलाया हैशटैग और पूरे हफ़्ते कैसी रहेगी ठंड, सुनिए 30 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

किसानों-सरकार की फिर होगी बात, क्या नए साल की बंद से होगी शुरूआत?: आज का दिन: 29 दिसंबर 29.12.2020

नए साल में किसान किस नई रणनीति से बढ़ाएँगे आंदोलन, बीजेपी को तमिलनाडु में झटका, नेपाली सियासत में चीनी घुसपैठ पर भारत को टेंशन लेनी चाहिए या नहीं, सुनिए 29 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

किसानों के नाम पर एनडीए छोड़ रहे दल बीजेपी को क़ितना नुक़सान पहुंचाएंगे?: आज का दिन: 28 दिसंबर 28.12.2020

किसान आंदोलन पर एनडीए से अलग हुए सहयोगी मोदी को कितना नुक़सान पहुंचाएंगे, कौन हैं जेडीयू के नए अध्यक्ष और आईसीसी की लिस्ट में भारतीयों का दबदबा कैसे बना, सुनिए 28 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

रूस के साथ 20 साल पुराने एक नियम को क्यों तोड़ा गया?: आज का दिन, 25 दिसंबर 25.12.2020

भारत-रूस के बीच 20 साल पुराना एक नियम क्यों टूटा, किसानों से क्या कहेंगे आज पीएम, बंगाल में कांग्रेस क्या कर रही है, रिटर्न भरनेवालों के लिए ज़रूरी ख़बर, सुनिए 25 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

विदेशी कंपनी से केस हारना सरकार के लिए मुसीबत क्यों बन सकता है?: आज का दिन, 24 दिसंबर 24.12.2020

नए वाले कोरोना के लिए सरकार की क्या तैयारी, किसानों-सरकार का डेडलॉक कैसे टूटेगा और ब्रिटेन की एक कंपनी से मुकदमा हारना सरकार के लिए मुसीबत क्यों बनेगा, सुनिए 24 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना के नए स्ट्रेन पर सरकार और दवा कंपनियों का क्या कहना है, सुनिए: आज का दिन, 23 दिसंबर 23.12.2020

कोरोना के नए स्ट्रेन पर सरकार और दवा कंपनी क्या बोलीं, किसान आंदोलन में क्या चल रहा है, खाड़ी देश में नौकरी करने जा रहे हैं तो नई ख़बर ज़रूर सुनिए, बिजली से जुड़े नए नियम जानिए, 23 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

चीन ने अपना कमांडर बदला, अब लद्दाख वाले मामले में क्या बदलेगा?: आज का दिन, 22 दिसंबर 22.12.2020

चीन ने डोकलाम-गलवान की साज़िश रचनेवाले जनरल को क्यों हटाया, जम्मू-कश्मीर में चुनावी नतीजे आज, बाज़ार के लुढ़कने के पीछे क्या वजह, सुनिए 22 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

अमित शाह की आक्रामक कैपेनिंग का जवाब कैसे देंगी 'दीदी'? : आज का दिन, 21 दिसंबर 21.12.2020

आज 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ सुनिए... बंगाल में अमित शाह की आक्रामक कैंपेनिंग का ममता बनर्जी के पास क्या तोड़ है? बोलपुर से इस चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के पीछे क्या रणनीति है? नेपाल में संसद भंग करने की नौबत क्यों आन पड़ी? और क्या है गूगल की नई स्टोरेज पॉलिसी? इसके अलावा आज बृहस्पति और शनि बेहद क़रीब होंगे तो क्यों ख़ास है ये खगोलीय घटना और इसे आप कैसे देख पाएंगे?

3 IPS ऑफिसरों के लिए छिड़ी दो सरकारों में जंग का असल कारण क्या है?: आज का दिन, 18 दिसंबर 18.12.2020

सरकारी अफसरों के लिए क्यों भिड़ गई सरकारें, क्या कृषि क़ानून पर विपक्ष ने यू टर्न लिया, एप्पल से क्यों ख़फ़ा है फेसबुक, सुनिए 18 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

भरी बैठक में राहुल गांधी को ग़ुस्सा क्यों आ गया?: आज का दिन, 17 दिसंबर 17.12.2020

कल राहुल गांधी को ग़ुस्सा क्यों आया, कमलनाथ के ख़िलाफ़ मुक़दमा क्यों हुआ, दिल्ली से क्या अच्छी ख़बर आ रही है और एयर इंडिया तोहफ़े तो बाँट रहा है पर सवाल भी तो हैं, सुनिए 17 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने राज्यों को किस बात के लिए आगाह किया: आज का दिन, 16 दिसंबर 16.12.2020

किसान आंदोलन से क्यों परेशान इंडस्ट्रीज़, वैक्सीन पर सरकार ने राज्यों को क्यों किया आगाह, नीतीश कैबिनेट के बड़े फ़ैसले और टिकटोक का क्या विकल्प लाया फ़ेसबुक, सुनिए 16 दिसंबर के ‘आज का दिन’ में नितिन ठाकुर के साथ.

किसान विरोध के बीच हालिया चुनाव नतीजे क्यों याद दिला रही बीजेपी? : आज का दिन, 15 दिसंबर 15.12.2020

किसान आंदोलन के बीच में बीजेपी हालिया चुनाव नतीजों की ओर ध्यान क्यों खींचना चाह रही है? महंगाई के ताज़ा आंकड़े क्या कहते हैं? और आख़िर क्यों ठप हुई कल शाम गूगल की कई सर्विस? इसके अलावा देश-विदेश के अख़बारों से सुर्ख़ियां और आज का इतिहास सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

Ouça o podcast Aaj Ka Din no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos