Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episódios

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

12 de jan de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

कांग्रेस लीडरशिप के लिए राजस्थान को हैंडल करना क्यों मुश्किल होता जा रहा है? : आज का दिन, 17 नवंबर 17.11.2022

माकन के इस्तीफे के बाद गहलोत पर कांग्रेस की सख्ती कैसे एक झुनझुना साबित हुई है, किन दवाओं पर अब लगेगी सरकारी लगाम और ट्रंप फिर लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव पर राह में रोड़े क्या है? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी  साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी 

पोलैंड पर रूस की मिसाइल गिरने पर क्या कड़ा रुख अपनाएगा NATO? : आज का दिन, 16 नवंबर 16.11.2022

NATO पोलैंड पर हुए हमले पर क्या फैसला लेगा, आजमगढ़ और रामपुर फिर से दोहराना बीजेपी के लिए कितना आसान होगा और विनिवेश के मोर्चे पर फिर पिछड़ेगी सरकार? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

अक्टूबर में महंगाई घटी, क्या आपकी जेब पर दिखी? : आज का दिन, 15 नवंबर 15.11.2022

G20 समिट से इस बार क्या हैं उम्मीदें, अक्टूबर महीने में महंगाई में गिरावट की क्या वजहें रहीं और बढ़ती आबादी के क्या नुकसान हैं? सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी

गुजरात में अर्बन वोटर्स कैसे बिगाड़ सकते हैं बीजेपी का खेल? : आज का दिन, 14 नवंबर 14.11.2022

आम आदमी पार्टी के वादे क्या इस बार गुजरात में बीजेपी पर पड़ेंगे भारी, बाइडेन को पिछड़ता बताते हुए सर्वेज क्यों मुंह की खा गए, T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कहां कमज़ोर पड़ गया और इंग्लैंड ने मैच कहां चुरा लिया, सुनिए 'आज का दिन' में ख़ुशबू कुमार के साथ. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी.

हिमाचल में कल पड़ेंगे वोट, मोदी के चेहरे से किस जादू की उम्मीद में बीजेपी? आज का दिन, 11 नवंबर 11.11.2022

हिमाचल प्रदेश में वोटिंग से ऐन पहले किसका पलड़ा लग रहा है भारी? अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शंस में जो बाइडेन की पार्टी एक्ज़िट पोल में कहां दिखाई दे रही? और, बड़े टूर्नामेंट्स के बड़े मैचों में चोक कर रही टीम इंडिया में क्या बदलने की जरूरत है?

गुजरात में विजय रूपाणी समेत कई बड़े नेता क्यों नहीं लड़ना चाहते चुनाव? : आज का दिन, 10 नवंबर 10.11.2022

गुजरात में चुनाव क्यों नहीं लड़े रहे BJP के दिग्गज नेता?, CAA के बिना DMs को नागरिकता देने की शक्ति गृ्ह मंत्रालय किस क़ानून के तहत दे रहा है? T20 वर्ल्डकप के सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड के सामने कितनी मज़बूत नज़र आएगी टीम इंडिया? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

गुजरात में पटेल वोटर्स की ‘घरवापसी’ में कामयाब हो पाएगी BJP?: आज का दिन, 9 नवंबर 09.11.2022

क्या इस बार गुजरात में BJP को मिलेगा पाटीदारों का वोट?, किन मुद्दों पर 12 तारीख़ को वोट करेगी हिमाचल की जनता? और क्या रहा एस जयशंकर के रूस दौरे का हासिल? , सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

छावला गैंगरेप केस में क्यों बरी कर दिए गए सारे आरोपी? : आज का दिन, 8 नवंबर 08.11.2022

किस आधार पर मिली छावला गैंगरेप के आरोपियों को रिहाई? रूस-यूक्रेन के बीच सीज़फ़ायर कराएगा भारत? क्या ट्विटर बंद कर देगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का ट्विटर हैंडल? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

झारखंड में डोमिसाइल पॉलिसी के जरिये किस कोशिश में हैं हेमंत सोरेन?: आज का दिन, 7 नवंबर 07.11.2022

घोटाले में घिरे हेमंत सोरेन ने झारखंड में कौन सा नया दांव चल दिया है? क्या कहते हैं छह राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे? सेमीफ़ाइनल से पहले किन कमज़ोरियों से उबरना चाहेगी टीम इंडिया?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

पाकिस्तान में प्रदर्शन, इमरान का लॉन्ग मार्च लेगा एक नई करवट? : आज का दिन, 4 नवंबर 04.11.2022

इमरान खान पर कल शाम हुए हमले के बाद कैेसे है वहां के हालात? भगोड़े विजय माल्या के वकील क्यों उसका केस अब नहीं लड़ना चाहते? और, आम आदमी पार्टी आज किसे अपना सीएम कैंडिडेट एनाउंस कर सकती है?

गुजरात में 27 सालों से बीजेपी की जीत का फार्मूला इस बार कितना असरदार?: आज का दिन, 3 नवंबर 03.11.2022

'नो रिपीट पॉलिसी' से गुजरात में सरकार कैसे रिपीट करती है BJP? कर्नाटक में कांग्रेस की यात्रा और खड़गे BJP के लिए मुश्किल बनेंगे? किन वजहों से बेन्यामिन नेतन्याहू की इज़रायली सत्ता में वापसी होती दिख रही है?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

विपक्ष को साथ लाने में जुटे KCR से राहुल गांधी क्यों बना रहे दूरी? : आज का दिन, 2 नवंबर 02.11.2022

राहुल गांधी, KCR पर इतना भड़के क्यों हैं? उपचुनाव वाली 7 सीटों पर किसका पलड़ा भारी? और T20 वर्ल्डकप के सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की करने में जुटी टीम इंडिया क्या आज बांग्लादेश को हरा पाएगी?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

हिमाचल में BJP के एक्शन से ढीले होंगे बागियों के तेवर? : आज का दिन, 1 नवंबर 01.11.2022

हिमाचल में बागी नेताओं को निकालना बीजेपी को भारी पड़ेगा?, ब्लैक सी ग्रेन डील से रूस के पीछे हटने की क्या वजह है? क्या ये क़दम दुनिया में अनाज का संकट खड़ा करेगा? और क्यों काग़जी रुपया से बेहतर बताया जा रहा डिजिटल रुपया?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

क्या चुनाव की जल्दी में सरकार ने बिना जांचे खोल दिया मोरबी का पुल? : आज का दिन, 31 अक्टूबर 31.10.2022

किसकी लापरवाही से हुआ मोरबी में हादसा? अफ़्रीका और एशिया के देशों में क्यों है सबसे ज़्यादा आतंकवाद का ख़तरा? और भीड़ में जाना सेहत पर कितना भारी पड़ सकता है?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

दुनियाभर की मंदी के बीच सैलरी हाइक को लेकर भारत के लिए अच्छी ख़बर कैसे आई? : आज का दिन, 28 अक्टूबर 28.10.2022

हेट स्पीच मामले में आज़म ख़ान की सज़ा के ऐलान के बाद यूपी की सियासत में क्या फर्क पड़ेगा? दुनियाभर में छाई मंदी के बीच सैलरी हाइक को लेकर भारत के लिए अच्छी ख़बर कैसे आई? प्लास्टिक पर सख्ती में कहां चूक रही है सरकार और कहाँ हैं खामियाँ?

'दारुल उलूम' पर क्या एक्शन लेने वाली है योगी सरकार?: आज का दिन, 27 अक्टूबर 27.10.2022

मुस्लिम वोट आउटरीच को लेकर क्या है BJP का प्लान, ग़ैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर क्या होगा योगी सरकार का एक्शन? और मिड टर्म चुनाव में जो बाइडेन की मुश्किलें किन वजहों से कुछ कम हो सकती हैं?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

खड़गे आज संभालेंगे पद, पार्टी में 'आंतरिक लोकतंत्र' का संदेश देने में कितनी कामयाब हुई कांग्रेस? 26.10.2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीते मल्लिकार्जुन खड़गे आज कुर्सी संभालेंगे। आंतरिक लोकतंत्र का संदेश देनें में कितनी कामयाब हुई कांग्रेस? किस इंटरनैशनल रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रेवल करने वाली 80% महिलाएं सेक्सुअल हरैसमेंट का शिकार होती हैं? बिहार में RJD और JDU के आपस में मर्ज हो जाने की ख़बरों में है कितना दम?

दिवाली की आतिशबाज़ी ने शहरों में किस लेवल पर पहुंचा दिया प्रदूषण? : आज का दिन, 25 अक्टूबर 25.10.2022

शहरों की हवा पर कितनी भारी पड़ी बीती रात की आतिशबाज़ी? केरल में क्यों हो रहा मुख्यमंत्री-राज्यपाल के बीच टकराव? राजस्थान में कैसे अपना सियासी कद दिखाने में जुटे हैं सचिन पायलट? और क्या बीजेपी वसुंधरा राजे को फिर देगी मौका?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

दिल्ली में पटाखे बैन होने के बावजूद प्रदूषण क्यों सताने जा रहा है? : आज का दिन, 24 अक्टूबर 24.10.2022

दीवाली पर पटाखे बैन करने के बाद भी दिल्ली में प्रदूषण क्यों बढ़ेगा, भारत को क्यों खलेगा जिनपिंग का तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुना जाना और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के क्या फैक्टर्स रहे? सुनिए 'आज का दिन' में. प्रड्यूसर: रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह

मोदी सरकार का बड़ा दांव, राज्य सरकारों पर नौकरी का बढ़ेगा दबाव? : आज का दिन, 21 अक्टूबर 21.10.2022

कितना प्रैक्टिकल है रोज़गार मेला के ज़रिए केंद्र सरकार का दस लाख नौकरियां का लक्ष्य? ब्रिटेन में प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के इस्तीफ़े के बाद किस नाम पर सबसे ज़्यादा चर्चा? और, दिवाली के जश्न के बीच कोविड को लेकर कौन सी नई चेतावनी जारी हुई है?

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से शशि थरूर को क्या मिला?: आज का दिन, 20 अक्टूबर 20.10.2022

'नई कांग्रेस' में खड़गे तय करेंगे राहुल गांधी की भूमिका? गुजरात की राजधानी में क्या हैं जनता के मुद्दे? और रूस के मार्शल लॉ के बाद कैसी होगी यूक्रेन के चार इलाक़ों में लोगों की ज़िंदगी?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

गै़र गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर गांधियों की भूमिका क्या होगी? : आज का दिन , 19 अक्टूबर 19.10.2022

नए अध्यक्ष के साथ कितनी बदलेगी कांग्रेस?, जांच रिपोर्ट के आधार पर खुलेगा जयललिता की मौत का मामला और फसेंगी शशिकला? क्यों BIRCS में शामिल होना चाहता है सऊदी अरब?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

अब लिज़ ट्रस की कुर्सी पर संकट, ब्रिटेन में क्यों चल रहा है प्रधानमंत्रियों का राहु काल? : आज का दिन, 18 अक्टूबर 18.10.2022

क्या लिज़ ट्रस को प्रधानमंत्री पद से हटा देंगे उन्हीं के सांसद? डिफ़ेंस एक्सपो में इस बार क्या है ख़ास तैयारियां? और क्यों विनिवेश से राजस्व जुटाने में नाकामयाब हो रही सरकार?, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में सीक्रेट बैलेट से बदल जाएगा खेल? : आज का दिन, 17 अक्टूबर 17.10.2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में आज मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर किसका पलड़ा रहेगा भारी? डॉलर का मज़बूत होना क्यों गंभीर बात है? शी जिनपिंग की तीसरी बार ताजपोशी क्यों जियोपॉलिटिक्स के लिहाज से बड़ी चिंता है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर और खड़गे का एजेंडा कितना अलग? : आज का दिन, 14 अक्टूबर 14.10.2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को क्यों एक-तरफा कहा जा रहा है? देश में क्यों बढ़ने लगे है डेंगू के मामले? नाटो की मीटिंग के बाद मॉस्को का बयान किस तरह रूस-यूक्रेन युद्ध का भविष्य बदल रहा है?

Ouça o podcast Aaj Ka Din no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos