Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episódios

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

12 de jan de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

क्या अफ़ग़ानिस्तान मसले पर पीएम मोदी से बात करेंगे जो बाइडन? : आज का दिन, 22 सितंबर 22.09.2021

पीएम मोदी और जो बाइडन की मीटिंग में किन मुद्दों पर हो सकती है बात? सुकांत मजूमदार को BJP ने क्यों बनाया बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष? राजस्थान में कैबिनेट रिशफ़ल हुआ तो कैसा होगा स्वरूप? और फ़िरोज़ाबाद के एक गांव से ग्राउंड रिपोर्ट जिसमें कुछ लड़कियां अपनी समस्याएं बता रहीं हैं. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड नोट में क्या है, उन्होंने क्यों लगाई फांसी? : आज का दिन, 21 सितंबर 21.09.2021

महंत नरेंद्र गिरी की मौत किन कारणों से हुई? इंग्लैंड भारत के वैक्सीनेटेड लोगों को भी क्वारंटीन क्यों कर रहा है? और थर्ड वेव की आशंका के बीच भारत का दूसरे देशों को वैक्सीन देना ठीक है? और क्रिकेट से जुड़ी ख़बरों पर चर्चा सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

पंजाब चुनाव में क्या कांग्रेस के ट्रंप कार्ड साबित होंगे चरणजीत सिंह चन्नी? : आज का दिन, 20 सितंबर 20.09.2021

चरणजीत सिंह चन्नी को क्या सोचकर कांग्रेस ने CM बनाया? राजस्थान में अशोक गहलोत के OSD ने क्यों दिया इस्तीफ़ा? डेंगू रोकथाम के लिए क्या हैं केंद्र के दिशा-निर्देश, एक बैक्टीरिया जो पानी की धातुई अशुद्धियां ख़त्म कर देगा और कल IPL में किस प्वॉइंट पर आकर चीजें मुंबई के हाथ से निकल गईं. सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

SCO समिट में चीन, रूस और पाकिस्तान की मौजूदगी में अफ़गानिस्तान पर भारत का एजेंडा क्या रहेगा? : आज का दिन, 17 सितंबर 17.09.2021

SCO समिट में आज अफ़गानिस्तान मसले पर भारत अपना क्या पक्ष रखेगा? क्या है 'बैड बैंक पॉलिसी' जिसे कर्ज़ में डूबे बैंकों के लिए ‘संजीवनी’ बताया जा कहा है? आंकड़ों की मदद से जानिये कितने सफ़ल कप्तान रहे हैं विरोट कोहली? और योगी आदित्यनाथ के ‘अब्बाजान’ वाले बयान पर क्या कहना है कुशीनगर के लोगों का। सुनिए आज का दिन में जमशेद कमर सिद्दीक़ी के साथ

गुजरात की नई कैबिनेट में किन चेहरों को मिल सकती है जगह? : आज का दिन, 16 सितंबर 16.09.2021

गुजरात कैबिनेट में किन चेहरों को बीजेपी कर सकती है शामिल, क्या है टेलीकॉम कंपनियों को मुसीबत से उबारने का प्लान, टाटा के पास फिर चली जाएगी एयर इंडिया?, कितनी बढ़ गई अमीर ग़रीब के बीच खाई? और सिविलियन्स को अंतरिक्ष में भेजने के स्पेस X प्रोग्राम की कैसे की गई तैयारी, सुनिए आज का दिन में 'अमन गुप्ता' के साथ.

तालिबान के आते ही भारत में फन उठाने लगा आतंकवाद?: आज का दिन, 15 सितंबर 15.09.2021

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए 6 आतंकियों की क्या प्लानिंग थी? ओवैसी को लेकर क्या सोचते हैं बाराबंकी के मुसलमान? आईफ़ोन 13 क्या उम्मीदों पर ख़रा उतरा है? और कैसा रहा लसिथ मलिंगा का क्रिकेट करियर? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

किसान आंदोलन से राज्य को नुकसान की बात कैप्टन का नुकसान तो नहीं कर देगी?: आज का दिन, 14 सितंबर 14.09.2021

किसान आंदोलन पर सुर बदलने के पीछे कैप्टन की क्या मंशा है? कहीं कांग्रेस को ये नुकसान तो नहीं करेगा? क्या मुल्ला बरादर की मौत हो गई है? महंगाई के आंकड़े क्या कहते हैं? और योगी के विकास पर क्या सोचती है लखीमपुर खीरी की जनता? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

विजय रुपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को क्यों सौंपी बीजेपी ने गुजरात की कमान : आज का दिन, 13 सितंबर 13.09.2021

विजय रूपाणी को गुजरात के सीएम पद से हटाने के क्या कारण हैं?, यूपी में कांग्रेस से छिटके नेताओं को कैसे साथ लाने में जुटीं प्रियंका? लोक अदालत जैसी कार्यवाही कोर्ट में नियमित नहीं हो सकती? टेस्ट सीरीज़ का आख़िरी मैच रद्द होने पर ICC क्या रास्ता निकाल सकता है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

पूरी आबादी को वैक्सीनेट कर चुके इज़राइल में फिर से क्यों बेक़ाबू हो रहे हैं कोरोना केस? : आज का दिन, 10 सितंबर 10.09.2021

100 फ़ीसदी आबादी को वैक्सीन देने के बाद, मास्क में छूट देने वाले इज़राइल में फिर से क्यों बेकाबू हो गया कोरोना, 2014 के बाद किस पार्टी को सबसे ज़्यादा विधायक या सांसद छोड़कर गए? 'हर-हर महादेव, अल्लाह हु अकबर' का नारा देने वाले ग़ुलाम मोहम्मद से ख़ास बातचीत और अफ़गानिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने क्या शर्त रखी है? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ

रबी फ़सलों की MSP में वृद्धि का मिडिल क्लास पर क्या होगा असर? : आज का दिन, 9 सितंबर 09.09.2021

एमएसपी वृद्धि किसानों के लिए तोहफ़ा या बोझ, BRICS में किन मुद्दों पर होगी चर्चा, क्या महाराष्ट्र में आ गई है तीसरी लहर और टी20 विश्वकप की टीम में किन खिलाड़ियों का चयन चौंकाता है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

एक छोटा सा देश जिसने अकेले लड़ी कोरोना से लड़ाई, वैक्सीनेशन में निकला एक क़दम आगे : आज का दिन, 8 सितंबर 08.09.2021

करनाल में कल पुलिस और किसान क्यों भिड़ गए? बिना बड़े देशों के सपोर्ट के क्यूबा ने कैसे तैयार किया सफल कोरोना मैनेजमेंट प्लान, लॉकडाउन के बाद भी क्यों बढ़ रहे महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के मामले? सुनिए 'आज का दिन' में 'अमन गुप्ता' के साथ

ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट की किन बातों से कोर्ट को दिक़्क़त है? : आज का दिन, 7 सितंबर 07.09.2021

ट्रिब्यूनल रिफॉर्म एक्ट को लेकर कोर्ट की क्या बड़ी आपत्तियां हैं, नियुक्तियों में क्यों देर कर रही सरकार, नए संगठन से क्या हासिल करना चाहते हैं तेज प्रताप और पांचवें टेस्ट के लिए कैसे टीम सिलेक्ट करेंगे विराट कोहली, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

यूपी चुनाव में क्या बीजेपी को वोट की चोट देने वाले हैं किसान? : आज का दिन, 6 सितंबर 06.09.2021

किसान महापंचायत में क़ानूनों के रद्द के साथ और क्या बिंदु जुड़ गए? कैसे पहचानें वैक्सीन असली है या नकली, क्या पंजशीर में एंट्री ले चुका है तालिबान? और INDvsENG के चौथे टेस्ट का फ़ाइनल मुकाबला कैसा रहने वाला है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

अफ़गानिस्तान के बगराम एयरबेस को भारत के ख़िलाफ़ कैसे इस्तेमाल करना चाहता है चीन? : आज का दिन, 3 सितंबर 03.09.2021

अफ़गानिस्तान के बगराम एयरबेस पर क्यों है चीन की नज़र? कोरोना के इलाज को लेकर ‘आइवरमैक्टीन’ फिर से चर्चा में क्यों है? नींद से होने वाले सड़क हादसों से कैसे बचा जाए और भारत-इग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की रणनीति क्या है? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ

तालिबान आतंकी संगठन है या नहीं? पूछने वालों का सवाल बेमतलब क्यों है? : आज का दिन, 2 सितंबर 02.09.2021

तालिबान आतंकी संगठन है या नहीं? इस बहस में पड़ना क्यों ज़रूरी नहीं है?, गाय कब पहली बार बनी राजनीति का हिस्सा?, डेंगू-मलेरिया से जुझते फ़िरोज़ाबाद से ग्राउंड रिपोर्ट और IND Vs ENG चौथे टेस्ट में भारत को चाहिए एक्स्ट्रा बल्लेबाज़? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका का ऐसे जाना बाइडेन को क्या नुकसान पहुंचाएगा? : आज का दिन, 1 सितंबर 01.09.2021

जंग खत्म होकर बाइडेन की साख पर छोड़ गई धब्बा? चुनाव से पहले यूपी की जनता के क्या हैं मुद्दे? जालियांवाला बाग़ के रेनोवेशन ने फिर खोल दी पंजाब कांग्रेस के कलह की कलई? और डेल स्टेन को कैसे मिली स्विंग बोलिंग में बादशाहत? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताने के पीछे क्या है जेडीयू का मक़सद? : आज का दिन, 31 अगस्त 31.08.2021

क्यों JDU नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के तौर पर दिखा रही है? क्या भारत में होनी चाहिए बच्चों के वीडियो गेम्स खेलने पर चीन की तरह पाबंदी? और क्या है F-52 कैटेगरी जिसमें अयोग्य पाए जाने पर पैराएथलीट विनोद कुमार से वापस ले लिया गया मेडल? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

आम आदमी पार्टी का सॉफ़्ट हिंदुत्व और राष्ट्रवाद यूपी चुनाव में क्या गुल खिलाएगा? : आज का दिन, 30 अगस्त 30.08.2021

तालिबान पर भारत के रूख के बारे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संकेत? AAP की अयोध्या से शुरू हो रही तिरंगा रैली से यूपी चुनाव में कुछ फ़ायदा होगा? पैरालंपिक में आज कौन से खिलाड़ी हैं पदक के दावेदार और क्यों कल ही निपटा लें बैंक के ज़रूरी काम? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

क्या मनमोहन सरकार के RFP से अलग है मोदी सरकार का मोनेटाइज़ेशन प्लान : आज का दिन, 26 अगस्त 26.08.2021

NMP को लेकर क्या समझना है ज़रूरी? मालाबार नेवल एक्सरसाइज़ में इस बार क्या है ख़ास? भारत में क्यों बढ़ रहे क्रिप्टोकरेंसी के चाहने वाले लोग? भारतीय गेंदबाज़ों को आज क्या तैयारी से लीड्स के मैदान पर उतरना होगा और पैरालंपिक में सोनल पटेल-भवीना पटेल से क्या है आज उम्मीद? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

अफ़ग़ानिस्तान पर शासन के लिए बनी काउंसिल में तालिबान ने क्यों दी विरोधी नेताओं को जगह?: आज का दिन, 25 अगस्त 25.08.2021

तालिबानी काउंसिल में विरोधी नेताओं को क्यों मिली जगह?, BRICS और G7 बैठक में अफ़गान मसले पर क्या चर्चा हुई? अमरिंदर के ख़िलाफ़ विधायकों के पीछे क्या काम कर रही सिद्धू की रणनीति? और पैरालंपिक में किन खिलाड़ियों से है पदक की उम्मीद, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

कोरोना में आ सकता है 'एंटीजेनिक ड्रिफ्ट', क्या अब ज़िंदगी भर साथ रहेगा वायरस? : आज का दिन, 24 अगस्त 24.08.2021

क्या है वायरस का 'एंटीजेनिक ड्रिफ्ट' जिसके बाद वैक्सीन भी हो जाएंगी बेअसर, छत्तीसगढ़ का अंतर्कलह कैसे सुलझाएगी कांग्रेस, NMP से 4 साल में 6 लाख करोड़ जुटा पाएगी सरकार? और देश के पहले स्मॉग टावर की क्या हैं विशेषताएं, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

घाटी के आतंक में क्या है हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का रोल जिस कारण लग सकता है इस पर बैन : आज का दिन, 23 अगस्त 23.08.2021

घाटी में आतंक के लिए क्या हुर्रियत कॉन्फ्रेंस है ज़िम्मेदार, 100 करोड़ बच्चों पर क्लाइमेट चेंज की आफ़त और नेशनल मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के तहत किन प्रोजेक्ट्स को बेच देगी सरकार, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

अफ़गानी 'भाइयों-बहनों' से प्रधानमंत्री मोदी के वादे के क्या हैं सियासी मायने? : आज का दिन, 20 अगस्त 20.08.2021

तालिबान मसले पर प्रधानमंत्री की अहम बैठक में क्या तय हुआ? क्या होती है आर-वैल्यू जिसके कम होने को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अच्छी ख़बर कहा जा रहा है? बिहार में आरजेडी में तेज प्रताप और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह क्यों भिड़ पड़े? और क्या कह रहे हैं जयपुर में रहने वाले अफ़गानी नागरिक, अफ़गानिस्तान में रह रहे अपने रिश्तेदारों की फ़िक्र में। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से आज का दिन में

नेशनल एडिबल ऑयल मिशन से क्या सस्ता हो जाएगा खाने का तेल? : आज का दिन, 19 अगस्त 19.08.2021

नेशनल एडिबल ऑयल मिशन से खाने के तेल की महंगाई कम होगी? अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की दहशत का आंखों देखा हाल और क्या सुष्मिता देव की मदद से त्रिपुरा की सत्ता में आ सकती है TMC, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या कारण हैं कि 'नया तालिबान' महिलाओं को काम करने की आज़ादी देगा? : आज का दिन, 18 अगस्त 18.08.2021

तालिबान राज में महिलाओं को काम करने की आज़ादी होगी, सरकारी में भागीदारी होगी, क्या ये वादे झूठे और किताबी तो नहीं? पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में तालिबान को लेकर क्या बातें तय हुईं? 370 हटने के बाद भी कश्मीर में क्यों हो रही बीजेपी नेताओं की हत्या? क्या दूसरी से कमज़ोर होगी कोरोना की तीसरी लहर, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

Ouça o podcast Aaj Ka Din no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos